यह आलेख मैक्रो सुरक्षा के बारे में है और मैक्रोज़ सक्षम करने के जोख़िमों और 2007 Microsoft Office सिस्टम में विश्वास केंद्र इन जोख़िमों को कम करने में कैसे मदद कर सकता है, इस बारे में बताता है.
Office 2010 में नया क्या है
Office ब्लॉग
इस आलेख में
मैक्रो क्या है और सुरक्षा ज़ोखिम क्या है?
अक्सर उपयोग किए जाने वाले कार्यों को मैक्रोज़ स्वचालित करता है; कई VBA (Visual Basic for Applications (VBA): Microsoft Visual Basic का वह मैक्रो-भाषा संस्करण, जिसका उपयोग Microsoft Windows आधारित अनुप्रयोगों को प्रोग्राम करने के लिए किया जाता है और इसे कई Microsoft प्रोग्राम्स में शामिल किया जाता है.) में बनाए गए हैं और सॉफ़्टवेयर डेवलपर्स द्वारा लिखे गए हैं. हालाँकि, कुछ मैक्रोज़ संभावित सुरक्षा ख़तरों को उत्पन्न करते हैं. दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य रखने वाला कोई व्यक्ति, किसी दस्तावेज़ या फ़ाइल में विनाशक मैक्रो को प्रस्तुत कर सकता है, जो आपके कंप्यूटर पर वायरस (वायरस: वह कंप्यूटर प्रोग्राम या मैक्रो जो कंप्यूटर फ़ाइलों को उनमें स्वयं की प्रतिलिपि सम्मिलित करके 'प्रभावित' करता है. जब प्रभावित फ़ाइलें स्मृति में लोड की जाती हैं, तो वायरस अन्य फ़ाइलों को प्रभावित कर सकते हैं. वायरसों के हानिकारक साइड इफेक्ट होते हैं.) फैला सकते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
विश्वास केंद्र के साथ मैक्रोज़ सक्षम या अक्षम करना
मैक्रो सुरक्षा सेटिंग्स विश्वास केंद्र में स्थित हैं. हालाँकि, यदि आप किसी संगठन में कार्य करते हैं, तो हो सकता है कि आपके सिस्टम व्यवस्थापक ने किसी को कोई भी सेटिंग्स बदलने से रोकने के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स को परिवर्तित किया हो.
नोट जब आप विश्वास केंद्र में आपकी मैक्रो सेटिंग्स बदलते हैं, तो वे आपके द्वारा वर्तमान में उपयोग किए जा रहे केवल Office प्रोग्राम्स के लिए परिवर्तित की जाती हैं. मैक्रो सेटिंग्स आपके सभी Office प्रोग्राम्स के लिए परिवर्तित नहीं होती है.
आप कौन सा प्रोग्राम उपयोग कर रहे हैं?
Access
- Microsoft Office बटन
पर क्लिक करें, और फिर Access विकल्प पर क्लिक करें.
- विश्वास केंद्र क्लिक करें, विश्वास केंद्र सेटिंग्स क्लिक करें, और फिर मैक्रो सेटिंग्स क्लिक करें.
- इच्छित विकल्प क्लिक करें:
- सूचना के बिना सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यदि आप मैक्रोज़ पर विश्वास नहीं करते तो यह विकल्प क्लिक करें. दस्तावेज़ों में सभी मैक्रोज़ और मैक्रोज़ के बारे में सुरक्षा चेतावनियाँ अक्षम हैं. यदि दस्तावेज़ों में बिना हस्ताक्षर वाले मैक्रोज़ हैं, जिन पर आप विश्वास नहीं करते, तो आप उन दस्तावेज़ों को विश्वसनीय स्थान पर रख सकते हैं. विश्वसनीय स्थानों पर रखे दस्तावेज़ों को विश्वास केंद्र सुरक्षा सिस्टम द्वारा जाँचे बिना चलाने की अनुमति है.
- सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग है. यदि आप मैक्रोज़ को अक्षम करना चाहते हैं, लेकिन आप मैक्रोज़ के मौजूद होने पर सुरक्षा चेतावनियाँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह विकल्प क्लिक करें. इस प्रकार, आप स्थिति के अनुसार मैक्रोज़ को सक्षम करना चुन सकते हैं.
- डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए मैक्रोज़ को छोड़कर, सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह सेटिंग सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें विकल्प के समान ही है, यदि मैक्रो विश्वसनीय प्रकाशक द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है, तो इस स्थिति को छोड़कर आपके द्वारा पहले से ही प्रकाशक पर विश्वास किए जाने पर आप मैक्रो चला सकते हैं. यदि आपने प्रकाशक पर विश्वास नहीं किया है, तो आपको सूचना दी जाएगी. इस प्रकार आप उन हस्ताक्षरित मैक्रो को सक्षम करना या प्रकाशक पर विश्वास करना चुन सकते हैं. सभी अहस्ताक्षरित मैक्रो बिना सूचना के अक्षम कर दिए जाते हैं.
- सभी मैक्रोज़ सक्षम करें (अनुशंसित नहीं, संभवतः ख़तरनाक कोड चल सकता है) सभी मैक्रोज़ चलाने की अनुमति देने के लिए यह विकल्प क्लिक करें. यह सेटिंग संभावित दुर्भावनापूर्ण कोड के लिए आपके कंप्यूटर को असुरक्षित बनाती है और अनुशंसित नहीं है.
पृष्ठ का शीर्ष
Excel
- Microsoft Office बटन
, पर क्लिक करें और फिर Excel विकल्प पर क्लिक करें.
- विश्वास केंद्र क्लिक करें, विश्वास केंद्र सेटिंग्स क्लिक करें, और फिर मैक्रो सेटिंग्स क्लिक करें.
- इच्छित विकल्प क्लिक करें:
- सूचना के बिना सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यदि आप मैक्रोज़ पर विश्वास नहीं करते तो यह विकल्प क्लिक करें. दस्तावेज़ों में सभी मैक्रोज़ और मैक्रोज़ के बारे में सुरक्षा चेतावनियाँ अक्षम हैं. यदि दस्तावेज़ों में बिना हस्ताक्षर वाले मैक्रोज़ हैं, जिन पर आप विश्वास करते हैं, तो आप उन दस्तावेज़ों को विश्वसनीय स्थान पर रख सकते हैं. विश्वसनीय स्थानों पर रखे दस्तावेज़ों को विश्वास केंद्र सुरक्षा सिस्टम द्वारा जाँचे बिना चलाने की अनुमति है.
- सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग है. यदि आप मैक्रोज़ को अक्षम करना चाहते हैं, लेकिन आप मैक्रोज़ मौजूद होने पर सुरक्षा चेतावनियाँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह विकल्प क्लिक करें. इस प्रकार, आप स्थिति के अनुसार मैक्रोज़ को सक्षम करना चुन सकते हैं.

- VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल पर विश्वास पहुँच यह सेटिंग डेवलपर्स के लिए है और VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल को किसी भी स्वचालित क्लाइंट से जानबूझकर रोकती है या उसकी अनुमति देती है. अन्य शब्दों में, यह Office प्रोग्राम को स्वचालित बनाने के लिए लिखे गए कोड के लिए एक सुरक्षा विकल्प उपलब्ध कराती है और Microsoft Visual Basic for Applications (VBA) परिवेश और ऑब्जेक्ट मॉडल में प्रोग्राम के रूप से फेर-बदल करती है. यह एक प्रति उपयोगकर्ता और प्रति अनुप्रयोग, सेटिंग है और डिफ़ॉल्ट रूप से पहुँच की अनुमति नहीं देती है. यह सुरक्षा विकल्प अनधिकृत प्रोग्राम्स के लिए "स्व-प्रतिकृति" कोड बनाना और मुश्किल करता है, जो एंड-यूजर सिस्टम्स को हानि पहुँचाते हैं. किसी भी स्वचालित क्लाइंट को VBA ऑब्जेक्ट मॉडल तक प्रोग्राम के रूप में पहुँच सक्षम होने के लिए कोड चलाने वाले उपयोगकर्ता को स्पष्ट रूप से पहुँच देनी होगी. पहुँच चालू करने के लिए, चेक बॉक्स का चयन करें.
यु्क्ति आप रिबन में डेवलपर टैब से मैक्रो सुरक्षा सेटिंग्स संवाद बॉक्स खोल सकते हैं, जो कि Microsoft Office Fluent user interface का एक भाग है. यदि डेवलपर टैब उपलब्ध नहीं है, तो Microsoft Office बटन
क्लिक करें, और फिर Excel विकल्प क्लिक करें. लोकप्रिय पर क्लिक करें, और फिर रिबन में डेवलपर टैब दिखाएँ चेक बॉक्स का चयन करें.
पृष्ठ का शीर्ष
Outlook
- उपकरण मेनू पर, विश्वास केंद्र क्लिक करें.
- मैक्रो सेटिंग्स पर क्लिक करें.
- इच्छित विकल्प क्लिक करें:
- कोई सूचना नहीं और सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यदि आप मैक्रोज़ पर विश्वास नहीं करते तो यह विकल्प क्लिक करें. दस्तावेज़ों में सभी मैक्रोज़ और मैक्रोज़ के बारे में सुरक्षा चेतावनियाँ अक्षम हैं.
- हस्ताक्षरित मैक्रोज़ के लिए चेतावनियाँ; सभी अहस्ताक्षरित मैक्रोज़ अक्षम किए जाते हैं यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग है और सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें विकल्प के समान ही है, यदि मैक्रो विश्वसनीय प्रकाशक द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है, तो इस स्थिति को छोड़कर आपके द्वारा पहले से ही प्रकाशक पर विश्वास किए जाने पर आप मैक्रो चला सकते हैं. यदि आपने प्रकाशक पर विश्वास नहीं किया है, तो आपको सूचना दी जाएगी. इस प्रकार आप उन हस्ताक्षरित मैक्रो को सक्षम करना या प्रकाशक पर विश्वास करना चुन सकते हैं. सभी अहस्ताक्षरित मैक्रो बिना सूचना के अक्षम कर दिए जाते हैं.
- सभी मैक्रोज़ के लिए चेतावनियाँ यदि आप मैक्रोज़ को अक्षम करना चाहते हैं, लेकिन आप मैक्रोज़ के मौजूद रहने पर सुरक्षा चेतावनियाँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह विकल्प क्लिक करें. इस प्रकार, आप स्थिति के अनुसार मैक्रोज़ को सक्षम करना चुन सकते हैं.
- मैक्रोज़ के लिए कोई सुरक्षा जाँच नहीं (अनुशंसित नहीं) सभी मैक्रोज़ चलाने की अनुमति देने के लिए यह विकल्प क्लिक करें. यह सेटिंग संभावित दुर्भावनापूर्ण कोड के लिए आपके कंप्यूटर को असुरक्षित बनाती है और अनुशंसित नहीं है.
पृष्ठ का शीर्ष
PowerPoint
- Microsoft Office बटन
क्लिक करें, और फिर PowerPoint विकल्प क्लिक करें.
- विश्वास केंद्र क्लिक करें, विश्वास केंद्र सेटिंग्स क्लिक करें, और फिर मैक्रो सेटिंग्स क्लिक करें.
- इच्छित विकल्प क्लिक करें:
- सूचना के बिना सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यदि आप मैक्रोज़ पर विश्वास नहीं करते तो यह विकल्प क्लिक करें. दस्तावेज़ों में सभी मैक्रोज़ और मैक्रोज़ के बारे में सुरक्षा चेतावनियाँ अक्षम हैं. यदि दस्तावेज़ों में बिना हस्ताक्षर वाले मैक्रोज़ हैं, जिन पर आप विश्वास करते हैं, तो आप उन दस्तावेज़ों को विश्वसनीय स्थान पर रख सकते हैं. विश्वसनीय स्थानों पर रखे दस्तावेज़ों को विश्वास केंद्र सुरक्षा व्यवस्था द्वारा जाँचे बिना चलाने की अनुमति है.
- सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग है. यदि आप मैक्रोज़ को अक्षम करना चाहते हैं, लेकिन आप मैक्रोज़ होने पर सुरक्षा चेतावनियाँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह विकल्प क्लिक करें. इस प्रकार, आप स्थिति के अनुसार मैक्रोज़ को सक्षम करना चुन सकते हैं.
- डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए मैक्रोज़ को छोड़कर, सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह सेटिंग सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें विकल्प के समान ही है, यदि मैक्रो विश्वसनीय प्रकाशक द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है, तो इस स्थिति को छोड़कर आपके द्वारा पहले से ही प्रकाशक पर विश्वास किए जाने पर आप मैक्रो चला सकते हैं. यदि आपने प्रकाशक पर विश्वास नहीं किया है, तो आपको सूचना दी जाएगी. इस प्रकार आप उन हस्ताक्षरित मैक्रो को सक्षम करना या प्रकाशक पर विश्वास करना चुन सकते हैं. सभी अहस्ताक्षरित मैक्रो बिना सूचना के अक्षम कर दिए जाते हैं.
- सभी मैक्रोज़ सक्षम करें (अनुशंसित नहीं, संभवतः ख़तरनाक कोड चल सकता है) सभी मैक्रोज़ चलाने के लिए यह विकल्प क्लिक करें. यह सेटिंग संभावित दुर्भावनापूर्ण कोड के लिए आपके कंप्यूटर को असुरक्षित बनाती है और अनुशंसित नहीं है.
- VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल पर विश्वास पहुँच यह सेटिंग डेवलपर्स के लिए है और VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल को किसी भी स्वचालित क्लाइंट से जानबूझकर रोकती है या उसकी अनुमति देती है. अन्य शब्दों में, यह Office प्रोग्राम को स्वचालित बनाने के लिए लिखे गए कोड के लिए एक सुरक्षा विकल्प उपलब्ध कराती है और Microsoft Visual Basic for Applications (VBA) परिवेश और ऑब्जेक्ट मॉडल में प्रोग्राम के रूप से फेर-बदल करती है. यह एक प्रति उपयोगकर्ता और प्रति अनुप्रयोग, सेटिंग है और डिफ़ॉल्ट रूप से पहुँच की अनुमति नहीं देती है. यह सुरक्षा विकल्प अनधिकृत प्रोग्राम्स के लिए "स्व-प्रतिकृति" कोड बनाना और मुश्किल करता है, जो एंड-यूजर सिस्टम्स को हानि पहुँचाते हैं. किसी भी स्वचालित क्लाइंट को VBA ऑब्जेक्ट मॉडल तक प्रोग्राम के रूप में पहुँच सक्षम होने के लिए कोड चलाने वाले उपयोगकर्ता को स्पष्ट रूप से पहुँच देनी होगी. पहुँच चालू करने के लिए, चेक बॉक्स का चयन करें.
यु्क्ति आप रिबन में डेवलपर टैब से मैक्रो सुरक्षा सेटिंग्स संवाद बॉक्स खोल सकते हैं, जो कि Microsoft Office Fluent user interface का एक भाग है. यदि डेवलपर टैब उपलब्ध नहीं है, तो Microsoft Office बटन क्लिक करें
, और फिर PowerPoint विकल्प क्लिक करें. लोकप्रिय पर क्लिक करें, और फिर रिबन में डेवलपर टैब दिखाएँ चेक बॉक्स का चयन करें.
पृष्ठ का शीर्ष
Publisher
- उपकरण मेनू पर, विश्वास केंद्र क्लिक करें.
- मैक्रो सेटिंग्स पर क्लिक करें.
- इच्छित विकल्प क्लिक करें.
- सूचना के बिना सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यदि आप मैक्रोज़ पर विश्वास नहीं करते तो यह विकल्प क्लिक करें. दस्तावेज़ों में सभी मैक्रोज़ और मैक्रोज़ के बारे में सुरक्षा चेतावनियाँ अक्षम हैं. यदि दस्तावेज़ों में बिना हस्ताक्षर वाले मैक्रोज़ हैं, जिन पर आप विश्वास करते हैं, तो आप उन दस्तावेज़ों को विश्वसनीय स्थान पर रख सकते हैं. विश्वसनीय स्थानों पर रखे दस्तावेज़ों को विश्वास केंद्र सुरक्षा सिस्टम द्वारा जाँचे बिना चलाने की अनुमति है.
- सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग है. यदि आप मैक्रोज़ को अक्षम करना चाहते हैं, लेकिन आप मैक्रोज़ मौजूद होने पर सुरक्षा चेतावनियाँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह विकल्प क्लिक करें. इस प्रकार, आप स्थिति के अनुसार यह चुन सकते हैं कि उन मैक्रोज़ को कब सक्षम करना है.
- डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए मैक्रोज़ को छोड़कर, सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह सेटिंग सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें विकल्प के समान ही है, यदि मैक्रो विश्वसनीय प्रकाशक द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है, तो इस स्थिति को छोड़कर आपके द्वारा पहले से ही प्रकाशक पर विश्वास किए जाने पर आप मैक्रो चला सकते हैं. यदि आपने प्रकाशक पर विश्वास नहीं किया है, तो आपको सूचना दी जाएगी. इस प्रकार आप उन हस्ताक्षरित मैक्रो को सक्षम करना या प्रकाशक पर विश्वास करना चुन सकते हैं. सभी अहस्ताक्षरित मैक्रो बिना सूचना के अक्षम कर दिए जाते हैं.
- सभी मैक्रोज़ सक्षम करें (अनुशंसित नहीं, संभवतः ख़तरनाक कोड चल सकता है) सभी मैक्रोज़ चलाने की अनुमति देने के लिए यह विकल्प क्लिक करें. यह सेटिंग संभावित दुर्भावनापूर्ण कोड के लिए आपके कंप्यूटर को असुरक्षित बनाती है और अनुशंसित नहीं है.
- VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल पर विश्वास पहुँच यह सेटिंग डेवलपर्स के लिए है और VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल को किसी भी स्वचालित क्लाइंट से जानबूझकर रोकती है या उसकी अनुमति देती है. अन्य शब्दों में, यह Office प्रोग्राम को स्वचालित बनाने के लिए लिखे गए कोड के लिए एक सुरक्षा विकल्प उपलब्ध कराती है और Microsoft Visual Basic for Applications (VBA) परिवेश और ऑब्जेक्ट मॉडल में प्रोग्राम के रूप से फेर-बदल करती है. यह एक प्रति उपयोगकर्ता और प्रति अनुप्रयोग, सेटिंग है और डिफ़ॉल्ट रूप से पहुँच की अनुमति नहीं देती है. यह सुरक्षा विकल्प अनधिकृत प्रोग्राम्स के लिए "स्व-प्रतिकृति" कोड बनाना और मुश्किल करता है, जो एंड-यूजर सिस्टम्स को हानि पहुँचाते हैं. किसी भी स्वचालित क्लाइंट को VBA ऑब्जेक्ट मॉडल तक प्रोग्राम के रूप में पहुँच सक्षम होने के लिए कोड चलाने वाले उपयोगकर्ता को स्पष्ट रूप से पहुँच देनी होगी. पहुँच चालू करने के लिए, चेक बॉक्स का चयन करें.
पृष्ठ का शीर्ष
Visio
- उपकरण मेनू पर, विश्वास केंद्र क्लिक करें.
- मैक्रो सेटिंग्स पर क्लिक करें.
- इच्छित विकल्प क्लिक करें:
- सूचना के बिना सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यदि आप मैक्रोज़ पर विश्वास नहीं करते तो यह विकल्प क्लिक करें. दस्तावेज़ों में सभी मैक्रोज़ और मैक्रोज़ के बारे में सुरक्षा चेतावनियाँ अक्षम हैं. यदि दस्तावेज़ों में बिना हस्ताक्षर वाले मैक्रोज़ हैं जिन पर आप विश्वास करते हैं, तो आप उन दस्तावेज़ों को विश्वसनीय स्थान पर रख सकते हैं. विश्वसनीय स्थानों पर रखे दस्तावेज़ों को विश्वास केंद्र सुरक्षा सिस्टम द्वारा जाँचे बिना चलाने की अनुमति है.
- सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग है. यदि आप मैक्रोज़ को अक्षम करना चाहते हैं, लेकिन आप मैक्रोज़ मौजूद होने पर सुरक्षा चेतावनियाँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह विकल्प क्लिक करें. इस प्रकार, आप स्थिति के अनुसार मैक्रोज़ को सक्षम करना चुन सकते हैं.
- डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए मैक्रोज़ को छोड़कर, सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह सेटिंग सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें विकल्प के समान ही है, यदि मैक्रो विश्वसनीय प्रकाशक द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है, तो इस स्थिति को छोड़कर आपके द्वारा पहले से ही प्रकाशक पर विश्वास किए जाने पर आप मैक्रो चला सकते हैं. यदि आपने प्रकाशक पर विश्वास नहीं किया है, तो आपको सूचना दी जाएगी. इस प्रकार आप उन हस्ताक्षरित मैक्रो को सक्षम करना या प्रकाशक पर विश्वास करना चुन सकते हैं. सभी अहस्ताक्षरित मैक्रो बिना सूचना के अक्षम कर दिए जाते हैं.
- सभी मैक्रोज़ सक्षम करें (अनुशंसित नहीं, संभवतः ख़तरनाक कोड चल सकता है) सभी मैक्रोज़ चलाने की अनुमति देने के लिए यह विकल्प क्लिक करें. यह सेटिंग संभावित दुर्भावनापूर्ण कोड के लिए आपके कंप्यूटर को असुरक्षित बनाती है और अनुशंसित नहीं है.
- VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल पर विश्वास पहुँच यह सेटिंग डेवलपर्स के लिए है और VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल को किसी भी स्वचालित क्लाइंट से जानबूझकर रोकती है या उसकी अनुमति देती है. अन्य शब्दों में, यह Office प्रोग्राम को स्वचालित बनाने के लिए लिखे गए कोड के लिए एक सुरक्षा विकल्प उपलब्ध कराती है और Microsoft Visual Basic for Applications (VBA) परिवेश और ऑब्जेक्ट मॉडल में प्रोग्राम के रूप से फेर-बदल करती है. यह एक प्रति उपयोगकर्ता और प्रति अनुप्रयोग, सेटिंग है और डिफ़ॉल्ट रूप से पहुँच की अनुमति नहीं देती है. यह सुरक्षा विकल्प अनधिकृत प्रोग्राम्स के लिए "स्व-प्रतिकृति" कोड बनाना और मुश्किल करता है, जो एंड-यूजर सिस्टम्स को हानि पहुँचाते हैं. किसी भी स्वचालित क्लाइंट को VBA ऑब्जेक्ट मॉडल तक प्रोग्राम के रूप में पहुँच सक्षम होने के लिए कोड चलाने वाले उपयोगकर्ता को स्पष्ट रूप से पहुँच देनी होगी. पहुँच चालू करने के लिए, चेक बॉक्स का चयन करें.
पृष्ठ का शीर्ष
Word
- Microsoft Office बटन
क्लिक करें, और फिर Word विकल्प क्लिक करें.
- विश्वास केंद्र क्लिक करें, विश्वास केंद्र सेटिंग्स क्लिक करें, और फिर मैक्रो सेटिंग्स क्लिक करें.
- इच्छित विकल्प क्लिक करें:
- सूचना के बिना सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यदि आप मैक्रोज़ पर विश्वास नहीं करते तो यह विकल्प क्लिक करें. दस्तावेज़ों में सभी मैक्रोज़ और मैक्रोज़ के बारे में सुरक्षा चेतावनियाँ अक्षम हैं. यदि दस्तावेज़ों में बिना हस्ताक्षर वाले मैक्रोज़ हैं जिन पर आप विश्वास करते हैं, तो आप उन दस्तावेज़ों को विश्वसनीय स्थान पर रख सकते हैं. विश्वसनीय स्थानों पर रखे दस्तावेज़ों को विश्वास केंद्र सुरक्षा सिस्टम द्वारा जाँचे बिना चलाने की अनुमति है.
- सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग है. यदि आप मैक्रोज़ को अक्षम करना चाहते हैं, लेकिन आप मैक्रोज़ मौजूद होने पर सुरक्षा चेतावनियाँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह विकल्प क्लिक करें. इस प्रकार, आप स्थिति के अनुसार मैक्रोज़ को सक्षम करना चुन सकते हैं.
- डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए मैक्रोज़ को छोड़कर, सभी मैक्रोज़ अक्षम करें यह सेटिंग सूचना के साथ सभी मैक्रोज़ अक्षम करें विकल्प के समान ही है, यदि मैक्रो विश्वसनीय प्रकाशक द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है, तो इस स्थिति को छोड़कर आपके द्वारा पहले से ही प्रकाशक पर विश्वास किए जाने पर आप मैक्रो चला सकते हैं. यदि आपने प्रकाशक पर विश्वास नहीं किया है, तो आपको सूचना दी जाएगी. इस प्रकार आप उन हस्ताक्षरित मैक्रो को सक्षम करना या प्रकाशक पर विश्वास करना चुन सकते हैं. सभी अहस्ताक्षरित मैक्रो बिना सूचना के अक्षम कर दिए जाते हैं.
- सभी मैक्रोज़ सक्षम करें (अनुशंसित नहीं, संभवतः ख़तरनाक कोड चल सकता है) सभी मैक्रोज़ चलाने की अनुमति देने के लिए यह विकल्प क्लिक करें. यह सेटिंग संभावित दुर्भावनापूर्ण कोड के लिए आपके कंप्यूटर को असुरक्षित बनाती है और अनुशंसित नहीं है.
- VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल पर विश्वास पहुँच यह सेटिंग डेवलपर्स के लिए है और VBA प्रोजेक्ट ऑब्जेक्ट मॉडल को किसी भी स्वचालित क्लाइंट से जानबूझकर रोकती है या उसकी अनुमति देती है. अन्य शब्दों में, यह Office प्रोग्राम को स्वचालित बनाने के लिए लिखे गए कोड के लिए एक सुरक्षा विकल्प उपलब्ध कराती है और Microsoft Visual Basic for Applications (VBA) परिवेश और ऑब्जेक्ट मॉडल में प्रोग्राम के रूप से फेर-बदल करती है. यह एक प्रति उपयोगकर्ता और प्रति अनुप्रयोग, सेटिंग है और डिफ़ॉल्ट रूप से पहुँच की अनुमति नहीं देती है. यह सुरक्षा विकल्प अनधिकृत प्रोग्राम्स के लिए "स्व-प्रतिकृति" कोड बनाना और मुश्किल करता है, जो एंड-यूजर सिस्टम्स को हानि पहुँचाते हैं. किसी भी स्वचालित क्लाइंट को VBA ऑब्जेक्ट मॉडल तक प्रोग्राम के रूप में पहुँच सक्षम होने के लिए कोड चलाने वाले उपयोगकर्ता को स्पष्ट रूप से पहुँच देनी होगी. पहुँच चालू करने के लिए, चेक बॉक्स का चयन करें.
यु्क्ति आप रिबन में डेवलपर टैब से मैक्रो सुरक्षा सेटिंग्स संवाद बॉक्स खोल सकते हैं, जो कि Microsoft Office Fluent user interface का एक भाग है. यदि डेवलपर टैब उपलब्ध नहीं है, तो Microsoft Office बटन
क्लिक करें, और फिर Word विकल्प क्लिक करें. लोकप्रिय पर क्लिक करें, और फिर रिबन में डेवलपर टैब दिखाएँ चेक बॉक्स का चयन करें.
पृष्ठ का शीर्ष
असुरक्षित मैक्रोज़ से मेरी सुरक्षा करने में विश्वास केंद्र कैसे मदद कर सकता है?
दस्तावेज़ में कोई मैक्रो सक्षम करने से पहले, विश्वास केंद्र निम्न जानकारी के लिए जाँच करता है:
यदि विश्वास केंद्र को इनमें से कोई भी समस्या मिलती है, तो मैक्रो डिफ़ॉल्ट रूप से अक्षम होता है, और किसी संभावित असुरक्षित मैक्रो के बारे में आपको सूचित करने के लिए कोई संदेश पट्टी प्रकट होती है.
मैक्रो को सक्षम करने के लिए संदेश पट्टी पर विकल्प क्लिक करें, एक सुरक्षा संवाद बॉक्स खुलता है. मैक्रोज़ और सुरक्षा के बारे में निर्णय लेने हेतु जानकारी के लिए अगला अनुभाग देखें.
नोट Microsoft Office Outlook 2007 और Microsoft Office Publisher 2007 में, सुरक्षा चेतावनियाँ संदेश पट्टी में नहीं, संवाद बॉक्स में दिखाई देती हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी सुरक्षा चेतावनी द्वारा पूछे जाने पर कि क्या मैं मैक्रो सक्षम या अक्षम करना चाहता हूँ. मुझे क्या करना चाहिए?
जब सुरक्षा विकल्प संवाद बॉक्स प्रकट होता है, तो आप मैक्रो को सक्षम कर सकते हैं या इसे अक्षम छोड़ सकते हैं. आप मैक्रो तब सक्षम करना चाहिए जब आप सुनिश्चित हों कि यह किसी विश्वसनीय स्रोत से है.

महत्वपूर्ण यदि आप सुनिश्चित हैं कि दस्तावेज़ और मैक्रो विश्वसनीय स्रोत से हैं और आपके पास मान्य हस्ताक्षर हैं, और आप उनके बारे में फिर से सूचित नहीं होना चाहते हैं, तो डिफ़ॉल्ट विश्वास केंद्र सेटिंग को किसी कम सुरक्षित मैक्रो सुरक्षा सेटिंग में परिवर्तित करने के बजाय, आप सुरक्षा संवाद बॉक्स में इस प्रकाशक के सभी दस्तावेज़ों पर विश्वास करें पर क्लिक कर सकते हैं. यह प्रकाशक को विश्वास केंद्र में आपकी विश्वसनीय प्रकाशक सूची में जोड़ता है. उस प्रकाशक के सभी सॉफ़्टवेयर विश्वसनीय है. किसी ऐसी स्थिति में जहाँ मैक्रो पर कोई मान्य हस्ताक्षर नहीं है, लेकिन आप इस पर विश्वास करते हैं और फिर से सूचना नहीं पाना चाहते हैं, तो डिफ़ॉल्ट विश्वास केंद्र सेटिंग्स को किसी कम सुरक्षित मैक्रो सुरक्षा सेटिंग में परिवर्तित करने के बजाय, दस्तावेज़ को किसी विश्वसनीय स्थान पर ले जाना बेहतर है. विश्वसनीय स्थानों पर रखे दस्तावेज़ों को विश्वास केंद्र सुरक्षा सिस्टम द्वारा जाँचे बिना चलाने की अनुमति है.
परिस्थितियों के आधार पर, सुरक्षा संवाद बॉक्स विशेष समस्या का विवरण देता है. निम्न तालिका संभावित समस्याओं को सूचीबद्ध करती है और इसके सुझाव देती है कि प्रत्येक स्थिति में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
| समस्या |
सलाह |
| मैक्रो हस्ताक्षरित नहीं है चूँकि मैक्रो डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित नहीं है, इसलिए मैक्रो प्रकाशक की पहचान सत्यापित नहीं की जा सकती है. इसलिए, यह निर्धारित करना संभव नहीं है कि यह मैक्रो सुरक्षित है या नहीं. |
अहस्ताक्षरित मैक्रोज़ को सक्षम करने के पहले, सुनिश्चित करें कि यह मैक्रो किसी विश्वसनीय स्रोत से आया है. आप अभी भी अपने दस्तावेज़ में कार्य कर सकते हैं चाहे वह मैक्रो को सक्षम न करते हों. |
| मैक्रो हस्ताक्षर विश्वसनीय नहीं है यह मैक्रो संभवत: असुरक्षित है, क्योंकि मैक्रो डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है, हस्ताक्षर मान्य है, और आपने मैक्रो पर हस्ताक्षर करने वाले प्रकाशक पर विश्वास करना नहीं चुना है. |
आप सुरक्षा संवाद बॉक्स में इस प्रकाशक के सभी दस्तावेज़ों पर विश्वास करें पर क्लिक करके मैक्रो प्रकाशक पर स्पष्ट रूप से विश्वास (विश्वास: इंगित करता है कि क्या आप व्यक्तियों या समूहों में विश्वास रखते हैं जिन्हें प्रमाणपत्र जारी किया गया है. डिफ़ॉल्ट सेटिंग जारी करने वाले से विश्वास प्राप्त करती है, इसका अर्थ यह है कि प्रमाणपत्र विश्वसनीय है क्योंकि जारी करने वाला, प्रमाणपत्र प्राधिकारी, विश्वसनीय होता है.) कर सकते हैं. यह विकल्प केवल तभी दिखाई देता है यदि हस्ताक्षर मान्य है. इस विकल्प पर क्लिक करना प्रकाशक को विश्वास केंद्र में आपकी विश्वसनीय प्रकाशक सूची में जोड़ता है. |
| मैक्रो हस्ताक्षर अमान्य है यह मैक्रो संभवत: असुरक्षित है, क्योंकि मैक्रो डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया है और हस्ताक्षर अमान्य है. |
हम अनुशंसा करते हैं कि आप अमान्य हस्ताक्षर वाले मैक्रोज़ को सक्षम न करें. हस्ताक्षर अमान्य होने का एक संभावित कारण यह है कि इसके साथ छेड़छाड़ की गई है. अधिक जानकारी के लिए, कैसे बताया जाए कि कोई डिजिटल हस्ताक्षर विश्वसनीय है देखें. |
| मैक्रो हस्ताक्षर की समय सीमा समाप्त हो गई है यह मैक्रो संभवत: असुरक्षित है, क्योंकि मैक्रो डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया है और हस्ताक्षर की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. |
समय सीमा समाप्त हस्ताक्षरों वाले मैक्रोज़ सक्षम करने के पहले, सुनिश्चित करें कि यह मैक्रो किसी विश्वसनीय स्रोत से आया है. यदि आपने इस दस्तावेज़ का उपयोग पहले बिना किसी सुरक्षा समस्या के किया है, तो इस मैक्रो को सक्षम करने का जोख़िम संभवत: रूप से कुछ कम है. |