Lync 2010 को आज़माने के शीर्ष 10 कारण

1 एक संचार अनुभव

Microsoft Lync 2010 सही में, त्वरित मैसेजिंग, मीटिंग्स और वॉइस सहित एक एकीकृत संचार है. अद्यतन किए गए उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस के साथ, Lync 2010 उन संचार उपकरणों को साथ लाता है, जो उनके उपयोग के लिए उस तरह से कार्य करते हैं जैसे आपने उपयोग किया है. डैशबोर्ड की वे क्लाइंट सुविधाएँ जो इसे ढूँढने में आसान बनाती हैं और सामान्य फ़ंक्शंस का उपयोग करती हैं, जैसे कि डायल पैड, विज़ुअल वॉइसमेल, संपर्क सूची और सक्रिय वार्तालापों की सूची.

2 अभी कौशल खोज सहित सही व्यक्ति को ढूँढना

Lync 2010, आपकी आवश्यकता की वि‍शेषज्ञता को ढूँढने में आपकी मदद करने के लिए कौशल खोज पर आधारित-Microsoft SharePoint के साथ कार्य करता है. कौशल खोज में, आपके संगठन में उन विशेषज्ञों की सूची प्राप्त करने के लिए, जिनके पास वह कौशल है जो आप चाहते हैं, आप वे कीवर्ड्स दर्ज कर सकते हैं, जो कौशल, विशेषज्ञता और समूह जानकारी का वर्णन करते हैं. और जब आप विशेषज्ञों को सही कौशलों के साथ पाते हैं, तो आप उनसे सीधे Lync 2010 द्वारा संपर्क कर सकते हैं.

3 Office and SharePoint से संचार करना

डिफ़ॉल्ट रुप से, आप उपस्थिति जानकारी देख सकते हैं—Microsoft Outlook, SharePoint, और अन्य Office अनुप्रयोग में—कौन उपलब्ध है, दूर है, व्यस्त है या ऑफ़लाइन है. उपस्थिति चि‍ह्न को हॉवर करने से त्वरित हॉवर मेनू प्रदर्शित होता है जिसका उपयोग आप अनुप्रयोग से वार्तलाप प्रारंभ करने के लिए कर सकते हैं. Lync Server 2010 आपको अधिक स्ट्रीमलाइन किए गए संचार प्रदान करता है और आपको आपके द्वारा नियमित रूप से उपयोग किए जाने वाले अनुप्रयोग के अंतर्गत संचार पर क्लिक करने देता है.

4 अपने संगठन के बाहर लोगों से क्नेक्ट करना

सर्वर-से-सर्वर संयुक्त क्षमताओं से, आप अपने कॉर्पोरेट नेटवर्क के अन्य Microsoft Lync Server उपयोगकर्ताओं के साथ उपस्थिति और IM का उपयोग कर सकते हैं. और सार्वजनिक IM कनेक्टिविटी आगे भी MSN, Windows Live, Yahoo!, और AOL सहित कई सार्वजनिक IM नेटवर्क्स के साथ आपको कनेक्ट करके आपकी पहुँच को बढ़ाता है.

5 व्यक्तिगत नोट स्थान और फ़ोटो के साथ उपस्थिति विस्तृत करना

एन्हांस्ड गोपनीयता सेटिंग्स के साथ अपके व्यक्तिगत जानकारी पर आपका नियंत्रण प्रदान करके, उपस्थिति अब आपके व्यक्तिगत नोट्स, स्थानों और फ़ोटोज़ को प्रदर्शित करती है. अब आप स्वयं के लिए उपस्थिति स्थिति सेट कर सकते हैं या इसे अपने कैलेंडर, साइन-इन स्थिति और अधि‍क पर आधारित स्वचालित रूप से सेट किया जा सकता है. आप उनके साथ अधिक या कम जानकारी साझा करने के लिए विशिष्ट संपर्कों हेतु पहुँच स्तरों को अनुकूलित कर सकते हैं.

6 कभी कॉल न छोड़ना

अपने डेस्कटॉप क्लाइंट के अतिरिक्त, अपने फ़ोन, घर के फ़ोन या अन्य टेलीफ़ोन नंबर पर आवक कॉल्स को स्वचालित रूप से रिंग करने के लिए Lync 2010 के साथ रिंग करने का उपयोग करें.

7 साधारण, आवश्यक, विश्वसनीय कॉन्फ़्रेंस करना

अधिक प्रभावी रूप से सहयोग करें. Lync 2010, छवियों और अन्य सामग्री की प्रतिलिपि बनाने और चिपकाने की क्षमता सहित, अंतर्निहित डेस्कटॉप और अनुप्रयोग साझाकरण, PowerPoint अपलोड्स और रिच व्हाइटबोर्ड क्षमताएँ प्रदान करता है. Outlook में या मीटिंग अनुस्मारक में एक एकल क्लिक से मीटिंग्स शेड्यूल करें या उसमें शामिल हों. अधिक सुरक्षा और भाग लेने वालों पर नियंत्रण रखने के लिए भागीदारों को वर्चुअल लॉबी में रखें.

8 अपनी कॉन्फ़्रेंस को प्रभावी रूप से प्रबंधित करना

यदि आप कॉन्फ़्रेस आयोजक हैं, तो आप सहभागियों को “लॉबी” में रख सकते हैं और फिर मीटिंग आमंत्रणों के अनधिकृत अग्रेषण से होने वाली शर्मनाक त्रुटियों और सुरक्षा समस्याओं से बचने के लिए, उन्हें अंदर आने की अनुमति दे सकते हैं. कॉन्फ़्रेस आयोजक कॉन्फ़्रेस आरंभ होने के बाद भी सहभागियों को हटा सकते या शांत कर सकते हैं.

9 गतिविधि फ़ीड के साथ अप टू डेट रहना

Lync 2010 में गतिविधि फ़ीड टैब आपकी कंपनी में आपको और अन्य को यह जानने की अनुमति देता है कि सहकर्मी क्या सोच रहे हैं और क्या कर रहे हैं. विचारों को प्रसारित करके और सभी को बता कर कि “आज क्या हो रहा है?”, सामान्य प्रशंसा या निराशा को साझा करें

10 मौजूदा वार्तालापों देखना और पुनः शामिल करना

वार्तालाप टैब , Lync 2010 में संपर्कों के साथ बातचीत से वार्तालाप इतिहास शामिल करता है. आप अपने संचार का ट्रैक रखने में मदद के लिए त्वरित संदेशों को सहेजने हेतु चुन सकते हैं. Lync 2010, आवक और जावक फ़ोन कॉल्स का इतिहास भी बनाए रखता है, जो त्वरित संदर्भ के लिए फ़ोन नंबर के साथ सूचीबद्ध होता है. इस तरह, आप मूल प्रसंग के साथ वार्तलाप को पुनर्प्रारंभ कर सकते हैं और दोनों सहभागी विंडो में इतिहास देख सकते हैं. और यदि कॉन्फ़्रेस या कॉल छूट जाती है, तो आप फ़ोन नंबर पुन: डायल किए बिना या मीटिंग आमंत्रण के लिए देखे बिना वार्तालाप टैब से पुनः शामिल कर सकते हैं.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष