कैलेंडर प्रदर्शन का आरंभ और समाप्ति समय बदलना

इन पर लागू होता है
Microsoft Office Outlook® 2003
Microsoft Outlook® 2002

प्रत्येक व्यक्ति एक ही समय पर दिन का आरंभ करना कभी नहीं चाहेगा. Outlook में, आप न केवल यह निर्दिष्ट कर सकते हैं कि आपको अपना दिन कब आरंभ करना है, लेकिन साथ ही यह भी निर्दिष्ट कर सकते हैं कि उसे समाप्त कब करना है.

  1. उपकरण मेनू पर, विकल्प क्लिक करें.
  2. कैलेंडर विकल्प क्लिक करें.
  3. कैलेंडर कार्य सप्ताह के तहत, प्रारंभ समय में, कोई समय क्लिक करें जब आप अपना कैलेंडर दिन आरंभ करना चाहते हैं.
  4. कैलेंडर कार्य सप्ताह के तहत, समाप्ति समय बॉक्स में, वह समय क्लिक करें जब आप अपना कैलेंडर दिन समाप्त करना चाहते हैं.

    कैलेंडर विकल्प संवाद बॉक्स

    कॉलआउट 1 अपने दिन का आरंभ निर्दिष्ट करें.
    कॉलआउट 2 अपने दिन की समाप्ति निर्दिष्ट करें.

युक्ति  प्रारंभ समय और समाप्ति समय बक्से 30-मिनट के बढ़ते क्रम में समय की सू‍ची देते हैं. यदि आप अपनी इच्छा का समय चाहते हैं तो उसे लिख सकते हैं, उदाहरण के लिए, 8:15.

जब आप ये समय सेट कर लें, और अपने कैलेंडर में जाएँ, तो प्रारंभ समय के रूप में निर्दिष्ट समय विंडो के शीर्ष भाग में प्रदर्शित होता है.

नोट

  • प्रारंभ और समाप्ति समय के बीच ब्लॉक का पृष्ठभूमि छायाप्रभाव आपके प्रारंभ समय और आपके अंत समय के आगे के ब्लॉक्स से भिन्न होता है.
  • आप अब भी दिन के किसी भी समय में आइटम शेड्यूल कर सकते हैं, जो आपके प्रारंभ और समा‍प्ति पर निर्भर नहीं होते.
  • जब आप कोई मीटिंग आवेदन बनाते हैं, तो कैलेंडर शेड्यूलिंग ग्रिड पर केवल आपके कैलेंडर विकल्प प्रारंभ समय और समाप्ति समय ही प्रदर्शित होते हैं. प्रारंभ और स‍माप्ति समय की श्रेणी के बाहर का समय निर्दिष्ट करने के लिए, आपको मीटिंग प्रारंभ समय और मीटिंग समाप्ति समय सेटिंग्स का उपयोग करना आवश्यक है.
 
 
इनपर लागू:
Office 2003, Outlook 2003, Office XP, Outlook