Office Web Apps का उपयोग कर, आप अपने वेब ब्राउज़र में Office दस्तावेज़ों को बना सकते हैं. आप ऑनलाइन दस्तावेजों को वेब ब्राउज़र और आपके डेस्कटॉप कंप्युटर (Windows या Mac), मोबाइल डिवाइस या Windows फ़ोन पर चलने वाले Office अनुप्रयोगों में संपादित कर सकते हैं. उन्हें किसी सेल फ़ोन के वेब ब्राउज़र में भी देखा जा सकता है.
Office Web Apps, Word, Excel, PowerPoint और OneNote फ़ाइलों के लिए हैं. दस्तावेज़ बनाने के लिए skydrive.com पर जाएँ.
- skydrive.com में साइन इन करें.
यदि आपका कोई खाता नहीं है, तो साइन-इन पृष्ठ पर साइन-अप करें पर क्लिक करें.
- दस्तावेज़ के उस प्रकार पर क्लिक करें, जिसे आप बनाना चाहते हैं: Word दस्तावेज़, Excel कार्यपुस्तिका, PowerPoint प्रस्तुति, या OneNote नोटबुक.
- दस्तावेज़ के लिए नाम लिखें और फिर बनाएँ पर क्लिक करें.
दस्तावेज़ संपादन के लिए उपयुक्त Web App में खुलता है.
- Excel Web App, PowerPoint Web App, और OneNote Web App आपके परिवर्तनों को स्वचालित रूप से सहेजते हैं. जब आप इन Web Apps में समाप्त कर लें, तो वेब पृष्ठ के शीर्ष के पासबंद करें पर क्लिक करें.
- रिबन के ऊपर, Word Web App में, Web App को बंद करने के पहले सहेजें पर क्लिक करें.
दस्तावेज़ के SkyDrive पर संग्रहीत हो जाने के बाद, आप किसी भी समय उसे देखने, संपादित करने या उसे साझा करने के लिए किसी वेब ब्राउज़र की मदद से उस पर पहुँच प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप अपने Office डेस्कटॉप अनुप्रयोग में दस्तावेज़ के साथ कार्य करना चाहते हैं, तो दस्तावेज़ को Office Web Apps में खोलने के लिए इस पर क्लिक करें और तब Office डेस्कटॉप अनुप्रयोग में दस्तावेज़ को संपादित करने के लिए Word में खोलें, Excel में खोलें, PowerPoint में खोलें या OneNote में खोलें पर क्लिक करें.
Office Web Apps के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Office Web Apps के साथ प्रारंभ करें देखें.