प्रत्येक Microsoft Outlook फ़ोल्डर, जैसे इनबॉक्स और कैलेंडर, किसी दृश्य (दृश्य: दृश्य आपको किसी फ़ोल्डर में एक ही जानकारी को विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वरूपों में रखकर उसे देखने के लिए विभिन्न तरीके देता है. प्रत्येक फ़ोल्डर के लिए मानक दृश्य होते हैं. आप कस्टम दृश्य भी बना सकते हैं.) कहलाने वाले लेआउट में अपने आइटम्स (आइटम: कोई आइटम आधारभूत तत्व होता है जो Outlook (अन्य प्रोग्राम्स में किसी फ़ाइल के समान) में जानकारी रखता है. आइटम्स में ई-मेल संदेश, अपॉइंटमेंट्स, संपर्क, कार्य, जर्नल प्रविष्टियाँ, नोट्स, पोस्ट किए गए आइटम्स, और दस्तावेज़ होते हैं.) प्रदर्शित करते हैं. किसी फ़ोल्डर के लिए उपलब्ध कई मानक दृश्य हैं जो आप चुन सकते हैं या आप कस्टम दृश्य बना सकते हैं. कोई दृश्य दृश्य प्रकार (दृश्य प्रकार: किसी दृश्य की मूल संरचना. जब आप कोई दृश्य बनाते हैं, तब आपको यह ज्ञात करने के लिए कि आपके नए दृश्य में जानकारी कैसे व्यवस्थित और स्वरूपित की जाए पहले पाँच दृश्य प्रकारों (तालिका, समयरेखा, दिन/सप्ताह/महीना, कार्ड, या चिह्न) में से किसी एक का चयन करना आवश्यक है), फ़ील्ड्स (फ़ील्ड: तालिका का वह घटक जिसमें जानकारी का विशिष्ट आइटम होता है, जैसे अंतिम नाम. किसी शीर्षक फ़ील्ड में श्रीमान या श्रीमती हो सकते हैं. Microsoft SQL सर्वर जैसे डेटाबेस फ़ील्ड्स को स्तंभों की तरह संदर्भित करते हैं.), रंग, फ़ॉन्ट, और कई अन्य सेटिंग्स से बनाई गई संरचना है, और यह आपको किसी फ़ोल्डर के आइटम्स देखने के लिए विभिन्न तरीके प्रदान करता है.
उदाहरण के लिए, व्यावसायिक कार्ड दृश्य में संपर्क फ़ोल्डर देखकर, आप काग़ज़ के व्यावसायिक कार्ड जैसे दिखने वाले ब्लॉक्स में नाम और पता प्रदर्शित कर सकते हैं. यह दृश्य किसी संपर्क (संपर्क: आपके संगठन के अंदर या बाहर, वह व्यक्ति, जिसके बारे में आप कई प्रकार की जानकारी सहेज सकते हैं, जैसे मार्ग और ई-मेल पते, टेलीफ़ोन और फ़ैक्स नंबर, और वेब पेज URL.) के मेलिंग पता देखने का सुविधाजनक तरीका है. फ़ोन सूची दृश्य में, आप तालिका स्वरूप में विवरण जैसे पदनाम और विभाग नाम के साथ संपर्कों को देख सकते हैं. यह दृश्य किसी संपर्क का टेलीफ़ोन नंबर या पदनाम तुरंत ढूँढने में मददगार होता है.
आप क्या कार्य करना चाहते हैं?
कोई नया दृश्य बनाना या कोई वर्तमान दृश्य अनुकूलित करना
निम्न में से कोई एक कार्य करें:
किसी मानक दृश्य के आधार पर कोई दृश्य बनाना
- उस दृश्य पर स्विच करें जिसे आप नए दृश्य का आधार बनाना चाहते हैं.
- दृश्य मेनू पर, इस आधार पर व्यवस्थित करें को इंगित करें, और तब कस्टम क्लिक करें.
- प्रत्येक इच्छित प्रकार का परिवर्तन करने के लिए, बटन क्लिक करें, और तब इच्छित विकल्प चयन करें. उदाहरण के लिए, यदि आप स्तंभ जोड़ना या निकालना चाहते हैं, तो फ़ील्ड (फ़ील्ड के रूप में जाना जाने वाला स्तंभ) क्लिक करें. फिर फ़ील्ड जोड़ें या निकालें या कोई कस्टम फ़ील्ड बनाएँ.
- जब परिवर्तन कर लें, तो अनुकूलित दृश्य: दृश्य नाम संवाद बॉक्स बंद करें.
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, और तब दृश्य निर्धारित करें क्लिक करें.
- फ़ोल्डर के लिए दृश्यफ़ोल्डर का नाम बॉक्स में वर्तमान दृश्य सेटिंग्स क्लिक करें.
- प्रतिलिपि बनाएँ क्लिक करें.
- नए दृश्य का नाम बॉक्स में, कोई नाम दर्ज करें.
- दृश्य कहाँ उपलब्ध होगा, इसे बदलने के लिए, इस पर उपयोग किया जा सकता है के तहत कोई विकल्प क्लिक करें.
नोट
- यदि आप बहु-रेखा लेआउट का उपयोग कर रहे हैं और आपने अपने दृश्य में कई फ़ील्ड जोड़े हैं, तो जानकारी देखने के लिए आपको बहु-रेखा लेआउट में प्रदर्शित बहुत-सी रेखाओं की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता हो सकती है.
कैसे?
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, वर्तमान दृश्य को अनुकूलित करें क्लिक करें.
- अन्य सेटिंग्स क्लिक करें.
- अन्य विकल्प के तहत, x वर्णों से छोटी चौड़ाई में संकुचित लेआउट का उपयोग करें में x के लिए दर्ज किया गया मान परिवर्तित करें.
उदाहरण के लिए, 80 वर्णों की कोई सेटिंग बताती है कि जब कभी संदेश शीर्ष लेखों की सूची 80 वर्णों की चौडा़ई से कम होगी, तो Outlook स्वचालित रूप से दो पंक्तियों का पूर्वावलोकन प्रदर्शित करेगा.
प्रारंभ से कोई दृश्य बनाना
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, और तब दृश्य निर्धारित करें क्लिक करें.
- नया क्लिक करें.
- नए दृश्य का नाम बॉक्स में, कोई नाम लिखें.
- दृश्य का प्रकार बॉक्स में, इच्छित दृश्य प्रकार (दृश्य प्रकार: किसी दृश्य की मूल संरचना. जब आप कोई दृश्य बनाते हैं, तब आपको यह ज्ञात करने के लिए कि आपके नए दृश्य में जानकारी कैसे व्यवस्थित और स्वरूपित की जाए पहले पाँच दृश्य प्रकारों (तालिका, समयरेखा, दिन/सप्ताह/महीना, कार्ड, या चिह्न) में से किसी एक का चयन करना आवश्यक है) चयन करें.
- दृश्य (दृश्य: दृश्य आपको किसी फ़ोल्डर में एक ही जानकारी को विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वरूपों में रखकर उसे देखने के लिए विभिन्न तरीके देता है. प्रत्येक फ़ोल्डर के लिए मानक दृश्य होते हैं. आप कस्टम दृश्य भी बना सकते हैं.) के उपलब्ध होने का स्थान बदलने के लिए, इस पर उपयोग किया जा सकता है के तहत किसी विकल्प का चयन करें.
- ठीक क्लिक करें.
- अनुकूलित दृश्य: दृश्य नाम संवाद बॉक्स में, उपयोग करने के लिए इच्छित विकल्पों का चयन करें.
- जब आप विकल्पों का चयन कर लें, तो ठीक क्लिक करें.
- दृश्य का तत्काल उपयोग करने के लिए दृश्य लागू करें क्लिक करें.
नोट
- यदि आप बहु-रेखा लेआउट का उपयोग कर रहे हैं और आपने अपने दृश्य में कई फ़ील्ड जोड़े हैं, तो जानकारी देखने के लिए आपको बहु-रेखा लेआउट में प्रदर्शित बहुत-सी रेखाओं की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता हो सकती है.
कैसे?
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, वर्तमान दृश्य को अनुकूलित करें क्लिक करें.
- अन्य सेटिंग्स क्लिक करें.
- अन्य विकल्प के तहत, x वर्णों से छोटी चौडाइयों में कॉम्पैक्ट लेआउट का उपयोग करें में x के लिए दर्ज किए गए मान को दर्ज करें.
उदाहरण के लिए, 80 वर्णों की कोई सेटिंग बताती है कि जब कभी संदेश शीर्ष लेखों की सूची 80 वर्णों की चौडा़ई से कम होगी, तो Outlook स्वचालित रूप से दो पंक्तियों का पूर्वावलोकन प्रदर्शित करेगा.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी कस्टम दृश्य का नाम बदलना
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, और तब दृश्य निर्धारित करें क्लिक करें.
- फ़ोल्डर का नाम फ़ोल्डर के लिए दृश्य बॉक्स में, नाम बदलने के लिए इच्छित दृश्य क्लिक करें.
- नाम बदलें क्लिक करें.
- दृश्य का नया नाम बॉक्स में, कोई नया नाम लिखें.
नोट आप किसी पूर्वनिर्धारित दृश्य का नाम नहीं बदल सकते, तब भी नहीं यदि आपने दृश्य अनुकूलित किया हो. इसके बजाय, पूर्वनिर्धारित दृश्य की प्रतिलिपि बनाएँ, प्रतिलिपि को नया नाम दें, और तब सेटिंग बदलें.
पृष्ठ का शीर्ष
दृश्य कब और कहाँ उपलब्ध होगा यह बदलना
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, और तब दृश्य निर्धारित करें क्लिक करें.
- फ़ोल्डर का नाम फ़ोल्डर के लिए दृश्य बॉक्स में, किसी अन्य स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए इच्छित दृश्य क्लिक करें.
- प्रतिलिपि बनाएँ क्लिक करें.
- नए दृश्य का नाम बॉक्स में, कोई नाम लिखें.
- दृश्य कहाँ उपलब्ध होगा यह परिवर्तित करने के लिए इस पर उपयोग किया जा सकता है के तहत कोई विकल्प क्लिक करें.
- ठीक क्लिक करें.
- दृश्य का तत्काल उपयोग करने के लिए दृश्य लागू करें क्लिक करें.
नोट नए दृश्य वर्तमान दृश्य सबमेनू (सबमेनू: एक मेनू जो तब प्रकट होता है जब कोई उपयोगकर्ता किसी उच्च-स्तरीय मेनू के आदेश को इंगित करता है.) में जोड़े जाते हैं.
किसी दृश्य में फ़ॉन्ट या अन्य तत्व बदलना
- बदलने के लिए इच्छित दृश्य पर स्विच करें.
कैसे?
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, और तब बदलने के लिए इच्छित दृश्य क्लिक करें.
- दृश्य मेनू पर, इस आधार पर व्यवस्थित करें को इंगित करें, और तब कस्टम क्लिक करें.
- अन्य सेटिंग्स क्लिक करें.
- अपने इच्छित विकल्प चयन करें, और तब ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
कोई मानक दृश्य रिसेट करना
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, और तब दृश्य निर्धारित करें क्लिक करें.
- फ़ोल्डर का नाम फ़ोल्डर के लिए दृश्य बॉक्स में, वह दृश्य (दृश्य: दृश्य आपको किसी फ़ोल्डर में एक ही जानकारी को विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वरूपों में रखकर उसे देखने के लिए विभिन्न तरीके देता है. प्रत्येक फ़ोल्डर के लिए मानक दृश्य होते हैं. आप कस्टम दृश्य भी बना सकते हैं.) क्लिक करें जिसे आप वापस मूल सेटिंग्स में लाना चाहते हैं.
- रीसेट क्लिक करें.
नोट यदि रीसेट बटन उपलब्ध नहीं है, तो संभव है कि आपने ऐसे कस्टम दृश्य या मानक दृश्य का चयन किया है जो अनुकूलित नहीं किया गया है.
पृष्ठ का शीर्ष
कोई कस्टम दृश्य हटाना
- दृश्य मेनू पर, वर्तमान दृश्य इंगित करें, और तब दृश्य निर्धारित करें क्लिक करें.
- फ़ोल्डर सूची दृश्य फ़ोल्डर का नाम बॉक्स में, हटाए जाने वाले दृश्य को क्लिक करें. (दृश्य: दृश्य आपको किसी फ़ोल्डर में एक ही जानकारी को विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वरूपों में रखकर उसे देखने के लिए विभिन्न तरीके देता है. प्रत्येक फ़ोल्डर के लिए मानक दृश्य होते हैं. आप कस्टम दृश्य भी बना सकते हैं.)
- हटाएँ क्लिक करें.
नोट आप किसी पूर्वनिर्धारित दृश्य का नाम नहीं बदल सकते, तब भी नहीं यदि आपने दृश्य की सेटिंग्स बदल दी हों.
पृष्ठ का शीर्ष