आप अपने स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक्स की आकृतियों में व्यावसाविक-रूप से डिज़ाइन रंग संयोजन एक साथ लागू कर सकते हैं, या आप किसी एक आकृति या बॉर्डर का रंग बदल सकते हैं.
इस आलेख में
रंग बदलने का ओवरव्यू
आप भिन्न रंग संयोजन लागू कर अपने स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक की सभी आकृतियों का रंग बदल सकते हैं. रंग थंबनेल रंगों का कैसे उपयोग किया गया है, इसके बजाय रंग लागू किए जाने के अलग-अलग तरीके (जैसे, बदला हुआ या गहरे से हल्का) दर्शाते हैं.
आप अपने दस्तावेज़ के विषयवस्तु रंग (विषय-वस्तु रंग: किसी फ़ाइल में उपयोग किए गए रंगों का सेट. विषय-वस्तु रंग, विषय-वस्तु फ़ॉन्ट्स और विषय-वस्तु प्रभाव, विषय-वस्तु की रचना करते हैं.) से अपने स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक में रंग लागू कर सकते हैं, और आपकी स्लाइड या दस्तावेज़ में उपयोग की गईं रंग भिन्नताएँ अपने आप रंगों का मिलान करती हैं. यदि आप अपने दस्तावेज़ के विषयवस्तु रंग बदलें, तो आपके स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक में भी नई विषयवस्तु रंग दिखाई देंगे.
स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक के सभी लेआउट के साथ बेहतर कार्य करने के लिए रंग विकल्पों की विस्तृत श्रेणी है. उस संदेश का मिलान करने के लिए जिसे आप भेजना चाहते हैं अपने स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक में स्मार्टआर्ट शैलियाँ और रंग लागू करें. आप किसी लेआउट, स्मार्टआर्ट शैली और रंग का चयन कर सकते हैं तब पुन: लेआउट बदलें. आपकी स्मार्टआर्ट शैली और रंग आपके स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक में रहेंगे, ताकि आपको उन्हें फिर से नहीं करना पड़े.
यदि आप एकाधिक स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक्स बना रहे हैं और चाहते हैं कि वे एक समान दिखें, तो एकरूपता और व्यावसायिक दिखावट के लिए आप उनमें समान रंग और स्मार्टआर्ट शैलियाँ लागू कर सकते हैं.
संदेश में अलग प्रभाव देने के लिए आप अपने स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक में रंगों का उपयोग कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, इस बात पर ज़ोर देने के लिए कि प्रक्रिया का प्रत्येक चरण अलग है, आप रंगीन - एक्सेंट रंग लागू कर सकते हैं.
या आप किसी रेखीय प्रक्रिया के लिए अपने संदेश की दिशा को रेखांकित करने के लिए ग्रेडिऐंट रेंज एक्सेंट 1 का उपयोग कर सकते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी आकृति का रंग बदलना
- वह आकृति क्लिक करें जिसे आप बदलना चाहते हैं.
यदि आप एकाधिक आकृतियों को समान रंग में बदलना चाहते हैं, तो पहली आकृति को क्लिक करें, और तब अन्य आकृतियाँ क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें.
- स्मार्टआर्ट उपकरण के तहत, स्वरूप टैब पर, आकृति शैलियाँ समूह में, आकृति भरण के आगे वाला तीर क्लिक करें, और तब इच्छित रंग क्लिक करें. किसी रंग का चयन नहीं करने के लिए, भरण नहीं क्लिक करें.
उस रंग में परिवर्तन करने के लिए जो विषयवस्तु रंग (विषय-वस्तु रंग: किसी फ़ाइल में उपयोग किए गए रंगों का सेट. विषय-वस्तु रंग, विषय-वस्तु फ़ॉन्ट्स और विषय-वस्तु प्रभाव, विषय-वस्तु की रचना करते हैं.) में नहीं है, और भरण रंग क्लिक करें, और तब मानक टैब पर इच्छित रंग क्लिक करें, या कस्टम टैब पर अपने रंग मिलाएँ. कस्टम रंगो और रंगों को मानक टैब पर अद्यतन नहीं किया गया हैं यदि आप बाद में दस्तावेज़ विषयवस्तु (विषय-वस्तु: एकीकृत डिज़ाइन तत्वों का कोई सेट जो रंगों, फ़ॉन्ट्स, और ग्राफ़िक्स का उपयोग करके आपके दस्तावेज़ को एक रूप देता है.) बदल देते हैं
युक्तियाँ
पृष्ठ का शीर्ष
किसी आकृति की बॉर्डर का रंग बदलना
- वह आकृति बॉर्डर क्लिक करें जिसे आप बदलना चाहते हैं.
यदि आप एकाधिक आकृति बॉर्डर को समान रंग में बदलना चाहते हैं, तो पहली आकृति को क्लिक करें, और तब अन्य आकृतियाँ क्लिक करते समय CTRL दबाए रखें.
- स्मार्टआर्ट उपकरण के तहत, स्वरूप टैब पर, आकृति शैलियाँ समूह में, आकृति बाह्यरेखा के आगे वाला तीर क्लिक करें, और तब इच्छित रंग क्लिक करें. बॉर्डर छुपाने के लिए, बाह्यरेखा नहीं क्लिक करें.
उस रंग में परिवर्तन करने के लिए जो विषयवस्तु रंग (विषय-वस्तु रंग: किसी फ़ाइल में उपयोग किए गए रंगों का सेट. विषय-वस्तु रंग, विषय-वस्तु फ़ॉन्ट्स और विषय-वस्तु प्रभाव, विषय-वस्तु की रचना करते हैं.) में नहीं है,और आउटलाइन रंग क्लिक करें, और तब मानक टैब पर इच्छित रंग क्लिक करें, या कस्टम टैब पर अपना रंग मिलाएँ. कस्टम रंगो और रंगो को मानक टैब पर अद्यतन नहीं किया गया हैं यदि आप बाद में दस्तावेज़ विषयवस्तु (विषय-वस्तु: एकीकृत डिज़ाइन तत्वों का कोई सेट जो रंगों, फ़ॉन्ट्स, और ग्राफ़िक्स का उपयोग करके आपके दस्तावेज़ को एक रूप देता है.) बदलते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी संपूर्ण स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक का रंग बदलना
- स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक्स क्लिक करें
- स्मार्टआर्ट उपकरण के तहत, डिज़ाइन टैब पर, स्मार्टआर्ट शैलियाँ समूह में, रंग परिवर्तित करें क्लिक करें, और तब इच्छित थंबनेल क्लिक करें.
युक्तियाँ
- यह देखने के लिए कि आपके द्वारा थंबनेल का चयन करने से पहले कोई रंग आपके स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक में कैसे लागू होगा, इच्छित थंबनेल पर अपना सूचक रखें, और तब अपना स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक देखें.
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि श्याम और श्वेत में मुद्रित करने पर आपका दस्तावेज़ अच्छा दिखेगा, प्राथमिक योजना रंग के तहत कोई थंबनेल क्लिक करें.
- अपने स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक को कोई स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक चुनें गैलरी में दिए गए उदाहरण के समान दिखाने के लिए, रंगीन - एक्सेंट रंग (रंग परिवर्तित करें क्लिक करें), और स्मार्टआर्ट शैली कार्टून लागू करें.
पृष्ठ का शीर्ष