Microsoft® Office Outlook® 2003 व्यक्तिगत सूचना प्रबंधक और संवाद प्रोग्राम है जिससे आप ई-मेल, कैलेंडर, संपर्क, और अन्य व्यक्तिगत और टीम संबंधी जानकारी एक साथ प्रबंधित कर सकते हैं. Outlook 2003 में शामिल की गई प्रमुख नई चीज़ें—जैसे कैश्ड एक्सचेंज मोड, संदेशों का स्वचालित समूहन, रद्दी ई-मेल हैंडलिंग, और नया पठन मोड-आपकी जानकारी को बेहतर ढंग से व्यवस्थित और प्रबंधित करने में आपकी मदद करती हैं, और बेहतर कार्य निष्पादन और सर्वर कनेक्टिविटी देती हैं.
उपयोगकर्ता के लिए बेहतर अनुभव
|
नेविगेशन फलक नए, उपयोग में आसान नेविगेशन फलक से आप एक ही जगह से Outlook के सभी भागों में जा सकते हैं और यह जानकारी को इच्छित स्वरूप में देखना आसान बनाता है.
ऐसे ई-मेल फ़ोल्डर जो आप अक्सर उपयोग करते हैं उन्हें खोज फ़ोल्डर्स के साथ पसंद फ़ोल्डर्स में जोड़ा जा सकता है, और दोनों नेविगेशन फलक में सबसे ऊपर मेल फलक दिखाई देते हैं. कैलेंडर फलक में, आप अपने कैलेंडर के साथ-साथ अन्य लोगों के साझा कैलेंडर भी देख सकते हैं, और अपना कैलेंडर तुरंत शेयर करने के लिए मेरा कैलेंडर साझा करें लिंक क्लिक कर सकते है. आप संपर्क, कार्य, नोट्स, और जर्नल फलकों में, अपना फ़ोल्डर तुरंत साझा करने के लिए मेरा साझा करें लिंक्स या किसी अन्य का साझा फ़ोल्डर खोलने के लिए साझा खोलें लिंक्स उपयोग कर सकते हैं. आप वर्तमान दृश्य के नीचे प्रदर्शित दृश्यों में किसी दृश्य को क्लिक करके तुरंत किसी नए दृश्य पर भी जा सकते हैं. शॉर्टकट फलक में आज का Outlook और Outlook अद्यतन की लिंक्स हैं. जब आप Outlook 2003 पर नवीनीकरण करते हैं तो Outlook से बाहर की ऐसी फ़ाइलों या स्थानों के शॉर्टकट या शॉर्टकट समूह जो आपने पहले Outlook पट्टी में जोड़े हैं, जैसे Microsoft Excel फ़ाइलें या वेब साइट्स, अपनेआप शॉर्टकट फलक पर आ जाएँगे. Outlook फ़ोल्डर्स के शॉर्टकट भी अपनेआप संबंधित फलक पर आ जाएँगे. उदाहरण के लिए, कैलेंडर शॉर्टकट कैलेंडर फलक में जुड़ जाएगा.
|
|
जाएँ मेनू नया, बेहतर जाएँ मेनू से नेविगेशन फलक में एक से दूसरे फलक में तुरंत आना-जाना आसान बनाता है. यदि आप कुंजीपटल शॉर्टकट्स से नेविगेट करना पसंद करते हैं, तो आप जाएँ मेनू पर बनी शॉर्टकट कुंजियाँ उपयोग कर सकते हैं, जैसे मेल के लिए CTRL+1, कैलेंडर के लिए CTRL+2, और संपर्क के लिए CTRL+3. |
|
पठन फलक ई-मेल संदेश पढ़ने के लिए Outlook के पुराने संस्करणों के पूर्वावलोकन फलक को फिर से डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ किया गया है. एक कागज़ की तरह, पठन फलक को अनुलंब बनाया गया है, और जब इसे नए बहु-पंक्ति लेआउट में देखा जाता है तो यह पूर्वावलोकन फलक की तुलना में लगभग दुगुनी जानकारी प्रदर्शित करता है. अन्य सुधारों में बिना संदेश खोले मीटिंग अनुरोध का प्रतिसाद देना और वोटिंग बटनों का उपयोग कर पाना शामिल हैं. |
|
बहु-पंक्ति लेआउट संदेश एक-पंक्ति लेआउट या बहु-पंक्ति लेआउट में प्रदर्शित किए जा सकते हैं. नए बहु-पंक्ति लेआउट में, चार फ़ील्ड (द्वारा, विषय, दिनांक, और चिह्न) आमतौर पर एक अनुलंब स्तंभ में प्रदर्शित होते हैं. यदि बहु-पंक्ति लेआउट में संदेश सूची किसी आइटम के सभी स्तंभ शीर्षक प्रदर्शित नहीं कर रही है, तो आप आइटम पर रुक कर पूरी जानकारी वाली स्क्रीन टिप देख सकते हैं या निर्दिष्ट कर सकते हैं कि जब आप किसी आइटम पर रुकें तो अतिरिक्त पंक्तियों पर अतिरिक्त फ़ील्ड दिखाई दें. |
|
जमावट संदेशों की 13 पूर्व-निर्धारित मानक जमावट हैं, जैसे संदेशों का श्रेणी, ध्वज, और महत्व के आधार पर समूहन, जिनसे आपको संदेशों को अलग-अलग ढंग से देख सकते हैं. किसी पूर्व-निर्धारित जमावट से तुरंत किसी अन्य पर जाने के लिए, इस आधार पर व्यवस्थित स्तंभ शीर्ष क्लिक करें, और तब इच्छित जमावट का चयन करें. |
|
वार्तालाप के आधार पर व्यवस्थित करें यदि आपको बहुत सारे ई-मेल संदेश आते हैं, तो अब आप संदेशों को एक ई-मेल वार्तालाप में इस तरह व्यवस्थित कर समूहीकृत कर सकते हैं कि आपके लिए वार्तालापों या "थ्रेड्स" को ढूँढना और प्रतिसाद देना आसान हो. संदेश तुरंत पढ़ने में आपकी मदद करने के लिए, यह जमावट प्रारंभ में अपठित और त्वरित ध्वजांकित संदेश प्रदर्शित करती है. एक क्लिक करके आप पूरी वार्तालाप देखने के लिए समूह को विस्तृत कर सकते हैं, जिसमें आपके पठित संदेश भी शामिल हो सकते हैं. चूँकि एक वार्तालाप के सभी संदेश एक साथ प्रस्तुत किए जाते हैं, इसलिए आप किसी संदेश का प्रतिसाद नहीं भी दे सकते हैं और बाद में देख सकते हैं कि किसी ने पहले उसका प्रतिसाद दे दिया है. |
|
कैलेंडर दृश्य कैलेंडर दृश्य को बेहतर बनाया गया है, और अब आप एक साथ कई कैलेंडर देख सकते हैं. इस दृश्य में, टास्क पैड छुपी रहती है (लेकिन इसे दृश्य मेनू पर टास्क पैड क्लिक करके आसानी से दिखाया जा सकता है), दिनांक नेविगेटर अब नेविगेशन फलक में प्रदर्शित किया जाता है. एक नया संकेतक वर्तमान दिनांक और समय तुरंत देखना आसान बनाता है. |
वापस ऊपर चलें
आपका इनबॉक्स व्यवस्थित और प्रबंधित करना
|
रद्दी ई-मेल फ़िल्टर नया रद्दी ई-मेल फ़िल्टर आपको हर दिन आने वाले अवांछित ई-मेल संदेशों को रोकने के लिए अन्य Outlook 2003 सुविधाओं के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. Microsoft Research द्वारा विकसित आधुनिक तकनीक की मदद से किसी संदेश भेजे जाने के समय और इसकी सामग्री जैसे कई तत्वों के आधार पर यह निर्धारित करता है कि किसी संदेश को रद्दी ई-मेल माना जाए या नहीं. फ़िल्टर किसी प्रेषक या विशेष प्रकार के संदेश को अलग से नहीं पहचानता; यह सामान्यतः संदेश की सामग्री पर आधारित होता है और संदेश के रद्दी ई-मेल होने की संभावना का पता लगाने के लिए संदेश की संरचना के उन्नत विश्लेषण का उपयोग करता है. डिफ़ॉल्ट रूप से, इस फ़िल्टर को लो सेटिंग पर सेट किया जाता है जो स्पष्टतः रद्दी ई-मेल संदेशों को पकड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है. फ़िल्टर द्वारा पकड़ा जाने वाला कोई भी संदेश एक विशेष रद्दी ई-मेल फ़ोल्डर में ले जाया जाता है, जहाँ से आप इसे बाद में ला सकते हैं या देख सकते हैं.
आप संदेश प्रेषकों को सुरक्षित प्रेषक सूची में जोड़ सकते हैं जिससे उनके संदेश कभी रद्दी ई-मेल नहीं माने जाएँगे. संपर्कों को डिफ़ॉल्ट रूप से विश्वसनीय माना जाता है, इसलिए आपके संपर्क फ़ोल्डर के लोगों के संदेश कभी रद्दी ई-मेल नहीं माने जाएँगे. आप Outlook को केवल सुरक्षित प्रेषक सूची के संदेश स्वीकार करने के लिए कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, जिससे आपका इस पर पूरा नियंत्रण रहता है कि आपके इनबॉक्स में कौन-से संदेश पहुँचते हैं. आप किसी विशेष ई-मेल पते या डोमेन नाम से आने वाले संदेशों को केवल प्रेषक को प्रतिबंधित प्रेषक सूची में जोड़ कर प्रतिबंधित कर सकते हैं. यदि आपका नाम किसी मेलिंग सूची में है, तो आप सूची का पता अपनी If you belong to a mailing list, you can add the address for the list to your सुरक्षित प्राप्तकर्ता सूची में जोड़ सकते हैं ताकि मेलिंग सूची को भेजे गए आपके संदेश रद्दी ई-मेल नहीं माने जाएँ. इसके अलावा, यदि कोई Microsoft Exchange Server ई-मेल खाता उपयोग कर रहे हैं, तो आपके संगठन के आंतरिक संदेश कभी रद्दी ई-मेल नहीं माने जाएँगे, चाहे उनकी सामग्री कुछ भी हो.
|
|
त्वरित ध्वज किसी संदेश को तुरंत फ़ॉलो-अप के लिए चिह्नित करने के लिए उसके आगे बना ध्वज चिह्न क्लिक करें. कई रंगों में उपलब्ध ध्वजाएँ आपके संदेशों को श्रेणीबद्ध करने और खोजने में आसान बनाती हैं. केवल वे आइटम जिन्हें आपने फ़ॉलो-अप के लिए चिह्नित किया है, फ़ॉलो-अप के लिए खोज फ़ोल्डर में प्रदर्शित किए जाते हैं, जिसमें आपके ई-मेल फ़ोल्डर्स के सभी त्वरित ध्वजांकित संदेशों की अद्यतन सूची होती है. |
|
खोज फ़ोल्डर खोज फ़ोल्डर्स वे वर्चुअल फ़ोल्डर हैं जिनमें किसी विशेष खोज मापदंड से मेल खाने वाले सभी ई-मेल आइटम्स के दृश्य होते हैं. दिखाए गए ई-मेल संदेश एक या अधिक Outlook फ़ोल्डर्स में संग्रहीत रहते हैं. जब आप कोई खोज फ़ोल्डर बनाते हैं, तो आपके पास कई विकल्प होते हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं, जैसे अनुलग्नकों के साथ मेल या विशेष लोगों की मेल. आप अपने स्वयं के कस्टम खोज फ़ोल्डर भी बना सकते हैं, जो इस विशेष खोज मापदंड को परिभाषित करते हों कि ई-मेल संदेशों को खोज फ़ोल्डर में प्रदर्शित होने के लिए पूरा करना आवश्यक है. आप प्रत्येक खोज फ़ोल्डर को ऐसी सहेजी गई खोज बनाने के बारे में विचार कर सकते हैं जो अप-टू-डेट रखा जाए, और आपके सभी फ़ोल्डर्स की खोज फ़ोल्डर के खोज मापदंड से मेल खाने वाले किसी भी आइटम के लिए निगरानी करे.
खोज फ़ोल्डर्स को कई पहले से तैयार विकल्पों के साथ त्वरित रूप से सेट किया जा सकता है, जैसे वितरण सूचियों को भेजी गई सूचियाँ या विशेष लोगों से प्राप्त और उन्हें भेजी गई मेल. आप अपने मेलबॉक्स में प्रत्येक फ़ोल्डर के अपठित ई-मेल संदेश अपठित मेल खोज फ़ोल्डर में देख सकते हैं. अपने मेलबॉक्स का आकार घटाने में मदद के लिए, बड़ी मेल खोज फ़ोल्डर आपको अपने मेलबॉक्स के सबसे बड़े संदेश दिखाता है, इस बात पर ध्यान दिए बिना कि किस फ़ोल्डर में वे संदेश संग्रहीत हैं.
|
|
डेस्कटॉप सूचनाएँ नई मेल डेस्कटॉप सूचना आपको नई ई-मेल की सूचना देती है. डेस्कटॉप सूचना प्रेषक के नाम, विषय, और पाठ के संक्षिप्त पूर्वावलोकन के साथ आती है, इसलिए आप तुरंत यह पता कर सकते हैं कि नया संदेश आवश्यक है, फ़ॉलो-अप के लिए चिह्नित किया जाना चाहिए, या किसी अन्य प्रोग्राम में आपका कार्य बाधित किए बिना उसे सुरक्षित रूप से उपेक्षित किया जा सकता है. डेस्कटॉप सूचना में ई-मेल खोलने, ध्वजांकित करने, या हटाने के बटन होते हैं और यह उसी प्रकार फेड आउट होता है जैसे फेड इन हुआ था. |
|
नियम नियम बनाना और व्यवस्थित करना अब आसान है. आप परिचित Outlook नियम विज़ार्ड का उपयोग करके प्रारंभ से अपने नियम बना सकते हैं, या आप कई पहले से तैयार नियमों में से चुन सकते हैं जिनका उपयोग लोग आने वाले संदेश प्रबंधित करने और सूचित रहने के लिए करते हैं. उदाहरण के लिए, आप पहले से तैयार नियम जब मुझे किसी के संदेश प्राप्त हों तो मेरे मोबाइल पर सूचना भेजें का उपयोग रास्ते पर रहते हुए भी मीटिंग में हुए परिवर्तनों के बारे में सूचना पा सकते हैं. या, आप पहले से तैयार नियम किसी के संदेश को रंगीन ध्वजा से ध्वजांकित करें का उपयोग आप अपने बॉस से प्राप्त संदेशों को अपने आप ध्वजांकित करने और प्राथमिकता देने के लिए कर सकते हैं. आप ई-मेल संदेशों को फ़ाइल करने के लिए संदेश क्लिक करके और तब उपकरण पट्टी पर नियम बनाएँ क्लिक करके तुरंत नियम बना सकते हैं. आपकी नियम सूची आपके नियमों को “एक नज़र में” सारांश भी देती है. प्रत्येक नियम अब आपके द्वारा निर्दिष्ट प्रत्येक कार्य के लिए एक चिह्न प्रदर्शित करता है, जो आपको बिना इसे खोले यह देखने देता है कि कोई नियम क्या करता है. अब आप आने वाले मीटिंग अनुरोधों और मीटिंग अद्यतनों के साथ ही साथ ई-मेल संदेशों पर नियम लागू कर सकते हैं. |
|
सूचनाएँ बनाएँ और प्रबंधित करें यदि आपका संगठन Microsoft Windows® SharePoint™ Services या Microsoft SharePoint Portal Server का उपयोग किसी वेब साइट पर दस्तावेज़ संग्रहीत करने और व्यवस्थित करने के लिए करता है, तो वेब साइट पर सामग्री बदलने पर आप एक ई-मेल सूचना प्राप्त कर सकते हैं. सूचनाएँ आपको दस्तावेज़ों, सूची आइटम्स, दस्तावेज़ लायब्रेरीज़, सूचियों, सर्वेक्षणों, और यहाँ तक कि खोज परिणामों में होने वाले परिवर्तनों के बारे में सूचित करती हैं, जो आपको प्रासंगिक जानकारी के साथ आसानी से अप-टू-डेट रखकर अधिक प्रभावी बनने में मदद करती हैं. सूचनाओं का उपयोग करने के लिए, किसी भी साइट पर मुझे सूचित करें लिंक्स SharePoint Portal Server पर क्लिक करें, या Outlook में उपकरण मेनू पर नियम और सूचनाएँ का चयन करें, और तब सूचनाएँ प्रबंधित करें टैब क्लिक करें. आप सूचियों और लायब्रेरीज़ के साथ ही साथ अलग-अलग आइटम्स और उनमें मौजूद किन्हीं भी फ़ाइलों के लिए सूचनाएँ बना सकते हैं. आप परिवर्तनों के वे प्रकार भी निर्दिष्ट कर सकते हैं जिनके बारे में आप सूचित होना चाहते हैं. उदाहरण के लिए, आप किसी आइटम या फ़ाइल के जोड़े, संशोधित किए, या हटाए जाने पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं. |
|
एनहांस्ड गोपनीयता सुविधाएँ HTML स्वरूप वाले संदेशों में अक्सर चित्र और ध्वनियाँ होती हैं. कभी-कभी ये चित्र या ध्वनियाँ स्वयं संदेशों में शामिल नहीं होते बल्कि इसकी बजाय वे ई-मेल संदेश के खोले जाने या पूर्वावलोकन किए जाने पर किसी वेब सर्वर से डाउनलोड किए जाते हैं. रद्दी ई-मेल भेजने वाले इस क्षमता का उपयोग इन संदेशों में "वेब बीकॉन" शामिल करके लाभ लेने के लिए करते हैं. कोई वेब बीकॉन वेब सर्वर को आपके द्वारा संदेश पढ़े जाने या पूर्वावलोकन किए जाने पर सूचित करता है, इसलिए आपका ई-मेल पता सत्यापित हो जाता है और परिणाम यह होता है कि आपको और अधिक रद्दी ई-मेल भेजी जाती हैं. आपकी गोपनीयता बचाने और वेब बीकॉन से लड़ने में मदद के लिए, Outlook डिफ़ॉल्ट रूप से इंटरनेट से यह बाहरी सामग्री डाउनलोड करना ब्लॉक करने के लिए कॉन्फ़िगर किया गया है. यदि कोई ई-मेल संदेश इंटरनेट पर किसी वेब सर्वर से अघोषित रूप से कनेक्ट होने का प्रयास करता है, तो Outlook उस कनेक्शन को तब तक ब्लॉक रखता है जब तक आप उस सामग्री को देखने का निर्णय नहीं करते; हालाँकि, सुरक्षित प्रेषक और सुरक्षित प्राप्तकर्ता सूचियों में मौजूद ई-मेल पतों या डोमेन नामों से आने वाले या उन्हें भेजे जाने वाले ई-मेल संदेश अपवाद माने जाते हैं और ब्लॉक की गई सामग्री डाउनलोड की जाएगी. यह सुविधा आपको संभावित रूप से खतरनाक संदेश न देखने की सुविधा भी देती है और, यदि आप किसी धीमे बैंडविड्थ कनेक्शन पर हैं, तो यह निर्णय करने देता है कि क्या कोई छवि डाउनलोड करने के लिए समय और बैंडविड्थ पर्याप्त है. |
|
इन्फर्मेशन राइट्स मैनेजमेंट इन्फर्मेशन राइट्स मैनेजमेंट (IRM) का उपयोग करके सीमित अनुमति के साथ संदेश बनाएँ या देखें. Outlook में IRM आपको संदेशों को किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा अग्रेषित करने, मुद्रित करने, प्रतिलिपि बनाने, या संपादित करने से बचाने में मदद के लिए सीमित अनुमति के साथ संदेश बनाने देता है.
सीमित अनुमति के साथ सामग्री केवल Microsoft Office Professional Edition 2003 या Microsoft Office Word 2003, Microsoft Office Excel 2003, Microsoft Office PowerPoint® 2003, और Outlook 2003 के स्टैंडअलोन उत्पादों का उपयोग करके ही बनाई जा सकती है.
|
वापस ऊपर चलें
उत्पादकता बढ़ाना
|
साथ-साथ कैलेंडर अपने कैलेंडर के आगे एकाधिक कैलेंडर देखें. कैलेंडर एक साथ स्क्रॉल होते हैं और शीघ्रता से शेड्यूल्स की तुलना करने या मीटिंग निर्धारित करने में मदद के लिए रंगों द्वारा कोडेड और लेबल्ड रहते हैं. आपके द्वारा किसी अन्य व्यक्ति का कैलेंडर खोलने के बाद, यह नेविगेशन फलक में कैलेंडर फलक में जुड़ जाता है, जहाँ आप किसी व्यक्ति का कैलेंडर देखने या छुपाने के लिए उसके नाम के आगे के चेक बॉक्स का चयन कर सकते हैं. |
|
स्वत: पूर्ण सुधार नाम स्वत: पूर्ण करने के सुझाव कई तरह से सुधारे गए हैं. आपको संभावित मेल के सुझाव शुरू करने के लिए केवल एक अक्षर लिखना होगा. जिन लोगों को आपको बार-बार और हाल ही में संदेश भेजे हैं, सुझाव वाले नामों की सूची में सबसे पहले दिखाई देंगे. जिन नामों का आपने सबसे कम उपयोग किया है, सबसे नीचे रहेंगे या सूची से निकाल दिए जाएँगे. |
|
किसी ई-मेल संदेश में वितरण सूचियों का विस्तार करें वितरण सूची नाम के आगे का धन चिह्न क्लिक करके किसी वितरण सूची के नामों को तुरंत प्रदर्शित करें. इससे किसी ई-मेल संदेश में पता लिखते समय कुछ नाम जोड़ने या निकालने में आसानी होती है, वितरण सूची में कोई संशोधन किए बिना और शुरुआत से प्रारंभ किए बिना. |
|
पता पुस्तिका नामों का चयन करें संवाद बॉक्स अधिक जानकारी प्रदर्शित करने के लिए विस्तारित किया गया है. अब आप किसी नाम के ई-मेल पतों और फ़ैक्स नंबर में आसानी से अंतर कर सकते हैं. बड़े मॉनीटर का लाभ लेने के लिए संवाद बॉक्स का आकार बदला जा सकता है और उसे बड़ा किया जा सकता है. |
|
आपके ई-मेल संपादक के रूप में Word का सरलीकरण जब आप Word को अपने ई-मेल संपादक के रूप में उपयोग करते हैं, तो नई ई-मेल उपकरण पट्टी आपके नया संदेश लिखने पर संदेश पाठ के ठीक ऊपर दिखाई देती है. ई-मेल उपकरण पट्टी स्वरूपण और मानक उपकरण पट्टियों के स्थान पर प्रदर्शित होती है, जो इन उपकरण पट्टियों के आमतौर पर उपयोग होने वाले आदेशों, जैसे एक ही स्थान पर मुद्रण और बोल्ड, को समूहीकृत करके स्क्रीन की जगह बचाती है. |
|
संपर्क चित्र अपने संपर्कों में चित्र जोड़ें, जिससे आपको किसी नाम और अन्य जानकारी के साथ चेहरा जोड़ना की क्षमता मिलती है. |
|
व्यक्ति नाम स्मार्ट टैग मेनू किसी व्यक्ति के फ़ोन नंबर जैसे संपर्क जानकारी तुरंत देखें और व्यक्ति नाम स्मार्ट टैग मेनू का उपयोग करके कोई मीटिंग निर्धारित करने जैसे कार्य पूर्ण करें. किसी व्यक्ति का नाम आने पर मेनू Outlook में उपलब्ध हो जाता है. |
|
Outlook चिह्न और कार्य पट्टी अधिसूचना संचयक युक्तियाँ अपनी कार्यपट्टी पर जगह बचाने के लिए, आप Outlook को छोटा किए जाने पर Outlook 2003 विंडो कार्यपट्टी बटनों को छुपा सकते हैं. जब आप Outlook विंडो कार्यपट्टी बटन छुपाते हैं, तो Outlook चिह्न केवल अधिसूचना क्षेत्र, कार्यपट्टी से दूर कोने में प्रदर्शित होता है.
डिफ़ॉल्ट रूप से, Outlook कार्यपट्टी से दूर कोने में अधिसूचना क्षेत्र में संचयक युक्तियों में नेटवर्क चेतावनी और कनेक्टीविटी संदेश प्रदर्शित करता है. इसके अलावा, यदि आप किसी Microsoft Exchange Server ई-मेल खाते का उपयोग कर रहे हैं, तो Exchange सर्वर के संदेश भी संचयक युक्तियों में प्रदर्शित किए जाते हैं. आप इनमें से कुछ या सभी संदेश नहीं प्रदर्शित करना चुन सकते हैं. ये सभी संदेश Microsoft Windows Event Log के अनुप्रयोग अनुभाग में लिखे जाते हैं और इसके स्थान पर वहाँ देखे जा सकते हैं.
|
|
मीटिंग कार्यस्थान आने वाली मीटिंग की सभी जानकारी और सामग्री को उन्हें किसी मीटिंग कार्यस्थान साइट पर प्रकाशित करके केंद्रीकृत करें. साइट योजना बनाने के लिए भागीदारों, दस्तावेज़ों, कार्य, और अन्य विवरणों का ट्रैक रखती है, उनकी तैयारी करती है, और मीटिंग के बाद फ़ॉलो-अप करती है. आमंत्रित व्यक्ति मीटिंग अनुरोध में जोड़ी गई लिंक से किसी भी समय कार्यस्थान तक पहुँच सकते हैं. लिंक को क्लिक करने से आमंत्रित व्यक्ति के ब्राउज़र में कार्यस्थान खुल जाता है, जहाँ वह साइट पर जानकारी देख सकता है, संपादित कर सकता है, या जोड़ सकता है. कार्यस्थान का उपयोग करना आमंत्रित व्यक्तियों को मीटिंग सामग्री का नवीनतम संस्करण देखने और उनपर साथ कार्य करने की सुविधा देता है. इसका अर्थ है कि आपको अद्यतन दस्तावेज़ भेजने के लिए ई-मेल पर बड़ी फ़ाइलों का बोझ डालने और इनपुट मँगाने की आवश्यकता नहीं है. |
|
साझा अनुलग्नक जब आप किसी Microsoft Office दस्तावेज़ को किसी ई-मेल संदेश में अनुलग्न करते हैं, तोअनुलग्नक विकल्प कार्यफलक प्रदर्शित होता है. डिफ़ॉल्ट रूप से, अनुलग्नक उसी तरह भेजा जाता है जैसा पिछली बार भेजा गया था. हालाँकि, यदि आप साझा अनुलग्नक विकल्प का चयन करते हैं, तो भेजे जाते समय दस्तावेज़ किसी दस्तावेज़ कार्यस्थान साइट पर संग्रहीत कर दिया जाएगा जो Windows SharePoint Services चला रहे उपलब्ध सर्वर पर अपने आप बना दी जाती है. दस्तावेज़ साझा करने से सहयोग की प्रक्रिया के साथ जुड़ी अयोग्यताओं को घटाने में मदद मिलती है, जैसे संपादन के लिए दस्तावेज़ को इधर-उधर भेजना, और संस्करण नियंत्रण समस्याएँ. |
वापस ऊपर चलें
Exchange Server ई-मेल खातों को बेहतर बनाना
|
कैश्ड एक्सचेंज मोड यदि आप किसी Microsoft Exchange Server ई-मेल खाते का उपयोग करते हैं, तो अनुशंसा की जाती है कि आप कैश्ड एक्सचेंज मोड का उपयोग करें. आपके मेलबॉक्स की एक स्थानीय प्रति आपके कंप्यूटर पर संग्रहीत की जाती है, जिससे बदलते कनेक्शन प्रकारों के बाद भी आपकी अपनी जानकारी तक त्वरित पहुँच बनी रहे.
आपके स्थानीय मेलबॉक्स की जानकारी Exchange Server से बार-बार सिंक्रनाइज़ की जाती है. यदि Exchange Server से आपका कनेक्शन बाधित होता है, तो आप अपनी जानकारी पर काम करना जारी रख सकते हैं. जब कोई कनेक्शन पुनर्स्थापित होता है, तो Outlook परिवर्तन अपनेआप सिंक्रनाइज़ करता है. फ़ोल्डर्स और आइटम एक बार फिर एक जैसे हो जाते हैं.
ऑफ़लाइन पर स्विच करने की कोई आवश्यकता नहीं है — जब कनेक्शन उपलब्ध न हो, तो आप काम करना जारी रख सकते हैं. अपको सर्वर से कनेक्ट करने का प्रयास करते रहने की आवश्यकता नहीं है — Outlook 2003 यह स्वचालित रूप से करता है. कैश्ड एक्सचेंज मोड आपको भेजें/प्राप्त करें समूह सेट करने, उन फ़ोल्डर्स को चुनने, जिन्हें आप ऑफ़लाइन चाहते हैं और उन फ़ोल्डर्स को सिंक्रनाइज़ रखने से भी मुक्त करता है.
|
|
जानकारी साझा करें नेविगेशन फलक के संपर्क, कार्य, नोट, और जर्नल फलकों में, आप अपने फ़ोल्डर को जल्दी से साझा करने के लिए साझा करें लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं या किसी और व्यक्ति के साझा फ़ोल्डर को खोलने के लिए साझा खोलें लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं. |
|
इंटरनेट के माध्यम से Exchange Server पहुँच (RPC ओवर HTTP) Outlook अब इंटरनेट पर किसी Microsoft Exchange Server 2003 से धीमे और कभी-कभी अनुपलब्ध वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) कनेक्शंस का उपयोग करने की आवश्यकता के बिना कनेक्ट हो सकता है. यह सुविधा आपको इंटरनेट के माध्यम से अपने Exchange Server 2003 खाते तक दूरस्थ रूप से, बिना किसी विशेष कनेक्शन या हार्डवेयर, जैसे स्मार्ट कार्ड्स और सिक्योरिटी टोकंस के, पहुँचने देती है जब आप अपने संगठन की फ़ायरवॉल के बाहर काम कर रहे हों. |
वापस ऊपर चलें
Outlook विस्तृत करना
|
प्रति खाता अनन्य हस्ताक्षर प्रत्येक ई-मेल खाते के लिए एक भिन्न डिफॉल्ट ई-मेल हस्ताक्षर का उपयोग करना. |
|
नया डेटा फ़ाइल प्रकार (.pst) Outlook व्यक्तिगत फ़ोल्डर्स फ़ाइलों (.pst) के लिए एक नया फ़ाइल स्वरूप लाया है जो आइटम्स और फ़ोल्डर्स के लिए अधिक संग्रह क्षमता प्रदान करता और बहुभाषी यूनिकोड डेटा का समर्थन करता है. नए Outlook व्यक्तिगत फ़ोल्डर्स फ़ाइल (.pst) स्वरूप में बनी कोई फ़ाइल Outlook के पुराने संस्करणों से संगत नहीं होती. Outlook के पुराने संस्करणों से संगतता के लिए, Outlook 97-2002 व्यक्तिगत फ़ोल्डर्स फ़ाइल (.pst) स्वरूप का उपयोग कर एक फ़ाइल बनाएँ. Outlook 2003 दोनों प्रकार की फ़ाइलें दिखा और बना सकता है. |
|
यूनिकोड समर्थन Outlook यूनिकोड पाठ एन्कोडिंग मानक का समर्थन करता है, जो Outlook को पाठ ठीक से प्रदर्शित करने देता है, चाहे वह किसी भी भाषा में लिखा हो, बशर्ते ऑपरेटिंग सिस्टम उस भाषा के विशिष्ट वर्णों का समर्थन करता हो. |
|
समेकन Windows SharePoint Services अपने कैलेंडर के आगे एक कोई Windows SharePoint Services ईवेंट सूची देखें और अपने कैलेंडर में Windows SharePoint Services ईवेंट सूची से ईवेंट खींचें. आप Windows SharePoint Services Outlook के भीतर से संपर्क सूचियाँ देख सकते हैं और इनकी प्रतिलिपि बना कर इन्हें अपने संपर्कों से लिंक कर सकते हैं. यदि आपको किसी SharePoint Portal Server साइट की पहुँच प्राप्त है, तो आप आसानी से जानकारी साझा करने के लिए सर्वर पर एक केंद्रीय कैलेंडर या संपर्क सूची संग्रहीत कर सकते हैं. |
|
Business Contact Manager एड-इन के साथ Microsoft Office Outlook 2003 व्यावसायिक संपर्क, खाते, और विक्रय अवसर एक ही स्थान — Outlook में, Business Contact Manager एड-इन के साथ Microsoft Office Outlook 2003 से बनाएँ और प्रबंधित करें Office 2003. संबद्ध जानकारी, जैसे अनुलग्नक, चित्र, व्यावसायिक नोट्स, और उत्पाद जानकारी आपके Outlook संपर्कों में सहेजी जा सकती है — जिससे व्यावसायिक संपर्क जानकारी को अपॉइंटमेंट्स, कार्यों, अनुस्मारकों, और अन्य Office प्रोग्राम्स, जैसे Excel से समेकित करना आसान हो जाता है. |
|
POP एनहांसमेंट्स डाउनलोड की गति काफ़ी बढ़ गई है, और अब आपको विस्तृत प्रगति जानकारी मिलती है. |
|
इंक उपकरणों के लिए समर्थन Tablet PC पर Office दस्तावेज़ों में स्वयं अपनी हस्तलिपि जोड़ कर जल्दी से इनपुट प्रदान करें, वैसे ही जैसे आप पेन और प्रिंटआउट का उपयोग करके करते. |
|
शोध कार्य फलक यदि आपके पास एक इंटरनेट कनेक्शन हो, तो नया शोध कार्य फलक विविध प्रकार की संदर्भ जानकारी और विस्तृत संसाधन प्रदान करता है. आप एन्सायक्लोपीडिया, वेब खोज, या तृतीय पक्ष की सामग्री का उपयोग करके विभिन्न विषयों पर शोध कर सकते हैं. |
|
Outlook के किसी पूर्वी एशियाई संस्करण में सुधार यदि आप Outlook का कोई पूर्वी एशियाई संस्करण उपयोग कर रहे हैं, तो जब आप किसी नाम को राइट क्लिक करके संपर्को में इस रूप में जोड़ें क्लिक करेंगे, प्रथम और अंतिम नाम वर्ण संयोजनों की एक सूची प्रदर्शित होगी. यह आपको वर्ण काट कर उपयुक्त प्रथम और अंतिम नाम फ़ील्ड्स में चिपकाने की बजाय सही संयोजन चुनने देता है. |
वापस ऊपर चलें