डेवलपर टैब डिफ़ॉल्ट रूप से प्रदर्शित नहीं हैं, लेकिन आप जब भी चाहें, इसे रिबन में जोड़ सकते हैं या निम्न का उपयोग कर सकते हैं:
- मैक्रोज़ लिखें.
- जो मैक्रोज़ आपने पहले रिकॉर्ड किए थे, उन्हें चलाएँ.
- XML आदेशों का उपयोग करें.
- ActiveX नियंत्रणों का उपयोग करें.
- Microsoft Office प्रोग्राम्स के साथ उपयोग में आने वाले अनुप्रयोग बनाएँ.
- Microsoft Excel में प्रपत्र नियंत्रणों का उपयोग करें.
- Microsoft Visio में शेपशीट के साथ कार्य करें.
- Microsoft Visio में नई आकृतियाँ और स्टेंसिल्स बनाएँ.
आपके द्वारा टैब दिखाने के बाद, यह तब तक दृश्यमान रहता है, जब तक आप चेक बॉक्स को साफ़ या किसी Microsoft Office प्रोग्राम को पुर्नस्थापित नहीं करते हैं.
डेवलपर टैब दिखाना
- फ़ाइल टैब पर क्लिक करें.
- विकल्प पर क्लिक करें.
- रिबन अनुकूलित करें पर क्लिक करें.
- रिबन अनुकूलित करें के अंतर्गत और मुख्य टैब्स के अंतर्गत, डेवलपर चेक बॉक्स का चयन करें.
पृष्ठ का शीर्ष