अपने कार्यालय से बाहर होने पर अधिक त्वरित रूप से प्रतिसाद देना.
नए Office Web Apps, Word, Excel, PowerPoint और OneNote के ऐसे ऑनलाइन कंपेनियन हैं, जो आपको एक ब्राउज़र से दस्तावेज़ों की समीक्षा करने और उनमें थोड़े-बहुत संपादन करने देते हैं.* अपने डेटा के प्रति आश्वस्त रहें क्योंकि जब ब्राउज़र में संपादन किया जाता है, तो दस्तावेज़ स्वरूपण और सामग्री बने रहते हैं और क्योंकि Web Apps परिसर में होस्ट किए जा सकते हैं. अपने PC से दूर होने पर, यह आपको अपने दस्तावेज़ों पर पहुँच प्राप्त करने के द्वारा Office अनुभव विस्तृत करता है.
अपने लोगों को बाहर रहने पर उत्पादक रखना.
SharePoint Workspace 2010 के साथ, आप अपने सभी महत्वपूर्ण SharePoint दस्तावेज़ और सूचियाँ ऑफ़लाइन उपलब्ध रख सकते हैं. जब आप कनेक्ट होते हैं, तब केवल परिवर्तन सिंक्रनाइज़ होते हैं, इससे आपको कम-बैंडविड्थ वाले कनेक्शन में भी अधिक तेज़ी से अद्यतन प्राप्त होते हैं. अपनी टीम को अप टू डेट रखें, अपनी सामग्री संगत रखें और प्रत्येक चीज़ को, जहाँ भी आप कार्य करते हैं, अपने साथ रखें.
Office अनुभव को अपने स्मार्टफ़ोन तक विस्तृत करना.
Office Mobile 2010 ख़रीदने के द्वारा आप परिचित Office अनुभव को अपने मोबाइल डिवाइस तक विस्तृत कर सकते हैं. यह विभिन्न स्थानों पर सहकर्मियों को अपने स्मार्टफ़ोनों के साथ दस्तावेजों को साझा करने, संपादित करने और उन पर टिप्पणी करने में सक्षम करता है.* साथ ही, आप Word, Excel और PowerPoint दस्तावेजों को देखने के लिए अपने मोबाइल उपकरण पर ब्राउज़र के माध्यम से SharePoint Server 2010 पर Office Web Apps का उपयोग कर सकते हैं. अपने मोबाइल डिवाइस से केवल ई-मेल पढ़ने तक ही नहीं बल्कि अप टू डेट रहने और उससे भी अधिक करने के लिए अपने Office अनुभव को विस्तृत करें.
बेहतर निर्णय लेनें के लिए अंतर्ज्ञान को अंतर्दृष्टि में बदलें.
Excel 2010 के लिए PowerPivot एकाधिक स्रोतों से एक बड़े स्तर के डेटा को त्वरित रूप से परिकलित करने में सहायता कर सकता है. और संगत डेटा के दाईं ओर अगले एकल कक्ष में रुझानों की चार्टिंग कर ऑन-स्क्रीन स्थान सहेजने के लिए नए स्पार्कलाइंस का लाभ उठाता है. Excel 2010 की ये नई सुविधाएँ रिच डेटा विश्लेषण को अधिक लोगों के लिए अधिक आसानी से पहुँच योग्य बनाती हैं और अतिरिक्त व्यवसाय इंटेलीजेंस उपकरणों पर धन खर्च करने की आवश्यकता को समाप्त कर सकती है.
ऐसी प्रस्तुतियाँ बनाना, जो आपको दूसरों से अलग दिखने में मदद करें.
PowerPoint 2010 नए चित्र और वीडियो संपादन उपकरण प्रस्तुत करता है, जिनसे आप किसी वीडियो क्लिप को काट-छाँट सकते हैं, किसी रंगीन फि़ल्म को श्वेत और श्याम में बदल सकते हैं, चित्रों में कलात्मक प्रभाव जोड़ सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं. Office Professional Plus 2010 आपको बिना तृतीय-पक्ष उपकरणों की आवश्यकता के PowerPoint 2010 में शानदार डिजिटल सामग्री बनाने में सक्षम करते हुए निदेशक की कुर्सी पर रखता है.
उत्पादकता बढ़ाने और प्रशिक्षण लागत घटाने में मदद करते हैं.
Office Professional Plus 2010 अधिकांश अनुप्रयोगों में रिबन इंटरफ़ेस को विस्तृत करता है, जो आपकी टीम को उन आदेशों को ढूँढ़ने में सक्षम बनाता है जिनकी उन्हें सबसे अधिक आवश्यकता होती है. और नया Microsoft Office Backstage™ दृश्य सभी को महत्वपूर्ण कार्यों जैसे, दस्तावेज़ जानकारी देखने, सहेजने, मुद्रण और साझा करने में त्वरित पहुँच प्रदान करता है. Backstage दृश्य को आपके संगठन में लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण आदेशों को सरफ़ेस करने या वर्कफ़्लो कार्रवाइयों के लिए अनुकूलित किया जा सकता है.
अपनी ई-मेल पर नियंत्रण रखना.
Outlook 2010 में वार्तालाप दृश्य और ''साफ़ करें'' और ''ध्यान न दें'' सुविधाएँ डुप्लिकेट जानकारी को निकाल सकती हैं और आपके इनबॉक्स के लिए “म्यूट बटन” के रूप में कार्य कर सकती हैं. मेल युक्तियाँ लीक हो गई जानकारी या लज्जाजनक भूल को रक्षित करने के लिए संदेश के भेजे जाने के पूर्व नोटिस प्रदान करती हैं. चेतावनियों को सूचना दिखाने के लिए IT द्वारा कॉन्फ़िगर किया जा सकता है, जैसे जब संदेश को बड़ी वितरण सूची या कंपनी डोमेन के बाहर के प्राप्तकर्त्ताओं के लिए संबोधित किया गया हो. Office Professional 2010 आपके लोगों को उनके ई-मेल को प्रबंधित करने के त्वरित और सरल तरीके प्रदान करता है.
कार्य अधिक त्वरित रूप से करने के लिए प्रभावी रूप से सहयोग करता है.
Office Professional Plus 2010 वेब-आधारित सहयोग सक्षम करता है, एकाधिक लोगों को Excel Web App स्प्रेडशीट्स संपादित करने की अनुमति देता है, Word 2010 में रिपोर्ट्स या दस्तावेज़ों को बनाने की अनुमति देता है और रीयल टाइम में OneNote नोटबुक्स एनोटेट करने की अनुमित देता है. इस प्रकार वे विचार विमर्श सत्र आयोजित कर सकते हैं, डेटा अद्यतन कर सकते हैं और समान कक्ष में रहे बिना ही आकर्षक प्रस्तुतियाँ बना सकते हैं. चूँकि सूचना को प्रिमाइस पर होस्ट किया जा सकता है, अत: सुरक्षा से समझौते करने की कोई आवश्यकता नहीं है.
प्रस्तुति को त्वरित रूप से साझा करना.
PowerPoint 2010 में PowerPoint प्रसारण सेवा आपको वेब ब्राउज़र तक पहुँच प्राप्त कर सकने वाले किसी भी दर्शक के लिए स्लाइड शो प्रस्तुत करने की अनुमति देता है.* बस एक वेब लिंक के साथ ई-मेल आमंत्रण भेजें और जब आप अपने PC से प्रस्तुति को नियंत्रित करेंगे, तब प्राप्तकर्ता अपने ब्राउज़र में उसे अनुसरण कर सकेंगे. PowerPoint प्रसारण सेवा को समूह नीति के माध्यम से प्रबंधित किया जा सकता है और IT इंटरनेट पर PowerPoint Live के माध्यम से स्थानीय रूप से होस्ट की गई प्रसारण सेवा या नि:शुल्क प्रदान की गई सेवा या दोनों को चुन सकती है. अब आप सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों और भागीदारों के साथ सहज रूप से मीटिंग कर सकते हैं और तृतीय-पक्ष प्रसारण उपकरणों पर सहेज सकते हैं.
नए और मौजूदा हार्डवेयर पर प्रदर्शन अधिकतम करना.
Office Professional Plus 2010 को पहले से ही आपके स्वामित्व वाले हार्डवेयर के प्रदर्शन को अधिकतम करने के साथ ही आपको 64-बिट चिप्स, उन्नत ग्राफ़िक्स कार्ड्स और एकाधिक-कोर प्रोसेसर्स जैसे भविष्य के हार्डवेयर निवेश को निर्धारित करने के लिए किया गया था.
*एक समुचित डिवाइस और इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है. कुछ मोबाइल कार्यक्षमता के लिए Office Mobile 2010 आवश्यक है, जो Office 2010 अनुप्रयोगों, सुइट्स या Web Apps में शामिल नहीं है. Office Web Apps, Office Mobile 2010 और Office 2010 अनुप्रयोगों की सुविधाओं के बीच कुछ भिन्नताएँ हैं. SharePoint Server 2010 पर Office Web Apps के लिए समर्थित मोबाइल दर्शकों में Windows Mobile 5 या बाद के संस्करण में Internet Explorer, iPhone 3G या 3GS पर Safari 4, BlackBerry 4.x और बाद के संस्करण Nokia S60, NetFront 3.4, 3.5 और बाद के संस्करण, Opera Mobile 8.65 और बाद के संस्करण और Openwave 6.2, 7.0 और बाद के संस्करण शामिल हैं.
उपर्युक्त अधिकांश सुविधाओं को सक्षम करने के लिए, Microsoft Business Productivity सर्वर की आवश्यकता है.