हैरान हैं कि आपके पसंदीदा मेनू और उपकरण पट्टी आदेश Office 2010 में कहाँ पर स्थित हैं? आप सही स्थान पर आएँ हैं.
आप क्या करना चाहते हैं?
मेरे आदेशों को ढूँढने के लिए सहभागी मार्गदर्शिका का उपयोग करना
ये सहभागी मार्गदर्शिकाएँ आपको दिखाती हैं कि Office 2010 में आपके पसंदीदा मेनू और उपकरण पट्टी आदेश कहाँ पर स्थित हैं. केवल उस आदेश या बटन पर क्लिक करें जिसे आप ढूँढना चाहते हैं और मार्गदर्शिका आपको प्रोग्राम के 2010 संस्करण में इसका स्थान दिखाएगी.
मार्गदर्शिका का उपयोग करना प्रारंभ करने के लिए, नीचे तालिका में, किसी एक लिंक पर क्लिक करें.
आप जब भी चाहें मार्गदर्शिका का उपयोग करने के लिए (तब भी जब आप इंटरनेट से कनेक्ट न हों) एकल मार्गदर्शिका को अपने स्वयं के कंप्यूटर पर डाउनलोड करने हेतु, मार्गदर्शिका खोलें लिंक (ऊपर) पर क्लिक करें और मार्गदर्शिका खुलने पर, स्थापित करें बटन पर क्लिक करें. इस तरह स्थापित करने के बाद आप मार्गदर्शिका को प्रारंभ मेनू या अपने डेस्कटॉप से चलाने में सक्षम होंगे.
नोट यदि आप स्थापना के दौरान रिक्त स्क्रीन देखते हैं, तो मार्गदर्शिका विंडो बंद करें और प्रारंभ मेनू या डेस्कटॉप चिह्न से मार्गदर्शिका पुन: प्रारंभ करें.
Office 2010 आदेशों और बटंस की मुद्रण योग्य सूची प्राप्त करना
यदि आप सभी मेनू और उपकरण पट्टी आदेशों और उनके नए स्थानों की एक व्यापक सूची चाहते हैं, तो अपने उत्पाद के लिए मेनू-से-रिबन संदर्भ कार्यपुस्तिका खोलें. ये सभी Microsoft Excel कार्यपुस्तिकाओं के रूप में खुलती हैं, इसलिए इनका उपयोग करने हेतु आपको अपने कंप्यूटर पर Excel के किसी संस्करण की आवश्यकता होगी.
Office 2010 मेनू-से-रिबन संदर्भ कार्यपुस्तिकाएँ प्राप्त करें >
एकाधिक कंप्यूटर्स के लिए मार्गदर्शिकाएँ स्थापित करना
उदाहरण के लिए, यदि आपको इन मार्गदर्शिकाओं के वितरणीय संस्करणों की आवश्यकता है, ताकि आप उन्हें उन एकाधिक कंप्यूटर्स पर स्थापित कर सकें जिन्हें इंटरनेट पहुँच प्राप्त नहीं है, तो आप मार्गदर्शिकाओं को Microsoft Download Center पर जाकर उसी रूप में प्राप्त कर सकते हैं.
Office 2010 और संबंधित उत्पादों के लिए मार्गदर्शिकाएँ प्राप्त करने के लिए डाउनलोड केंद्र पर जाएँ >
पृष्ठ का शीर्ष