किसी प्रस्तुति में शीर्षलेख और पादलेख जानकारी परिवर्तित करना या हटाना

आप क्या करना चाहते हैं?


अपनी स्लाइड्‍स पर शीर्षलेख और पादलेख जानकारी परिवर्तित करना

शीर्षलेखों या पादलेखों को परिवर्तित करना या हटाना

शीर्षलेख और पादलेख संवाद बॉक्स
  1. साधारण दृश्य या स्लाइड सॉर्टर दृश्य में, बाह्यरेखा टैब या स्लाइड्स टैब पर, उस स्लाइड पर क्लिक करें, जिस पर आप शीर्षलेख या पादलेख जानकारी परिवर्तित करना चाहते हैं.

युक्ति: एक से अधिक स्लाइड का चयन करने के लिए, उस प्रथम स्लाइड पर क्लिक करें, जिसे आप परिवर्तित करना चाहते हैं और फिर अन्य स्लाइड्स पर क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें.

  1. सम्मिलित करें टैब पर, पाठ समूह में, शीर्षलेख और पादलेख पर क्लिक करें.
  2. शीर्षलेख और पादलेख संवाद बॉक्स में, स्लाइड टैब पर, इच्छित परिवर्तन करें और फिर निम्न में से कोई एक कार्य करें:
    • स्लाइड या आपके द्वारा चयनित स्लाइड्स पर जानकारी के लिए परिवर्तनों को लागू करने के लिए, लागू करें पर क्लिक करें.
    • अपनी प्रस्तुति में सभी स्लाइड्स पर जानकारी के लिए परिवर्तनों को लागू करने के लिए, सभी पर लागू करें पर क्लिक करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

अपने नोट्स और हैंडआउट्स पर शीर्षलेख और पादलेख जानकारी परिवर्तित करना

  1. साधारण दृश्य या स्लाइड सॉर्टर दृश्य में, बाह्यरेखा टैब या स्लाइड्स टैब पर, उस स्लाइड पर क्लिक करें, जिस पर आप शीर्षलेख या पादलेख जानकारी परिवर्तित करना चाहते हैं.

युक्ति: एक से अधिक स्लाइड का चयन करने के लिए, उस प्रथम स्लाइड पर क्लिक करें, जिसे आप परिवर्तित करना चाहते हैं और फिर अन्य स्लाइड्स पर क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें.

  1. सम्मिलित करें टैब पर, पाठ समूह में, शीर्षलेख और पादलेख पर क्लिक करें.
  2. शीर्षलेख और पादलेख संवाद बॉक्स में, नोट्स और हैंडआउट्स टैब पर, इच्छित परिवर्तन करें और फिर सभी पर लागू करें पर क्लिक करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

अपनी स्लाइड्स से शीर्षलेख और पादलेख जानकारी हटाना

  1. साधारण दृश्य या स्लाइड सॉर्टर दृश्य में, बाह्यरेखा टैब या स्लाइड्स टैब पर, उस स्लाइड पर क्लिक करें जिसे आप शीर्षलेख या पादलेख जानकारी से हटाना चाहते हैं.

एक से अधिक स्लाइड का चयन करने के लिए, उस प्रथम स्लाइड पर क्लिक करें, जिसका शीर्षलेख और पादलेख आप हटाना चाहते हैं और फिर अन्य स्लाइड्स पर क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें.

  1. सम्मिलित करें टैब पर, पाठ समूह में, शीर्षलेख और पादलेख पर क्लिक करें.
  2. शीर्षलेख और पादलेख संवाद बॉक्स में, स्लाइड टैब पर, चेक बक्सों को उन विकल्पों के लिए रिक्त करें जिन्हें आप शीर्षलेख या पादलेख से हटाना चाहते हैं.

 युक्ति   शीर्षक स्लाइड से शीर्षलेखों और पादलेखों को निकालने के लिए, शीर्षक स्लाइड पर न दिखाएँ चेक बॉक्स का चयन करें.

  1. निम्न में से कोई एक कार्य करें:
    • स्लाइड या आपके द्वारा चयनित स्लाइड्स से जानकारी निकालने के लिए, लागू करें पर क्लिक करें.
    • अपनी प्रस्तुति में सभी स्लाइड्स से जानकारी निकालने के लिए, सभी पर लागू करें पर क्लिक करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

अपने नोट्स और हैंड्आउट्स से शीर्षलेख और पादलेख जानकारी हटाना

  1. साधारण दृश्य या स्लाइड सॉर्टर दृश्य में, बाह्यरेखा टैब या स्लाइड्स टैब पर, उस स्लाइड पर क्लिक करें जिसे आप शीर्षलेख या पादलेख जानकारी से हटाना चाहते हैं.

एक से अधिक स्लाइड का चयन करने के लिए, उस प्रथम स्लाइड पर क्लिक करें, जिसे आप परिवर्तित करना चाहते हैं और फिर अन्य स्लाइड्स पर क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें.

  1. सम्मिलित करें टैब पर, पाठ समूह में, शीर्षलेख और पादलेख पर क्लिक करें.
  2. शीर्षलेख और पादलेख संवाद बॉक्स में, नोट्स और हैंडआउट्स टैब पर, चेक बक्सों को उन विकल्पों के लिए साफ़ करें जिन्हें आप शीर्षलेख और पादलेख से हटाना चाहते हैं.
  3. सभी पर लागू करें पर क्लिक करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

 
 
इनपर लागू:
PowerPoint 2010