अपने अनुरूप रिबन को वैयक्तिक बनाने के लिए अनुकूलनों का उपयोग करें. उदाहरण के लिए, आप अपने प्रायः उपयोग में आने वाले आदेशों को शामिल करने के लिए, कस्टम टैब्स और कस्टम समूह बना सकते हैं.
महत्वपूर्ण रिबन अनुकूलन Microsoft Office प्रोग्राम के लिए विशिष्ट है जिस पर आप अभी कार्य कर रहे हैं. रिबन अनुकूलन सभी Office प्रोग्राम्स पर लागू नहीं होता है.
आप Microsoft Office 2010 में निर्मित डिफ़ॉल्ट टैब्स और समूहों का नाम बदल सकते हैं और उनके क्रम को परिवर्तित कर सकते हैं. हालाँकि, आप डिफ़ॉल्ट आदेशों के नाम, इन डिफ़ॉल्ट आदेशों से संबद्ध चिह्नों को, या इन आदेशों का क्रम परिवर्तित नहीं कर सकते हैं. ये डिफ़ॉल्ट आदेश धूसर पाठ में प्रकट होते हैं.
किसी समूह पर आदेशों को जोड़ने के लिए, आपको डिफ़ॉल्ट टैब में या किसी नए कस्टम टैब में एक कस्टम समूह या जोड़ना आवश्यक है. कस्टम टैब या समूह पहचानने में और डिफ़ॉल्ट टैब या समूह में भेद करने में आपकी मदद करने के लिए, रिबन अनुकूलित करें सूची में कस्टम टैब्स और समूहों में नाम के बाद (कस्टम) शब्द लगा होता है, लेकिन यह (कस्टम) शब्द रिबन में प्रकट नहीं होता.

डिफ़ॉल्ट टैब और समूह जिनमें वह आदेश हैं जिन्हें परिवर्तित नहीं किया जा सकता

डिफ़ॉल्ट टैब में वह कस्टम समूह जिसमें नए आदेश जोड़े गए हैं. इन नए आदेशों को परिवर्तित किया जा सकता है.
अपने रिबन को अनुकूलित करना प्रारंभ करने के लिए, निम्न चरणों को देखें.
आप क्या करना चाहते हैं?
उन वीडियोज़ को देखना जो दर्शाते हैं कि रिबन को कैसे अनुकूलित करें.
वीडियो: रिबन अनुकूलित करें पर वीडियोज़ की एक श्रृंखला देखें जो दर्शाते हैं कि रिबन को कैसे अनुकूलित करें.
पृष्ठ का शीर्ष
नि:शुल्क अनुकूलित रिबन्स डाउनलोड करना
आप Microsoft Office 2010 के लिए नि:शुल्क अनुकूलित रिबन्स डाउनलोड कर सकते हैं जो आपको अधिक उत्पादक होने में मदद कर सकते हैं. इन रिबन्स में पसंदीदा नामक एक नया कस्टम टैब है. यह पसंदीदा टैब, Microsoft Office प्रोग्राम्स में बार-बार उपयोग किए गए आदेशों पर ग्राहक प्रतिक्रिया का उपयोग कर बनाया गया था. आप इन अनुकूलित रिबन्स का उपयोग उसी रूप में कर सकते हैं जिस रूप में ये हैं या अपनी इच्छा के अनुरूप रिबन को वैयक्तिक बनाने के लिए इसका उपयोग एक प्रारंभिक बिंदु के रूप में कर सकते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना
- फ़ाइल टैब पर क्लिक करें.
- मदद के अंतर्गत, विकल्प पर क्लिक करें.
- रिबन अनुकूलित करें पर क्लिक करें.
युक्ति आप रिबन अनुकूलित करें विंडो पर, रिबन पर किसी भी टैब पर राइट-क्लिक करके और फिर रिबन अनुकूलित करें पर क्लिक करके जा सकते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
टैब्स के साथ कार्य करना
कस्टम टैब जोड़ना
जब आप नया टैब क्लिक करते हैं, तो आप एक कस्टम टैब और कस्टम समूह जोड़ते हैं. आप केवल कस्टम समूहों में आदेश जोड़ सकते हैं.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, नया टैब क्लिक करें.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
कस्टम समूह पर आदेश जोड़ने के लिए देखें, कस्टम समूह में आदेश जोड़ना अनुभाग देखें.
पृष्ठ का शीर्ष
डिफ़ॉल्ट या कस्टम टैब का नाम बदलना
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस टैब पर क्लिक करें जिसका आप नाम बदलना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- नाम बदलें पर क्लिक करें और फिर एक नया नाम लिखें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
कोई डिफ़ॉल्ट या कस्टम टैब छुपाना
आप कस्टम और डिफ़ॉल्ट दोनों टैब्स छुपा सकते हैं लेकिन आप केवल कस्टम टैब्स ही निकाल सकते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें सूची में, कस्टम टैब्स और समूहों में नाम के बाद (कस्टम) शब्द लगा होता है, लेकिन यह (कस्टम) शब्द रिबन में प्रकट नहीं होता.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस डिफ़ॉल्ट टैब या कस्टम टैब से अगले चेक बॉक्स को साफ़ करें जिसे आप छुपाना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
डिफ़ॉल्ट या कस्टम टैब्स के क्रम को परिवर्तित करना
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस टैब पर क्लिक करें जिसे आप ले जाना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- ऊपर ले जाएँ या नीचे ले जाएँ तीर तब तक क्लिक करें जब तक कि आपको इच्छित क्रम नहीं मिल जाता.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
कस्टम टैब निकालना
आप कस्टम और डिफ़ॉल्ट दोनों टैब्स छुपा सकते हैं लेकिन आप केवल कस्टम टैब्स ही निकाल सकते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें सूची में, कस्टम टैब्स और समूहों में नाम के बाद (कस्टम) शब्द लगा होता है, लेकिन यह (कस्टम) शब्द रिबन में प्रकट नहीं होता.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस टैब पर क्लिक करें जिसे आप निकालना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- निकालें पर क्लिक करें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
समूहों के साथ कार्य करना
टैब पर कस्टम समूह जोड़ना
आप कस्टम समूह या तो किसी कस्टम टैब या किसी डिफ़ॉल्ट टैब में जोड़ सकते हैं.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस टैब पर क्लिक करें जिस पर आप एक समूह जोड़ना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- नया समूह क्लिक करें.
- नया समूह (कस्टम) समूह का नाम बदलने के लिए, उस समूह पर राइट-क्लिक करें, नाम बदलें पर क्लिक करें और फिर नया नाम लिखें.
नोट आप कस्टम समूह का प्रतिनिधित्व करने के लिए, कस्टम समूह पर क्लिक करके और फिर नाम बदलें पर क्लिक करके, चिह्न भी जोड़ सकते हैं. चिह्न का उपयोग किस लिए किया जाता है, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए, मुझे रिबन पर हरी गेंद क्यों दिखाई दे रही है? देखें.
- इस कस्टम समूह पर आप जिन आदेशों को जोड़ते हैं उनके लिए लेबल्स को छुपाने के लिए, समूह पर राइट-क्लिक करें और फिर आदेश लेबल्स छुपाएँ क्लिक करें.
नोट आदेशों को छुपाने के बाद कस्टम समूह में उन आदेशों के लेबल्स देखने के लिए, समूह पर राइट-क्लिक करें और फिर आदेश लेबल्स छुपाएँ क्लिक करें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
कस्टम समूह पर आदेश जोड़ने के लिए, कस्टम समूह में आदेश जोड़ना अनुभाग देखें.
पृष्ठ का शीर्ष
डिफ़ॉल्ट या कस्टम समूह का नाम बदलना
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस टैब या समूह पर क्लिक करें जिसका आप नाम बदलना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- नाम बदलें क्लिक करें और फिर एक नया नाम लिखें.
नोट जब आप कस्टम समूह का नाम बदल रहे हों, तब आप रिबन का आकार बदलते समय उस समूह का प्रतिनिधित्व करने के लिए चिह्न पर भी क्लिक कर सकते हैं.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
डिफ़ॉल्ट और कस्टम समूहों का क्रम परिवर्तित करना
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस समूह पर क्लिक करें जिसे आप ले जाना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- ऊपर ले जाएँ या नीचे ले जाएँ तीर तब तक क्लिक करें जब तक कि आपको इच्छित क्रम नहीं मिल जाता.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
डिफ़ॉल्ट या कस्टम समूह निकालना
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस समूह पर क्लिक करें जिसे आप निकालना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- निकालें पर क्लिक करें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी डिफ़ॉल्ट समूह को कस्टम समूह के साथ बदलना
आप किसी डिफ़ॉल्ट समूह, Microsoft Office में निर्मित समूह, से किसी आदेश का नाम नहीं निकाल सकते. हालाँकि, आप डिफ़ॉल्ट समूह को बदलने के लिए केवल अपने इच्छित आदेशों के साथ एक कस्टम समूह बना सकते हैं.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस डिफ़ॉल्ट टैब पर क्लिक करें जिसमें आप कस्टम समूह जोड़ना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- नया समूह क्लिक करें.
- नया समूह पर राइट-क्लिक करें और फिर नाम बदलें क्लिक करें.
- नए समूह के लिए एक नाम लिखें और रिबन का आकार बदलते समय नए समूह का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक चिह्न का चयन करें.
- इससे आदेश चुनें सूची में, मुख्य टैब्स पर क्लिक करें.
- उस डिफ़ॉल्ट टैब के आगे धन चिह्न (+) पर क्लिक करें, जिसमें वह समूह शामिल है जिसे आप अनुकूलित करना चाहते हैं.
- उस डिफ़ॉल्ट समूह के आगे धन चिह्न (+) पर क्लिक करें जिसे आप अनुकूलित करना चाहते हैं.
- उस आदेश पर क्लिक करें जिसे आप कस्टम समूह में जोड़ना चाहते हैं और फिर जोड़ें पर क्लिक करें.
नोट आपको सभी आदेश जोड़ने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि आप अपने इच्छित आदेशों को जोड़ सकते हैं.
- डिफ़ॉल्ट समूह पर राइट-क्लिक करें और निकालें पर क्लिक करें.
नोट आप रिबन को रीसेट कर फिर से डिफ़ॉल्ट समूह प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन यदि आप फिर से अपने रिबन अनुकूलन का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको उन्हें पहले निर्यात करने की आवश्यकता है.
पृष्ठ का शीर्ष
आदेशों के साथ कार्य करना
आप केवल उसी कस्टम समूह में आदेश जोड़ सकते हैं जो कस्टम या डिफ़ॉल्ट टैब के तहत है. आप आदेशों को किसी डिफ़ॉल्ट समूह में नहीं जोड़ सकते. केवल कस्टम समूह पर जोड़े गए आदेशों के ही नाम बदले जा सकते हैं. डिफ़ॉल्ट समूह कैसे अद्यतन करें यह देखने के लिए, "किसी डिफ़ॉल्ट समूह को कस्टम समूह के साथ बदलना"अनुभाग देखें.
कस्टम समूह में आदेश जोड़ना
नोट रिबन अनुकूलित करें सूची में, कस्टम टैब्स और समूहों में नाम के बाद (कस्टम) शब्द लगा होता है, लेकिन यह (कस्टम) शब्द रिबन में प्रकट नहीं होता.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, वह कस्टम समूह क्लिक करें जिस पर आप आदेश जोड़ना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- इससे आदेश चुनें सूची में, उस सूची पर क्लिक करें जिससे आप आदेश जोड़ना चाहते हैं, उदाहरण के लिए, लोकप्रिय आदेश या सभी आदेश.
- सूची में उस आदेश पर क्लिक करें जिसे आप चुनते हैं.
- जोड़ें पर क्लिक करें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
नोट आप आदेश पर क्लिक करके और फिर नाम बदलें पर क्लिक करके, आदेश का नाम बदल सकते हैं व आदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चिह्न भी जोड़ सकते हैं. चिह्न का उपयोग किस लिए किया जाता है, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए, मुझे रिबन पर हरी गेंद क्यों दिखाई दे रही है? देखें.
पृष्ठ का शीर्ष
कस्टम समूह से आदेश निकालना
आप आदेशों को केवल कस्टम समूह से ही निकाल सकते हैं.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में, रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस आदेश को क्लिक करें जिसे आप निकालना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- निकालें पर क्लिक करें.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी कस्टम समूह में आपके द्वारा जोड़े गए आदेश का नाम बदलना
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में, रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस आदेश पर क्लिक करें जिसका आप नाम बदलना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- नाम बदलें पर क्लिक करें और फिर एक नया नाम लिखें.
नोट जब आप किसी ऐसे आदेश का नाम बदल रहे हों जिसे आपने कस्टम समूह पर जोड़ा था, तब आप उस आदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चिह्न पर भी क्लिक कर सकते हैं.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
कस्टम समूह में आदेशों के क्रम को परिवर्तित करना
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में, रिबन अनुकूलित करें सूची के तहत, उस आदेश पर क्लिक करें जिसे आप ले जाना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- ऊपर ले जाएँ या नीचे ले जाएँ तीर तब तक क्लिक करें जब तक कि आपको इच्छित क्रम नहीं मिल जाता.
- अपने अनुकूलनों को देखने और सहेजने के लिए, ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
रिबन को रीसेट करना
आप रिबन पर सभी टैब या केवल चयनित टैब्स को उनकी मूल स्थिति पर रीसेट करना चुन सकते हैं. जब आप रिबन पर सभी टैब रीसेट करते हैं, तो आप केवल डिफ़ॉल्ट आदेश दिखाने के लिए त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी को भी रीसेट करते हैं.
रिबन को डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर रीसेट करना
महत्वपूर्ण जब आप सभी अनुकूलन रीसेट करें पर क्लिक करते हैं, तो आप रिबन और त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी दोनों को डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर रीसेट करते हैं.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में, रीसेट करें क्लिक करें.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- सभी अनुकूलन रीसेट करें पर क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
केवल चयनित टैब को रीसेट करना
आप केवल डिफ़ॉल्ट टैब्स को ही डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर रीसेट कर सकते हैं.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में, उस डिफ़ॉल्ट टैब का चयन करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर रीसेट करना चाहते हैं.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- रीसेट करें क्लिक करें और फिर केवल चयनित रिबन टैब को रीसेट करें क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
अनुकूलित रिबन निर्यात करना
आप रिबन और त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी अनुकूलन को फ़ाइल में निर्यात कर सकते हैं जो कि आयात किए जा सकते हैं और सहकर्मियों द्वारा या अन्य कंप्यूटर पर उपयोग किए जा सकते हैं.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में, आयात/निर्यात पर क्लिक करें.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- सभी अनुकूलनों का निर्यात करें पर क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
अनुकूलित रिबन आयात करना
आप रिबन और त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी के वर्तमान लेआउट को बदलने के लिए अनुकूलन फ़ाइलों को आयात कर सकते हैं. अनुकूलन को आयात करने में सक्षम होने के लिए, आप Microsoft Office प्रोग्राम्स दिखावट को अपने सहकर्मियों या प्रत्येक कंप्यूटर के समान रख सकते हैं.
महत्वपूर्ण जब आप रिबन अनुकूलन फ़ाइल को आयात करते हैं, तो आप पहले के सभी रिबन और त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी अनुकूलन खो देते हैं. यदि आपको लगता है कि आप उस अनुकूलन पर वापस जाना चाहेंगे जो आपके पास वर्तमान में है, तो आपको कोई नया अनुकूलन आयात करने से पहले निर्यात करना आवश्यक है.
- रिबन अनुकूलित करें विंडो में, आयात/निर्यात पर क्लिक करें.
नोट रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाने के लिए, "रिबन अनुकूलित करें विंडो पर जाना" अनुभाग देखें.
- अनुकूलन फ़ाइल को आयात करें पर क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष