कोई चित्र या क्लिप आर्ट सम्मिलित करना

आप कई भिन्न स्रोतों से किसी Excel कार्यपत्रक या किसी PowerPoint प्रस्तुति में चित्रों और क्लिप आर्ट (क्लिप आर्ट: प्राय: किसी बिटमैप या आरेखित आकृतियों के संयोजन के रूप में प्रकट होने वाला, बने-बनाए आर्ट का कोई एकल टुकड़ा.) को सम्मिलित कर या उनकी प्रतिलिपि बना सकते हैं, जिसमें किसी क्लिप आर्ट वेब साइट प्रदाता से डाउनलोड करना, किसी वेब पेज से प्रतिलिपि बनाना या जहाँ आप चित्रों को सहेजते हैं उस फ़ोल्डर से सम्मिलित करना शामिल हैं. Powerpoint में अपनी स्लाइड्स के लिए आप पृष्टभूमियों के रूप में चित्रों और क्लिप आर्ट का भी उपयोग कर सकते हैं.

यह आलेख Excel या PowerPoint में चित्रों या क्लिप आर्ट को सम्मिलित करने के बारे में बताता है. Word में चित्रों और क्लिप आर्ट को कैसे सम्मिलित करें इस बारे में जानकारी के लिए, कोई चित्र या क्लिप आर्ट सम्मिलित करें देखें. किसी स्क्रीनशॉट को कैसे सम्मिलित करें इस बारे में जानकारी के लिए, कोई स्क्रीनशॉट सम्मिलित करें देखें.

आप क्या करना चाहते हैं?


क्लिप आर्ट सम्मिलित करना

आप किस Office प्रोग्राम का उपयोग कर रहे हैं?


Excel

  1. उस स्प्रेडशीट को खोलें जिस पर आप क्लिप आर्ट जोड़ना चाहते हैं.
  2. सम्मिलित करें टैब पर, रेखांकन समूह में, क्लिप आर्ट क्लिक करें.

Excel रिबन छवि

  1. क्लिप आर्ट कार्य फलक (कार्यफलक: किसी Office प्रोग्राम में वह विंडो, जो सामान्य रूप से उपयोग किए जाने वाले आदेश उपलब्ध कराती है. इसके स्थान और छोटे आकार से आपको फ़ाइलों पर कार्य करते समय भी इन आदेशों का उपयोग करने की सुविधा मिलती है.) में, यह खोजें पाठ बॉक्स में, कोई शब्द या पदबंध लिखें जो आपकी इच्छित क्लिप आर्ट का विवरण दे, या क्लिप आर्ट के सभी या कुछ फ़ाइल नाम लिखें.

अपनी खोज को सीमित करने के लिए, परिणाम यह होने चाहिए सूची में, उन मीडिया प्रकारों को खोजने के लिए रेखाकंन, छायाचित्र, वीडियो और ऑडियो के आगे वाले चेक बक्सों का चयन करें.

  1. जाएँ क्लिक करें.
  2. परिणामों की सूची में, इसे सम्मिलित करने के लिए क्लिप आर्ट क्लिक करें.

PowerPoint

  1. वह स्लाइड क्लिक करें जिस पर आप क्लिप आर्ट जोड़ना चाहते हैं.
  2. सम्मिलित करें टैब पर, छवि समूह में, क्लिप आर्ट क्लिक करें.

PowerPoint रिबन छवि

  1. क्लिप आर्ट कार्य फलक (कार्यफलक: किसी Office प्रोग्राम में वह विंडो, जो सामान्य रूप से उपयोग किए जाने वाले आदेश उपलब्ध कराती है. इसके स्थान और छोटे आकार से आपको फ़ाइलों पर कार्य करते समय भी इन आदेशों का उपयोग करने की सुविधा मिलती है.) में, यह खोजें में पाठ बॉक्स में, कोई शब्द या पदबंध लिखें जो आपकी इच्छित क्लिप आर्ट का विवरण दे, या क्लिप आर्ट के सभी या कुछ फ़ाइल नाम लिखें.

अपनी खोज को सीमित करने के लिए, परिणाम यह होने चाहिए सूची में, उन मीडिया प्रकारों को खोजने के लिए रेखाकंन, छायाचित्र, वीडियो और ऑडियो के आगे वाले चेक बक्सों का चयन करें.

  1. जाएँ क्लिक करें.
  2. परिणामों की सूची में, इसे सम्मिलित करने के लिए क्लिप आर्ट क्लिक करें.

 युक्ति   आपकी प्रस्तुति के नोट्स पृष्ठों में क्लिप आर्ट सम्मिलिति करने के लिए, नोट्स पृष्ठ दृश्य पर स्विच करें और तब उपरोक्त चरणों को करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

किसी फ़ाइल से कोई चित्र सम्मिलित करना

 नोट   अपने स्कैनर या कैमरे से कोई चित्र सम्मिलित करने के लिए, अपने कंप्यूटर पर चित्र स्थानांतरण करने के लिए स्कैनर या कैमरे के सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें. चित्र सहेजें, और तब नीचे दिए गए निर्देशों का पलान करके इसे सम्मिलित करें. अपने कंप्यूटर पर अपने कैमरा या स्कैनर से किसी चित्र फ़ाइल का स्थानांतरण कैसे करें के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कैमरा या स्कैनर के साथ शामिल दस्तावेज़ देखें.

आप किस Office प्रोग्राम का उपयोग कर रहे हैं?


Excel

  1. वहाँ क्लिक करें जहाँ आप चित्र सम्मिलित करना चाहते हैं.
  2. सम्मिलित करें टैब पर, रेखांकन समूह में, चित्र क्लिक करें.

Excel रिबन छवि

  1. जो चित्र आप सम्मिलित करना चाहते हैं उसका पता लगाएँ, और तब इसे डबल-क्लिक करें. उदाहरण के लिए, आपके पास मेरे दस्तावेज़ में कोई चित्र फ़ाइल हो सकती है.

एकाधिक चित्र जोड़ने के लिए, जिन चित्रों को आप सम्मिलित करना चाहते हैं उन्हें क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें, और तब सम्मिलित करें क्लिक करें.

  1. किसी चित्र का आकार बदलने के लिए, उस चित्र का चयन करें जिसे आपने स्प्रेडशीट में सम्मिलित किया है. एक या अधिक दिशाओं में आकार को बढ़ाने या कम करने के लिए, निम्न में से कोई एक कार्य करते समय, किसी आकार हैंडल को केंद्र से दूर या उसकी ओर खींचें:
    • किसी ऑब्जेक्ट के केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL दबाए रखें.
    • ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाए रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय SHIFT दबाए रखें.
    • दोनों, ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाएँ रखने और उसके केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL और SHIFT दबाए रखें.

 नोट 

  • चित्रों को जोड़ने से आपकी कार्यपुस्तिका का फ़ाइल आकार उल्लेखनीय रूप से बढ़ सकता है. चित्र के रिज़ॉल्यूशन (रिज़ॉल्यूशन: किसी मॉनिटर या प्रिंटर द्वारा दिखाए गए चित्र या पाठ की स्पष्टता.) के बारे में और चित्र की गुणवत्ता या संपीड़न के बारे में पसंद बनाकर, आप इस फ़ाइल आकार को नियंत्रित कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, चित्र का फ़ाइल आकार घटाएँ देखें.
  • अगर आप फ़ाइल से लिंक करें या सम्मिलित करें और लिंक करें विकल्पों का उपयोग करते हुए एक चित्र सम्मिलित करते हैं, तो कलात्मक प्रभाव जोड़ने जैसे परिवर्तन करें, छवि आकार और गुणवत्ता विकल्पों के अंतर्गत (विकल्पों के अंतर्गत, उन्नत टैब) संपादन डेटा छोड़ें चयनित करें और फिर फ़ाइल सहेजें, जब आप फ़ाइल फिर से खोलते हैं, तो आप मूल चित्र देखेंगे. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चित्र संपादन डेटा हटा दिया गया है. लिंक और संपादन दोनों रखने के लिए, संपादन डेटा छोड़ें संवाद बॉक्स का चयन न करें.

फ़ाइल से लिंक करें चित्र में एक लिंक जोड़ता है और चित्र के लिए यह एकमात्र स्रोत है. अगर आप फ़ाइल स्थान पर पहुँच बनाए बिना कार्यपुस्तिका खोलते हैं तो अपने चित्र के स्थान पर आप एक लाल X देखेंगे. सम्मिलित करें और लिंक करें चित्र से लिंक करता है, लेकिन फ़ाइल में एक प्रतिलिपि भी जोड़ता है. अगर आप फ़ाइल स्थान पर पहुँच बनाए बिना कार्यपुस्तिका खोलते हैं तो अपने चित्र के स्थान पर आप एम्बेड किया गया चित्र देखते हैं .

PowerPoint

  1. वहाँ क्लिक करें जहाँ आप चित्र सम्मिलित करना चाहते हैं.
  2. सम्मिलित करें टैब पर, रेखांकन समूह में, चित्र क्लिक करें.

PowerPoint रिबन छवि

  1. जो चित्र आप सम्मिलित करना चाहते हैं उसका पता लगाएँ, और तब इसे डबल-क्लिक करें. उदाहरण के लिए, आपके पास मेरे दस्तावेज़ में कोई चित्र फ़ाइल हो सकती है.

एकाधिक चित्र जोड़ने के लिए, जिन चित्रों को आप सम्मिलित करना चाहते हैं उन्हें क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें, और तब सम्मिलित करें क्लिक करें.

  1. किसी चित्र का आकार बदलने के लिए, उस चित्र का चयन करें जिसे आपने स्प्रेडशीट में सम्मिलित किया है. एक या अधिक दिशाओं में आकार को बढ़ाने या कम करने के लिए, निम्न में से कोई एक कार्य करते समय, किसी आकार हैंडल को केंद्र से दूर या उसकी ओर खींचें:
    • किसी ऑब्जेक्ट के केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL दबाए रखें.
    • ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाए रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय SHIFT दबाए रखें.
    • दोनों, ऑब्जेक्ट का अनुपात बनाएँ रखने और उसके केंद्र को समान स्थान में रखने के लिए, आकार हैंडल को खींचते समय CTRL और SHIFT दबाए रखें.

 नोट 

  • चित्रों को जोड़ने से आपकी प्रस्तुति का फ़ाइल आकार उल्लेखनीय रूप से बढ़ सकता है. चित्र के रिज़ॉल्यूशन (रिज़ॉल्यूशन: किसी मॉनिटर या प्रिंटर द्वारा दिखाए गए चित्र या पाठ की स्पष्टता.) के बारे में और चित्र की गुणवत्ता या संपीड़न के बारे में पसंद बनाकर, आप इस फ़ाइल आकार को नियंत्रित कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, चित्र का फ़ाइल आकार घटाएँ देखें.
  • अगर आप फ़ाइल से लिंक करें या सम्मिलित करें और लिंक करें विकल्पों का उपयोग करते हुए एक चित्र सम्मिलित करते हैं, तो कलात्मक प्रभाव जोड़ने जैसे परिवर्तन करें, छवि आकार और गुणवत्ता विकल्पों के अंतर्गत (विकल्पों के अंतर्गत, उन्नत टैब) संपादन डेटा छोड़ें चयनित करें और फिर फ़ाइल सहेजें, जब आप फ़ाइल फिर से खोलते हैं, तो आप मूल चित्र देखेंगे. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चित्र संपादन डेटा हटा दिया गया है. लिंक और संपादन दोनों रखने के लिए, संपादन डेटा छोड़ें संवाद बॉक्स का चयन न करें.

फ़ाइल से लिंक करें चित्र में एक लिंक जोड़ता है और चित्र के लिए यह एकमात्र स्रोत है. अगर आप फ़ाइल स्थान पर पहुँच बनाए बिना प्रस्तुति खोलते हैं तो अपने चित्र के बजाय आप एक लाल X देखेंगे. सम्मिलित करें और लिंक करें चित्र से लिंक करता है, लेकिन फ़ाइल में एक प्रतिलिपि भी जोड़ता है. अगर आप फ़ाइल स्थान पर पहुँच बनाए बिना प्रस्तुति खोलते हैं तो आप एम्बेड किया गया चित्र देखते हैं.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

किसी वेब पेज से कोई चित्र सम्मिलित करना

आप किस Office प्रोग्राम का उपयोग कर रहे हैं?


Excel

  1. वेब पेज पर, इच्छित चित्र राइट-क्लिक करें और तब शॉर्टकट मेनू (शॉर्टकट मेनू: एक मेनू जो किसी विशेष आइटम के लिए प्रासंगिक आदेशों की एक सूची दिखाता है. कोई शॉर्टकट मेनू प्रदर्शित करने के लिए, कोई आइटम राइट-क्लिक करें या SHIFT+F10 दबाएँ.) पर चित्र इस रूप में सहेजें क्लिक करें.
  2. फ़ाइल का नाम बॉक्‍स में इच्छित नाम दर्ज करें और तब सहेजें क्लिक करें.
  3. अपने स्प्रेडशीट में, सम्मिलित करें टैब पर, रेखांकन समूह में, चित्र क्लि‍क करें.

Excel रिबन छवि

  1. उस चित्र का पता लगाएँ जिसे आपने चरण 2 में सहेजा था और तब सम्मिलित करें क्लिक करें.

 युक्ति   आप वेब पेज से भी चित्र की प्रतिलिपि बना और चिपका सकते हैं. वेब पेज पर, इच्छित चित्र राइट-क्लिक करें और तब शॉर्टकट मेनू (शॉर्टकट मेनू: एक मेनू जो किसी विशेष आइटम के लिए प्रासंगिक आदेशों की एक सूची दिखाता है. कोई शॉर्टकट मेनू प्रदर्शित करने के लिए, कोई आइटम राइट-क्लिक करें या SHIFT+F10 दबाएँ.) पर प्रतिलिपि बनाएँ क्लिक करें. अपनी स्प्रेडशीट में, जहाँ आप चित्र सम्मिलित करना चाहते हैं वहाँ राइट-क्लिक करें और तब चिपकाएँ क्लिक करें. यह सुनिश्चित करें कि जो चित्र आपने चुना है वह किसी अन्य वेब पेज के लिए हाइपरलिंक (हाइपरलिंक: रंगीन और रेखांकित पाठ या ग्राफ़िक जिसे आप किसी फ़ाइल, किसी फ़ाइल में किसी स्थान, वर्ल्ड वाइड वेब पर किसी वेब पेज, या किसी इंट्रानेट पर किसी वेब पेज जाने के लिए क्लिक कर सकते हैं. हाइपरलिंक्स समाचार समूहों, गोफ़र, टेलनेट, और FTP साइट्स पर भी जा सकती हैं.) नहीं किया गया है. यदि आप उस चित्र को चुनते हैं जिसे किसी अन्य वेब पेज के लिए हाइपरलिंक किया गया है, तो वह आपके दस्तावेज़ में एक छवि के बजाए एक हाइपरलिंक के रूप में सम्मिलित किया जाएगा.

PowerPoint

  1. वेब पेज पर, इच्छित चित्र राइट-क्लिक करें और तब शॉर्टकट मेनू (शॉर्टकट मेनू: एक मेनू जो किसी विशेष आइटम के लिए प्रासंगिक आदेशों की एक सूची दिखाता है. कोई शॉर्टकट मेनू प्रदर्शित करने के लिए, कोई आइटम राइट-क्लिक करें या SHIFT+F10 दबाएँ.) पर चित्र इस रूप में सहेजें क्लिक करें.
  2. फ़ाइल का नाम बॉक्‍स में इच्छित नाम दर्ज करें और तब सहेजें क्लिक करें.
  3. अपने स्लाइड पर, सम्मिलित करें टैब पर, रेखांकन समूह में, चित्र क्लिक करें.

PowerPoint रिबन छवि

  1. उस चित्र का पता लगाएँ जिसे आपने चरण 2 में सहेजा था और तब सम्मिलित करें क्लिक करें.

 युक्ति   आप वेब पेज से भी चित्र की प्रतिलिपि बना और चिपका सकते हैं. वेब पेज पर, इच्छित चित्र राइट-क्लिक करें और तब शॉर्टकट मेनू (शॉर्टकट मेनू: एक मेनू जो किसी विशेष आइटम के लिए प्रासंगिक आदेशों की एक सूची दिखाता है. कोई शॉर्टकट मेनू प्रदर्शित करने के लिए, कोई आइटम राइट-क्लिक करें या SHIFT+F10 दबाएँ.) पर प्रतिलिपि बनाएँ क्लिक करें. अपनी प्रस्तुति में, जहाँ आप चित्र सम्मिलित करना चाहते हैं वहाँ राइट-क्लिक करें और तब चिपकाएँ क्लिक करें. यह सुनिश्चित करें कि जो चित्र आपने चुना है वह किसी अन्य वेब पेज के लिए हाइपरलिंक (हाइपरलिंक: रंगीन और रेखांकित पाठ या ग्राफ़िक जिसे आप किसी फ़ाइल, किसी फ़ाइल में किसी स्थान, वर्ल्ड वाइड वेब पर किसी वेब पेज, या किसी इंट्रानेट पर किसी वेब पेज जाने के लिए क्लिक कर सकते हैं. हाइपरलिंक्स समाचार समूहों, गोफ़र, टेलनेट, और FTP साइट्स पर भी जा सकती हैं.) नहीं किया गया है. यदि आप उस चित्र को चुनते हैं जिसे किसी अन्य वेब पेज के लिए हाइपरलिंक किया गया है, तो वह आपके दस्तावेज़ में एक छवि के बजाए एक हाइपरलिंक के रूप में सम्मिलित किया जाएगा.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

कोई चित्र शैली लागू करना

Excel और PowerPoint दोनों पर लागू होता है

किसी चित्र या क्लिप को अपने स्प्रेडशीट या प्रस्तुति में अलग दिखाने के लिए आप कोई चित्र शैली लागू कर सकते हैं. चित्र शैलियाँ भिन्न स्वरूपण विकल्पों, जैसे कि चित्र बॉर्डर और चित्र प्रभाव, का संयोजन हैं और चित्र शैली गैलरी में थंबनेल के रूप में प्रदर्शित हैं. जब आप अपना सूचक किसी थंबनेल के ऊपर रखते हैं, तो आप चित्र शैली लागू करने से पहले देख सकते हैं कि वह कैसी दिखती है.

  1. वह चित्र या क्लिप क्लिक करें जिस पर आप चित्र शैली लागू करना चाहते हैं.
  2. चित्र उपकरण के तहत, चित्र शैली समूह में स्वरूपण टैब पर, इच्छित चित्र शैली क्लिक करें.

PowerPoint रिबन छवि

PowerPoint में चित्र शैली समूह का उदाहरण

यदि आपको स्‍वरूपण या चित्र उपकरण टैब दिखाई नहीं देते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आपने किसी चित्र का चयन किया है. आपको चित्र का चयन करने और स्वरूपण टैब खोलने के लिए उसे डबल-क्लिक करना पड़ सकता है.

और अधिक चित्र शैलियाँ देखने के लिए, और अधिक बटन बटन छवि क्लिक करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

किसी चित्र या क्लिप आर्ट का स्लाइड पृष्ठभूमि के रूप में उपयोग करना

केवल PowerPoint पर लागू होता है
  1. वह स्लाइड क्लिक करें, जिस पर आप पृष्ठभूमि चित्र जोड़ना चाहते हैं.

एकाधिक स्लाइड्स का चयन करने के लिए, प्रथम स्लाइड क्लिक करें, और तब अन्य स्लाइड्स का चयन करते समय CTRL दबाए रखें.

  1. डिज़ाइन टैब पर, पृष्ठभूमि समूह में, संवाद बॉक्स लॉन्चरबटन छवि क्लिक करें.

PowerPoint रिबन छवि

  1. भरण क्लिक करें और तब चित्र या बनावट भरण क्लिक करें.
  2. इससे सम्मिलित करें के तहत, निम्न में से कोई एक कार्य करें:
    • किसी फ़ाइल से एक चि‍त्र सम्‍मि‍लि‍त करने के लि‍ए, फ़ाइल क्लिक करें, जिस चित्र को आप सम्‍मिलित करना चाहते हैं उसका पता लगाएँ और तब उसे डबल-क्लिक करें.
    • वह चित्र चिपकाने के लिए जिसकी आपने प्रतिलिपि बनाई है, क्लिपबोर्ड क्लिक करें.
    • क्लिप आर्ट को किसी पृष्ठभूमि चित्र के रूप में उपयोग करने के लिए, क्लिप आर्ट क्लिक करें, और तब पाठ खोजें बॉक्स में, इच्छित शब्द या पदबंध लिखें, जो क्लिप (क्लिप: आर्ट, ध्वनि, ऐनिमेशन या चलचित्रों सहित, कोई एकल मीडिया फ़ाइल.) का वर्णन करता हो, या क्लिप के फ़ाइल का पूरा नाम या कुछ भाग लिखें, जाएँ क्लिक करें, और तब क्लिप सम्मिलित करने के लिए उसे क्लिक करें.

उस क्लिप आर्ट को शामिल करने के लिए जो आपकी खोज में Office.com पर उपलब्ध है, Office.com चेक बॉक्स की सामग्री शामिल करें का चयन करें.

 युक्ति   एक बार जब आपने चित्र सम्मिलित कर दिया हो, तब आप उसे काट-छाँट सकते हैं, उसमें कलात्मक प्रभाव जोड़ सकते हैं, चमक या कन्ट्रास्ट बदल सकते हैं, उसे फिर से रंग सकते हैं, या चित्र पृष्ठभूमि निकाल सकते हैं.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

 
 
इनपर लागू:
Excel 2010, PowerPoint 2010