Microsoft Office Online
मेरा Office Online (यह क्या है?) पर साइन इन करें | साइन इन

 
 
Microsoft Office OneNote
खोजें
खोजें
 
 
 
 
समर्थन और प्रतिक्रिया
तकनीकी संसाधन
अतिरिक्त संसाधन
चेतावनी: आप इस पेज को असमर्थित वेब ब्राउज़र के जरिए देख रहे हैं. यह वेब साइट Microsoft Internet Explorer 6.0, या बादवाले Firefox 1.5, या Netscape Navigator 8.0 या बादवाले के साथ अच्छा काम करती है. समर्थित ब्राउज़र्स के बारे में और अधिक जानें.

अन्य लोगों के साथ में नोट्स लेना
इसको लागू है: Microsoft Office OneNote 2007
 

एक सहयोगी उपकरण के रूप में Microsoft Office OneNote 2007, केवल ई-मेल द्वारा स्थिर नोटबुक के पृष्ठों को साझा करने के अलावा भी कई सुविधाएँ देता है. आपकी टीम और प्रोजेक्ट्स के आधार पर, आप मीटिंग में सामूहिक विचार-मंथन करने के लिए OneNote का उपयोग कर सकते हैं, नोटबुक पृष्ठों का किसी श्वेतपट्ट के रूप में उपयोग कर सकते हैं, या साझा नोटबुक स्थापित कर सकते हैं जिसमें सभी लोग जानकारी को देख, जोड़, और संपादित कर सकें.

आप क्या करना चाहते हैं?


कोई साझा नोटबुक सेट अप करना

OneNote साझा नोटबुक को किसी ऐसे नेटवर्क सर्वर या फ़ाइल साझा पर संग्रहीत करने और रखरखाव करने की क्षमता प्रदान करता है, जहाँ एकाधिक उपयोगकर्ता साथ-साथ साझा नोट्स का उपयोग कर सकते हैं और उनमें योगदान दे सकते हैं. समूह के रूप में नोट्स लेना एक सहयोगी प्रक्रिया होती है, और इस कार्य के लिए वे दूसरे अनुप्रयोग उपयुक्त नहीं होते जो एक समय में किसी व्यक्ति द्वारा संपादन के लिए फ़ाइलों को "अवरोधित" कर देते हैं. OneNote सभी को एक साथ नोट्स के किसी साझा समूह का उपयोग करने की अनुमति देता है, और वह नोटबुक में सभी के परिवर्तनों को स्वचालित रूप से सिंक्रनाइज़ कर देता है. इसका परिणाम एक ऐसी नोटबुक होती है जो हमेशा नवीनतम रहती है और जो सभी को समान स्थिति पर रखती है.

कोई साझा नोटबुक स्थापित करना आसान होता है. नई नोटबुक विज़ार्ड आपकी और आपकी टीम के सदस्यों की पहुँच वाले किसी नेटवर्क स्थान पर कोई साझा नोटबुक बनाने के चरणों के बारे में बताता है. या आप अपने कंप्यूटर के किसी फ़ाइल साझा पर नोटबुक बना सकते हैं.

एकाधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा किसी साझा नोटबुक का उपयोग करने पर, OneNote नोटबुक में किए जाने वाले सभी परिवर्तनों को निरंतर रूप से सिंक्रनाइज़ करता है. OneNote प्रत्येक उपयोगकर्ता के कंप्यूटर पर नोट्स की एक अलग ऑफ़लाइन प्रतिलिपि भी बना कर रखता है. इस प्रकार से, प्रतिभागी नेटवर्क से डिस्कनेक्टेड होने पर भी नोट्स को स्थानीय तौर पर संपादित कर सकते हैं. अगली बार साझा नोटबुक से कनेक्ट होने पर, OneNote सभी के परिवर्तनों के साथ उनके परिवर्तन भी स्वचालित रूप से मर्ज कर देता है.

कोई नई साझा नोटबुक बनाना

  1. फ़ाइल मेनू पर, नया इंगित करें, और तब नोटबुक क्लिक करें.
  2. नई नोटबुक विज़ार्ड में, निम्न कार्य करें:
    • नाम बॉक्स में, साझा नोटबुक के लिए कोई नाम लिखें (उदाहरण के लिए, साप्ताहिक टीम स्थिति रिपोर्ट या दर्शनशास्त्र अध्ययन समूह नोट्स).
    • वैकल्पिक रूप से, नोटबुक आवरण के लिए किसी रंग का चयन करें, जो कि नोटबुक नेविगेशन पट्टी पर किसी चिह्न के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा.
    • वैकल्पिक रूप से, प्रपत्र टेम्पलेट सूची में, साझा नोटबुक में पृष्ठों हेतु उपयोग किए जाने के लिए किसी डिफ़ॉल्ट टेम्पलेट का चयन करें.
  3. अगला क्लिक करें.
  4. इस नोटबुक का उपयोग कौन करेगा? के अंतर्गत, एकाधिक व्यक्ति नोटबुक साझा करेंगे क्लिक करें, और तब निम्न में से कोई एक कार्य करें:
    • यदि आपके और साझा फ़ाइल का उपयोग करने वाले अन्य लोगों के पास कोई नेटवर्क फ़ाइल साझा करने या सर्वर पर फ़ाइलों का उपयोग करने और बदलने की अनुमति है, तो किसी सर्वर पर क्लिक करें.

       नोट   हो सकता है आपको किसी सर्वर पर साझा की गई फ़ाइल तक पहुँचने के लिए नेटवर्क व्यवस्थापक से संपर्क करने की आवश्यकता हो.

    • अपने कंप्यूटर पर अन्य लोगों द्वारा साझा रूप उपयोग की जाने वाली कोई फ़ाइल बनाने के लिए इस कंप्यूटर पर साझा किए फ़ोल्डर में क्लिक करें. हार्ड ड्राइव पर कोई साझा फ़ोल्डर बनाने के लिए आपको कंप्युटर पर व्यवस्थापक के रूप में लॉग करना होगा.

       नोट   यदि आपका कंप्यूटर अधिकतर समय नेटवर्क पर उपलब्ध रहता है तो ही आपको यह विकल्प चुनना चाहिए. यदि आप बार-बार अपने कंप्यूटर को ऑफ़लाइन करते हैं या उसे यात्रा पर अपने साथ ले जाते हैं, तो इसके बजाय साझा नोटबुक किसी नेटवर्क फ़ाइल साझा पर बनाएँ.

  5. अगला क्लिक करें.
  6. अपनी नई नोटबुक के लिए किसी उपयुक्त साझा स्थान का चयन करें. साझा OneNote नोटबुक्स संग्रहीत करने के लिए निम्न स्थान अनुशंसित किए जाते हैं:
    • आपकी कंपनी या विद्यालय के कंप्यूटर नेटवर्क पर कोई आंतरिक या सार्वजनिक फ़ाइल साझा
    • व्यवस्थापक अनुमति प्राप्त किसी कंप्यूटर पर कोई साझा फ़ोल्डर
    • Microsoft Windows SharePoint Services वेब साइट पर कोई दस्तावेज़ लाइब्रेरी
    • उच्च-संग्रह-क्षमता वाली USB (यूनिवर्सल सीरियल बस) ड्राइव

     सावधानी   हम अनुशंसा करते हैं कि आप साझा नोटबुक्स का उपयोग किसी अन्य फ़ाइल या फ़ोल्डर साझा और सिंक्रनाइज़ेशन तकनीकों के साथ न करें.

  7. स्थान बॉक्स में, साझा नोटबुक के लिए सुझाया गया स्थान जाँचें.

     नोट   चरण 2 में दर्ज किया गया नोटबुक नाम स्वत: स्थान पथ में जोड़ दिया जाएगा.

  8. साझा नोटबुक के स्थान की लिंक के साथ कोई ऐसा ई-मेल संदेश बनाने के लिए जिसे आप अन्य उपयोगकर्ताओं को भेज सकते हैं, इस नोटबुक की लिंक के साथ कोई ई-मेल बनाएँ जिसे मैं अन्य लोगों को भेज सकता हूँ चेक बॉक्स का चयन करें.

     युक्ति   किसी साझा नोटबुक की लिंक बनाए जाने के बाद उसे भेजने के लिए, साझा मेनू पर, साझा नोटबुक लिंक अन्य को भेजें क्लिक करें.

  9. बनाएँ क्लिक करें.

     नोट   OneNote आपके द्वारा नामित स्थान पर एक साझा नोटबुक बना देता है. नई नोटबुक विज़ार्ड में आपके द्वारा चयनित विकल्पों के आधार पर, अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए अनुमतियाँ सेट करने के चरण बताने के लिए OneNote एक संवाद बॉक्स और अतिरिक्त मदद विषय प्रदर्शित करता है.

कोई मौजूदा नोटबुक साझा करना

यदि आपने अपने कंप्यूटर पर पहले ही कोई OneNote नोटबुक बना रखी है और अन्य लोगों को उसे देखने और संपादित करने की अनुमति देना चाहते हैं, तो निम्न कार्य करें:

  1. OneNote में, उस नोटबुक को बंद करें जिसे आप साझा करना चाहते हैं. नोटबुक नेविगेशन पट्टी पर, नोटबुक के शीर्षक को राइट-क्लिक करें, और तब शॉर्टकट मेनू पर यह नोटबुक बंद करें क्लिक करें.
  2. फ़ाइल मेनू पर, OneNote से बाहर निकलने के लिए बाहर निकलें क्लिक करें.
  3. Windows कार्य पट्टी पर, प्रारंभ क्लिक करें, सभी प्रोग्राम इंगित करें, सहायक उपकरण इंगित करें, और तब Windows Explorer क्लिक करें.
  4. मेरे दस्‍तावेज़ फ़ोल्डर में, OneNote Notebooks ‍को डबल-क्लिक करें.

     नोट   यदि आपने OneNote सेटअप के दौरान अपनी नोटबुक्स का डिफ़ॉल्ट स्थान बदल दिया है, तो उस फ़ोल्डर को नेविगेट करें जिसमें आपकी OneNote नोटबुक्स हैं.

  5. उस नोटबुक फ़ोल्डर को राइट-क्लिक करें जिसे आप साझा करना चाहते हैं, और तब शॉर्टकट मेनू पर काटें क्लिक करें.
  6. Windows Explorer का उपयोग कर, उस साझा स्थान को नेविगेट करें जहाँ से अन्य लोग आपकी नोटबुक का उपयोग कर सकेंगे. Windows Explorer में संपादन मेनू पर, चिपकाएँ क्लिक करें.

     नोट   किसी मौजूदा नोटबुक फ़ोल्डर को काटने और चिपकाने से वह फ़ोल्डर प्रभावी रूप से आपके कंप्यूटर की हार्ड डिस्क से आपके द्वारा चयनित साझा स्थान पर चला जाता है. हम इस उद्देश्य के लिए नोटबुक्स की प्रतिलिपि बनाने की अनुशंसा नहीं करते.

  7. Windows Explorer द्वारा नोटबुक फ़ोल्डर को उसके नए स्थान पर ले जाने के बाद, Windows Explorer बंद कर दें और OneNote प्रारंभ करें.
  8. OneNote में फ़ाइल मेनू पर, खोलें इंगित करें, और नोटबुक खोलें क्लिक करें.
  9. नोटबुक खोलें संवाद बॉक्स में, उस साझा स्थान तक ब्राउज़ करें जहाँ आप पिछले चरणों में अपनी नोटबुक ले गए थे, नोटबुक फ़ोल्डर का चयन करने के लिए क्लिक करें, और तब खोलें क्लिक करें.

     युक्ति   अन्य उपयोगकर्ताओं को यह बताने के लिए कि वे आपकी नोटबुक का उपयोग उसके साझा स्थान पर कहाँ कर सकते हैं, आप उन्हें कोई ई-मेल संदेश भेज सकते हैं. OneNote में साझा मेनू पर, साझा नोटबुक लिंक अन्य को भेजें क्लिक करें.

अपने कंप्यूटर पर किसी मौजूदा नोटबुक का साझाकरण बंद करना

  1. OneNote में, अपने कंप्यूटर पर किसी ऐसी साझा नोटबुक के किसी पृष्ठ को नेविगेट करें जिसका साझाकरण आप बंद करना चाहते हैं.
  2. साझा मेनू पर, नोटबुक साझाकरण को रोकें क्लिक करें.
  3. पुष्टि संवाद बॉक्स में, चयनित नोटबुक का साझाकरण बंद करने के लिए हाँ क्लिक करें.

     नोट   यदि आपने इस फ़ोल्डर को एकाधिक नामों से साझा किया है या यदि नोटबुक किसी अन्य साझा फ़ोल्डर में है, तो आपकी नोटबुक अभी भी अन्य लोगों की पहुँच योग्य हो सकती है. ऐसी स्थितियों में, Windows Explorer में साझा नोटबुक फ़ोल्डर को राइट-क्लिक करें, और तब शॉर्टकट मेनू पर साझाकरण और सुरक्षा क्लिक करें. फ़ोल्डर गुण संवाद बॉक्स के साझा टैब पर, इस फ़ोल्डर को साझा नहीं करें क्लिक करें, और तब ठीक क्लिक करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

किसी लाइव साझा सत्र में भाग लेना या उसे होस्ट करना

जब आपका कंप्यूटर इंटरनेट या किसी नेटवर्क से कनेक्टेड होता है, तब आप अन्य OneNote उपयोगकर्ताओं जैसे सहकर्मी, सहपाठी, या मित्रों, के साथ साझा नोट लेने के सत्र में भाग ले सकते हैं. साझा नोट लेने का सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए रीयल टाइम में एक-दूसरे के नोट्स देखना और संपादित करना संभव बना देता है.

साझा नोट लेने के सत्र के दौरान, किसी नोटबुक में आप एक या एकाधिक विशिष्‍ट अनुभाग साझा कर सकते हैं. लिखा गया पाठ और हस्तलिखित डिजिटल इंक रीयल टाइम में प्रसारित होते हैं, जैसे कि आप किसी प्रतिभागी के कंप्यूटर पर उसका कार्य देख रहे हों. किसी साझा नोट लेने के सत्र के दौरान संचार की किसी अतिरिक्त वि‍धि जैसे टेलीफ़ोन वार्तालाप या इंस्टंट मैसेजिंग, का उपयोग करना अच्छा हो सकता है. यह अतिरिक्त जानकारी देने और यह पता करने में मदद करता है कि कौन से प्रतिभागी टिप्पणियाँ जोड़ रहे हैं या नोट्स संपादित कर रहे हैं.

किसी OneNote उपयोगकर्ता के रूप में, आप कोई नया साझा नोट लेने का सत्र प्रारंभ कर सकते हैं या मौजूदा सत्र में किसी प्रतिभागी के रूप में भाग ले सकते हैं. जब आप किसी साझा नोट लेने के सत्र में भाग लेते हैं, तब सभी प्रतिभागियों के नाम वर्तमान लाइव सत्र कार्यफलक में सूचीबद्ध होते हैं. यदि आप साझा नोट लेने का सत्र शुरू करते हैं, तो आप सत्र के लिए कोई पासवर्ड सेट कर सकते हैं, ताकि केवल पासवर्ड दर्ज करने वाले प्रतिभागी ही शामिल हो सकें.

यदि आप कोई साझा नोट लेने का सत्र शुरू करते हैं, तो आप साझा करने के लिए इच्छित सत्र का चयन कर उन प्रतिभागियों को आमंत्रित कर सकते हैं जिनके साथ आप जुड़ना चाहते हैं. यदि आपके कंप्यूटर पर OneNote स्थापित है, तो किसी साझा नोट लेने के सत्र में दूसरों को आमंत्रित करते समय एक ई-मेल संदेश स्वचालित रूप से बना दिया जाता है जिसमें सत्र के लिए आमंत्रण, सत्र होस्ट के कंप्यूटर का IP पता, और यदि आवश्यक हो तो सत्र के लिए पासवर्ड होता है. संदेश की समीक्षा करने के बाद, आप इसे प्रतिभागियों को भेज सकते हैं.

प्रतिभागी किसी भी समय साझा नोट लेने का सत्र छोड़ सकते हैं.

 नोट 

  • Use strong passwords that combine uppercase and lowercase letters, numbers, and symbols. Weak passwords don't mix these elements. Strong password: Y6dh!et5. Weak password: House27. Passwords should be 8 or more characters in length. A pass phrase that uses 14 or more characters is better. For more information, see Help protect your personal information with strong passwords.

    It is critical that you remember your password. If you forget your password, Microsoft cannot retrieve it. Store the passwords that you write down in a secure place away from the information that they help protect.

  • यदि आप किसी साझा नोट लेने के सत्र के लिए पासवर्ड या IP पता भेजना चाहते हैं, तो यह अनुशंसा की जाती है कि आप किसी ऐसे ई-मेल प्रोग्राम का उपयोग करें जो इन्फ़ॉर्मेशन राइट्स मैनेजमेंट का समर्थन करता हो, जैसे Microsoft Office Outlook 2007. . सीमित अनुमति वाला कोई ई-मेल संदेश बना कर, आप किसी साझा नोट लेने के सत्र के लिए पासवर्ड या IP पता सुरक्षित कर सकते हैं. यदि प्राप्तकर्ताओं के कंप्यूटर पर Microsoft Office Outlook 2007 स्थापित नहीं है, तो वे Internet Explorer या सीमित अनुमति वाली सामग्री का समर्थन करने वाले किसी अन्य प्रोग्राम के लिए Windows Rights Management Add डाउनलोड कर सकते हैं.

कोई साझा नोट लेने का सत्र होस्ट करना

यदि आप कोई साझा नोट लेने का सत्र होस्ट कर रहे हैं, तो आप निम्न कार्य कर सकते हैं:

दिखाएँकोई लाइव साझा सत्र प्रारंभ करना.

  1. अन्य लोगों के साथ साझा करने के लिए इच्छित नोटबुक और अनुभाग खोलें.
  2. साझा मेनू पर, लाइव साझा सत्र इंगित करें, और तब वर्तमान अनुभाग साझा करना प्रारंभ करें क्लिक करें.

    सत्र प्रारंभ करें कार्यफलक खुलता है.

  3. लाइव साझा सत्र में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों हेतु आवश्यक पासवर्ड असाइन करने के लिए, सत्र प्रारंभ करें कार्यफलक के सत्र पासवर्ड बॉक्स में कोई पासवर्ड प्रदान किया जाना चाहिए.

     नोट   

    Use strong passwords that combine uppercase and lowercase letters, numbers, and symbols. Weak passwords don't mix these elements. Strong password: Y6dh!et5. Weak password: House27. Passwords should be 8 or more characters in length. A pass phrase that uses 14 or more characters is better. For more information, see Help protect your personal information with strong passwords.

    It is critical that you remember your password. If you forget your password, Microsoft cannot retrieve it. Store the passwords that you write down in a secure place away from the information that they help protect.

  4. लाइव साझा सत्र प्रारंभ करें क्लिक करें.
  5. वर्तमान लाइव सत्र कार्यफलक में, इच्छित विकल्प सेट करें.

दिखाएँकिसी लाइव साझा सत्र में प्रतिभागियों को आमंत्रित करना

  1. वर्तमान लाइव सत्र कार्यफलक में, निम्न में से कोई एक कार्य करें:
    • लाइव साझा सत्र में प्रतिभागियों को अपने साझा पृष्‍ठों में संपादन की अनुमति देने के लिए, सहभागियों को संपादन की अनुमति दें चेक बॉक्स का चयन करें.
    • साझा सत्र में प्रतिभागियों को अपने लाइव साझा सत्र देखने की अनुमति देने पर साझा किए जा रहे पृष्ठ को परिवर्तित करने की अनुमति नहीं देने के लिए, सहभागियों को संपादन की अनुमति दें चेक बॉक्स रिक्त करें.
  2. सहभागियों को आमंत्रित करें क्लिक करें.
  3. खुलने वाले ई-मेल संदेश के प्रति बॉक्स में, उन प्रतिभागियों के ई-मेल पते लिखें जिन्हें आप आमंत्रित करना चाहते हैं, और तब भेजें क्लिक करें.

 नोट 

  • आप इन्फ़ॉर्मेशन राइट्स मैनेजमेंट का समर्थन करने वाले किसी ई-मेल प्रोग्राम, जैसे Office Outlook 2007 के उपयोग द्वारा ‍सीमित अनुमति वाला ई-मेल संदेश बना सकते हैं. सीमित अनुमति वाला कोई ई-मेल संदेश बना कर, आप किसी साझा नोट लेने के सत्र के लिए पासवर्ड या IP पता सुरक्षित कर सकते हैं. यदि प्राप्तकर्ता के कंप्यूटर पर Outlook स्थापित नहीं है, तो वे Internet Explorer या सीमित अनुमति वाली सामग्री का समर्थन करने वाले अन्य प्रोग्राम के लिए Windows Rights Management Add डाउनलोड कर सकते हैं.
  • यदि आपके कंप्यूटर पर Outlook स्थापित नहीं है, तो जब आप सहभागियों को आमंत्रित करें क्लिक करते हैं, तब साझा नोट लेने के सत्र के बारे में जानकारी वाला एक संवाद बॉक्स आता है. आपको प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी — जैसे पासवर्ड या IP पता — संचार की किसी सुरक्षित विधि के उपयोग द्वारा देना चाहिए.
  • Use strong passwords that combine uppercase and lowercase letters, numbers, and symbols. Weak passwords don't mix these elements. Strong password: Y6dh!et5. Weak password: House27. Passwords should be 8 or more characters in length. A pass phrase that uses 14 or more characters is better. For more information, see Help protect your personal information with strong passwords.

    It is critical that you remember your password. If you forget your password, Microsoft cannot retrieve it. Store the passwords that you write down in a secure place away from the information that they help protect.

दिखाएँसाझा नोट लेने का सत्र छोड़ना

  • वर्तमान लाइव सत्र कार्यफलक में, साझा सत्र छोड़ें क्लिक करें.

     नोट   वर्तमान लाइव सत्र कार्यफलक बंद करने से सत्र बंद नहीं होता.


किसी साझा नोट लेने के सत्र में भाग लेना

यदि आप साझा नोट लेने के सत्र के होस्ट हैं, तो आप निम्न कार्य कर सकते हैं:

दिखाएँकिसी साझा नोट लेने के सत्र में शामिल होना

  1. साझा मेनू पर, साझा सत्र इंगित करें, और तब सत्र में भाग लें क्लिक करें.
  2. लाइव सत्र में भाग लें कार्यफलक में लाइव साझा सत्र पता बॉक्स में, सत्र के होस्ट कंप्यूटर का IP पता लिखें.
  3. यदि सत्र में भाग लेने के लिए किसी पासवर्ड की आवश्यकता है, तो सत्र पासवर्ड बॉक्स में पासवर्ड लिखें.
  4. सत्र में भाग लें क्लिक करें.

     नोट   यदि आपए पासवर्ड नहीं पता हो तो सत्र होस्ट से संपर्क करें.

दिखाएँकोई साझा नोट लेने का सत्र छोड़ना

  • वर्तमान लाइव सत्र कार्यफलक में, पृष्ठ जोड़ें क्लिक करें.

     नोट   लाइव साझा सत्र छोड़ें कार्यफलक बंद करने से सत्र बंद नहीं होता.


पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष