SharePoint और ग्रूव कार्यस्थान, कार्यस्थान एक्सप्लोरर में प्रदर्शित होते हैं. वर्तमान में चयनित उपकरण वाली विंडो के अतिरिक्त, कार्यस्थान एक्सप्लोरर में निम्न भाग होते हैं:
सामग्री फलक
सामग्री फलक कार्यस्थान में उपकरणों को सूचीबद्ध करता है.
सामग्री फलक दिखाने या छुपाने के लिए, दृश्य टैब पर, सामग्री चेक या अनचेक करें.
ग्रूव कार्यस्थानों में, प्रत्येक उपकरण के आगे यह इंगित करने के लिए एक संख्या प्रदर्शित होती है कि कितने कार्यस्थान सदस्यों ने वर्तमान में उपकरण का चयन किया हुआ है. एक स्थिति विंडो को प्रदर्शित करने के लिए उपकरण इंगित करें.
कार्यस्थान उपकरण टैब्स उन सदस्यों की संख्या इंगित करते हैं जिन्होंने वर्तमान में उपकरण का चयन किया हुआ है. किसी स्थिति विंडो को प्रदर्शित करने के लिए उपकरण नाम इंगित करें.
पृष्ठ का शीर्ष
उपकरण क्षेत्र
उपकरण क्षेत्र में वह उपकरण होता है जिसका आपने सामग्री फलक में चयन किया है. उपकरण के आधार पर, आप रिबन के दृश्य टैब पर विकल्पों का चयन करके उपकरण क्षेत्र का लेआउट परिवर्तित करने में समर्थ हो सकते हैं. उदाहरण के लिए, किसी भी चर्चा या सूची उपकरण में, दृश्य टैब पर, लेआउट को परिवर्तित करने हेतु विकल्पों को देखने के लिए पठन फलक क्लिक करें.
अगर आप उपकरण क्षेत्र के लिए एक बड़ा दृश्य क्षेत्र देखना चाहते हैं, तो आप एक नई विंडो में चयनित उपकरण को खोल सकते हैं. दृश्य टैब पर, नई विंडो क्लिक करें और फिर चयनित उपकरण क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
सदस्य फलक
सदस्य फलक में सभी कार्यस्थान सदस्यों के नाम सूचीबद्ध होते हैं और वे आपको उनकी वर्तमान स्थिति देखने की अनुमति देते हैं.
सदस्य फलक दिखाने या छुपाने के लिए, दृश्य टैब पर, सदस्यों को चेक या अनचेक करें.
सदस्य सूची सॉर्ट करने के लिए, दृश्य टैब पर, सदस्य ड्रॉप-डाउन मेनू क्लिक करें और फिर इच्छित विकल्प क्लिक करें.
- वर्णानुक्रमिक. सदस्यों को पहले नाम द्वारा वर्णानुक्रम रूप से सूचीबद्ध करता है.
- स्थिति. सदस्यों को उनकी वर्तमान स्थिति के अनुसार श्रेणीबद्ध करता है. स्थिति श्रेणियों में ये शामिल हो सकते हैं:
- कार्यस्थान में. उन सदस्यों को सूचीबद्ध करता है जिनके कार्यस्थान वर्तमान में खुले हैं.
- ऑनलाइन. उन सदस्यों को सूचीबद्ध करता है जो वर्तमान में ऑनलाइन हैं, लेकिन जिनके पास यह कार्यस्थान खुला नहीं है.
- ऑफ़लाइन. उन सदस्यों को सूचीबद्ध करता है जो वर्तमान में ऑनलाइन नहीं हैं.
- निलंबित. उन सदस्यों को सूचीबद्ध करता है जिनका कार्यस्थान डेटा अब सिंक्रनाइज़ नहीं किया जा रहा है. और जानकारी के लिए, कार्यस्थान सिंक्रनाइज़ेशन समस्याएँ प्रबंधित करना देखें.
- सत्यापन स्थिति. सदस्यों को उनके संपर्क सत्यापन स्थिति के अनुसार श्रेणीबद्ध करता है.
- भूमिका. सदस्यों को कार्यस्थान में उनकी भूमिका के अनुसार श्रेणीबद्ध करता है.
कार्यस्थान सदस्यों के साथ गतिविधियाँ प्रारंभ करना
उनकी स्थिति पर ध्यान दिए बिना, आप सदस्य फलक में सूचीबद्ध लोगों के साथ नई गतिविधियाँ प्रारंभ कर सकते हैं. विवरण के लिए, अपने संपर्कों के साथ गतिविधियाँ प्रारंभ करना देखें.
पृष्ठ का शीर्ष
चैट फलक
आप अन्य कार्यस्थान सदस्यों के साथ रियल-टाइम पाठ चैटिंग कर सकते हैं. चैट क्षेत्र को विस्तृत या संक्षिप्त करने के लिए विस्तृत करें बटन क्लिक करें:
इस सुविधा पर विस्तृत जानकारी के लिए, किसी कार्यस्थान में चैट करना देखें.
पृष्ठ का शीर्ष