सॉफ़्टवेयर आदर्श नहीं होते हैं और यही कारण है कि अधिकांश सॉफ़्टवेयर कंपनियाँ आपको अद्यतन प्रदान करती हैं.
हमारे अद्यतन प्राप्त करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप अपने कंप्यूटर को उन्हें स्वचालित रूप से स्थापित करने के लिए सेट करें, और आप Windows या Internet Explorer में यह कार्य कर सकते हैं. साथ ही आप किसी भी समय मैन्युअल रूप से भी अद्यतन प्राप्त कर सकते हैं.
यहाँ Windows 7 में स्वचालित रूप से अद्यतन सेट करना बताया गया है. यदि आपको Windows Vista, Windows XP, या Internet Explorer 9 के अद्यतन की आवश्यकता है तो जारी रखें.
- सभी प्रोग्राम्स बंद कर दें.
- प्रारंभ > नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- सिस्टम और सुरक्षा पर क्लिक करें.
- Windows अद्यतन पर क्लिक करें.
- बाईं ओर के फलक में, सेटिंग्स परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- महत्वपूर्ण अद्यतन के अंतर्गत, स्वचालित रूप से अद्यतन स्थापित करें का चयन करें.
आपका IT विभाग आपके लिए स्वचालित अद्यतन सेट कर सकता है. यदि वे ऐसा करते हैं, तो पीली पट्टी में आपको एक संदेश दिखाई देगा, और आप महत्वपूर्ण अद्यतन सूची का उपयोग नहीं कर सकेंगे या इस तरह दिनांक तथा समय सेट नहीं कर पाएँगे:
- किसी अन्य विकल्प का चयन करें, और याद रखें कि आपके द्वारा नए अद्यतन स्थापित करने के लिए चयनित समय पर आपका कंप्यूटर चालू होना चाहिए.
यु्क्ति
- यदि आइटम्स आपको नियंत्रण कक्ष में श्रेणियों के स्थान पर उनके आइकन के अनुसार दिखाई देते हैं, तो आप सिस्टम > Windows अद्यतन > सेटिंग्स परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- आपको Office, Windows और Zune जैसे अन्य उत्पादों के लिए अद्यतन प्राप्त होंगे.
- अद्यतन तीन श्रेणियों में प्राप्त होंगे: महत्वपूर्ण, अनुशंसित, और वैकल्पिक. जब तक कि आप दूसरा विकल्प मुझे उसी तरह अनुशंसित अद्यतन प्रदान किए जाएँ, जिस तरह से मैं महत्वपूर्ण अद्यतन प्राप्त करता हूँ नहीं चुनते हैं, तब तक आपको केवल महत्वपूर्ण अद्यतन ही प्राप्त होंगे.
- अनुशंसित अद्यतन स्थापित करना अच्छा विचार होता है. वैकल्पिक अद्यतन में वो चीज़ें होती हैं, जिनकी आवश्यकता आपको नहीं होती है, जैसे कि अपने Office प्रोग्राम्स में भाषा परिवर्तित करने की क्षमता. उन्हें स्थापित करने में कोई नुकसान नहीं है, लेकिन आपको वे अद्यतन मैन्युअल रूप से प्राप्त करने होंगे.
पृष्ठ का शीर्ष
आप और क्या करना चाहते हैं?
Windows Vista में स्वचालित अद्यतन चालू करना
- प्रारंभ पर क्लिक करें, सभी प्रोग्राम्स की ओर इंगित करें और फिर Windows अद्यतन पर क्लिक करें.
- निम्न में से कोई भी कार्य करें:
- यदि अद्यतन स्थापित करने की आवश्यकता है, तो अद्यतन स्थापित करें पर क्लिक करें.
- अद्यतनों की जाँच प्रारंभ करने के लिए, अद्यतन के लिए जाँचें पर क्लिक करें.
- अधिक जानकारी के लिए, उपलब्ध अद्यतन देखें पर क्लिक करें.
Windows अद्यतन संवाद बॉक्स में, परिवर्तन करने या अद्यतन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए लिंक्स पर क्लिक करें.
- अद्यतन की जाँच करना उपलब्ध अद्यतनों की खोज करें.
- सेटिंग्स परिवर्तित करना आपका कंप्यूटर, Microsoft से अद्यतन कैसे प्राप्त करता है, इसके लिए विकल्पों का चयन करें.
- अद्यतन इतिहास देखना जो स्थापित किया गया है उसे और उन स्थापनाओं की स्थिति देखें.
- छुपे हुए अद्यतन पुनर्स्थापित करना अपने कंप्यूटर से अद्यतन छुपाएँ और उन्हे बाद में स्थापित करें.
- अद्यतन: सामान्य प्रश्न अद्यतन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानें.
पृष्ठ का शीर्ष
Windows XP में स्वचालित अद्यतन चालू करना
- प्रारंभ > नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- प्रदर्शन और रखरखाव पर क्लिक करें और फिर सिस्टम पर डबल-क्लिक करें.
- सिस्टम गुण संवाद बॉक्स में, स्वचालित अद्यतन टैब पर क्लिक करें.
- आप जिन सेटिंग्स का उपयोग करना चाहते हैं उनका चयन करें.
- लागू करें > ठीक पर क्लिक करें.
नोट उत्कृष्ट दृश्य में, सिस्टम पर डबल-क्लिक करें और फिर स्वचालित अद्यतन टैब पर क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
मैन्युअल रूप से अद्यतन प्राप्त करना
- अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में नियंत्रण कक्ष प्रारंभ करने के लिए उपरोक्त चरणों का पालन करें और Windows अद्यतन पृष्ठ पर जाएँ.
- बाईं ओर के फलक में, अद्यतन के लिए जाँचें पर क्लिक करें.
- आप क्या स्थापित कर रहे हैं, यह देखने के लिए संवाद बॉक्स के मध्य में दी गई लिंक पर क्लिक करें. प्रत्येक प्रकार का अद्यतन उपलब्ध होने पर आपको महत्वपूर्ण, अनुशंसित, और वैकल्पिक अद्यतन की लिंक दिखाई देगी.
- स्थापित करने के लिए इच्छित अद्यतन चयनित करें और ठीक पर क्लिक करें.
- अद्यतन स्थापित करें पर क्लिक करें.
Internet Explorer 9 में स्वचालित अद्यतन चालू करना
- Internet Explorer प्रारंभ करें, इसकी प्रोग्राम विंडो के शीर्ष पर राइट-क्लिक करें और फिर मेनू पट्टी क्लिक करें.
- मेनू पट्टी में, उपकरण > Windows अद्यतन पर क्लिक करें.
- बॉक्स के बाईं ओर के फलक में, सेटिंग्स परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
देखें कि Microsoft अद्यतन सेवा के लिए साइनअप करते समय त्रुटि संदेश क्यों मिलता है
जब आप पहली बार Windows अद्यतन चलाने का प्रयास करते हैं, तो आपको यह संदेश दिखाई दे सकता है: हम Microsoft अद्यतन सेवा के लिए आपको साइन अप नहीं कर सकते हैं क्योंकि सेवा में कुछ परेशानी आ रही है.
इस समस्या के समाधान के लिए एक व्यवस्थापक के रूप में अपने कंप्यूटर पर लॉग ऑन करें, और सेवा के लिए साइन अप करने हेतु Microsoft अद्यतन साइट पर जाएँ.
पृष्ठ का शीर्ष