Microsoft OneNote Web App आपके Microsoft OneNote अनुभव को वेब ब्राउज़र पर विस्तारित करता है, जहाँ आप सीधे उस वेबसाइट पर नोटबुक्स के साथ कार्य कर सकते हैं, जहाँ नोटबुक संग्रहीत की जाती है.
Office Web Apps के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Office Web Apps के साथ प्रारंभ करना, देखें.
OneNote के साथ सहजता से एकीकृत करना
आप Microsoft OneNote 2010 में नोटबुक बना सकते हैं. आप इसे किसी वेबसाइट पर पोस्ट करना चाहते हैं ताकि अन्य लोग इसे पढ़ सकें, यहाँ तक कि इसमें अपना योगदान भी कर सकें. यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सहयोग करना चाहते हैं, जिसके पास आपसे भिन्न OneNote संस्करण है, तो आप क्या करेंगे? क्या यह शानदार नहीं होगा कि आप इस पर वेबसाइट पर ही एक साथ कार्य कर सकें? OneNote Web Appइस परिदृश्य को संभव बनाता है.
आप OneNote 2010 में SkyDrive या आपकी SharePoint लाइब्रेरी पर अपनी नोटबुक को सहेज कर OneNote Web App का उपयोग प्रारंभ कर सकते हैं. फ़ाइल टैब पर, साझा करें पर क्लिक करें और फिर इस पर साझा करें के अंतगर्त, वेब या नेटवर्क पर क्लिक करें.
अब, आपकी नोटबुक ब्राउज़र में देखने और संपादित करने या OneNote में पुनः खुलने के लिए उपलब्ध है.
ब्राउज़र में नोटबुक खोलना
जब आप अपना नोटबुक SkyDrive या SharePoint में खोलते हैं, तब OneNote Web App नोटबुक को ब्राउज़र में खोलता है.
आप पाठ को लिख या स्वरूपित कर सकते हैं जैसा कि आप सामान्य रूप से करते हैं और आप प्रतिलिपि बनाएँ/चिपकाएँ तथा पूर्ववत् करें/फिर से करें आदेशों का उपयोग कर सकते हैं. आप शैलियों को लागू करके पाठ और उन सभी पाठ स्वरूपण विकल्पों को स्वरूपित कर सकते हैं, जिन्हें आप रिबन पर देखते हैं. आप तालिकाएँ, चित्र, क्लिप आर्ट और हाइपरलिंक्स को भी जोड़ सकते हैं. क्लिप आर्ट Office.com से उपलब्ध चित्रों के संग्रहण से आता है. इन्हें जोड़ने के लिए सम्मिलित करें टैब पर जाएँ.
नोट OneNote Web App में इंक तत्वों को ले जाने या हटाने के लिए उनके चयन करने की क्षमता शामिल रहती है. जब आप किसी SharePoint साइट पर OneNote Web App का उपयोग करते हैं तब यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती है.
OneNote Web Appआपकी नोटबुक को उस पर कार्य करते समय स्वचालित रूप से सहेजता है. आपके परिवर्तनों को सहेजने की कोई आवश्यकता नहीं है. यदि आप अपने द्वारा किए गए परिवर्तनों को रखना नहीं चाहते हैं, तो पूर्ववत् करें आदेश का उपयोग करें या CTRL+Z (Windows) या ⌘+Z (Mac) दबाएँ.
यदि आप देखना चाहते हैं, कि नोटबुक में आपके परिवर्तन कैसे दिखाई देंगे, तो पठन दृश्य पर स्विच करें. दृश्य टैब पर, पठन दृश्य पर क्लिक करें.
ब्राउज़र में कोई नोटबुक देखना
पठन दृश्य में, आप नोटबुक के भिन्न अनुभागों और पृष्ठों को देख सकते हैं और नेविगेशन फलक में अनुभागों को विस्तृत और संक्षिप्त कर सकते हैं. यदि अन्य लोग इस नोटबुक पर कार्य कर रहें हैं, तो आप लेखकों को दिखाएँ आदेश पर क्लिक करके देख सकते हैं कि किसने क्या किया है.
यदि आप नोटबुक में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो सामग्री हटाने और जोड़ने के लिए, पाठ को स्वरूपित करने और नोट्स को टैग करने के लिए ब्राउज़र में संपादित करें पर क्लिक करें.
अन्य लोगों के साथ कार्य करना
यदि आप अपनी नोटबुक को दूसरों को संपादित करने के लिए उपलब्ध कराते हैं तो आपके मित्र या सहकर्मी भी नोटबुक में उसी समय कार्य कर सकते हैं जिस समय आप उस पर कार्य कर रहे होते हैं. यह उन नोटबुक्स के लिए अच्छा कार्य करता है, जहाँ आप लोगों के किसी समूह से जानकारी संकलित कर रहे हैं, जैसे कि एक विचार विमर्श सत्र या कोई समूह प्रोजेक्ट. नोटबुक विकी के जैसे कार्य करता है जहाँ कोई भी अपना योगदान कर सकता है. आप देख सकते हैं किसने क्या किया और यदि आवश्यक हो तो आप पिछले संस्करण में किसी पृष्ठ पर वापस लौट सकते हैं.
यदि आपके या दूसरों के पास OneNote 2010 है, तो आप अन्य लोगों के OneNote Web App में समान नोटबुक में कार्य करते समय OneNote डेस्कटॉप अनुप्रयोग में कार्य कर सकते हैं.
- नोटबुक को किसी वेबसाइट पर संग्रहीत करें, जहाँ आपके सहकर्मी इस पर पहुँच प्राप्त कर सकें, जैसे कि आपकी टीम की SharePoint लाइब्रेरी या SkyDrive में वह फ़ोल्डर जहाँ आपके सहकर्मी पहुँच प्राप्त कर सकें.
- नोटबुक पर कार्य करने के लिए अन्य लोगों को आमंत्रित करें.
- SharePoint में, ब्राउज़र में प्रकट होने वाले नोटबुक के वेब पते की प्रतिलिपि बनाएँ और फिर वेब पते को किसी संदेश में चिपकाएँ.
- SkyDrive में, OneNote Web App में फ़ाइल टैब पर क्लिक करें और फिर साझा करें पर क्लिक करें. उन लोगों को जोड़ें, जिनके साथ आप नोटबुक साझा करना चाहते हैं, सहेजें पर क्लिक करें और फिर संदेश लिखें.
- OneNote 2010 में, फ़ाइल टैब और जानकारी टैब पर क्लिक करें, नोटबुक के नाम के अंतगर्त, इस नोटबुक पर लोगों को आंमत्रित करें पर क्लिक करें.
- नोटबुक संपादित करें. आप लेखकों को दिखाएँ पर क्लिक करके या तो पठन फलक में या संपादन दृश्य में दृश्य टैब पर क्लिक कर अपने सह-कर्मियों के परिवर्तनों को देख पाएँगे.
यदि आप यह देखना चाहते हैं कि पृष्ठ पर कौन से परिवर्तन किए गए थे, तो दृश्य टैब पर पृष्ठ संस्करण पर क्लिक करें (या, पठन दृश्य में, नेविगेशन फलक पर जाएँ, पृष्ठ नाम पर राइट-क्लिक करें और फिर संस्करण दिखाएँ क्लिक करें).
OneNote में सहज रूप से संपादित करना
OneNote Web App में संपादन करना तीव्र परिवर्तन करने या अन्य लोगों के साथ कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है. यदि आपको OneNote क्षमताओं के संपूर्ण सेट की आवश्यकता है, तो फ़ाइल टैब पर क्लिक करें और फिर OneNote में खोलें पर क्लिक करें.
OneNote Web App नोटबुक को सीधे आपके OneNote डेस्कटॉप अनुप्रयोग में खोलता है, जहाँ आप काफी हद तक अधिक प्रभावशाली तरीके से कार्य कर सकते हैं — उदाहरण के लिए, यदि आप ऑडियो नोट्स का उपयोग करना चाहते हैं या नोट टैग्स को अनुकूलित करना चाहते हैं. आपके परिवर्तन स्वचालित रूप से वेब सर्वर पर सहेजे जाते हैं.
नोट आपके पास OneNote 2010 में OneNote में खोलें सुविधा का उपयोग करने में समर्थ होने के लिए OneNote Web App होना आवश्यक है. Internet Explorer या Firefox की भी आवश्यकता है.