Microsoft Office Online
मेरा Office Online (यह क्या है?) पर साइन इन करें | साइन इन

 
 
Microsoft Office Word
खोजें
खोजें
 
 
 
 
समर्थन और प्रतिक्रिया
तकनीकी संसाधन
अतिरिक्त संसाधन
चेतावनी: आप इस पेज को असमर्थित वेब ब्राउज़र के जरिए देख रहे हैं. यह वेब साइट Microsoft Internet Explorer 6.0, या बादवाले Firefox 1.5, या Netscape Navigator 8.0 या बादवाले के साथ अच्छा काम करती है. समर्थित ब्राउज़र्स के बारे में और अधिक जानें.

शीर्ष लेख, पाद लेख और हाशि‍ये पुनर्स्‍थापि‍त करें
इसको लागू है: Microsoft Office Word 2003
 

कोई दस्तावेज़ खोलने पर, यदि वहाँ शीर्ष हाशिया या शीर्ष लेख (शीर्ष लेख और पाद लेख: कोई शीर्ष लेख, जो पाठ या ग्राफ़िक्स से बना हो सकता है, किसी अनुभाग के प्रत्येक पृष्ठ के सबसे ऊपर दिखाई देता है. कोई पाद लेख प्रत्येक पृष्ठ के नीचे दिखाई देता है. शीर्ष लेख और पाद लेख में अक्सर पृष्ठ क्रमांक, अध्याय शीर्षक, दिनांक, और लेखक के नाम होते हैं.) नहीं था, तो क्या पृष्ठ के ऊपरी-बाएँ कोने में सम्‍मि‍लन बिंदु है‍?

गुम सफ़ेद रि‍क्ति‍

मुद्रण लेआउट दृश्‍य में कोई शीर्ष हाशि‍या नहीं

संभव है कि पृष्ठों के बीच सफ़ेद रि‍क्ति‍ दि‍खाने की सेटिंग बंद कर दी गई हो. पृष्ठों के बीच सफ़ेद रि‍क्ति‍ दि‍खाने के लि‍ए, नि‍म्‍न कार्य करें:

  1. दृश्‍य मेनू पर, मुद्रण लेआउट क्‍लि‍क करें.
  2. उपकरण मेनू पर, वि‍कल्‍प क्‍लि‍क करें, और तब दृश्‍य टैब क्‍लि‍क करें.
  3. मुद्रण और वेब लेआउट वि‍कल्‍प के तहत, पृष्ठों के बीच सफ़ेद रि‍क्ति (केवल दृश्य मुद्रित करें) चेक बॉक्‍स का चयन करें.

प्रथम पृष्ठ पर गुम शीर्ष लेख और पाद लेख

यदि‍ आप प्रथम पृष्ठ को छोड़कर हर पृष्ठ पर शीर्ष लेख और पाद लेख देखते हैं, तो हो सकता है कि भि‍न्‍न प्रथम पृष्ठ वि‍कल्‍प चयनि‍त हो.

  1. सुनि‍श्‍चि‍त करें कि‍ आप मुद्रण लेआउट दृश्‍य में हैं.
  2. यदि‍ आपका दस्‍तावेज़ अनुभागों में वि‍भक्‍त हो, तो अनुभाग में क्‍लि‍क करें या वे एकाधि‍क अनुभाग चुनें, जि‍नमें आप प्रथम पृष्ठ पर शीर्ष लेख या पाद लेख दिखाना चाहते हैं.
  3. फ़ाइल मेनू पर, पृष्ठ सेटअप क्‍लि‍क करें, और तब लेआउट टैब क्‍लि‍क करें.
  4. भि‍न्‍न प्रथम पृष्ठ चेक बॉक्‍स रि‍क्त करें.

 नोट 

  • शीर्ष लेख और पाद लेख केवल मुद्रण लेआउट दृश्‍य, मुद्रण पूर्वावलोकन, और मुद्रि‍त दस्‍तावेज़ में ही दिखाई देते हैं.
  • जब आप अपने दस्‍तावेज़ को वेब पेज के रूप में सहेजते हैं, तो शीर्ष लेख और पाद लेख अब दिखाई नहीं देते या मुद्रि‍त नहीं होते. हालाँकि‍, वे वेब दस्‍तावेज़ में ही रखे जाते हैं ताकि‍ जब आप वापस दस्‍तावेज़ के .doc स्‍वरूप में जाएँ, तो वे दिखाई दें. यदि‍ आप ऐसा वेब पेज बनाते हैं जि‍समें फ़्रेम्‍स का उपयोग हो, तो आप शीर्ष लेख फ़्रेम या पाद लेख फ़्रेम जोड़कर भी शीर्ष लेख या पाद लेख बना सकते हैं.