SharePoint Workspace 2010 सुविधाएँ और लाभ

Microsoft Office Groove का नया नाम Microsoft SharePoint Workspace 2010, आपके Microsoft SharePoint टीम साइट्स तक तेज़, किसी भी समय, कहीं से भी पहुँच प्रदान कर सहयोग की सीमाओं को विस्तृत करता है.

SharePoint Server 2010 दस्तावेज़ लाइब्रेरीज़ को SharePoint Workspace के साथ सिक्रनाइज़ करें, ताकि आप अपने कंप्यूटर से कभी भी और कहीं से भी फ़ाइलों तक पहुँच प्राप्त कर सकें, उन्हें देख सकें और संपादित कर सकें. सूचियाँ, जैसे चर्चा, कार्य और कस्टम सूचियाँ भी समर्थित हैं. यहाँ तक कि आप व्यावसायिक कनेक्टिविटी सेवा सूचियों को भी सिंक्रनाइज़ कर सकते हैं, इसलिए आपके बैक एंड सिस्टम तक पहुँच भी आसान हो जाती है. SharePoint Workspace 2010 आपकी SharePoint टीम साइट्स के साथ कार्य करने के एक बिल्कुल नए तरीके में आता है.

SharePoint साइट्स के साथ सिंक्रनाइज़ करना

बस कुछ क्लिक्स में आप SharePoint लाइब्रेरीज़ और सूचियों को अपने कंप्यूटर से सिंक्रनाइज़ कर सकते हैं.

  • अपने SharePoint सर्वर से डिस्कनेक्ट रहने पर भी SharePoint लाइब्रेरीज़ और सूचियों तक अपनी पी सी से स्थानीय रूप से पहुँचें.
  • SharePoint सर्वर से कनेक्ट नहीं रहने पर भी सामग्री का संपादन करें और आपके परिवर्तन कैश - सिंक्रनाइज़ेशन की प्रतीक्षा में, कर दिए गए होते हैं.
  • विश्वास रखें, कि जब आप वापस ऑनलाइन होंगें तो आपके परिवर्तन सर्वर से स्वचालित रूप से सिंक्रनाइज़ हो जाएँगे.
  • सामग्री अपलोड या डाउनलोड करते समय समय बचाएँ, क्योंकि SharePoint Workspace केवल परिवर्तनों को सिंक्रनाइज़ करता है, न कि पूरे दस्तावेज़ को.
  • जानकारी के साथ जुड़े रहें. जब आपके SharePoint साइट पर फ़ाइलें परिवर्तित होती हैं, तब आप नवीनतम को SharePoint Workspace में देख सकते हैं.

SharePoint साइट्स के साथ सिंक्रनाइज़ करना

सीधे फ़ोल्डर तक पहुँच के साथ सामग्री जोड़ें

अपनी SharePoint दस्तावेज़ लाइब्रेरीज़ तक ऐसे पहुँचें, जैसे वे स्थानीय Windows फ़ोल्डर्स हों.

  • SharePoint साइट से अपने फ़ाइल के साथ कार्य करें, अपने स्थानीय फ़ोल्डर्स में उन्हें ब्राउज़ करें या यहाँ तक कि उन समान फ़ोल्डर्स में अन्य अनुप्रयोगों से फ़ाइलों को सहेजें.
  • विश्वास रखें कि जोड़ी गई फ़ाइलें वापस आपके SharePoint साइट से सिंक्रनाइज़ हो जाएँगी.1

सीधे फ़ोल्डर तक पहुँच के साथ सामग्री जोड़ें

सभी उपलब्ध कार्यस्थानों को खोजें

Windows खोज के सशक्त एकीकरण उपयोग द्वारा सामग्री की स्थानीय प्रतियों में आसानी से खोज करें.

  • अपने परिणामों को सटीक रूप से इंगित करने के लिए आप अपनी खोज क्वेरीज़ को अनुकूलित कर सकते हैं.
  • लॉन्च पट्टी, कार्यस्थान या सीधे Windows प्रारंभ बटन से खोज करें.

सभी उपलब्ध कार्यस्थानों को खोजें

अधिक सफ़ल रूप से साथ-साथ कार्य करें

जब आप SharePoint Server 2010 से कनेक्ट होते हैं, तब आप:

  • जिस सामग्री पर कार्य कर रहे हैं उस तक पहुँच को सीमित करने के लिए चेक इन / चेक आउट नियंत्रण का उपयोग कर सकते हैं.
  • आपकी सामग्री को खोज और ढूँढने में आसान बनाने वाले शीर्षक, टैग्स और आपकी सामग्री से जोड़े गए कीवर्ड्स की (SharePoint गुणों का उपयोग करते हुए) समीक्षा कर सकते हैं.
  • संस्करण इतिहास देख सकते हैं और यहाँ तक कि यदि अनिवार्य हो, तो पूर्व के संस्करण पर लौट सकते हैं.
  • Word 2010 और PowerPoint 2010 में सह-लेखन.

SharePoint कार्यस्थानों के अतिरिक्त, आप SharePoint सर्वर के बिना भी सीधे उन्नत सुरक्षा के साथ टीम सदस्यों के बीच सहयोग के लिए Groove कार्यस्थानों का उपयोग कर सकते हैं. Groove कार्यस्थान सहयोगी "पीयर" कार्यस्थान हैं, जिससे Microsoft Office Groove के उपयोगकर्ता परिचित हैं.

पहले की तरह, Groove कार्यस्थान में एक या एक से अधिक सदस्य हो सकते हैं और कई उत्पादक उपकरण उपलब्ध करा सकते हैं जैसे चर्चा, कैलेंडर और दस्तावेज़.

आप Groove कार्यस्थान के दो संस्करणों के बीच चुन सकते हैं: 2010 (जो कि डिफ़ॉल्ट होता है), और 2007 (Microsoft Office Groove 2007 के साथ संगतता के लिए).

प्रत्येक Groove कार्यस्थान संस्करण आपको उपकरणों के भिन्न संकलन को जोड़ने देता है. यहाँ ध्यान रखना महत्वपूर्ण है, कि संस्करण एक दूसरे के साथ अद्वितीय हैं और यह कि निम्न प्रतिबंध लागू होते हैं: 2010 कार्यस्थान के सभी सदस्यों को Microsoft SharePoint Workspace 2010 चलाना चाहिए. 2007 कार्यस्थान के सभी सदस्यों को Microsoft Office Groove 2007 या Microsoft SharePoint Workspace 2010 चलाना आवश्यक है.

अधिक सफ़ल रूप से एक साथ कार्य करें

सही समय पर सही उपकरणों तक पहुँच प्राप्त करना

नई और सुधारी गई सुविधाएँ आपको अधिक उत्पादक होने में मदद कर सकती हैं, लेकिन केवल तब जब आप उन्हें तब ढूँढ सकें, जब आपको उनकी आवश्यकता हो. आपको जिन सुविधाओं की आवश्यकता है, उन्हें तेज़ी से ढूँढने में मदद के लिए रिबन पारंपरिक मेनूज़ और उपकरण पट्टियों को आदेशों के नए और उच्च रूप से विज़ुअल लेआउट से बदलता है और टैब्स में तार्किक रूप से समूहीकृत है. आपकी निजी कार्य शैली से मिलान के लिए नई रिबन अनुकूलन योग्य भी है.

सही समय पर सही उपकरणों तक पहुँच प्राप्त करना

सामग्री को चेक आउट या चेक इन करने या फ़ाइल के संस्करण को त्वरित रूप से जाँचने के लिए रिबन का उपयोग करें. अपने लॉन्च पट्टी को देखने या सामग्री के लिए खोज करने हेतु नए Microsoft Office Backstage™ दृश्य का उपयोग करें. अब आप एक आरामदायक स्थान से अधिक आसानी से अपने SharePoint Workspace 2010 अनुभव को अनुकूलित कर सकते हैं.

Office Mobile 2010 के साथ अधिक स्थानों से अपनी जानकारी तक पहुँचें

Office Mobile के एक भाग के रूप में उपलब्ध SharePoint Workspace Mobile आपको आपके Windows Phone 7 पर कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है:

  • दस्तावेज़ लाइब्रेरीज़ और सूचियाँ देखें: अपने SharePoint सर्वर से त्वरित रूप से कनेक्ट हों और कहीं से भी सामग्री तक पहुँचें.
  • अपने फ़ोन के माध्यम से दस्तावेज़ों तक पहुँचें: सीधे SharePoint से Office Mobile का उपयोग करते हुए दस्तावेज़ों को खोलें, उन्हें संपादित करें और सर्वर पर वापस आसानी से सहेजें.
  • ऑफ़लाइन पहुँच प्राप्त करें और परिवर्तनों को सिक्रनाइज़ करें: दस्तावेज़ तक बाद में पहुँचने के लिए आप दस्तावेज़ को फ़ोन से सिंक्रनाइज़ कर सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं, तो कोई भी परिवर्तन स्वचालित रूप से वापस SharePoint पर सहेजे जाते हैं.
  • अप टू डेट रहें: दस्तावेज़ को स्थानीय रूप से सिंक्रनाइज़ रखें, ताकि जब टीम के सदस्य इसमें परिवर्तन करें, तो आप हमेशा अप टू डेट रहें.2
  • सिंक्रनाइज़ रहें: आप चलायमान रहने पर भी अपनी सभी सामग्री, कैलेंडर और संपर्कों को देख सकते हैं.

SharePoint 2010 साइट पर OneNote नोटबुक्स साझा करें और आसानी से पहुँच प्राप्त करें और अपने फ़ोन के दाई और से उन्हें अद्यतन करें.

उन प्रमुख 10 तरीकों को देखें जिनमें SharePoint Workspace आपको चीज़ों को आसानी से और त्वरित रूप से पूर्ण करने में मदद करता है.

1 ध्यान दें, कि आपका SharePoint व्यवस्थापक अनुमत फ़ाइल प्रकारों और आकार को प्रतिबंधित कर सकता है.

2 SharePoint Workspace Mobile, Office Mobile के भाग के रूप में उपलब्ध होता है, जो Windows Phone 7 डिवाइस पर वितरित होता है.

 
 

Office Professional Plus 2010 में SharePoint Workspace 2010 को प्राप्त करें

SharePoint Workspace 2010, Office Professional Plus 2010 के साथ उपलब्ध है. और अधिक जानें