अनुलग्नक वे फ़ाइलें या आइटम्स (आइटम: कोई आइटम आधारभूत तत्व होता है जो Outlook (अन्य प्रोग्राम्स में किसी फ़ाइल के समान) में जानकारी रखता है. आइटम्स में ई-मेल संदेश, अपॉइंटमेंट्स, संपर्क, कार्य, जर्नल प्रविष्टियाँ, नोट्स, पोस्ट किए गए आइटम्स, और दस्तावेज़ होते हैं.) हाते हैं जो ई-मेल संदेश के साथ शामिल कर भेजे जा सकते हैं. इस आलेख में प्राप्त किए गए अनुलग्नक का पुर्वावलोकन करने, उसे खोलने, या सहेजने का वर्णन किया गया है.अनुलग्नक पुर्वावलोकन कोई नयी सुविधा 2007 Microsoft Office सिस्टम में इन्हे खोले बिना कुछ अनुलग्नक फ़ाइल प्रकार पुर्वावलोकन करने की अनुमति देते हैं. ई-मेल में अनुलग्नक भेजने के बारे में जानकारी के लिए, किसी ई-मेल संदेश में कोई फ़ाइल या अन्य आइटम संलग्न करें देखें.
महत्वपूर्ण डिफ़ॉल्ट रूप से, Microsoft Outlook (.bat, .exe, .vbs, और.js फ़ाइलों सहित) संभावित रूप से असुरक्षित उन अनुलग्नक फ़ाइलों को अवरोधित कर देता है, जिनमें वायरस हो सकता है. आप अवरोधित अनुलग्नकों देख नहीं सकते या एक्सेस नहीं कर सकते, किंतु अवरोधित अनुलग्नक फ़ाइलों की सूची आपके संदेश की शीर्ष पट्टी पर जानकारी पट्टी (इन्फ़ोबार: किसी खुले ई-मेल संदेश, अपॉइंटमेंट, संपर्क, या कार्य के ऊपरी भाग के पास का बैनर. आपको बताता है यदि किसी संदेश का उत्तर दिया गया है या उसे अग्रेषित किया गया है, किसी संपर्क के साथ जो त्वरित मेसैजिंग का उपयोग कर रहा हो, और इसी तरह आगे.) में दिखाई देती है.
इस आलेख में
इसे ( पूर्वावलोकन) खोले बिना अनुलग्नक देखें
जब आप संदेश में कोई अनुलग्नक प्राप्त करते हैं, और अनुलग्नक को खोले बिना उसे तुरंत देखना चाहते हैं, तो आप अनुलग्नक का पुर्वावलोकन पठन फ़लक में या कोई संदेश खोलने के दौरान कर सकते हैं. 2007 Office रीलिज़के साथ आने वाले अनुलग्नक पूर्वावलोकनकर्ता डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहते हैं.
नोट 2007 Microsoft Office सिस्टम अनुप्रयोग में बनाई गई संलग्न फ़ाइल के पूर्वावलोकन के लिए, आपके कंप्यूटर में 2007 Office अनुप्रयोग अवश्य स्थापित होना चाहिए. उदाहरण के लिए, किसी Word अनुलग्नक का पूर्वावलोकन करने के लिए, आपके पास Word स्थापित होना चाहिए. किसी Excel अनुलग्नक का पूर्वालोकन करने के लिए, आपके पास Excel स्थापित होना चाहिए.
अनुलग्नक पुर्वावलोकन, उन संदेशों के लिए समर्थित है जो HTML और सादा पाठ के रूप में स्वरूपित होते हैं, न कि रिच टेक्स्ट स्वरूप (RTF) में. साथ ही, अनुलग्नक पुर्वावलोकन तब उपलब्ध होता है जब आप प्राप्त संदेश देखते हैं, न कि तब जब आप नया संदेश लिखते हैं.
अनुलग्नक पूर्वावलोकनकर्ता के बारे में और बताओ
2007 Office रीलिज़ के साथ उपलब्ध अनुलग्नक पूर्वावलोकनदर्शी आपको निम्न फ़ाइलों की पूर्वावलोकन Microsoft Office Outlook 2007 में करने की अनुमति देता है:
- Microsoft Office Outlook 2007 आइटम.
- Microsoft Office Word 2007 दस्तावेज़.
- Microsoft Office PowerPoint 2007 प्रस्तुतियाँ.
- Microsoft Office Excel 2007 कार्यपत्रक.
- Microsoft Office Visio 2007 आरेखण.
- छवियाँ और पाठ फ़ाइलें.
तृतीय-पक्ष सॉफ़्टवेयर विक्रेता उनके स्वयं के पूर्वालोकनकर्ता उपलब्ध कर सकते हैं जो अतिरिक्त अनुलग्नक फ़ाइल प्रकारों का समर्थन करते हैं. आप अपना वेब ब्राउज़र वेब के लिए अतिरिक्त जानकारी खोजने के लिए उपयोग कर सकते हैं. जब उपलब्ध हों, Outlook में अतिरिक्त फ़ाइल प्रकारों का पूर्वावलोकन करने के लिए आप पूर्वालोकनकर्ता डाउनलोड और स्थापित कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण द्वेषपूर्ण कोड से आपकी रक्षा करने में मदद के लिए, पुर्वावलोकन के दौरान, अनुलग्नकों में एम्बेडेड सक्रिय सामग्री (जिसमें स्क्रिप्ट्स, मैक्रोज़, और ActiveX नियंत्रण शामिल है) अक्षम हो जाती है. आपको केवल विश्वसनीय स्रोत से आए अनुलग्नकों का पुर्वावलोकन करना या उन्हें खोलना चाहिए.
अनुलग्नक पूर्वावलोकनदर्शी बंद करें
2007 Office रीलिज़ के साथ आने वाले अनुलग्नक पूर्वालोकन डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहते हैं. यदि आप अनुलग्नक पूर्वावलोकनदर्शी में से कुछ या किसी का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें बंद करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें.
- Outlook में, उपकरण मेनू पर, विश्वास केंद्र क्लिक करें, और तब अनुलग्नक प्रबंधन क्लिक करें.
- निम्न में से कोई एक कार्य करें:
- सभी अनुलग्नक पूर्वावलोकनदर्शी बंद करने के लिए, अनुलग्नक पूर्वालोकन बंद करें क्लिक करें.
- किसी विशिष्ट अनुलग्नक पूर्वावलोकनदर्शी को बंद करने के लिए, अनुलग्नक और दस्तावेज़ पूर्वावलोकनदर्शी क्लिक करें, उस पूर्वावलोकनदर्शी का चेक बॉक्स रिक्त करें जिसे आप बंद करना चाहते हैं, और तब ठीक क्लिक करें.
उन्हें चालू रखने के लिए, चयन करने के लिएअनुलग्न पूर्वावलोकन बंद करें या निर्दिष्ट अनुलग्नक पूर्वावलोकनकर्ता विकल्प क्लिक करें,
किसी अनुलग्न में पूर्वावलोकन करें:
पठन फलक में किसी अनुलग्नक का पुर्वावलोकन करना
- संदेश सूची में, अनुलग्नक वाले किसी इच्छित संदेश का पुर्वावलोकन के लिए चयन करें.
- पठन फलक (पठन फलक: Outlook की एक विंडो जहाँ आप किसी आइटम को खोले बिना उसका पूर्वावलोकन कर सकते हैं. पठन फलक में आइटम खोलने के लिए, आइटम क्लिक करें.) में, अनुलग्नक क्लिक करें. यदि एकाधिक अनुलग्नक हैं, तो आपको इच्छित अनुलग्नक ढूँढने के लिए दाएँ से बाएँ स्क्रॉल करने की आवश्यकता हो सकती है.
नोट पूर्वावलोकन में फ़ाइल की नवीनतम अद्यतन सामग्री संभवत: न दिखाई जाए. पूर्ण, अद्यतन सामग्री देखने के लिए फ़ाइल खोलें. उदाहरण के लिए, आप किसी .docx अनुलग्नक को डबल-क्लिक कर उसे Microsoft Word में खोल सकते हैं.
- संदेश के मुख्य भाग में लौटाने के लिए, संदेश बटन क्लिक करें.

संदेश देखने के लिए क्लिक करें

अनुलग्नक का पुर्वावलोकन करने के लिए क्लिक करें

अनुलग्नक का पुर्वावलोकन

प्रस्तुति में अगली स्लाइड देखने के लिए PowerPoint क्लिक करें
किसी खुले संदेश में किसी अनुलग्नक का पुर्वावलोकन करना
- उस संदेश को खोलें जिसमें अनुलग्नक हो. जिन संदेशों में अनुलग्नक होते हैं, वे संदेश सूची में किसी पेपर क्लिप के चिह्न द्वारा पहचाने जाते हैं.
- संदेश खोलें में, पूर्वावलोकन के लिए, अनुलग्नक क्लिक करें.
- संदेश के मुख्य भाग में लौटाने के लिए, संदेश बटन क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी अनुलग्नक को खोलना
आप पठन फ़लक (पठन फलक: Outlook की एक विंडो जहाँ आप किसी आइटम को खोले बिना उसका पूर्वावलोकन कर सकते हैं. पठन फलक में आइटम खोलने के लिए, आइटम क्लिक करें.)से, संदेश सूची जैसे आपके इनबॉक्स में संदेश से, या किसी खुले संदेश में से कोई अनुलग्नक खोल सकते हैं.
महत्वपूर्ण डिफ़ॉल्ट रूप से, Microsoft Outlook संभावित रूप से असुरक्षित अनुलग्नक फ़ाइलों (जिनमें .bat, .exe, .vbs, and .js फ़ाइलें शामिल हैं) को अवरोधित करता है, जिनमें वायरस हो सकते हैं. आप किसी अवरोधित अनुलग्नक फ़ाइल को देख या उस तक पहुँच नहीं सकते, लेकिन अवरोधित अनुलग्नक फ़ाइलों की सूची आपके संदेश के शीर्ष पर जानकारी पट्टी (इन्फ़ोबार: किसी खुले ई-मेल संदेश, अपॉइंटमेंट, संपर्क, या कार्य के ऊपरी भाग के पास का बैनर. आपको बताता है यदि किसी संदेश का उत्तर दिया गया है या उसे अग्रेषित किया गया है, किसी संपर्क के साथ जो त्वरित मेसैजिंग का उपयोग कर रहा हो, और इसी तरह आगे.) में प्रकट होती है. आपको केवल विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त अनुलग्नक का पूर्वावलोकन करना या उन्हें खोलना चाहिए.
से कोई अनुलग्नक खोलें:
पठन फलक से कोई अनुलग्नक खोलने के लिए
- संदेश सूची में, वह संदेश चुनें जिसमें अनुलग्नक है.
- पठन फलक में अनुलग्नक को डबल-क्लिक करें.
नोट यदि आपको अनुलग्नक खोलने और सहेजने के विकल्प दिए जाते हैं, तो ध्यान रखें कि सर्वप्रथम फ़ाइल सहेजना और फ़िर खोलने से पहले इसे एंटीवायरस प्रोग्राम का उपयोग कर स्कैन करना अच्छा विचार है.
संदेश सूची से कोई अनुलग्नक खोलना
- संदेश सूची में, अनुलग्नक वाले संदेश को राइट-क्लिक करें.
- शॉर्टकट मेनू पर, अनुलग्नक देखें क्लिक करें, और तब अनुलग्नक का नाम क्लिक करें.
किसी खुले संदेश में से अनुलग्नक खोलना
- अनुलग्नक वाले संदेश को खोलें.
- अनुलग्नक को डबल-क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
कोई अनुलग्नक सहेजना
कोई अनुलग्नक खोलने और देखने के बाद, आप इसे अपने हार्ड डिस्क में सहेजने के लिए चुन सकते हैं. यदि एक संदेश में एक से अधिक अनुलग्नक हैं, तो आप एक समय पर एकाधिक अनुलग्नक समूह के रूप में सहेज सकते हैं.
किसी संदेश से एक ही अनुलग्नक सहेजना
- खुले या पूर्वावलोकन किए हुए संदेश में, सहेजने के लिए इच्छित अनुलग्नक को राइट-क्लिक करें.
- शॉर्टकट मेनू पर, इस रूप में सहेजें क्लिक करें.
- फ़ोल्डर स्थान का चयन करें, और तब सहेजें क्लिक करें.
एक ही संदेश में एकाधिक अनुलग्नक सहेजना
निम्न में से कोई एक कार्य करें:
- किसी खुले संदेश से सभी अनुलग्नक सहेजना
- किसी खुले संदेश में, संदेश टैब पर, क्रियाएँ समूह में, अन्य क्रियाएँ क्लिक करें, और तब अनुलग्नक सहेजें क्लिक करें.
- ठीक क्लिक करें, कोई फ़ोल्डर स्थान चुनें, और तब पुन: ठीक क्लिक करें.
- संदेश सूची से, सभी अनुलग्नक सहेजना
- संदेश सूची में, अनुलग्नक वाले संदेशों का चयन करें.
- फ़ाइल मेनू पर, अनुलग्नक सहेजें इंगित करें, और तब सभी अनुलग्नक क्लिक करें.
- ठीक क्लिक करें, कोई फ़ोल्डर स्थान चुनें, और तब पुन: ठीक क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
मेरे संदेश में अनुलग्न कहाँ दिखाई दें?
अनुलग्नक वाले संदेशों को संदेश सूची में पेपर क्लिप चिह्न
द्वारा पहचाना जाता है. प्राप्त संदेश के स्वरूप के आधार पर, अनुलग्नक संदेश में दो विभिन्न स्थानों पर दिखाई देंगे
- यदि संदेश स्वरूप HTML या सादा पाठ है, तो अनुलग्नक संदेश पंक्ति के नीचे अनुलग्नक बॉक्स में प्रकट होंगे.
- यदि संदेश स्वरूप रिच टेक्स्ट स्वरूप (RTF) हैं, तो अनुलग्नक संदेश के मुख्य भाग में प्रकट होंगे. यद्यपि, जब फ़ाइल संदेश में एम्बेडेड प्रकट हो तब भी वह वास्तव में कोई अलग अनुलग्नक होता है.
वह स्वरूप जिसमें कोई संदेश बना होता है, संदेश के ऊपरी भाग पर शीर्षक पट्टी पर इंगित होता है.
पृष्ठ का शीर्ष