Microsoft Office Professional Plus 2010 के साथ, आपके लोग अधिक स्थानों से अपना सर्वोत्तम कार्य करने के लिए विभिन्न प्रकार के नए शक्तिशाली तरीके प्राप्त करते हैं — चाहे वे PC, स्मार्टफ़ोन या वेब ब्राउज़र का उपयोग कर रहे हों.
Excel, PowerPoint, Word और Outlook के उपयोगकर्ता द्वारा संचालित अद्यतनों से, सभी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को ट्रैक, रिपोर्ट और साझा करना आसान बनाने वाले नए सर्वर एकीकृत क्षमताओं तक, Office Professional Plus 2010 परिचित, सहज उपकरणों के माध्यम से पूर्ण पैकेज़ प्रस्तावित करता है.
किसी भी समय, कहीं की भी पहुँच
अपने कर्मचारियों को सुविधा और गति दें. Office Professional Plus 2010 के साथ, वे कहीं से भी अपने PC, स्मार्टफ़ोन या किसी वेब ब्राउज़र के उपयोग से वर्चुअल रूप से दस्तावेज़ों को संपादित और उनकी समीक्षा कर सकते हैं*—इस विश्वास के साथ कि उनके परिवर्तन उनके अपेक्षानुसार प्रकट होंगे.
- Office Professional Plus 2010 आपको अधिक स्थानों और डिवाइसेस पर Office का उपयोग करने की योग्यता देता है. आप किसी भी मशीन पर किसी ब्राउज़र के साथ Office वेब अनुप्रयोग का उपयोग कर Word, Excel, PowerPoint और OneNote में समीक्षा और मामूली संपादन कर सकते हैं.
- आपके SharePoint Workspace 2010 पर ऑफ़लाइन होने पर, Office Professional Plus 2010 आपको किसी सर्वर पर संग्रहीत दस्तावेज़ों तक पहुँच और उन्हें संपादित करने देता है और फिर इन परिवर्तनों को आपके वापस ऑनलाइन होने पर स्वचालित रूप से सिंक्रनाइज़ करता है. ताकि आप आने जाने के दौरान उत्पादक बने रह सकें.
- Office मोबाइल आपको Office Professional Plus 2010 अनुभव को स्मार्टफ़ोन तक विस्तृत करने की अनुमति देता है, इसलिए आप छोटे डिवाइसेस के अनूकूल किसी इंटरफ़ेस के साथ दस्तावेज़ों को देखते और संपादित करते हुए अद्यतित रह सकते हैं.
विचारों को जीवन में लाएँ
जिस सॉफ़्टवेयर को वे पहले से जानते हैं, उनमें वे इन्हीं क्षमताओं को चाहते हैं. Office Professional Plus 2010 के साथ, आपके लोग विशेष प्रोग्राम्स को सीखे बिना तकनीक के साथ अधिक कार्य कर सकते हैं.
- Office Professional Plus 2010 आपकी टीम को PowerPoint में चकित कर देने वाली डिज़िटल सामग्री बनाने में सक्षम कर, उन्हें निदेशक की कुर्सी पर बैठाता है, जो अत्याधुनिक ऑडियो/वीडियो क्षमताओं और एनीमेशन एनहांसमेंट्स के साथ जीवन में आते हैं.
- Office Professional Plus 2010, Microsoft Office Backstage™ दृश्य का परिचय देता है, जो आपके लोगों को महत्वपूर्ण फ़ंक्शंस जैसे दस्तावेज़ जानकारी देखना, सहेजना, मुद्रित करना और साझा करना तक त्वरित पहुँच देता है. और Office Professional Plus 2010 अधिकांश अनुप्रयोगों में आपकी टीम की उन आदेशों को खोजने में मदद करते हुए जो उस श्रेष्ठ कार्य को करना आसान बनाते हैं, रिबन उपकरण पट्टी विस्तृत करता है.
- Office Professional Plus 2010, Excel के साथ बेहतर डेटा दृश्यावलोकन के लिए उपकरण प्रदान करता है, ताकि आपकी टीम त्वरित रूप से व्यावसायिक ज्ञान प्राप्त कर सके और उन्हें सार्थक तरीकों से प्रस्तुत कर सके. स्पार्कलाइंस छोटे चार्ट्स होते हैं, जो एक कक्ष में समाहित हो जाते हैं और विज़ुअल रूप से डेटा के पास रुझानों को सारांशित करते हैं. और स्लाइसर्स डेटा की बड़ी मात्रा के तेज़ और सहज आंकलन की अनुमति देकर PivotTable फ़िल्टरिंग को एनहांस करता है.
बिना समझौते के सहयोग
अपने लोगों को उनकी इच्छानुसार कार्य करने की स्वतंत्रता दें. सबसे नवीनतन उपकरणों के साथ, साझा लक्ष्यों तक पहुँचना आसान और तेज़ बनाकर टीम के सदस्य एक ही समय पर दस्तावेज़ बना और उन्हें संपादित कर सकते हैं.
- Office Professional Plus 2010 एकाधिक लोगों को Excel स्प्रेडशीट संपादित करने, Word में रिपोर्ट्स और दस्तावेज़ बनाने और वास्तविक समय में OneNote नोटबुक्स की व्याख्या करने की अनुमति देते हुए, वेब-आधारित सहयोग सक्षम करता है. वे मंथन सत्र आयोजित कर सकते हैं, डेटा का अद्यतन कर सकते हैं और समान कमरे में रहने की आवश्यकता के बिना सम्मोहक प्रस्तुतियाँ बना सकते हैं.
- Office Professional Plus 2010 आपके लोगों को नए कनवर्ज़न प्रबंधन उपकरणों के साथ उनके ई-मेल को प्रबंधित करने के तेज़ और आसान तरीके देता है, जो डुप्लिकेट जानकारी निकाल सकती है और आपके इनबॉक्स के लिए एक “म्यूट बटन” की तरह कार्य कर सकती है.
- Office Professional Plus 2010 एकीकृत संचार तकनीकों और अनुप्रयोग़ों को स्विच करने की आवश्यकता के बिना Word, PowerPoint और Excel से वास्तविक-समय दस्तावेज़ साझाकरण के माध्यम से एक-क्लिक संचार प्रदान करके समय और धन बचाने में आपके लोगों की मदद करता है.
IT के लिए प्रायोगिक उत्पादकता प्लेटफ़ॉर्म
Office Professional Plus 2010 जोखिम, जटिलता और लागत बढ़ाए बिना सशक्त होने में आपके लोगों की मदद करता है. Office Professional Plus 2010 समझौता किए बिना व्यावसायिक वातावरण प्रबंधित करने के लिए एंटरप्राइज़-वर्ग क्षमताएं प्रदान करता है. कर्मचारियों को उन्हें दस्तावेज़ बनाने, डेटा देखने, उनकी जानकारी साझा करने और प्रायोगिक रूप से कहीं से भी कार्य करने के नए और आसान तरीके देने वाले — व्यावसायिक अनुप्रयोगों के विश्वस्तरीय मानकों से लाभ भी होता है.
- Office Professional Plus 2010 को मौजूदा हार्डवेयर में प्रदर्शन बढ़ाने, साथ ही भविष्य के हार्डवेयर नवपरिवर्तनों जैसे 64-बिट चिप्स, उन्नत ग्राफ़िक कार्ड्स, मल्टी-कोर प्रोसेसर्स और वैकल्पिक डिवाइसेस के लिए आपकी स्थिति निर्धारित करने के लिए बनाया गया था.
- एक ही समय पर त्वरित दस्तावेज़ देखने के दौरान, दूषित ई-मेल अनुलग्नकों और फ़ाइलों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए Office Professional Plus 2010 के भरोसेमंद दस्तावेज़ और सुरक्षित दृश्य सुविधाएँ संयोजित हैं.
- Office Professional Plus 2010 के साथ, उपयोगकर्ताओं को उनके परिचित Microsoft Office वातावरण को छोड़े बिना, महत्वपूर्ण व्यावसायिक जानकारी के साथ, ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, कनेक्ट करने के लिए बैकस्टेज़, वेब अनुप्रयोग और SharePoint कार्यस्थान का उपयोग करें.
- पहुँच जाँचकर्ता नि:शक्त उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करने वाली समस्याओं के लिए दस्तावेज़ों को स्कैन करता है और व्यवसाय को हानि पहुँचने से पहले त्रुटियों को दूर करने में मदद करता है. अवधारण नीति एक संग्रह और अवधारण उपकरण है जो क्षमताओं जैसे आइटम-स्तरीय अवधारण, उपयोगकर्ता द्वारा निर्मित फ़ाइल अनुप्रयोग और अपवाद हैंडलिंग के साथ उपयोगकर्ताओं के वर्कफ़्लो के लिए अधिक लचीला है. ये नए Office Professional Plus 2010 उपकरणों और सुविधाओं के उदाहरण हैं जो जानकारी प्रबंधन माँगों की बढ़ती हुई दुनिया में अनुपालन बनाए रखने के लिए किसी संगठन की योग्यता को बेहतर करते हैं.
*किसी उपयुक्त डिवाइस, इंटरनेट कनेक्शन और समर्थित Internet Explorer, Firefox या Safari ब्राउज़र की आवश्यकता है. कुछ मोबाइल कार्यक्षमताओं को Office Mobile 2010 की आवश्यकता होती है, जो Office Professional Plus 2010 अनुप्रयोगों, सूट्स या वेब अनुप्रयोगों में शामिल नहीं है. Office वेब अनुप्रयोगों, Office Mobile 2010 और Office Professional Plus 2010 अनुप्रयोगों की सुविधाओं के बीच कुछ भिन्नताएँ हैं