हायफ़नेशन के बारे में

संभव है इस विषय की कुछ सामग्री कुछ भाषाओं में लागू न हो.

य‍दि कोई शब्द बहुत लंबा है और पंक्ति के अंत में नहीं आ रहा है, तो Microsoft Word इस शब्द को हायफ़नेट करने के बजाय अगली पंक्ति के प्रारंभ में ले जाता है. हालाँकि, आप हायफ़नेशन सुविधा का उपयोग समायोजित पाठ में रिक्त स्थान निकालने के‍‍ लिए या सँकरे स्तंभों में पंक्तियों की लंबाई समान बनाने के लिए हायफ़न सम्मिलित करने में कर सकते हैं. आप कोई व्यक्तिगत वैकल्पिक हायफ़न (वैकल्पिक हायफ़न: हायफ़न जिसका उपयोग यह नियंत्रित करने के लिए किया जाता है कि किसी पंक्ति के अंत में आने पर कोई शब्द या पदबंध किस स्थान से टूटेगा. उदाहरण के लिए, आप यह निर्दिष्ट कर सकते हैं कि शब्द "समयसीमा", "सम-यसीमा." के स्थान पर "समय-सीमा" के रूप में टूट सकता है.) या कोई व्यक्तिगत निरंतर हायफ़न (निरंतर हायफ़न: एक हायफ़न जिसका उपयोग योजक चिह्न से जुड़े किसी शब्द, संख्या, या पदबंध के किसी पंक्ति के अंत में आने पर उसे टूटने से बचाता है. उदाहरण के लिए, आप 555-0123 को टूटने से बचा सकते हैं; इसकी बजाय, पूरी संख्या अगली पंक्ति की शुरुआत में चली जाती है.) सम्मिलित कर सकते हैं, या आप Word से अपने लिए पूरा दस्तावेज़ या दस्तावेज़ का कोई भाग हायफ़नेट करवा सकते हैं.

दिखाएँस्वचालित हायफ़नेशन का उपयोग करना

जब आप स्वचालित हायफ़नेशन चालू करते हैं, तो Word दस्तावेज़ में जहाँ आवश्यकता होती है वहाँ अपने आप हायफ़न सम्मिलित कर देता है. यदि आप दस्तावेज़ को बाद में संपादित करते हैं और पंक्ति विराम बदलते हैं, तो Word दस्तावेज़ को रीहायफ़नेट करता है.

दिखाएँमैन्युअल हायफ़नेशन का उपयोग करना

जब आप मैन्युअल हायफ़नेशन चुनते हैं, तो Word हायफ़नेट करने के लिए पाठ की खोज करता है, आपसे प्रत्येक प्रस्तावित वै‍कल्पिक हायफ़न की पुष्टि के लिए पूछता है, और तब वैकल्पिक हायफ़न सम्मिलित करता है. यदि आप बाद में दस्तावेज़ संपादित करते हैं और पंक्ति विराम बदलते हैं, तो Word केवल उन्हीं वैकल्पिक हायफ़न को प्रदर्शित और मुद्रित करता है जो अभी भी पंक्ति के अंत में आ रहे हैं. Word दस्तावेज़ को रीहायफ़नेट नहीं करता.

दिखाएँकिसी अन्य भाषा में पाठ को हायफ़नेट करना

किसी अन्य भाषा में पाठ को हायफ़नेट करने के लिए, आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वह भाषा संपादन के लिए सक्षम है, और आपको उस भाषा के लिए Microsoft Office 2003 Proofing Tools स्थापित करने की भी आवश्यकता है.

 
 
इनपर लागू:
Office 2003, Word 2003, Word