PowerPoint में कार्य करते समय यदि आप माउस से अधिक कुंजीपटल पर निर्भर रहते हैं, तो आपको कुंजीपटल शॉर्टकट्स की आवश्यकता होगी.
रिबन की डिज़ाइन नए शॉर्टकट्स से सुसज्जित है. इसके दो सबसे बड़े लाभ ये हैं कि इसमें प्रत्येक बटन के लिए शॉर्टकट है (पिछले संस्करणों में मेनू आदेश के लिए ऐसा नहीं था), और शॉर्टकट्स के लिए कई बार कम से कम कुंजियों को दबाने की आवश्यकता होती है.
वह तरीका जिसमें आप शॉर्टकट्स उपयोग कर सकें.

पहले, ALT दबाएँ.
कुंजी युक्तियाँ कहलाने वाले वर्ण और संख्याएँ, छोटे सफ़ेद वर्गों के रूप में दिखाए गए, शॉर्टकुंजियों के रूप में निर्दिष्ट , रिबन के विभिन्न भागों पर प्रकट होते हैं. वे सभी रिबन टैब्स और Microsoft Office बटन पर वर्णों के रूप में प्रदर्शित होते हैं. वे त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी पर संख्याएँ. कुंजी युक्तियों वाले छोटे सफ़ेद वर्ग
चिह्न कहलाते हैं. अधिक आदेश और बटंस प्राप्त करने के लिए निर्दिष्ट कुंजियों में से कोई एक दबाएँ. उदाहरण के लिए,
मुख पृष्ठ टैब पर समूहों के लिए सभी कुंजी युक्तियाँ प्रदर्शित करने के लिए H कुंजी दबाएँ.

अनुक्रम पूर्ण करने के लिए किसी समूह में कुंजी युक्तियों में से कोई एक दबाएँ. उदाहरण के लिए, ALT, H, L दबाना
लेआउट बटन दबाने के बराबर होगा.
पुराने कुंजीपटल शॉर्टकट्स के बारे में क्या है? CTRL+ से प्रारंभ होने वाले पिछले कुंजीपटल शॉर्टकट अभी भी उपयोग में हैं और आप पहले के समान उनका उपयोग कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, CTRL+C शॉर्टकट द्वारा अभी भी किसी चीज की प्रतिलिपि क्लिपबोर्ड में बनाई जाती है और CTRL+V द्वारा अभी भी किसी चीज को क्लिपबोर्ड से चिपकाया जाता है.
मेनूज़ और आदेशों तक पहुँचने के लिए उपयोग किया जाने वाला पिछला ALT+ शॉर्टकट भी मौजूद है. हालाँकि, उन्हें उपयोग करने के लिए आपको पूर्ण शॉर्टकट जानने की आवश्यकता होगी. कुंजीपटल शॉर्टकट पर पूर्ण विवरण के लिए, यह पाठ्यक्रम देखें: 2007 Office सिस्टम में कुंजीपटल शॉर्टकट्स.