किसी दस्तावेज़ पर ऑनलाइन कार्य करने के लिए उसे अपलोड करना

अपने दस्तावेज़ों को ऑनलाइन सहेजने से आपको उन पर कहीं से भी, एकाधिक डिवाइसेस पर पहुँच प्राप्त होती है. ऑनलाइन दस्तावेज़ साझा करना भी आसान होता है, क्यों‍कि आप ईमेल अनुलग्नक भेजने के बजाय उनसे लिंक कर सकते हैं. एक अतिरिक्त लाभ के रूप में, यदि Word, Excel, PowerPoint और OneNote दस्तावेज़ SkyDrive.com या SkyDrive Pro (Office 365 और SharePoint में उपलब्ध) जैसे किसी ऑनलाइन स्थान पर संग्रहीत हैं तो आप उन्हें ब्राउज़र में पढ़ और संपादित कर सकते हैं.

  1. skydrive.com पर अपने Microsoft खाते के साथ साइन इन करें.
    यदि आपके पास अब तक कोई खाता नहीं है, तो खाते के लिए साइन अप करें (आप अपने स्वयं के ईमेल पते का उपयोग कर सकते हैं या अपने नए Microsoft खाते के भाग के रूप में किसी नए खाते के लिए साइन अप कर सकते हैं).
  2. SkyDrive पृष्ठ पर, पृष्ठ के शीर्ष के निकट अपलोड करें पर क्लिक करें और अपनी फ़ाइलें अपलोड करें.
    फ़ाइलें जोड़ें

SkyDrive Pro पर अपलोड करें

यदि आपके संगठन के पास कोई Office 365 प्लान है, तो Office 365 में साइन इन करें. या अपनी SharePoint साइट पर जाएँ.

  1. पृष्ठ के शीर्ष के निकट SkyDrive पर क्लिक करें.
    Office 365 रिबन पर SkyDrive आदेश
  2. नया दस्तावेज़ > मौजूदा फ़ाइल अपलोड करें पर क्लिक करें.
    मौजूदा फ़ाइल को अपलोड करें

 नोट    SkyDrive Pro आपकी व्यक्तिगत लाइब्रेरी है, लेकिन टीम साइटों पर लाइब्रेरी में फ़ाइलें अपलोड करना दस्तावेज़ साझा करने का एक और अच्छा तरीका है.

अपने डिवाइस पर किसी SkyDrive का उपयोग करना

यदि आपने SkyDrive अनुप्रयोग डाउनलोड कर लिया है, तो आपको अपने डिवाइस पर SkyDrive नामक एक फ़ोल्डर दिखाई देगा. उस फ़ोल्‍डर को किसी भी फ़ाइल संग्रहण फ़ोल्‍डर के रूप में उपयोग करें. आपके द्वारा यहाँ संग्रहीत दस्तावेज़ SkyDrive.com के साथ सिंक्रनाइज़ रहते हैं.

Windows Explorer में SkyDrive फ़ोल्‍डर

 नोट    यदि आप Office 365 या SharePoint का उपयोग करते हैं, तो हो सकता है, कि आपको एक SkyDrive Pro फ़ोल्डर दिखाई दे. आपके द्वारा यहाँ संग्रहीत फ़ाइलें, Office 365 या SharePoint में आपके SkyDrive या टीम साइट लाइब्रेरी में संग्रहीत होती हैं. अधिक जानकारी के लिए, अपने कंप्यूटर में कोई लाइब्रेरी सिंक करें.

सीधे Office से सहेजें

यदि आपके पास Office का कोई हाल ही का संस्करण है, तो आप दस्तावेज़ों को Office प्रोग्राम से सीधे ऑनलाइन स्थानों पर सहेज सकते हैं. इससे आपको अपने कंप्यूटर पर सहेजने और फिर अपलोड करने के अतिरिक्त चरण से छुटकारा मिल‍ता है.

Office के नवीनतम संस्करण में

Office प्रोग्राम में, फ़ाइल > इस रूप में सहेजें > कोई‍ स्थान जोड़ें पर जाएँ, और फिर अपनी टीम साइट या SkyDrive स्थान को चुनें और साइन इन करें. एक बार कोई स्थान चुनने के बाद, यह दस्तावेज़ को सहेजने के लिए उपलब्ध स्थानों में हमेशा सूचीबद्ध होता है. विवरण के लिए, दस्तावेज़ ऑनलाइन सहेजें देखें.

Office 2010 में

Office 2010 में (Word, Excel और PowerPoint), फ़ाइल > सहेजें और भेजें पर जाएँ और फिर वेब पर सहेजें (SkyDrive) या SharePoint पर सहेजें पर क्लिक करें और कोई स्थान चुनें.

OneNote 2010 में, फ़ाइल > साझा करें पर जाएँ और फिर वेब पर क्लिक करें और SkyDrive में साइन इन करें या नेटवर्क पर क्लिक करें और कोई SharePoint स्थान चुनें.

विवरण के लिए, Office 2010 से अपने SkyDrive पर कोई दस्तावेज़ सहेजें या Office 2010 से SharePoint पर कोई दस्तावेज़ सहेजें देखें.

 
 
इनपर लागू:
Excel 2013, Office 2013, Office 365 Enterprise, Office 365 Enterprise व्यवस्थापक, Office 365 Midsize Business उपयोगकर्ता, Office 365 Midsize Business व्यवस्थापक, Office 365 Small Business, Office 365 Small Business व्यवस्थापक, OneNote 2013, PowerPoint 2013, Word 2013