| इन पर लागू होता है |
Microsoft Office Outlook® 2003 Microsoft Outlook® 2002 |
Outlook में, आप अपॉइंटमेंट और मीटिंग के लिए अनुस्मारक निर्दिष्ट कर सकते हैं. चयनों की सूची में दो सप्ताह तक के समय अंतराल सम्मिलित हैं.
हो सकता है कभी-कभी आप किसी अपॉइंटमेंट के अग्रिम में कोई अनुस्मारक चाहें. आप लगभग कोई भी इच्छित समय निर्दिष्ट कर सकते हैं. यद्यपि यह सूची केवल दो सप्ताह तक का चुनाव दर्शाती है फिर भी किसी बड़े अंतराल में लिखना संभव है.
आप अभी से लेकर मंगलवार, 31 अगस्त, 4500 के बीच आने वाले किसी भी आगामी आइटम के लिए सूचना देने के लिए कोई अनुस्मारक निर्दिष्ट कर सकते हैं — यह 150,000 सप्ताहों या 1,000,000 दिनों से अधिक का एक अधिकतम अग्रिम अनुस्मारक है. यह अधिकांश लोगों के लिए पर्याप्त होना चाहिए.
आइटम खोलें, अनुस्मारक चेक बॉक्स का चयन करें, और तब, अनुस्मारक बॉक्स में, दिनों या सप्ताहों की संख्या लिखें और उसके बाद इच्छित माप की इकाई — दिनों या सप्ताहों में लिखें. उदाहरण के लिए, 3 सप्ताह या 30 दिन लिखें.
नोट यदि आप माप की कोई इकाई नहीं लिखते तो Outlook डिफ़ॉल्ट रूप से दिनों में देता है.