कोई फ़ाइल हटाना

किसी फ़ाइल को हटाना उसे अपने संग्रह स्थान से निकालता है. यदि संग्रह स्थान आपकी हार्डडिस्क है, तो वह फ़ाइल रीसायकल बिन में चली जाती है. यदि संग्रह स्थान कोई डिस्क, CD, या नेटवर्क स्थान है, तो वह फ़ाइल नष्ट हो जाती है.

जब किसी ने फ़ाइल को किसी प्रोग्राम में खोल रखा हो, तो आप फ़ाइल को हटा नहीं सकते हैं. फ़ाइल बंद होना आवश्यक है और यदि यह साझा फ़ाइल है, तो इसे चेक इन किया होना आवश्यक है.

  1. इन 2007 Microsoft Office सिस्टम प्रोग्राम्स में निम्न कार्य करें:
Word, Excel, PowerPoint, या Access
  • Microsoft Office बटन क्लिक करें बटन छवि, और तब खोलें क्लिक करें.

कुंजीपटल शॉर्टकट  खोलें संवाद बॉक्‍स प्रदर्शि‍त करने के लि‍ए, CTRL+O दबाएँ.

InfoPath, OneNote, Outlook, Project, Publisher, SharePoint Designer, या Visio
  • फ़ाइल मेनू पर, खोलें क्लिक करें.

कुंजीपटल शॉर्टकट  खोलें संवाद बॉक्‍स प्रदर्शि‍त करने के लि‍ए, CTRL+O दबाएँ.

  1. इसमें देखें सूची में, वह फ़ोल्डर या ड्राइव क्लिक करें जिसमें हटाई जाने वाली इच्छित फ़ाइल है.

 नोट   डि‍फ़ॉल्‍ट रूप से, खोलें संवाद बॉक्‍स में जो फ़ाइलें आप देखते हैं, केवल वे फ़ाइलें होती हैं जो आपके द्वारा उपयोग कि‍ए जा रहे प्रोग्राम द्वारा बनाई जाती हैं. उदाहरण के लि‍ए, यदि‍ आप Microsoft Office Excel का उपयोग कर रहे हैं, तो जब तक आप इस प्रकार की फ़ाइलें बॉक्‍स में, सभी फ़ाइलें क्‍लि‍क नहीं करते, Microsoft Office Word का उपयोग कर बनाई गई फ़ाइलें नहीं दिखाई देतीं.

  1. फ़ोल्डर सूची में, उस फ़ोल्डर को ढूँढें और खोलें जिसमें हटाई जाने वाली इच्छित फ़ाइल है.
  2. फ़ाइल को राइट-क्लिक करें, और तब शॉर्टकट मेनू (शॉर्टकट मेनू: एक मेनू जो किसी विशेष आइटम के लिए प्रासंगिक आदेशों की एक सूची दिखाता है. कोई शॉर्टकट मेनू प्रदर्शित करने के लिए, कोई आइटम राइट-क्लिक करें या SHIFT+F10 दबाएँ.) पर हटाएँ क्लिक करें.

 नोट   एक ही समय में हटाने के लि‍ए आप एक से अधि‍क फ़ाइलों का भी चयन कर सकते हैं.

दिखाएँआप एक से अधि‍क फ़ाइलों का चयन कैसे करते हैं?

निम्न में से कोई एक कार्य करें:

  • खोलें संवाद बॉक्‍स में असन्निकट फ़ाइलों का चयन करने के लि‍ए, एक फ़ाइल क्‍लि‍क करें, CTRL दबाए रखें, और तब प्रत्‍येक अति‍रि‍क्त फ़ाइल क्‍लि‍क करें.
  • खोलें संवाद बॉक्‍स में सन्निकट फ़ाइलों का चयन करने के लि‍ए, अनुक्रम में पहली फ़ाइल क्‍लि‍क करें, SHIFT दबाए रखें, और तब अंति‍म फ़ाइल क्‍लि‍क करें.

 युक्ति   यदि‍ आप किसी ऐसी फ़ाइल का चयन कर लेते हैं जि‍सका आप चयन नहीं करना चाहते, तो CTRL दबाए रखें, और तब उस फ़ाइल को पुन: क्‍लि‍क करें.

 नोट   फ़ाइलों और फ़ोल्डर्स को हटाने या पुनर्स्थापित करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Microsoft Windows मदद और समर्थन केंद्र देखें, जिस पर आप प्रारंभ पर मदद और समर्थन क्लिक कर पहुँच सकते हैं.

 
 
इनपर लागू:
Access 2007, Excel 2007, OneNote 2007, Outlook 2007, PowerPoint 2007, Publisher 2007, Word 2007