Business Contact Manager सुविधाओं और लाभों के साथ Outlook 2010

Business Contact Manager वाला Microsoft Outlook 2010, आपकी विक्रय, विपणन और ग्राहक सेवा प्रयासों के प्रभावों में सुधार करने के लिए सशक्त ग्राहक और संपर्क प्रबंधन प्रदान करता है.

नए इंटरफ़ेस, नया प्रोजेक्ट प्रबंधन और विपणन उपकरण तथा सशक्त अनुकूलन विकल्पों के साथ, Outlook 2010 के लिए Business Contact Manager आपको आपके द्वारा पहले से ई-मेल और कैलेंडरिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले अनुप्रयोग Outlook में आपके संगठन की सभी ग्राहक जानकारी को प्रबंधित करने देता है.

अपनी ग्राहक जानकारी प्रबंधित करें

अपने सभी ग्राहक जानकारी को व्यवस्थित और पहुँच योग्य रखें.

  • ग्राहक जानकारी को समेकित करें. ई-मेल संदेशों, अपॉइंटमेंट्स और दस्तावेज़ों सहित आपके संपर्कों से संबंधित सभी जानकारी को ऐसे एक स्थान में रखें, जो SQL डेटाबेस की स्थिरता और प्रदर्शन द्वारा एन्हांस्ड है. जानकारी परिचित Outlook उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस के उपयोग द्वारा पहुँच योग्य है, इसलिए बहुत कम प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है. कस्टम टैब्स बनाएँ और केवल अपने व्यवसायिक आवश्यकताओं के लिए प्रासंगिक संपर्कों को दिखाने के लिए फ़िल्टर्स लागू करें.
  • ई-मेल लिंक और ट्रैक करें. प्रत्येक ग्राहक से प्राप्त किए गए या उन्हें भेजे गए ई-मेल स्वचालित रूप से लिंक करें.
  • सहकर्मियों के साथ ग्राहक जानकारी साझा करें. अपनी टीम के उन सदस्यों के साथ साझा संपर्क और विक्रय जानकारी बनाएँ जिनको इनकी आवश्यकता है. किसी संभावित ग्राहक द्वारा कॉल किए जाने पर आपके विक्रय प्रतिनिधि के पास वह जानकारी है जिनकी उन्हें विक्रय को बंद करने के लिए आवश्यकता है.
  • Outlook, SharePoint या Windows Live संपर्कों के साथ व्‍यवसाय संपर्कों को सिंक्रनाइज़ करें. अपने व्‍यवसाय संपर्कों को कहीं से भी, जहाँ से आप Outlook संपर्कों तक पहुँच सकते हैं, बहाँ देखें और संपादित करें. व्‍यवसाय संपर्कों और Outlook संपर्कों के बीच द्वि-दिशा सिंक्रनाइजेशन यह सुनिश्चित करता है कि दोनों प्रतिलिपियाँ हमेशआ अप-टू-डेट हैं.
  • कार्यालय में न होने पर भी कनेक्ट रहें. जब आप यात्रा कर रहे हों, तब भी आप अपने पोर्टेबल कंप्यूटर पर ऑफ़लाइन कार्य कर सकते हैं और तब वापस लौटने पर जानकारी सिंक्रनाइज़ कर सकते हैं.

अपनी ग्राहक जानकारी प्रबंधित करें

अपनी विक्रय गतिविधियाँ प्रबंधित करें

विक्रय लीड्स और अवसरों को त्वरित रूप से और आसानी से फ़ॉलो अप करें.

  • विक्रय लीड्स को प्रबंधित करें. आपके द्वारा सेट किए गए नियमों के अनुरूप स्वचालित रूप से आपकी लीड्स को प्राथमिकता देता है ताकि आप सबसे पहले सबसे महत्वपूर्ण लीड्स का अनुसरण कर सकें.
  • विक्रय अवसरों के सबसे शीर्ष पर रहें. विक्रय चरण और गतिविधियाँ बनाएँ, जो आपके व्‍यवसाय अभ्यास को फ़िट करें. जैसे आप प्रत्‍येक गतिविधि पूरा करेंगे, श्रृंखला में अगली गतिविधि के लिए Outlook में Business Contact Manager अनुस्मारक सेट करता है.
  • अपने शीर्ष ग्राहक और उत्पादों को पहचानें. अपने शीर्ष ग्राहक को श्रेष्ठ-विक्रय वाले उत्पादों का ट्रैक रखें ताकि आप उन पर उतना ध्यान दे सकें जितना उन पर दिया जाना चाहिए.
  • विक्रय का अनुमान और कार्य को प्राथमिकता दें. अपनी कंपनी के विक्रय पाइपलाइन और विक्रय फ़नल का ट्रैक रखने के लिए डैशबोर्ड का उपयोग करें. आसानी से विक्रय का अनुमान लगाएँ और आपकी विक्रय प्रयासों को प्राथमिकता दें.
  • अपने डेटा का विश्लेषण करें. किसी भी 72 पूर्वनिर्धारित रिपोर्ट का उपयोग करें या अनुकूलित रिपोर्ट को बनाएँ और साझा करें जिसमें सटीक रूप से वही हो जिसकी आपको आवश्यकता है. रिपोर्ट और उनके स्वरूपण तथा सूत्रों को गहरे विश्लेषण के लिए Excel में निर्यात करें.

अपनी विक्रय गतिविधियाँ प्रबंधित करें

अपनी विपणन गतिविधियाँ बनाएँ और ट्रैक करें

वैयक्तिकृत विपणन संचार को बनाएँ और वितरित करें तथा परिणामों को मॉनिटर करें.

  • परिष्कृत और लक्षित मेलों को बनाएँ. परिदृश्य और ग्राहक डेटा फ़िल्टर करें और तब Publisher या Word का उपयोग कर अभियान भेजें.
  • ग्राहक कॉल प्रबंधित करें. मौजूदा या संभावित ग्राहकों के समूहों के लिए कॉल्‍स निष्पादित करें. ठीक सामग्रियों का चयन करें, जिनकी आपको कॉल के लिए आवश्‍यकता है, फिर कॉल स्‍क्रिप्‍ट लिखें या आयात करें. जैसे कॉल आगे बढ़ता है, नोट्स सीधे स्क्रीप्ट में लें, तब “कॉल पूर्ण हुआ” रिकॉर्ड करें और उन संपर्कों के लिए फ़ॉलो-अप ध्वज सेट करें जिन्हें अतिरिक्त क्रियाओं की आवश्यकता है, जैसे ब्रोशर प्रदान करना या व्यक्तिगत रूप से मिलना.

अपनी विपणन गतिविधियाँ बनाएँ और ट्रैक करें

टाइमलाइंस और टेम्पलेट के साथ प्रोजेक्ट प्रबंधित करें

अपना प्रोजेक्ट प्रबंधित करें और प्रोजेक्ट-संबंधित जानकारी कंपनी के अन्य लोगों के साथ साझा करें.

  • प्रोजेक्ट गतिविधियों को मॉनिटर करें. सभी प्रोजेक्ट जानकारी को केंद्रीयकृत करें, जिनमें गतिविधियाँ, ई-मेल संदेश, मीटिंग्स, नोट्स और अनुलग्नक शामिल हैं.
  • कोई प्रोज़ेक्ट टेम्पलेट बनाएँ और प्रबंधित करें. प्रोजेक्ट तुरंत बनाने के लिए प्रोजेक्ट टेम्पलेट का उपयोग करें, यहाँ तक कि कई निर्भर कार्य वाले प्रोजेक्ट के साथ भी आप ऐसा कर सकते हैं. बस एक बार आपको इस परियोजना को निर्धारित करने की आवश्‍यकता है, नामित टेम्‍पलेट के रूप में सहेजें और समान प्रकार के अतिरिक्त प्रोजेक्‍ट्स, जितने की आपको आवश्‍यकता है, बनाएँ.
  • अन्य को प्रोजेक्ट और प्रोजेक्ट कार्य असाइन करें. आपके द्वारा कोई प्रोजेक्ट कार्य असाइन किए जाने पर, जानकारी स्वचालित रूप से उस व्यक्ति के कार्य सूची में स्थानांतरित कर दिया जाता है, जो करने के लिए पट्टी पर और Oultlook अनुस्मारक के रूप में दिखाई देता है.

टाइमलाइंस और टेम्पलेट के साथ प्रोजेक्ट प्रबंधित करें

अपने व्यवसायिक आवश्यकताओं में फ़िट होने के लिए अनुकूलित करें

दृश्य प्रपत्र डिज़ाइनर का उपयोग कर नए रिकॉर्ड बनाएँ, मौजूदा रिकॉर्ड को अनुकूलित करें और रिकॉर्ड के बीच के संबंध को परिभाषित करें.

  • नए या मौजूदा अभिलेख प्रकारों को बनाना और अनुकूलित करना. फ़ील्ड्स जोड़ें या निकालें, ताकि प्रत्येक रिकॉर्ड पूर्ण रूप से आपकी व्यवसायिक आवश्यकताओं को दिखाए.
  • नए रिकॉर्ड प्रकारों को परिभाषित करें. विक्रेता, विक्रय प्रतिनिधि या कर्मचारी रिकॉर्ड बनाएँ और तब तय करें कि प्रत्येक रिकॉर्ड को किस फ़ील्ड की आवश्यकता है.
  • अभिलेखों के बीच संबंध निर्धारित करें. वर्चुअल टीम्स का ट्रैक रखें, आपके ग्राहक व्‍यवसाय पार्टनर या उनके कुंजी प्रभाव.
  • इन सभी को दृश्य प्रपत्र डिज़ाइनर से करें. नई फ़ील्ड्स बनाने, जिनकी आवश्यकता नहीं है उन्हें निकालने या प्रपत्र पर फ़ील्ड्स पुनर्व्यवस्थित करने के लिए क्लिक करें और खींचें.
  • कस्टम अनुप्रयोगों के साथ एकीकृत करें. सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट किट या SDK के साथ, प्रौद्योगिकी डेवलपर्स और सलाहकार व्यवसाय अनुप्रयोगों के अन्य श्रेणी के साथ एकीकृत करने के लिए Business Contact Manager को अनुकूलित कर सकते हैं.

अपने व्यवसायिक आवश्यकताओं में फ़िट होने के लिए अनुकूलित करें

 
 

Office Professional Plus और Office Standard में Business Contact Manager के साथ Outlook 2010 प्राप्त करें

Business Contact Manager के साथ Outlook 2010, Office Professional Plus 2010 और Office Standard 2010 के साथ उपलब्ध है. और जानें