जब आप PowerPoint के किसी पिछले संस्करण में (स्थापित किए जाने के साथ) अपनी Microsoft PowerPoint 2010 प्रस्तुति खोलते हैं तो निम्न सुविधाएँ परिवर्तित हो जाती हैं.
आपके द्वारा किसी PowerPoint 2010 प्रस्तुति को PowerPoint 2003 या पूर्व संस्करणों में खोलने पर परिवर्तित हो जाने वाली सुविधाओं की जाँच करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए, निर्धारित करें कि PowerPoint 2010 प्रस्तुति, PowerPoint 2003 या पूर्व के संस्करणों के साथ संगत है या नहीं देखें.
| PowerPoint 2010 सुविधा |
जब आप कोई PowerPoint 2010 प्रस्तुति, PowerPoint 2003 या पिछले संस्करणों मे खोलते हैं तो सुविधा का क्या होता है |
| चार्ट्स (Microsoft ग्राफ़ चार्ट के अलावा) |
चार्ट OLE (OLE: एक प्रोग्राम समेकन तकनीक, जिसका उपयोग आप प्रोग्राम्स के बीच जानकारी साझा करने के लिए कर सकते हैं. सभी Office प्रोग्राम OLE का समर्थन करते हैं, इसलिए आप लिंक्ड या एम्बेडेड ऑब्जेक्ट्स के द्वारा जानकारी साझा कर सकते हैं.) ऑब्जेक्ट्स में कनवर्ट हो जाते हैं, जिन्हें आप संपादित कर सकते हैं. हालाँकि, यदि आप इसे Power Point के पिछले संस्करण में संपादित करते हैं और PowerPoint 2010 में फिर से खोलते हैं तो चार्ट एक भिन्न रूप में दिखाई दे सकता है. |
| कस्टम स्लाइड लेआउट्स (लेआउट: किसी स्लाइड पर घटकों, जैसे शीर्षक और उपशीर्षक पाठ, सूची, चित्र, तालिका, चार्ट, स्वत: आकृति, और चलचित्र, की व्यवस्था.) |
कस्टम स्लाइड लेआउट्स जिसकी निर्दिष्ट पृष्ठभूमियाँ हैं, अद्वितीय स्लाइड संक्रमण और अधिक एकाधिक मास्टर (मास्टर: कोई स्लाइड दृश्य या पृष्ठ जिस पर आप अपनी प्रस्तुति की सभी स्लाइड्स या पृष्ठों के लिए स्वरूपण निर्धारित करते हैं. प्रत्येक प्रस्तुति में प्रत्येक कुंजी घटक के लिए एक मास्टर होता है: स्लाइड्स, शीर्षक, स्पीकर के नोट्स, और श्रोताओं के हैंडआउट.) के रूप में दर्शाए गए हैं. |
| ड्रॉप छाया |
मृदु बाहरी छायाओं को कठोर छायाओं में कनवर्ट किया गया है जिन्हें आप संपादित कर सकते हैं. |
| शीर्ष और मुख्य भाग फ़ॉन्ट्स |
शीर्ष और मुख्य भाग फ़ॉन्ट्स को स्थैतिक स्वरूपण में परिवर्तित कर दिया गया है. तब यदि आप फ़ाइल को PowerPoint 2010 में पुनः खोलते हैं और किसी भिन्न शैली का उपयोग करते हैं, तो शीर्ष और मुख्य भाग फ़ॉन्ट्स स्वचालित रूप से परिवर्तित नहीं होते. |
|
आकृतियाँ, चित्र, ऑब्जेक्ट्स (ऑब्जेक्ट: कोई तालिका, चार्ट, ग्राफ़िक, समीकरण, या जानकारी का अन्य रूप. ऑब्जेक्ट जो एक अनुप्रयोग, उदाहरण के लिए स्प्रेडशीट, में बनाए जाते हैं, और दूसरे अनुप्रयोग में लिंक या एम्बेड किए जाते हैं OLE ऑब्जेक्ट होते हैं.), ऐनिमेशन और नए प्रभाव, निम्न सहित:
- द्वि-आयामी (2-D) या त्री-आयामी (3-D) पाठ
- आकृतियाँ या पाठ पर ग्रेडिएंट बाह्यरेखाएँ
- पाठ पर स्ट्राइकथ्रू और दोहरा-स्ट्राइकथ्रू
- पाठ पर ग्रेडिएंट, चित्र और बनावट भरण
- किसी भी प्रकार के ऑब्जेक्ट पर छाया, मृदु किनारे, प्रतिबिंब और अधिकांश 3-D प्रभाव
|
नई दृश्य सुविधाएँ या प्रभाव जो PowerPoint 2010 में उपलब्ध हैं वे PowerPoint के पिछले संस्करणों में गैर-संपादन योग्य चित्रों में कनवर्ट हो गए हैं. |
| SmartArt ग्राफ़िक्स |
PowerPoint के पिछले संस्करणों में SmartArt ग्राफ़िक गैर-संपादन योग्य चित्रों में कनवर्ट हो गए हैं. |
| मीडिया क्लिप्स |
एम्बेड किए गए मीडिया क्लिप्स (उदा. वीडियोज़) को PowerPoint 2003 और पूर्व के संस्करणों में गैर-संपादन योग्य चित्रों में कनवर्ट किया गया है. लिंक किए गए मीडिया क्लिप्स के प्रभाव गुम हो जाएँगे लेकिन मीडिया क्लिप को चलाया जा सकता है. |
पृष्ठ का शीर्ष