आप क़ाग़ज़ के किसी पत्रक पर या विशिष्ट निर्माता के उत्पाद पर प्रकाशन मुद्रित कर सकते हैं और आप अपना प्रकाशन संरेखित कर सकते हैं ताकि यह ठीक वहीं मुद्रित हो जहाँ आप चाहते हैं.
किसी विशिष्ट निर्माता के उत्पाद पर प्रकाशन का संरेखण आसान बनाने या मुद्रण करते समय क़ाग़ज़ के किसी एकल पत्रक पर प्रकाशन की एकाधिक प्रतियाँ मुद्रित करना आसान बनाने के लिए, काट-छाँट चिह्न (काट-छाँट चिह्न: चिह्न जो यह दिखाते हैं कि प्रकाशन पृष्ठ कहाँ सीमित किए जाएँगे. काट-छाँट चिह्न केवल तब दिखाते हैं जब पृष्ठ उस काग़ज़ आकार में मुद्रित किया गया हो, जो पृष्ठ से बड़ा हो.) को चालू करें. आप क़ाग़ज़ के पत्रक पर अपने प्रकाशन का संरेखण करने के बाद काट-छाँट चिह्न बंद कर सकते हैं.
आप क्या करना चाहते हैं?
क़ाग़ज़ के किसी पत्रक पर अपना प्रकाशन मध्य करना
यदि आप पत्रक पर अपना प्रकाशन मध्य करना चाहते हैं, उदाहरण के लिए, यदि आप कई प्रतियाँ मुद्रित करने के पहले प्रूफ़ बनाना चाहते हैं, तो आप मुद्रण संवाद बॉक्स के प्रकाशन और पृष्ठ सेटिंग टैब पर प्रति पत्रक एक पृष्ठ क्लिक कर ऐसा तुरंत कर सकते हैं.
नोट यदि आप प्रति पत्रक एक पृष्ठ क्लिक करते हैं, तो आप हाशिया मार्गदर्शिकाएँ समायोजित नहीं कर पाएँगे.
- फ़ाइल मेनू पर, मुद्रण क्लिक करें.
- मुद्रण संवाद बॉक्स में, प्रकाशन और पृष्ठ सेटिंग टैब क्लिक करें, और तब प्रति पत्रक एक पृष्ठ का चयन करें.
अपने डेस्कटॉप प्रिंटर का गैर मुद्रणीय क्षेत्र निर्धारित करें
- Microsoft WordPad खोलें.
कैसे?
- Windows कार्य फलक पर, प्रारंभ बटन क्लिक करें, सभी प्रोग्राम्स इंगित करें, सहायक उपकरणइंगित करें, और तब WordPad क्लिक करें.
- फ़ा्इल मेनू पर, पृष्ठ सेटअप क्लिक करें.
- बायाँ, दायाँ, शीर्ष, औरनिचला हाशिया मान शून्य पर सेट करें. हाशिये प्रिंटर द्वारा समर्थित न्यूनतम हाशिये के लिए स्वचालित रुप से रीसेट हो जाएँगे.
- न्यूनतम हाशिया नोट करें.
बॉर्डर की सभी साइड का मुद्रण निश्चित करने के लिए, आप फ़ाइल मेनू परमुद्रण पूर्वावलोकन क्लिक कर अपने प्रकाशन का पूर्वावलोकन कर सकते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
पृष्ठ पर दूसरे स्थान पर मुद्रण करना
यदि आप किसी खाली पत्रक या क़ाग़ज़ या किसी विशिष्ट निर्माता के उत्पाद पर मुद्रण करना चाहे तो प्रक्रिया समान है.
महत्वपूर्ण कोई प्रकाशन बनाते समय — जैसे कोई व्यावसायिक कार्ड — जिसे आप किसी विशिष्ट निर्माता के उत्पाद पर मुद्रित करना चाहते हैं — जैसे NCR's #NCR 982403 व्यावसायिक कार्ड — तो अपना व्यावसायिक कार्ड प्रकाशन बनाने से पहले उस उत्पाद का चयन सुनिश्चित करें. यदि पहले आप अपना व्यावसायिक कार्ड डिजाइन करते हैं और तब निर्माता के उत्पाद का चयन करते हैं, तो उत्पाद पर फ़िट होने के लिए आपको अपना कार्ड पुन: डिजाइन करने की आवश्यकता हो सकती है.
यदि निर्माता का उत्पाद सूचीबद्ध न हो़, तो आप प्रकाशन स्वरुपित करें कार्य फलक में पृष्ठ आकार बदलें क्लिक कर सकते हैं और कस्टम पृष्ठ आकार बना सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, कोई पृष्ठ आकार चुनना देखें.
कोई स्थान चुनने के लिए मुद्रण विकल्पों का चयन करना
मुद्रण संवाद बॉक्स में मुद्रण विकल्प समायोजित कर के, आप पत्रक पर मुद्रण स्थान निर्दिष्ट कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अपने प्रकाशन की प्रतियों के बीच अनुलंब गेप बढ़ा कर आप व्यावसायिक कार्ड का दो स्तंभ और एक पंक्ति मुद्रण (दो व्यावसायिक कार्ड्स के योग के लिए) दो स्तंभ और तीन पंक्ति में बदल सकते हैं (छ: व्यावसायिक कार्ड्स के योग के लिए) . या आप अपने प्रकाशन की प्रतियों के बीच क्षैतिज गेप बढ़ा कर व्यावसायिक कार्ड्स के एक स्तंभ और पाँच पंक्ति मुद्रण कर सकते हैं (पाँच व्यावसायिक कार्ड्स के योग के लिए) .
मुद्रण विकल्प समायोजित करना
- वह प्रकाशन बनाएँ या खोलें जो उस क़ाग़ज़ आकार से छोटा है जिस पर आप मुद्रण करना चाहते हैं, उदाहरण के लिए, कोई व्यावसायिक कार्ड.
- फ़ाइल मेनू पर, मुद्रण क्लिक करें, और तब प्रकाशन और पृष्ठ सेटिंग टैब क्लिक करें.
- और मुद्रण विकल्प के तहत, वहाँ पंक्ति और स्तंभ दर्ज करें जहाँ से आप पृष्ठ पर मुद्रण प्रारंभ करना चाहते हैं
- बगल का हाशिया, ऊपरी हाशिया, क्षैतिज गैप, और अनुलंब गैप माप बदलें ताकि पूर्वावलोकन विंडो इच्छित प्रतियों की संख्या प्रदर्शित कर सके.
युक्ति यदि आप किसी विशिष्ट निर्माता के उत्पाद पर मुद्रण करना चाहते हैं, तो अपने प्रकाशन का इच्छित स्थान पर मुद्रण सुनिश्चित करने के लिए, पहले सादे काग़ज पर मुद्रण का प्रयास करें.
पृष्ठ का शीर्ष