व्यावसायिक कार्ड दृश्य में संपर्क प्रदर्शित होते हैं.
Outlook 2007 में, इलेक्ट्रॉनिक व्यावसायिक कार्ड संपर्क को देखने और साझा करने में आसान बनाते हैं. आप संपर्क का नया रूप संपर्क को Outlook के उस क्षेत्र में स्विच करने के लिए क्लिक करने पर देखेंगे.
आप ई-मेल द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व्यावसायिक कार्ड भेज सकते हैं. आप चाहे तो स्वयं के इलेक्ट्रॉनिक व्यावसायिक कार्ड को अपने ई-मेल हस्ताक्षर के रूप में शामिल कर सकते हैं.
युक्ति यह भी ध्यान दें कि इस चित्र में नेविगेशन फलक को, संपर्क फलक के अधिकांश अवयवों को दिखाने के लिए छोटा किया गया है. आप Outlook के किसी भी क्षेत्र से नेविगेशन फलक छोटा करें बटन क्लिक कर नेविगेशन फलक को छोटा कर सकते हैं.
आपको आने वाले अभ्यास सत्र में इलेक्ट्रॉनिक व्यावसायिक कार्ड देखने और नेविगेशन फलक को छोटा करने का अवसर मिलेगा.