चित्र और क्लिप आर्ट विभिन्न स्रोतों द्वारा दस्तावेज़ में सम्मिलित कर सकते हैं और प्रतिलिपि बना सकते हैं, क्लिप आर्ट वेबसाइट प्रदाता से डाउनलोड किये जा सकते हैं, किसी वेब पृष्ठ से प्रतिलिपित हो सकते हैं, या किसी फ़ोल्डर से सम्मिलित किये जा सकते हैं जहाँ आप चित्रों को सहेजते हैं.
स्थिति और पाठ लपेटें आदेशों के उपयोग से आप यह भी परिवर्तित कर सकते हैं कि एक चित्र या क्लिप आर्ट एक दस्तावेज़ में पाठ के साथ किस तरह रखे गए हैं.
युक्ति अपने स्कैनर या कैमरे से कोई चित्र सम्मिलित करने के लिए, अपने कंप्यूटर पर चित्र स्थानांतरण करने के लिए स्कैनर या कैमरे के सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें. चित्र सहेजें, और तब नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके किसी फ़ाइल से चित्र सम्मिलित करें.
आप क्या करना चाहते हैं?
क्लिप आर्ट सम्मिलित करना
- सम्मिलित करें टैब पर, रेखांकन समूह में, क्लिप आर्ट क्लिक करें.

नोट दिखाए गए कुछ आदेश Word Starter में उपलब्ध नहीं है
- क्लिप आर्ट कार्य फलक में, यह खोजें पाठ बॉक्स में, शब्ध या मुहावरा लिखें जो आपकी इच्छित क्लिप का विवरण दे, या क्लिप आर्ट के सभी या कुछ फ़ाइलों के नाम लिखें.
- अपनी खोज संशोधित करने के लिए, निम्न में से कोई एक या दोनों कार्य करें:
- वेब पर क्लिप आर्ट शामिल करने के लिए खोज का विस्तार करने हेतु Office.com सामग्री चेकबॉक्स शामिल करें क्लिक करें.
- खोज परिणामों को निर्दिष्ट मीडिया प्रकारों तक सीमित करने के लिए, परिणाम यह होने चाहिए बॉक्स में तीर क्लिक करें और रेखांकन, फ़ोटोग्राफ़, वीडियो या ऑडियो के आगे चेक बॉक्स का चयन करें.
- जाएँ क्लिक करें.
- परिणाम की सूची में, क्लिप आर्ट सम्मिलित करने के लिए क्लिक करें.
क्लिप आर्ट का आकार बदलने के लिए, उस क्लिप आर्ट का चयन करें जिसे आपने दस्तावेज़ में सम्मिलित किया है. एक या अधिक दिशाओं में आकार को बढ़ाने या कम करने के लिए, निम्न में से कोई एक कार्य करते समय, किसी आकार हैंडल को केंद्र से दूर या उसकी ओर खींचें:
- किसी ऑब्जेक्ट के केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL दबाए रखें.
- ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाए रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय SHIFT दबाए रखें.
- दोनों, ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाएँ रखने और उसके केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL और SHIFT दबाए रखें.
पृष्ठ का शीर्ष
वेब पृष्ठ से कोई चित्र सम्मिलित करें
- दस्तावेज़ खोलें.
- वेब पृष्ठ से, Word दस्तावेज़ में जो चित्र आप चाहते हैं उसे खींचें.
यह सुनिश्चित करें कि जो चित्र आपने चुना है वह किसी अन्य वेब पेज से लिंक नहीं किया गया है. यदि आप ऐसा चित्र खींचते हैं जो कि लिंक किया गया हों तो यह आपके दस्तावेज़ में किसी छवि की बजाय किसी लिंक के रूप में सम्मिलित होगा.
एक चित्र सम्मिलित करें जिसमें किसी वेब पृष्ठ से एक हाइपरलिंक शामिल हो
- Word दस्तावेज़ खोलें.
- वेब पृष्ठ पर, इच्छित चित्र राइट-क्लिक करें, और तब प्रतिलिपि क्लिक करें.
- Word दस्तावेज़ में, राइट-क्लिक करें जहां आप चित्र सम्मिलित करना चाहते हैं, और तब चिपकाएँ क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी फ़ाइल से चित्र सम्मिलित करना
अपने स्कैनर या कैमरे से कोई चित्र सम्मिलित करने के लिए, अपने कंप्यूटर पर चित्र स्थानांतरण करने के लिए स्कैनर या कैमरे के सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें. चित्र सहेजें, और तब नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके इसे सम्मिलित करें.
- आप अपने दस्तावेज़ में एक नया पृष्ठ कहाँ सम्मिलित चाहते हैं, क्लिक करें.
- सम्मिलित करें टैब पर, चित्रांकन समूह में, चित्र क्लिक करें.

नोट दिखाएँ गए कुछ आदेश Word Starter में उपलब्ध नहीं हैं.
- उस चित्र का पता लगाएँ जो आप सम्मिलित करना चाहते हैं. उदाहरण के लिए, आपके पास मेरे दस्तावेज़ में कोई चित्र फ़ाइल स्थित हो सकती है.
- वह चित्र डबल-क्लिक करें जो आप सम्मिलित करना चाहते हैं.
नोट डिफ़ॉल्ट रूप से, Microsoft Word चित्रों को किसी दस्तावेज़ में एम्बेड (एम्बेड करना: एक प्रोग्राम में बनाई गई जानकारी जैसे किसी चार्ट या समीकरण को अन्य प्रोग्राम में सम्मिलित करना. ऑब्जेक्ट के एम्बेड होने के बाद यह जानकारी दस्तावेज़ का भाग बन जाती है. आपके द्वारा ऑब्जेक्ट में किए गए कोई भी परिवर्तन दस्तावेज़ में दिखाई देते हैं.) करता है. आप फ़ाइल को किसी चित्र से लिंक (लिंक: दो फ़ाइलों के बीच कनेक्शन बनाए रखते हुए किसी प्रोग्राम में बनाई गई जानकारी की एक प्रति किसी Microsoft Word दस्तावेज़ में सम्मिलित करने के लिए प्रयुक्त. जब स्रोत फ़ाइल में जानकारी बदलती है, तो परिवर्तन गंतव्य दस्तावेज़ में दिखाई देते हैं.) करके फ़ाइल के आकार को घटा सकते हैं. चित्र सम्मिलित करें संवाद बॉक्स में, सम्मिलित करें के आगे तीर को क्लिक करें, और तब फ़ाइल को लिंक करें क्लिक करें.
किसी चित्र का आकार बदलने के लिए, उस चित्र का चयन करें जिसे आपने दस्तावेज़ में सम्मिलित किया है. एक या अधिक दिशाओं में आकार को बढ़ाने या कम करने के लिए, निम्न में से कोई एक कार्य करते समय, किसी आकार हैंडल को केंद्र से दूर या उसकी ओर खींचें:
- किसी ऑब्जेक्ट के केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL दबाए रखें.
- ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाए रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय SHIFT दबाए रखें.
- ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाएँ रखने और उसके केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL और SHIFT दोनों को दबाए रखें.
पृष्ठ का शीर्ष
एक चित्र को उस पाठ के निकट रखें जो उसके साथ जाता है या पृष्ठ पर एक स्पॉट पर
एक इनलाइन चित्र हमेशा अपनी स्थिति पाठ के एक हिस्से के सापेक्ष बनाए रहता है. Word में डिफ़ॉल्ट रूप से चित्र इनलाइन चित्रों के रूप में सम्मिलित होते हैं.
कोई फ़्लोटिंग चित्र अपनी स्थिति को पृष्ठ के सापेक्ष रखता है, और इस स्थिति में इसके आसपास पाठ फ़्लो के रूप में फ़्लोट होता है. उदाहरण के लिए, यदि आप चित्र को पृष्ठ के बाईं ओर आधा नीचे स्थित करते हैं, और तब आप पृष्ठ के शीर्ष पर दो अनुच्छेद जोड़ते हैं, तो चित्र पृष्ठ के आधा नीचे बाईं ओर बना रहेगा.
यह सुनिश्चित करने के लिए कि चित्र उस पाठ के साथ रहेगा जिससे कि यह संदर्भित हो — उदाहरण के लिए, चित्र के उपर वर्णन चित्र को इनलाइन चित्र के रूप में स्थित करता है. यदि आप वर्णन के ऊपर दो अनुच्छेद जोड़ते है तो चित्र वर्णन के साथ पृष्ठ पर नीचे आएगा.
- यदि चित्र आरेखण कैनवास (आरेखण कैनवास: वह क्षेत्र जिस पर आप विभिन्न आकृतियाँ बना सकते हैं. चूँकि आकृतियाँ आरेखण कैनवास के भीतर होती हैं, इसलिए वे किसी इकाई के रूप में कहीं ले जाई जा सकती और पुनराकारित की जा सकती हैं.) पर नहीं है, तो चित्र का चयन करें. यदि चित्र आरेखण कैनवास पर है, तो कैनवास का चयन करें.
- चित्र उपकरण के तहत, स्वरूप टैब पर, व्यवस्थित करें समूह में, स्थिति क्लिक करें.
यदि आपको स्थिति दिखाई नहीं देती है, तो व्यवस्थित करें क्लिक करें, और तब स्थिति क्लिक करें.
- निम्न में से कोई एक कार्य करें:
पृष्ठ का शीर्ष
एक चित्र को एक कॉलआउट या एक पाठ बॉक्स के साथ रखें
एक इनलाइन चित्र हमेशा अपनी स्थिति पाठ के एक हिस्से के सापेक्ष बनाए रहता है. Word में डिफ़ॉल्ट रूप से चित्र इनलाइन चित्रों के रूप में सम्मिलित किए जाते है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि चित्र उस पाठ के साथ रहेगा जिससे कि यह संदर्भित हो — उदाहरण के लिए, चित्र के उपर वर्णन चित्र को इनलाइन चित्र के रूप में स्थित करता है. यदि आप वर्णन के ऊपर दो अनुच्छेद जोड़ते है तो चित्र वर्णन के साथ पृष्ठ पर नीचे आएगा.
कोई फ़्लोटिंग चित्र अपनी स्थिति को पृष्ठ के सापेक्ष रखता है, और इस स्थिति में इसके आसपास पाठ फ़्लो के रूप में फ़्लोट होता है. उदाहरण के लिए, यदि आप चित्र को पृष्ठ के बाईं ओर आधा नीचे स्थित करते हैं, और तब आप पृष्ठ के शीर्ष पर दो अनुच्छेद जोड़ते हैं, तो चित्र पृष्ठ के आधा नीचे बाईं ओर बना रहेगा.
नोट एक कॉलआउट या एक पाठ बॉक्स एक चित्र के साथ रखने के लिए, आपको चित्र को फ़्लोटिंग बनाना होगा, और चित्र को कॉलआउट या किसी अन्य आकृति के साथ समूहीकृत करन होगा.
- यदि चित्र आरेखण कैनवास (आरेखण कैनवास: वह क्षेत्र जिस पर आप विभिन्न आकृतियाँ बना सकते हैं. चूँकि आकृतियाँ आरेखण कैनवास के भीतर होती हैं, इसलिए वे किसी इकाई के रूप में कहीं ले जाई जा सकती और पुनराकारित की जा सकती हैं.) पर नहीं है, तो चित्र का चयन करें. यदि चित्र आरेखण कैनवास पर है, तो कैनवास का चयन करें.
- स्वरूपण टैब पर, व्यवस्थित करें समूह में, स्थिति क्लिक करें.
यदि आपको स्थिति दिखाई नहीं देती है, तो व्यवस्थित करें क्लिक करें, और तब स्थिति क्लिक करें.
- किसी इनलाइन (इनलाइन ऑब्जेक्ट: कोई ग्राफ़िक या अन्य ऑब्जेक़्ट जो कि Microsoft Word दस्तावेज़ के पाठ में सम्मिलन बिंदु पर सीधे रखा जाता है.) चित्र को एक फ़्लोटिंग (फ़्लोटिंग ऑब्जेक्ट: वह ग्राफ़िक या अन्य ऑब्जेक्ट जो कि आरेखण परत में सम्मिलित किया गया है ताकि आप इसे ठीक तरह से पेज या पाठ के आगे या पीछे या अन्य ऑब्जेक्ट्स पर रख सकें.) चित्र में परिवर्तित करने के लिए, पाठ रैपिंग के साथ पृष्ठ स्थिति विकल्पों में से किसी एक जैसे टाइट का चयन करें.
- सम्मिलित करें टैब पर, पाठ समूह में, पाठ बॉक्स क्लिक करें, और तब पाठ बॉक्स आरेखित करें क्लिक करें.
- वहाँ पर क्लिक करें जहाँ आप चित्र के लिए कैप्शन चाहते हैं और पाठ बॉक्स का आकार आरेखित करें.
- पाठ बॉक्स में कैप्शन लिखें.
- पाठ बॉक्स का चयन करें.
- स्वरूपण टैब पर, व्यवस्थित करें समूह में, स्थिति क्लिक करें.
यदि आपको स्थिति दिखाई नहीं देती है, तो व्यवस्थित करें क्लिक करें, और तब स्थिति क्लिक करें.
- किसी इनलाइन (इनलाइन ऑब्जेक्ट: कोई ग्राफ़िक या अन्य ऑब्जेक़्ट जो कि Microsoft Word दस्तावेज़ के पाठ में सम्मिलन बिंदु पर सीधे रखा जाता है.) चित्र को एक फ़्लोटिंग (फ़्लोटिंग ऑब्जेक्ट: वह ग्राफ़िक या अन्य ऑब्जेक्ट जो कि आरेखण परत में सम्मिलित किया गया है ताकि आप इसे ठीक तरह से पेज या पाठ के आगे या पीछे या अन्य ऑब्जेक्ट्स पर रख सकें.) चित्र में परिवर्तित करने के लिए, पाठ रैपिंग के साथ पृष्ठ स्थिति विकल्पों में से किसी एक जैसे टाइट का चयन करें.
- चित्र और कैप्शन का चयन करें और तब स्वरूपण टैब पर, व्यवस्थित करें समूह में, समूह पर क्लिक करें.
यदि आप समूह को जिसे आपने पाठ के साथ बनाया है ले जाना चाहते हैं तो समूह का चयन करें, और तब स्वरूपण टैब में, व्यवस्थित करें समूह में, पाठ रैप करें क्लिक करें, और तब पाठ के साथ वाली पंक्ति में क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष