| इस पर लागू होता है |
| Microsoft Office PowerPoint® 2003 |
लक्षण
पोर्टेबल कंप्यूटर और प्रोजेक्टर पर प्रस्तुति चलाते हुए, आपको दिखाई गई छवि में निम्न समस्याओं में से कोई भी समस्या दिखाई देती है.
छवि में काट-छाँट की गई है या पाठ गुणवत्ता निम्न श्रेणी की है
यदि संपूर्ण स्लाइड छवि स्क्रीन पर नहीं दिखाई जाती, या यदि पाठ कटा हुआ दिखाई देता है, तो निम्न में से कोई भी प्रयास करें:
- स्क्रीन क्षेत्र समायोजित करें अनुकूल छवि गुणवत्ता के लिए, प्रस्तुति और कंप्यूटर का रिज़ॉल्यूशन सेट करें ताकि वे आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे प्रोजेक्टर से संगत हों:
- स्लाइड शो मेनू पर, शो सेट अप करें क्लिक करें.
- प्रदर्शन के तहत, स्लाइड शो रिज़ॉल्यूशन सूची में, अपने प्रोजेक्टर के लिए उचित रिज़ॉल्यूशन क्लिक करें.
अपने प्रोजेक्टर मॉडल की अनुकूलतम या स्वाभाविक रिज़ॉल्यूशन सेटिंग के लिए अपने प्रोजेक्टर दस्तावेज़ देखें. यदि आप यह जानकारी नहीं ढूँढ पाते, या यदि आप पूरी तरह निश्चित नहीं हैं, तो अधिकांश प्रोजेक्टर अधिकतम 800 x 600 पिक्सेल्स के (SVGA (सुपर वीडियो ग्राफ़िक्स एडैप्टर (SVGA): यह मानक 800 गुणा 600 पिक्सेल या अधिक के किसी स्क्रीन आकार को प्रदर्शित कर सकता है.) रिज़ॉल्यूशन) का समर्थन करते हैं.
यदि स्लाइड शो रिज़ॉल्यूशन सूची में एकमात्र पसंद वर्तमान रिज़ॉल्यूशन का उपयोग करें है, तो अभी आपके कंप्यूटर का प्रदर्शन 640 x 480 पिक्सेल्स के रिज़ॉल्यूशन पर सेट है. अतिरिक्त पसंद प्राप्त करने के लिए, डेस्कटॉप को राइट-क्लिक करके, शॉर्टकट मेनू पर गुण क्लिक करके, और तब प्रदर्शन गुण संवाद बॉक्स में अपने परिवर्तन करके Windows में अपना स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन बढ़ाएँ.
- ठीक क्लिक करें.
नोट यदि आपको दिखाई गई स्लाइड छवि में तनन या विकृति दिखाई दे रही है, तब मूल प्रस्तुति के टेम्पलेट्स और गंतव्य प्रस्तुति भिन्न पहलू अनुपात (आयाम अनुपात: चित्र की चौड़ाई और ऊँचाई के मध्य अनुपात. चित्र के आकार परिवर्तन के समय भी इस अनुपात को बनाए रखा जा सकता है.) में सेट हो सकते हैं. अधिकांश टेम्पलेट्स या तो 4:3 या 16:9 पहलू अनुपात का उपयोग करते हैं. पहलू अनुपात को समायोजित करने के बारे में अधिक जानकारी के लिंक्स यह भी देखें अनुभाग में ढूँढें.
- कंप्यूटर प्रदर्शन बंद करें कुछ निश्चित पोर्टेबल कंप्यूटर्स का उपयोग करते समय श्रेष्ठ प्रस्तुत छवि प्राप्त करने के लिए, संभवतः आपको कंप्यूटर का स्वयं का स्क्रीन प्रदर्शन बंद करने की आवश्यकता हो, विशेष रूप से उस समय, जब कंप्यूटर का अनुकूलतम या स्वाभाविक रिज़ॉल्यूशन प्रोजेक्टर के स्वाभाविक रिज़ॉल्यूशन से अधिक हो.
अपने प्रोजेक्टर मॉडल की अनुकूलतम या स्वाभाविक रिज़ॉल्यूशन सेटिंग के लिए अपना प्रोजेक्टर दस्तावेज़ देखें. यदि आप यह जानकारी नहीं ढूँढ पाते, या यदि आप सुनिश्चित नहीं हैं, तो अधिकांश प्रोजेक्टर अधिकतम 800 x 600 पिक्सेल्स (SVGA (सुपर वीडियो ग्राफ़िक्स एडैप्टर (SVGA): यह मानक 800 गुणा 600 पिक्सेल या अधिक के किसी स्क्रीन आकार को प्रदर्शित कर सकता है.) रिज़ॉल्यूशन) का समर्थन करते हैं.
कंप्यूटर निष्क्रियता की अवधियों के दौरान छवि रिक्त हो जाती है
संभवतः यह समस्या कंप्यूटर पर पॉवर-बचत उपयोगिता के कारण हो सकती है कि कुंजीपटल या माउस गतिविधि न होने पर निर्दिष्ट अवधि के बाद, वह कंप्यूटर के वीडियो आउटपुट सिग्नल को अक्षम कर देता हो.
कंप्यूटर पर सभी पॉवर-बचत उपयोगिता प्रोग्राम्स और स्क्रीन सेवर्स को अक्षम करके सिग्नल व्यवधान रोकें. कभी-कभी इसे नियंत्रण कक्ष में पॉवर और प्रदर्शन विकल्पों का उपयोग करके किया जा सकता है (प्रारंभ क्लिक करें, और तब नियंत्रण कक्ष क्लिक करें). कुछ कंप्यूटर्स पर, संभवतः सिस्टम BIOS सेटिंग्स की जाँच करना आवश्यक हो सकता है. अधिक जानकारी के लिए, अपने पोर्टेबल कंप्यूटर का दस्तावेज़ देखें.
छवि जैसी होती है, वह उससे धुंधली दिखाई देती है
कुछ प्रोजेक्टर धातु हेलाइड लैंप का उपयोग करते हैं, कुछ समय बाद उसकी चमक मंद हो जाएगी. लैंप के टाइमर्स के बारे में जानकारी के लिए अपने प्रोजेक्टर के दस्तावेज़ देखें. यदि लैंप की जीवन समयावधि समाप्त हो गई हो, तो अधिकतम चमक के लिए लैंप बदलें.
छवि आयताकार नहीं है
निम्न में से एक या दोनों प्रयास करें:
प्रोजेक्टर की स्थिति जाँचें सुनिश्चित करें कि प्रोजेक्टर को निश्चित स्थान पर रखा गया है, ताकि प्रोजेक्शन का कोण देखी जा रही स्क्रीन के लिए लंबवत् हो.
एलिवेटर रचनातंत्र को समायोजित करें आयताकार छवि प्राप्त करने के लिए प्रोजेक्टर के एलिवेटर रचनातंत्र को उठाएँ या नीचे करें.
हो सकता है कि विकृति के पूर्णतः निराकरण के लिए आपको प्रोजेक्टर ऊँची या नीची सतह पर रखने की आवश्यकता पड़े.
छवि अनुलंब रेखाएँ, "स्रवण," या धब्बे प्रदर्शित करती है
निम्न में से एक या एक से अधिक का प्रयास करें:
- छवि की चमक समायोजित करें.
- यह देखने के लिए प्रोजेक्टर लेंस की जाँच करें कि कहीं उसे साफ़ करने की आवश्यकता तो नहीं है.
- प्रोजेक्टर पर सिंक्रनाइज़ेशन और ट्रैकिंग सेटिंग्स समायोजित करें.