Word Web App का परिचय

Microsoft Word Web App आपके Microsoft Word अनुभव को वेब ब्राउज़र पर विस्तारित करता है, जहाँ आप सीधे उस वेबसाइट पर दस्तावेज़ के साथ कार्य कर सकते हैं, जहाँ दस्तावेज़ को संग्रहीत किया जाता है.

Office Web Apps के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Office Web Apps के साथ प्रारंभ करना, देखें.

Word के साथ सहज रूप से एकीकृत करना

आप Microsoft Word में एक दस्तावेज़ बनाते हैं. आप इसे वेबसाइट पर पोस्ट करना चाहते हैं, ताकि अन्य लोग इसे पढ़ सकें और संभवत: इसे मुद्रित कर सकें. क्या होगा, यदि आप इसे पोस्ट करने के बाद ध्यान दें, कि आपने किसी के नाम की वर्तनी अशुद्ध कर दी है? क्या यह बेहतर नहीं होगा कि आप इसे वेबसाइट पर ही ठीक कर सकें? Word Web App इस परिदृश्य को संभव बनाता है.

आप Microsoft Word 2010 में आपकी SkyDrive या आपकी SharePoint लाइब्रेरी पर अपने दस्तावेज़ को सहेज कर Word Web App का उपयोग प्रारंभ कर सकते हैं. फ़ाइल टैब पर, सहेजें और भेजें पर क्लिक करें, और फिर वेब पर सहेजें या SharePoint पर सहेजें पर क्लिक करें.

Word Web App

अब, आपका दस्तावेज़ तुरंत देखने और मुद्रित करने, ब्राउज़र में संपादित करने या Word में पुनः खुलने के लिए उपलब्ध है.

 नोट    दस्तावेज़ों को Word 2010 में खोलने के लिए Word Web App में निर्मित किए जाने की आवश्यकता नहीं होती है. बेहतर संगतता के लिए, Office Word 2003 या बाद का संस्करण उपयोग करें, या Word for Mac 2008 संस्करण 12.2.9 या Word for Mac 2011 का उपयोग करें. यदि आप Word 2003 का उपयोग कर रहे हैं, सबसे हाल के सेवा पैक को स्थापित करें और अपने कंप्यूटर में .docx फाइलों के रूप में दस्तावेज़ों को सहेजें फिर दस्तावेज़ को किसी SharePoint साइट पर जहाँ Office Web Apps को कॉन्फ़िगर किया गया है, अपलोड करें या दस्तावेज़ को SkyDrive पर अपलोड करें.

दस्तावेज़ को ब्राउज़र में पढ़ना

जब आप अपने दस्तावेज़ को SkyDrive या SharePoint में खोलते हैं, तो Word Web App दस्तावेज़ को ब्राउज़र में खोलता है. लेआउट और स्वरूपण वही है, जो आप तब देखते हैं, जब आप दस्तावेज़ को Word में मुद्रण लेआउट दृश्य में खोलते हैं.

दृश्य मोड

 नोट    यदि आपके पास Microsoft Silverlight 2 या उसके बाद का संस्करण स्थापित नहीं है, तो Word Web App Silverlight स्थापित करने के लिए लिंक के साथ कोई पट्टी प्रदर्शित करता है. Silverlight आवश्यक नहीं है, लेकिन यदि आपके पास Silverlight का नवीनतम संस्करण स्थापित है, तो दस्तावेज़ अधिक त्वरित रूप से और बेहतर विज़ुअल तदरूपता के साथ उच्च ज़ूम स्तरों पर प्रदर्शित होते हैं.

पठन दृश्य में, आप दस्तावेज़ के पृष्ठों से होकर जा सकते हैं या किसी विशेष पृष्ठ पर जा सकते हैं. उस पृष्ठ की संख्या टाइप करें आप जिस पर जाना चाहते हैं या पिछला पृष्ठ और अगला पृष्ठ बटन का उपयोग करें.

पृष्ठ पर जाएँ

यदि आप करीब से देखना चाहते हैं या आप स्क्रीन पर पृष्ठ का अधिकांश भाग देखना चाहते हैं, तो पृष्ठ की अपनी दृश्यता को बढ़ाने या कम करने के लिए ज़ूम आदेश का उपयोग करें.

आप शब्दों या पदंबधों को खोजने के लिए ढूँढे आदेश का भी उपयोग कर सकते हैं. खोज परिणाम दस्तावेज़ में हाइलाइट किए गए हैं.

ढूँढना

वेब पृष्ठ की तरह, आप दस्तावेज़ में पाठ का चयन कर सकते हैं और उनकी प्रतिलिपि बना सकते हैं, ताकि यह किसी अन्य अनुप्रयोग में चिपकाने के लिए उपलब्ध हो.

ब्राउजर से मुद्रित करना

Word Web App दस्तावेज़ को वैसे ही मुद्रित करता है, जैसे वह पठन दृश्य में प्रकट होता है. किसी दस्तावेज़ को मुद्रित करने के लिए, फ़ाइल टैब पर क्लिक करें और फिर मुद्रित करें पर क्लिक करें.

मुद्रित करें आदेश

 नोट    Word Web App में मुद्रण के लिए एक PDF व्यूअर आवश्यक है. यदि आपके पास पहले से ही PDF व्यूअर नहीं है, तो आप वेब से कोई भी एक निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं.

ब्राउज़र में संपादित करना

यदि आप दस्तावेज़ पर परिवर्तन करना चाहते हैं, तो ब्राउज़र में संपादित करें पर क्लिक करें. संपादन दृश्य में आप सामग्री जोड़ या हटा सकते हैं और पाठ को स्वरूपित कर सकते हैं. संपादन दृश्य को दस्तावेज़ प्रदर्शित करने के लिए नहीं बल्कि संपादन सामग्री के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है. संपादन दृश्य में लेआउट सरलीकृत है और आइटम्स, जिन्हें दृश्य प्रदर्शित नहीं कर सकता, वे प्लेसहोल्डर्स के रूप में दिखाए गए हैं. प्लेसहोल्डर्स आपको उस सामग्री को आकस्मिक रूप से हटाने से प्रतिबंधित करता है, जिसे प्रदर्शित किया जा सकता है, लेकिन Word Web App में संपादित नहीं किया जा सकता.

Word Web App

संपादन दृश्य में, आप पाठ उसी रूप में लिख सकते हैं, जैसा कि आप सामान्य रूप से करते हैं और आप प्रतिलिपि बनाएँ/चिपकाएँ तथा पूर्ववत् करें/फिर से करें आदेशों का उपयोग कर सकते हैं. आप शैलियों और मुख पृष्ठ टैब पर दिखाई देने वाले सभी पाठ स्वरूपण पसंदों को लागू कर पाठ स्वरूपित कर सकते हैं.

आप चित्र, क्लिप आर्ट, तालिकाएँ और हाइपरलिंक्स को भी जोड़ सकते हैं. क्लिप आर्ट Office.com से उपलब्ध चित्रों के संग्रहण से आता है. इन्हें जोड़ने के लिए सम्मिलित करें टैब पर जाएँ.

यदि आप यह देखना चाहते हैं कि दस्तावेज़ में आपके परिवर्तन किस प्रकार दिखेंगे, तो फ़ाइल टैब पर सहेजें पर क्लिक करें और फिर पठन दृश्य पर वापस स्विच करें: दृश्य टैब पर, पठन दृश्य पर क्लिक करें.

 नोट    SkyDrive में, एकाधिक लेखक समान समय में Word Web App में किसी दस्‍तावेज़ को संपादित कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, Word Web App में किसी दस्‍तावेज़ पर एक साथ कार्य करना देखें.

Word में सहजता से संपादन करना

Word Web App में संपादन करना, त्वरित परिवर्तनों, जैसे सुधार करने, चित्र सम्मिलित करने या अधिक पाठ जोड़ने के लिए श्रेष्ठ है. यदि आपको Word क्षमताओं के पूर्ण सेट की आवश्यकता है, तो फ़ाइल टैब पर क्लिक करें और फिर Word में खोलें पर क्लिक करें.

Word Web App दस्तावेज को सीधे आपके Word डेस्कटॉप अनुप्रयोग में खोलता है, जहाँ आप काफी हद तक अधिक प्रभावशाली तरीके से कार्य कर सकते हैं. — उदाहरण के लिए, यदि आप दस्तावेज में शैलियों को परिवर्तित करना चाहते हैं, SmartArt को परिवर्तित करना चाहते हैं, या शीर्ष लेख और पाद लेख को जोड़ना चाहते हैं. Word में, जब आप सहेजें पर क्लिक करते हैं, तो Word कार्यपुस्तिका को वापस वेब सर्वर पर सहेजता है.

 नोट    दस्तावेज़ों को Word डेस्कटॉप अनुप्रयोग में ब्राउज़र से सीधे खोलना Firefox, Internet Explorer (Windows) और Safari (Mac) ब्राउजर्स में समर्थित है. Windows में, इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको Excel 2003 या बाद के संस्करण का उपयोग करना भी आवश्यक है (यदि आप Firefox उपयोग कर रहे हैं, आपको Word 2010 का उपयोग करना भी जरूरी है). Mac पर, इस सुविधा के लिए Microsoft Word for Mac 2008 संस्करण 12.2.9 या Word for Mac 2011 की आवश्यकता होती है.

 
 
इनपर लागू:
SharePoint Online for enterprises, SharePoint Online for professionals and small businesses , Word 2010, Word Web App