डिजिटल हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र विवरण देखना

आप किसी डिजिटल हस्ताक्षर या डिजिटल हस्ताक्षर बनाने के लिए उपयोग किए गए प्रमाणपत्र की जानकारी को Microsoft Word, Microsoft PowerPoint, Microsoft Excel और Microsoft InfoPath मे देख सकते हैं

डिजिटल हस्ताक्षर जोड़ने या निकालने की अधिक जानकारी के लिए, डिजिटल हस्ताक्षर जोड़ें या निकालें देखें.

 नोट   डिजिटल हस्‍ताक्षर Microsoft Word Starter 2010 या Microsoft Excel Starter 2010 में बनाए या निकाले नहीं जा सकते.

आप क्या करना चाहते हैं?


डिजिटल-हस्ताक्षर विवरण देखना

  1. उस डिजिटल हस्ताक्षर वाली फ़ाइल को खोलें, जिसे आप देखना चाहते हैं.
  2. फ़ाइल टैब पर क्लिक करें.
  3. जानकारी पर क्लिक करें, और फिर हस्ताक्षर देखें क्लिक करें.
  4. सूची में किसी हस्ताक्षर नाम पर नीचे-तीर पर क्लिक करें और फिर हस्ताक्षर विवरण क्लिक करें.

हस्ताक्षर विवरण

छुपी हुई हस्ताक्षरित सामग्री की अधिक जानकारी के लिए, अतिरिक्त जानकारी और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित छुपी हुई सामग्री देखें.

हस्ताक्षर विवरण संवाद बॉक्स मान्यता-संदेश

किसी डिजिटल हस्ताक्षर की मान्यता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी, हस्ताक्षर विवरण संवाद बॉक्स में प्रकट होती है. इन संदेशों से आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि क्या हस्ताक्षर:

  • मान्य है     हस्ताक्षर वर्तमान समय का है. प्रमाणपत्र विश्वसनीय है, और इसकी समय-सीमा समाप्त नहीं हुई है या इसे रद्द नही किया है.
  • अमान्य     प्रमाणत्र रद्द किया गया है या हस्ताक्षरित सामग्री बदल दी गयी है
  • पुनर्प्राप्तियोग्य त्रुटि     हस्ताक्षर मान्य नहीं है, लेकिन इसे मान्य स्थिति में लाया जा सकता है. हो सकता है कि आप ऑफ़लाइन हों, प्रमाणपत्र की समय-सीमा समाप्त हुई हो सकती है या प्रमाणपत्र जारीकर्ता विश्वसनीय नहीं है.
  • आंशिक हस्ताक्षर     फ़ाइल का एक भाग हस्ताक्षरित है.

किसी हस्ताक्षर की विश्वसनीयता के बारे में अधिक जानने के लिए, हस्ताक्षार विश्वसनीय है कैसे बताएँ देखें.

डिजिटल-हस्ताक्षर स्तर और मानक

निम्न तालिका हस्ताक्षर प्रकार और संबंधित वर्णन दिखाती है.

हस्ताक्षर प्रकार वर्णन
लीगेसी MD5 एक बाइनरी हस्ताक्षर, एल्गोरिथम MD5 हैश एल्गोरिथम का उपयोग कर बनाया जाता है. यह Office 2003 या उससे पहले के संस्करणों में डिफ़ॉल्ट डिजिटल-हस्ताक्षर प्रकार है.
XML-DSig एक लघु अवधि वाला डिजिटल हस्ताक्षर, जो केवल डिजिटल प्रमाणपत्र की मान्यता अवधि के लिए मान्य होगा
XAdES-EPES एक लघु-अवधि डिजिटल हस्ताक्षर, जो प्रमाणपत्र जानकारी को भी संग्रहीत करता है
XAdES-T एक टाइमस्टैम्प लगा हुआ डिजिटल हस्ताक्षर
XAdES-C प्रमाणपत्र और रद्दीकरण सदंर्भों सहित टाइमस्टैम्प लगा हुआ डिजिटल हस्ताक्षर
XAdES-X एक XAdES-C हस्ताक्षर, जो प्रमाणपत्र और रद्दीकरण संदर्भों पर भी टाइमस्टैम्प लगाता है
XAdES-X-L एक XAdES-X हस्ताक्षर, जो हस्ताक्षर करने के समय से, हस्ताक्षर-प्रमाणपत्र की श्रृंखला में प्रमाणपत्रों और उनकी रद्दीकरण जानकारी को भी संग्रहीत करता है

 महत्वपूर्ण   डिफ़ॉल्ट रूप से, Word, PowerPoint, Excel और InfoPath 2010 XAdES-EPES हस्ताक्षर बनाते हैं. उच्च-स्तर के हस्ताक्षर बनाने हेतु, आवश्यक कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग्स सेट करने के लिए, अपने सिस्टम व्यवस्थापक से सलाह लें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

प्रमाणपत्र विवरण देखना

हस्ताक्षर विवरण संवाद बॉक्स, इस रूप में हस्ताक्षर बॉक्स में हस्ताक्षरकर्ता का नाम और प्रमाण पत्र किसने जारी किया जैसी प्रमाणपत्र जानकारी प्रदर्शित करता है.

  1. उस प्रमाणपत्र वाली फ़ाइल को खोलें, जिसे आप देखना चाहते हैं.
  2. फ़ाइल टैब पर क्लिक करें.
  3. जानकारी पर क्लिक करें, और फिर हस्ताक्षर देखें क्लिक करें.

मान्य हस्ताक्षरकर्ता के साथ हस्ताक्षर फलक

  1. सूची में किसी हस्ताक्षर नाम पर नीचे-तीर पर क्लिक करें और फिर हस्ताक्षर विवरण क्लिक करें.
  2. हस्ताक्षर विवरण संवाद बॉक्स में दृश्य पर क्लिक करें.

प्रमाणपत्र संवाद

प्रमाणपत्र संवाद बॉक्स में प्रमाणपत्र के बारे में जानकारी प्रकट होती है, उदाहरण के लिए:

  • किसे जारी किया गया
  • इनके द्वारा जारी
  • प्रमाणपत्र की मान्यता अवधि
  • स्थिति जैसे, मान्य, समय-सीमा समाप्त या रद्द किया गया

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

 
 
इनपर लागू:
Excel 2013, InfoPath 2013, PowerPoint 2013, Word 2013, Excel 2010, InfoPath 2010, PowerPoint 2010, Word 2010