Publisher 2010 को आज़माने के शीर्ष 10 कारण

1 अवधारणा से पूर्णता तक त्वरित रूप से जाना

Publisher 2010, आपको आपका श्रेष्ठ कार्य करने पर फ़ोकस करने के लिए आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करता है. अंर्तनिहित टेम्पलेट्स का अपने ब्रांड तत्वों और लागू किए गए चयनित फ़ॉन्ट योजनाओं और रंग योजनाओं के साथ पूर्वावलोकन करें. मुद्रण या वितरण से पहले डिज़ाइन या लेआउट की ग़लतियों के लिए अपने प्रकाशन की समीक्षा करें. ग्राफ़िक्स और पाठ सहित अपने कार्य की सामग्री का आसानी से पुनः उपयोग करें. आप भी पृष्ठ कहानियाँ, पार्श्व पट्‍टियाँ, विज्ञापन और कैलेंडर्स जैसे अंतर्निहित और ऑनलाइन बिल्डिंग ब्लॉक्स की गैलरी से सामग्री सम्मिलित और अनुकूलित कर सकते हैं.

अंतर्निहित और ऑनलाइन बिल्डिंग ब्लॉक्स की गैलरी से सामग्री सम्मिलित और अनुकूलित करें

2 बेहतर फ़ोटो उपकरणों के साथ अपने कार्य को ऊर्जा प्रदान करना.

Publisher 2010 के साथ, आप किसी फ़ोटो विशेषज्ञ की तरह दिख सकते हैं. अपने प्रकाशन या टेम्पलेट के दिखने और लेआउट को सुरक्षित रखते हुए आसानी से फ़ोटोज़ सम्मिलित करें या बदलें. परिवर्तनों के लागू होने के पहले उनका पूर्वावलोकन करते समय चित्र को श्रेष्ठ बनाने के लिए उसे पैन, ज़ूम या काँट-छाँट करें. आप चित्र कैप्शन लेआउट्स के किसी लाइब्रेरी से चुन कर या अपने फ़ोटोज़ के आकारों को परिवर्तित कर रंग और चमक को Publisher में ही सुधार सकते हैं.

3 अपने प्रकाशन में परिष्करण का स्वभाव जोड़ना

Publisher 2010 वह नए उपकरण को वितरित करता है, जो आपको साधारण पाठ को टाइपोग्राफ़ी में ट्रांस्फ़ॉर्म करने में मदद करता है. बिना नए फ़ॉन्ट ढूँढ़ें कोई भिन्न रूप देने के लिए, शैलीयुक्त सेट्स, शैलीयुक्त विकल्प, ट्रू स्मॉल कैप्स, लिगेचर्स, संख्या शैलियाँ और अन्य जो कि Publisher के साथ मिलते हैं, का उपयोग करें. आप अन्य कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध अतिरिक्त OpenType फ़ॉन्ट्स का भी उपयोग कर सकते हैं. अपने प्रकाशनों में अपनी स्वयं की सृजनात्मकता लाएँ.1

Publisher 2010 में फ़ीचर्ड कुछ लेखन शैलियाँ

4 अधिक डिज़ाइन और लेआउट नियंत्रण का आनंद लेना.

Publisher 2010 के साथ, नई, अधिक लचीली ऑब्जेक्ट संरेखण तकनीक और मार्गदर्शिकाएँ, किसी प्रकाशन या टेम्पलेट में मौजूदा ऑब्जेक्ट्स के लिए नए ऑब्जेक्ट्स, छवियों, या पाठ बक्सों का संरेखण करना पहले से अधिक आसान बनाती हैं. Publisher आपके रखने से पहले, किसी नए ऑब्जेक्ट के लिए सुझाया गया कोई स्थान संक्षिप्त रूप से उपलब्ध कराता है और हमेशा अंतिम जमावट आप के ऊपर छोड़ता है.

5 सुनिश्चित करना कि आपका कार्य मुद्रण में उतना ही अच्छा दिखाई देता है जैसा यह स्क्रीन पर दिखाई देता है.

Publisher 2010 के साथ, आप अपने कार्य को बिल्कुल वैसा देख सकते हैं जैसा वह मुद्रित होने पर दिखाई देगा. आप अपने प्रकाशन का बड़ा मुद्रण पूर्वावलोकन देखते समय मुद्रण सेटिंग्स को समायोजित कर सकते हैं—अपने परिवर्तनों के प्रभाव को देखने के लिए एकाधिक दृश्यों या स्क्रीन के बीच आगे और पीछे स्विच करने की आवश्यकता नहीं होती है. आप अपने प्रकाशन के दूसरी ओर का पूर्वावलोकन करने के लिए पेपर के “आर-पार” देखने के लिए नई बैकलाइट सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं, ताकि आपका पृष्ठ आपकी इच्छानुसार “फ़्लिप” करे.

आप अपने प्रकाशन का कोई बड़ा मुद्रण पूर्वावलोकन देखते समय मुद्रण सेटिंग्स को समायोजित कर सकते हैं

6 विश्वास‍ के साथ संवाद करना.

आपको अपना कार्य प्रकाशित करने या उसे साझा करने के पहले, Publisher 2010 त्रुटियों को हटाने के लिए उसका स्नैप बनाता है. नया Microsoft Office Backstage™ दृश्य आपके प्रकाशन के बारे में जानकारी तक आपको केंद्रीयकृत पहुँच प्रदान करता है, जिसमें वह डिज़ाइन परीक्षक भी शामिल होता है जो कई प्रकार की ग़लतियों, सामान्य डेस्कटॉप को पहचानने, व्यवसायिक मुद्रण, या ई-मेल समस्याओं की स्वचालित रूप से समीक्षा करता है और वितरण से पूर्व उनके समाधान के लिए विकल्प उपलब्ध करता है.

7 पूर्व-डिज़ाइन किए गए, अनुकूलन योग्य टेम्पलेट्स के साथ त्वरित रूप से प्रारंभ करना.

कुछ विशेष ढूँढ रहे हैं? Publisher 2010 को छोड़े बिना, आप Office वेब साइट पर होस्ट किए गए व्यावसायिकों और अन्य Publisher उपयोगकर्ताओं द्वारा बनाए गए उच्च-गुणवत्ता वाले टेम्पलेट्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं. या सैकड़ों अनुकूलन योग्य डिज़ाइन टेम्पलेट्स की अंतर्निहित लाइब्रेरी से चुनें. Publisher उपयोगकर्ता समुदाय के साथ अपने टेम्पलेट्स और सृजनशीलता बनाएँ और साझा करें. यह आसान, मनोरंजक और तेज़ है.

8 वैयक्तिकृत संचार के लिए Publisher में सूचियों को संयोजित करना.

रिबन पर मेलिंग टैब, Publisher में ग्राहक सूची बनाना, प्रबंधित करना और उसे संग्रहीत करना भी अधिक कार्यकुशल बनाता है. Excel, Outlook, Word और अन्य सहित, एकाधिक स्रोतों से ग्राहक सूचियों को संयोजित और संपादित करें. तब अतिरिक्त प्रभाव के लिए अपने प्रकाशनों और विपणन सामग्रियों को वैयक्तिकृत करें.

9 अपना कार्य आसानी से साझा करना.

अब आप अपने प्रकाशनों को और अधिक आसानी से साझा कर सकते हैं. अपने प्रकाशन के PDF या XPS स्वरूप संस्करणों को सहेजें, या अपने प्रकाशन की प्रतिलिपि को आसानी से मुद्रित और साझा करने के लिए, अपनी पसंद के कुछ छवि स्वरूपों, जैसे jpeg, में सहेजें. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए PDF फ़ाइल को पासवर्ड-सुरक्षित करें. कोई एड-इन या अतिरिक्त डाउनलोड की आवश्यकता नहीं है.

अपने प्रकाशन का कोई PDF संस्करण सहेजें या किसी एक छवि स्वरूप में उसकी प्रतिलिपि सहेजें

10 अधिक प्रभावी रूप से कार्य करना

Publisher 2010 के साथ, आप कार्यों को त्वरित और अधिक प्रभावशाली रूप से पूर्ण कर सकते हैं. Publisher में शामिल किए गए रिबन के साथ, आप आदेशों तक अधिक तीव्रता से पहुँच प्राप्त कर सकते हैं और अपने लिए अधिक प्रासंगिक आदेशों को प्रदर्शित करने के लिए रिबन को अनुकूलित कर सकते हैं. Backstage दृश्य, केवल कुछ क्लिक के साथ दस्तावेज़ को सहेजना, साझा करना, मुद्रित करना और उसे प्रकाशित करना बहुत आसान बनाता है. इसके अतिरिक्त, नया दृश्य नेविगेशन आपके प्रकाशन के प्रत्येक पृष्ठ को थंबनेल दृश्य प्रदान करता है ताकि आप एक पृष्ठ से दूसरे पर त्वरित रूप से जा सकें या पृष्ठों को पुन: क्रम देने के लिए थंबनेल को खींच भी सकें. स्ट्रीमलाइन किए गए दस्तावेज़ कार्यस्थान के साथ, आप जारी कार्य पर फ़ोकस कर सकते हैं.

1 हो सकता है कि नए टाइपोग्राफ़ी उपकरणों का उपयोग केवल ऐसे OpenType फ़ॉन्ट्स (जैसे Gabriola, Candara, Cambria, या Calibri) के साथ हो जिनमें शैलीयुक्त सेट्स या लिगेचर्स जैसी लागू सुविधाएँ हों.