अन्य लोगों के साथ Outlook कैलेंडर साझा करना

आप Microsoft Outlook 2010 का उपयोग करते हुए तीन तरह से कैलेंडर जानकारी को अन्‍य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं:

  • ई-मेल द्वारा
  • Microsoft Exchange सर्वर खातों के साथ
  • कैलेंडर को ऑनलाइन प्रकाशित करके
आप क्या करना चाहते हैं?


ई-मेल से कैलेंडर साझा करना

ई-मेल द्वारा साझा किए गए कैलेंडर्स प्राप्तकर्ता के इनबॉक्स में ई-मेल संदेश अनुलग्नकों के रूप में, संदेश के मुख्य भाग में कैलेंडर स्नैपशॉट के साथ आते हैं. आप कैलेंडर स्नैपशॉट भेजने से पहले उन्हें संपादित कर सकते हैं; उदाहरण के लिए, आप फ़ॉन्ट्स परिवर्तित कर सकते हैं या दिनों या अपॉइंटमेंट्स को हाइलाइट कर सकते हैं.

ई-मेल से कैलेंडर भेजने के लिए:

  1. मुखपृष्ठ टैब पर, साझा करें समूह में, कैलेंडर ई-मेल करें पर क्लिक करें.
  2. कैलेंडर बॉक्स में, आप जिस कैलेंडर को भेजना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें.
  3. दिनांक श्रेणी बॉक्स में, उस समयावधि पर क्लिक करें, जिसे आप कैलेंडर द्वारा दिखाया जाना चाहते हैं.
  4. अन्य कोई भी इच्छित विकल्प दर्ज करें या उनका चयन करें और ठीक पर क्लिक करें.

Outlook 2010 उपयोगकर्ता, जो ई-मेल द्वारा कैलेंडर प्राप्त करता है, वह Outlook में कैलेंडर स्नैपशॉट खोलना चुन सकता है. ऐसा करना, कैलेंडर स्नैपशॉट और प्राप्तकर्ता का वर्तमान कैलेंडर समांतर मोड या कैलेंडर अधिव्याप्त मोड में प्रदर्शित कर सकता है.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

Microsoft Exchange सर्वर खाते का उपयोग कर कैलेंडर्स साझा करें

Microsoft Exchange सर्वर ऐसे अन्य लोगों के साथ कैलेंडर साझा करने में सक्षम बनाता है, जिनके पास Exchange खाते हैं. आपके कैलेंडर्स केवल उन लोगों द्वारा देखे जा सकते हैं, जिन्हें आपने अनुमतियाँ दी हैं. यदि अन्य व्यक्ति जिसके कैलेंडर को आप खोलना चाहते हैं, उसने आपको उसे देखने की अनुमति नहीं दी है, तो Outlook आपको व्यक्ति से आवश्यक अनुमति लेने के लिए संकेत देता है.

जब आप पहली बार साझा कैलेंडर पर पहुँचते हैं, तो कैलेंडर को नेविगेशन फलक (नेविगेशन फलक: Outlook विंडो के बाईं ओर का स्तंभ जिसमें प्रत्येक फलक के भीतर फलक जैसे शॉर्टकट्स या मेल और शॉर्टकट्स या फ़ोल्डर्स शामिल हैं. किसी फ़ोल्डर में आइटम्स दिखाने के लिए फ़ोल्डर क्लिक करें. में साझा किए गए कैलेंडर सूची में जोड़ा जाता है, जहाँ आप अगली बार जब उसे देखना चाहें तो उस तक पहुँच सकते हैं.

अन्य Exchange उपयोगकर्ता से अपना कैलेंडर साझा करने के लिए:

  1. मुखपृष्ठ टैब पर, साझा करें समूह में, कैलेंडर साझा करें पर क्लिक करें.
  2. प्रकट होने वाले साझाकरण आमंत्रण में, प्रति बॉक्स में उस व्यक्ति का नाम दर्ज करें, जिसके साथ आप साझा करना चाहते हैं.
  3. कोई भी अन्य इच्छित विकल्प दर्ज या चयनित करें, ठीक वैसे ही, जैसे आप कोई ई-मेल संदेश भेजते हैं.

प्राप्तकर्ता को ई-मेल सूचना प्राप्त होती है कि आपने अपना कैलेंडर साझा किया है. आप यह अनुरोध भी कर सकते हैं कि प्राप्तकर्ता अपने Exchange कैलेंडर को आपके साथ साझा करे.

 युक्ति    यदि आप ऐसा कैलेंडर साझा करना चाहते हैं, जो आपने बनाया है लेकिन वह आपका डिफ़ॉल्ट कैलेंडर नहीं है, तो नेविगेशन फलक में, कैलेंडर नाम पर राइट-क्लिक करें और फिर कैलेंडर नाम साझा करें पर क्लिक करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

कैलेंडर को ऑनलाइन प्रकाशित करके साझा करना

आप अपने डिफ़ॉल्ट Outlook 2010 कैलेंडर को इंटनेट पर प्रकाशित कर सकते हैं, जो अधिक लोगों को इसे देखने की अनुमति दे सकता है. इंटरनेट कैलेंडर प्रकाशित करने के लिए न तो प्रकाशक और न ही उपयोगकर्ता के लिए Exchange खाते का उपयोग करना आवश्यक है.

यदि आप Office.com पर कैलेंडर प्रकाशित करते हैं, तो आप नियंत्रित कर सकते हैं कि Office.com पर आपके कैलेंडर तक कौन पहुँच प्राप्त कर सकते हैं. आप ही एक मात्र व्यक्ति हैं, जो अपने कैलेंडर को संशोधित कर सकते हैं और आप ऐसा केवल Outlook के माध्यम से ही कर सकते हैं. अपने डिफ़ॉल्ट कैलेंडर में, मुखपृष्ठ टैब पर, साझा करें समूह में, ऑनलाइन प्रकाशित करें पर क्लिक करें और फिर Office.com पर प्रकाशित करें क्लिक करें.

इसके बजाय, यदि आपकी पहुँच ऐसे वेब सर्वर तक है, जो वर्ल्ड वाइड वेब वितरित ऑथरिंग व वर्जनिंग (WebDAV) प्रोटोकॉल का समर्थन करता है, तो आप उस सर्वर पर कैलेंडर्स प्रकाशित करना चुन सकते हैं. हालाँकि Office.com पर प्रकाशित करना, आपके कैलेंडर पर कौन पहुँच सकता है, उन पर आपको बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है. अपने डिफ़ॉल्ट कैलेंडर में, मुखपृष्ठ टैब पर, साझा करें समूह में, ऑनलाइन प्रकाशित करें पर क्लिक करें और फिर WebDAV सर्वर पर प्रकाशित करें क्लिक करें. अधिक जानकारी के लिए, WebDAV सर्वर पर अपना कैलेंडर प्रकाशित करें देखें.

आपका इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) (ISP: एक व्यवसाय जो इलेक्ट्रॉनिक मेल, चैट रूम्स, या वर्ल्ड वाइड वेब के उपयोग के लिए इंटरनेट तक पहुँच उपलब्ध करवाता है. कुछ ISPs बहुराष्ट्रीय होते हैं, जो कई स्थानों पर पहुँच उपलब्ध करवाते हैं जबकि अन्य केवल किसी विशेष स्थान तक सीमित रहते हैं.) आपको वेब पृष्ठ के रूप में अपने कैलेंडर को प्रकाशित करने में सक्षम बनाने के लिए सुविधाएँ और उपकरण प्रदान कर सकता है. आपके लिए यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं, यह पता लगाने के लिए अपने ISP से संपर्क करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

 
 
इनपर लागू:
Outlook 2010