PowerPoint 2010 सुविधाएँ और लाभ

Microsoft PowerPoint 2010 आपको पहले की तुलना में अपने दर्शकों के साथ डायनेमिक प्रस्तुतियाँ बनाने और साझा करने के कई तरीक़े प्रदान करता है. आकर्षक नई ऑडियो और दृश्य क्षमताएँ आपको एक मज़ेदार, सिनेमाई कहानी बताने में मदद करती हैं जो बनाने में उतनी ही आसान है जितनी कि देखने में प्रभावी.

इसके अतिरिक्त, PowerPoint 2010 आपको अन्य लोगों के साथ एक साथ कार्य करने में या अपनी प्रस्तुति ऑनलाइन पोस्ट करने और वेब या अपने स्मार्टफ़ोन का उपयोग करके उस तक वस्तुतः कहीं से भी पहुँचने में सक्षम बनाता है. 1

विशिष्ट प्रस्तुतियाँ बनाना

PowerPoint 2010, आपकी प्रस्तुतियों को और शानदार बनाने के लिए नए और बेहतर उपकरण देता है.

  • PowerPoint में से वीडियो एम्बेड और संपादित करें. अब आप अपनी प्रस्तुतियों को एक व्यावसायिक मल्टीमीडिया अनुभव देने के लिए फ़ेड, स्वरूपण प्रभाव, बुकमार्क दृश्य जोड़ सकते हैं, और वीडियो ट्रिम कर सकते हैं. और चूँकि एम्बेडेड वीडियो आपकी PowerPoint प्रस्तुति का एक हिस्सा बन चुके हैं, इसलिए आपको अन्य लोगों के साथ साझा करते समय अतिरिक्त फ़ाइलें प्रबंधित करने की आवश्यकता नहीं होगी.

एम्बेडेड वीडियो अब आपके PowerPoint प्रस्तुति का भाग बन सकते हैं

  • नए और बेहतर चित्र संपादन उपकरण का उपयोग करें—जिसमें परिवर्तनशील कलात्मक प्रभाव और उन्नत सुधार, रंग, और काट-छाँट उपकरण सम्मिलित हैं—जिससे आपकी प्रस्तुति का प्रत्येक चित्र फ़ाइन-ट्यून होकर बेहतर दिखाई दे.
  • अपने दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए डायनेमिक 3-D स्लाइड ट्रांज़िशंस तथा और अधिक वास्तविक ऐनिमेशन प्रभाव जोड़ें.

प्रस्तुतियों को उपकरणों के साथ प्रबंधित करें जो समय की बचत करते हैं और आपके कार्य को आसान बनाते हैं

जब आप अपने तरीक़े से कार्य कर सकते हैं, तो प्रस्तुतियों को बनाना और प्रबंधित करना और अधिक आसान हो जाता है.

  • साझा करना आसान बनाने और बेहतर प्लेबैक प्रदर्शन के लिए फ़ाइल आकार को कम करने के लिए अपनी प्रस्तुति के वीडियो और ऑडियो संपीड़ित करें. मीडिया संपीड़ित करने का विकल्प नए Microsoft Office Backstage™ दृश्य से उपलब्ध कई नई सुविधाओं में से एक है. आपके सभी प्रस्तुति प्रबंधन कार्यों को केंद्रीयकृत, व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के लिए Backstage दृश्य सभी Office 2010 अनुप्रयोगों में पारंपरिक फ़ाइल मेनू को बदल देता है.

मीडिया संपीड़ित करने का विकल्प नए Backstage दृश्य से उपलब्ध कई नई सुविधाओं में से एक है.

  • आपको जिन आदेशों की आवश्यकता है, उन तक सर्वाधिक पहुँच बनाने के लिए सुधारे गए रिबन को आसानी से अनुकूलित करें. कस्टम टैब्स बनाएँ या अंतर्निहित टैब्स को अनुकूलित करें. PowerPoint 2010 के साथ, आप नियंत्रण में रहते हैं.

अधिक सफलतापूर्वक साथ-साथ कार्य करें

यदि आप उन लोगों में से हैं जो अन्य लोगों के साथ प्रस्तुतियों और प्रोजेक्ट पर कार्य करते हैं, तो PowerPoint 2010 आपके लिए एक संपूर्ण उपकरण है.

  • अपना स्लाइड शो अन्य स्थानों पर लोगों को प्रसारित करें, चाहे उनके पास PowerPoint स्थापित हो या नहीं.2 अपनी प्रस्तुति की वीडियो बनाएँ—आपके ट्रांज़िशंस, ऐनिमेशन, कथन और समयावधियों सहित—आपके द्वारा सीधा प्रसारण करने के बाद किसी भी समय, वस्तुतः किसी के भी साथ साझा करने के लिए.

आप अपना स्लाइड शो अन्य स्थानों पर लोगों को प्रसारित करें, चाहे उनके पास PowerPoint स्थापित हो या न हो.

  • समान प्रस्तुति को, उसी समय, अलग-अलग स्थानों पर लोगों के साथ संपादित करने के लिए नई सह-लेखन क्षमताओं का उपयोग करें. यहाँ तक कि आप कार्य करते हुए संचार कर सकते हैं, सीधे ही PowerPoint.3,4 से
  • यदि आप Microsoft SharePoint Foundation 2010 चलाने वाली कंपनी में कार्य करते हैं, तो इस कार्यक्षमता का उपयोग फ़ायरवॉल में किया जा सकता है. अब Office 2010 अनुप्रयोगों पर पूरी तरह समेकित Microsoft Lync और Office Communicator के साथ, आप अन्य लेखकों की उपलब्धता जानकारी देखने के लिए उपस्थिति जानकारी देख सकते हैं और PowerPoint के अंतर्गत सीधे ही त्वरित संदेश या वॉइस कॉल्स प्रारंभ कर सकते हैं.
  • यदि आप किसी छोटी कंपनी में हैं या घर या स्कूल के कार्य के लिए PowerPoint का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Windows Live के माध्यम से सह-लेखन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. अन्य लोगों के साथ प्रस्तुतियाँ एक साथ संपादित करने के लिए आप सभी के पास एक निशुल्क Windows Live खाता होना चाहिए. लेखकों की उपस्थिति देखने और त्वरित संदेश वार्तालाप प्रारंभ करने के लिए, एक त्वरित मैसेंजर खाते (जैसे मुफ़्त Windows Live मैसेंजर) की आवश्यकता है.

सह-लेखन के साथ, आप एक समय में समान प्रस्तुति को भिन्न स्थानों पर मौजूद व्यक्तियों के साथ संपादित कर सकते हैं

और अधिक स्थानों से अपनी सामग्री को पहुँच देना और साझा करना

आप जब अपने डेस्क पर हों, तो आपके विचार, समय सीमा, प्रोजेक्ट्स और कार्य आपातकालीनताएँ हमेशा सुविधाजनक नहीं होतीं. सौभाग्य से, अब आपके पास वेब द्वारा या यहाँ तक कि आपके स्मार्टफ़ोन द्वारा भी, अपने कार्यों को कभी भी और कहीं से भी, जहाँ आपको आवश्यकता हो, करने की शक्ति है.1

  • Microsoft PowerPoint Web App, Microsoft PowerPoint का ऑनलाइन कंपेनियन है जो आपको आपके PowerPoint अनुभव को ब्राउज़र तक विस्तृत करने में सक्षम बनाता है. अपनी प्रस्तुतियों का उच्च तदरूपता संस्करण देखें, कुछ संपादन करें या अपनी प्रस्तुति का स्लाइड शो देखें. वेब ब्राउज़र के साथ लगभग किसी भी कंप्यूटर से, परिचित PowerPoint इंटरफ़ेस और कुछ समान स्वरूपण और संपादन उपकरणों का उपयोग करें.3
  • Microsoft PowerPoint Mobile आपको अपने फ़ोन पर प्रस्तुति देखने और संपादित करने में सक्षम करता है. PowerPoint स्लाइड्स रिच ग्राफ़िक्स और ऐनिमेशन प्रभाव के साथ पूर्ण स्क्रीन प्रदर्शित करता है. एक शीघ्र प्रस्तुति दें या देखने से परे जाएँ और स्लाइड पाठ या स्पीकर नोट्स में संपादन करें.5

कुछ आसान टैप्स में PowerPoint प्रस्तुति प्रसारण को देखें. अपने फ़ोन पर ईमेल आमंत्रण प्राप्त करें, लिंक पर टैप करें और प्रस्तुति देखें.

चाहे आप अपने कैरियर को ऊँचाई पर ले जा रहे हों, किसी महत्वपूर्ण प्रस्तुति पर टीम के साथ कार्य कर रहे हों, या चल रहा कार्य समाप्त कर चुके हों, PowerPoint 2010 आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्य को अधिक आसानी और सुविधा से करने में सक्षम बनाता है.

1 वेब और स्मार्टफ़ोन पहुँच के लिए एक उपयुक्त डिवाइस और कुछ कार्यक्षमता के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है. वेब कार्यक्षमता Office Web Apps का उपयोग करती है, जिसके लिए एक समर्थित Internet Explorer, Firefox, या Safari ब्राउज़र और SharePoint Foundation 2010 या Windows Live ID में से एक आवश्यक है. कुछ मोबाइल कार्यक्षमता को Office Mobile 2010 की आवश्यकता होती है, जो Office 2010 अनुप्रयोगों, सुइट्स या Office Web Apps में शामिल नहीं है. Office Web Apps, Office Mobile और Office 2010 अनुप्रयोगों की सुविधाओं में कुछ भिन्नताएँ हैं.

2 Microsoft SharePoint Foundation 2010 या Windows Live ID की आवश्यकता है. SharePoint 2010 के माध्यम से प्रसारण के लिए Office Web Apps का स्थापित होना आवश्यक है.

3 Microsoft SharePoint Foundation 2010 या Windows Live ID की आवश्यकता है.

4 त्वरित संदेश और उपस्थिति को निम्न में से एक की आवश्यकता है: Microsoft Lync 2010 के साथ Microsoft Lync Server 2010; Microsoft Office Communicator 2007 R2 के साथ Microsoft Office Communications Server 2007 R2; Windows Live Messenger या अन्य त्वरित संदेश अनुप्रयोग जो कि IMessenger का समर्थन करता हो. वॉइस कॉल्स के लिए Microsoft Lync 2010 के साथ Microsoft Lync Server 2010; Office Communicator 2007 R2 के साथ Office Communications Server 2007 R2 या उसके बाद के संस्करण या IMessengerAdvanced का समर्थन करने वाले त्वरित संदेश अनुप्रयोग की अवश्यकता है.

5 PowerPoint Mobile को Office 2010 अनुप्रयोगों या सुइट्स में शामिल नहीं किया गया है.