कोई ऐसा प्रपत्र टेम्पलेट डिज़ाइन करना जो InfoPath 2003 के साथ कार्य करता हो

Microsoft Office InfoPath 2007 में कई ऐसी सुविधाएँ हैं जो आपके लिए InfoPath 2003 का उपयोग करने वाले लोगों के साथ प्रपत्र टेम्पलेट्स साझा करना आसान बनाती हैं. यह आलेख उन सुविधाओं और साथ-साथ उन Office InfoPath 2007 सुविधाओं की व्याख्या करता है जो InfoPath 2003 में कार्य नहीं करती हैं.

इस आलेख में


InfoPath 2003 के संगत प्रपत्र टेम्पलेट्स डिज़ाइन करने हेतु परिदृश्य

Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट्स, जो InfoPath 2003 में भी कार्य करते हैं, को पूर्व संस्करण के संग कहा जाता है. निम्न परिदृश्यों में आप पूर्व संस्करण से संगतता और वह आपके प्रपत्र टेम्पलेट के लिए क्या महत्व रखती है यह जानेंगे:

जब आप कोई मौजूदा InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट खोलते हैं     जब आप कोई InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट Office InfoPath 2007 डिज़ाइन मोड में खोलते हैं, तब InfoPath यह पता लगाता है कि वह प्रपत्र टेम्पलेट मूल रूप से InfoPath 2003 में डिज़ाइन किया गया था और यह तथ्य बताने के लिए इस रूप में सहेजें संवाद बॉक्स में फ़ाइल स्वरूप को स्वचालित रूप से परिवर्तित कर देता है.

इस प्रकार सहेजें सूची में चयनित InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट

बाद में, यदि आप केवल Office InfoPath 2007 में कार्य करने वाले अपने प्रपत्र टेम्पलेट में कोई सुविधा जोड़ते हैं, तो InfoPath आपको सूचित करता है कि वह सुविधा InfoPath 2003 में समर्थित नहीं है. अपने प्रपत्र टेम्पलेट को सहेजने या प्रकाशित करने से पहले आपको असमर्थित सुविधा निकाल देनी चाहिए.

जब आप कोई नया प्रपत्र टेम्पलेट डिज़ाइन करते हैं जो InfoPath 2003 भी कार्य करता है     जब आप Office InfoPath 2007 में कोई नया प्रपत्र टेम्पलेट डिज़ाइन करते हैं, तो प्रपत्र टेम्पलेट स्वचालित रूप से InfoPath 2003 के संगत नहीं होता है. उसे संगत बनाने के लिए, आपको प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजना चाहिए. आपके द्वारा स्वरूप परिवर्तित किए जाने पर यदि InfoPath असमर्थित सुविधाओं का पता लगाता है, जैसे कि इन्फ़ॉर्मेशन राइट्स मैनेजमेंट (IRM) की उपस्थिति, तो इससे पहले कि आप प्रपत्र टेम्पलेट को सफलतापूर्वक सहेज सकें या प्रकाशित कर सकें आपको उन सुविधाओं को निकाल देना चाहिए. कुछ स्थितियों में, आप अपने प्रपत्र टेम्पलेट में असमर्थित सुविधाएँ छोड़ सकते हैं, परंतु हो सकता है कि असमर्थित सुविधाएँ उस प्रकार कार्य नहीं करें जैसे कि InfoPath 2003 में करती हैं.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

किसी Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजना

यदि InfoPath 2003 के उपयोगकर्ता किसी Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट पर आधारित कोई प्रपत्र खोलने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें एक त्रुटि संदेश दिखाई देता है, और प्रपत्र नहीं खुलता है. किसी प्रपत्र टेम्पलेट को पूर्व संस्करण के संगत बनाने के लिए, अर्थात उपयोगकर्ता उस प्रपत्र टेम्पलेट पर आधारित प्रपत्रों को InfoPath 2003 में खोल सकते हैं, आपको इस रूप में सहेजें संवाद बॉक्स में इस प्रकार सहेजें विकल्प को बदल देना चाहिए, जैसा कि निम्न कार्यविधि में बताया गया है:

  1. वह प्रपत्र खोलें जिसे आप InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजना चाहते हैं.
  2. फ़ाइल मेनू पर, इस रूप में सहेजें क्लिक करें.
  1. इस प्रकार सहेजें सूची में, InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट क्लिक करें.
  2. सहेजें क्लिक करें.

InfoPath आपके प्रपत्र टेम्पलेट को उन नियंत्रणों और सुविधाओं के लिए जाँचता है जो InfoPath 2003 में समर्थित नहीं हैं और यदि कोई असमर्थित नियंत्रण या सुविधाएँ मिलती हैं तो आपको सूचित करता है.

दिखाएँसंगतता समस्याओं की समीक्षा और उन समस्याओं को हल करना

संगतता समस्याओं को हल करने के लिए, आप डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक खोलें, वहाँ समस्याओं की समीक्षा करें, और कोई भी अवरोध करने वाली समस्या हल करें.

  1. डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक खोलने के लिए, उपकरण मेनू पर डिज़ाइन परीक्षक क्लिक करें.
  2. डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में, ताज़ा करें क्लिक करें, और प्रकट होने वाले किसी संदेश या त्रुटियों पर ध्यान दें.

निम्न तालिका डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में त्रुटियों और संदेशों के बीच अंतर का वर्णन करती है.

चिह्न प्रका वर्णन
चिह्न छवि त्रुटि प्रपत्र टेम्पलेट ठीक से कार्य नहीं करेंगे. आपको प्रपत्र टेम्पलेट प्रकाशित करने से पहले त्रुटि ठीक करनी चाहिए.
चिह्न छवि संदेश हो सकता है कि प्रपत्र टेम्पलेट अपेक्षा के अनुसार कार्य न करें. संदेश त्रुटि की अपेक्षा कम गंभीर होते है. आप चुन सकते हैं कि प्रपत्र टेम्पलेट प्रकाशित करने से पहले संदेशों को संबोधित करें या नहीं.
  1. पूर्व संस्करण से संगतता के अंतर्गत, समस्या का स्पष्टीकरण और उसे हल करने हेतु सुझावों को देखने के लिए त्रुटि या संदेश पाठ को क्लिक करें.
  2. अपने प्रपत्र टेम्पलेट में कोई भी आवश्यक परिवर्तन करना.
  3. डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में, ताज़ा करें क्लिक करें. सुनिश्चित करें कि आपका प्रपत्र टेम्पलेट समस्याओं से मुक्त है, और तब उसे सहेजें या प्रकाशित करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में पूर्व संस्करण-संगतता त्रुटियाँ और संदेश दिखाना

अधिकांश Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट्स को InfoPath 2003 के संगत होने की आवश्यकता नहीं होती. इसलिए, Office InfoPath 2007डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में पूर्व संस्करण-संगतता त्रुटियों और संदेशों को स्वचालित रूप से छुपा देता है.

आप केवल निम्न स्थितियों में डिफ़ॉल्ट रूप से त्रुटियाँ या संदेश देखते हैं:

  • आप किसी InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट को Office InfoPath 2007 डिज़ाइन मोड में खोलते हैं.
  • सहेजें या इस रूप में सहेजें संवाद बॉक्स में इस प्रकार सहेजें सूची में आप InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट का चयन करते हैं.

अन्य सभी स्थितियों में, आपको डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में पूर्व संस्करण-संगतता त्रुटियों और संदेशों को दिखाने के लिए मैन्यूअली चुनना चाहिए, जैसा कि निम्न कार्यविधि में वर्णित किया गया है.

पूर्व संस्करण-संगतता त्रुटियाँ और संदेश दिखाना

  1. डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक खोलने के लिए, उपकरण मेनू पर डिज़ाइन परीक्षक क्लिक करें.
  1. डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में, संगतता सेटिंग्स परिवर्तित करें क्लिक करें.
  2. InfoPath 2003 के साथ संगतता पर रिपोर्ट दिखाएँ चेक बॉक्स का चयन करें, और तब ठीक क्लिक करें.
  3. डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में, ताज़ा करें क्लिक करें, और तब पूर्व संस्करण से संगतता के अंतर्गत प्रकट होने वाली त्रुटियों या संदेशों की समीक्षा करें.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

फ़ाइलें सहेजते समय InfoPath 2003 को डिफ़ॉल्ट स्वरूप के रूप में सेट करना

आपके द्वारा डिज़ाइन किए गए सभी नए प्रपत्र टेम्पलेट्स को InfoPath 2003 स्वरूप में स्वचालित रूप से सहेजने के लिए आप Office InfoPath 2007 को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं.

  1. उपकरण मेनू पर, विकल्प क्लिक करें.
  2. डिज़ाइन टैब क्लिक करें.
  3. सहेजें के अंतर्गत, InfoPath प्रपत्रों को इस रूप में सहेजें सूची में, InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट क्लिक करें.

इसके बाद आप जो भी प्रपत्र टेम्पलेट्स बनाएँगे वे InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजे जाएँगे. मौजूदा प्रपत्र टेम्पलेट्स अपने मूल स्वरूप में ही रहेंगे.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

वे Office InfoPath 2007 सुविधाएँ जो InfoPath 2003 में अनुपलब्ध हैं

Office InfoPath 2007 की अधिकतर सुविधाएँ InfoPath 2003 में भी कार्य करती हैं. इससे आपके लिए ऐसे Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट्स बनाना आसान हो जाता है जो InfoPath 2003 चलाने वाले उपयोगकर्ताओं द्वारा खोले जा सकते हैं. तथापि, बहुत कम Office InfoPath 2007 सुविधाएँ हैं जो InfoPath 2003 में अपेक्षित रूप से कार्य नहीं करतीं हैं — या कार्य ही नहीं करतीं हैं . ये सुविधाएँ InfoPath 2003 के साथ कार्य करने के लिए डिज़ाइन किए गए किसी Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट में त्रुटियाँ या संदेश उत्पन्न करती हैं.

दिखाएँत्रुटियों और संदेशों में क्या अंतर है?

निम्न तालिका डिज़ाइन परीक्षक कार्यफलक में त्रुटियों और संदेशों के बीच अंतर का वर्णन करती है.

चिह्न प्रकार वर्णन
चिह्न छवि त्रुटि प्रपत्र टेम्पलेट ठीक से कार्य नहीं करेंगे. आपको प्रपत्र टेम्पलेट प्रकाशित करने से पहले त्रुटि ठीक करनी चाहिए.
चिह्न छवि संदेश हो सकता है कि प्रपत्र टेम्पलेट अपेक्षा के अनुसार कार्य न करें. संदेश त्रुटि की अपेक्षा कम गंभीर होते है. आप चुन सकते हैं कि प्रपत्र टेम्पलेट प्रकाशित करने से पहले संदेशों को संबोधित करें या नहीं.

निम्न तालिका उन Office InfoPath 2007 सुविधाओं को सूचीबद्ध करती है जो InfoPath 2003 में समर्थित नहीं हैं.

Office InfoPath 2007 सुविधा समस्या का प्रकार विवरण
इनफ़रमेशन राइट्स मैनेजमेंट (IRM) चिह्न छवि इंफ़ॉर्मेशन राइट्स मैनेजमेंट (IRM) सुविधाएँ InfoPath 2003 में समर्थित नहीं हैं. अपने Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजने के पहले, आपको अनुमति संवाद बॉक्स में प्रपत्र टेम्पलेट के लिए राइट्स मैनेजमेंट अक्षम कर देना चाहिए. अनुमति संवाद बॉक्स खोलने के लिए, फ़ाइल मेनू पर क्रेडेंशियल प्रबंधित करें क्लिक करें.
डेटा कनेक्शन लायब्रेरीज़ चिह्न छवि यदि आपके प्रपत्र टेम्पलेट में कोई डेटा कनेक्शन (डेटा कनेक्शन: किसी InfoPath प्रपत्र और किसी बाह्य डेटा स्रोत, जैसे किसी डेटाबेस, वेब सेवा, SharePoint लायब्रेरी, या XML फ़ाइल के बीच कनेक्शन है. डेटा कनेक्शन डेटा क्वेरी और सबमिट करने के लिए उपयोग किए जाते हैं.) किसी Microsoft Office SharePoint Server 2007 साइट पर किसी डेटा कनेक्शन लायब्रेरी (डेटा कनेक्शन लाइब्रेरी: Microsoft Office SharePoint Server 2007 चला रही साइट पर स्थित दस्तावेज़ लाइब्रेरी, जिसमें यूनिवर्सल डेटा कनेक्शन (.udcx) और Office डेटा कनेक्शन (.odc) फ़ाइलों का संग्रह होता है.) से लिंक होता है, तो आपको अपने प्रपत्र टेम्पलेट में से वह डेटा कनेक्शन निकाल देना चाहिए, या कम से कम डेटा कनेक्शन में से डेटा कनेक्शन लायब्रेरी के संदर्भ निकाल दें. अपने प्रपत्र टेम्पलेट में डेटा कनेक्शन तक पहुँचने के लिए, उपकरण मेनू पर डेटा कनेक्शन क्लिक करें.
addDays, addSeconds, और userName फ़ंक्शंस चिह्न छवि addDays, addSeconds और userName फ़ंक्शंस InfoPath 2003 में समर्थित नहीं हैं. ये फ़ंक्शंस कभी-कभी XPath (XML पथ भाषा (XPath): किसी XML दस्तावेज़ के भागों को संबोधित करने वाली भाषा. XPath स्ट्रिंग्स, संख्याएँ और बूलियन के परिवर्तनों के लिए मूल सुविधाएँ भी प्रदान करती है.) व्यंजक में प्रकट होते हैं और किसी सूत्र के भाग मे रूप में भी आ सकते हैं. किसी Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजने के पहले, आपको इन फ़ंक्शंस के कोई भी संदर्भ निकाल देने चाहिए.
किसी होस्टिंग वातावरण को डेटा सबमिट करने की सक्षमता चिह्न छवि InfoPath 2003 में, आप किसी होस्टिंग वातावरण (हो्स्ट करने वाला वातावरण: कोई वेब या डेस्कटॉप अनुप्रयोग, जैसे कोई Windows Forms अनुप्रयोग, जिसमें कोई InfoPath प्रपत्र एम्बेड किया जाता है.) जैसे कि Microsoft ASP.NET पृष्ठ, में डेटा सबमिट नहीं कर सकते. अपने प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में प्रकाशित करने या सहेजने के पहले, आपको ऐसा करने वाले डेटा कनेक्शन हटाना आवश्यक है.
Office InfoPath 2007 ऑब्जेक्ट मॉडल चिह्न छवि Office InfoPath 2007 ऑब्जेक्ट मॉडल प्रबंधित कोड के लिए बेहतर समर्थन प्रदान करता है. यह नया ऑब्जेक्ट मॉडल InfoPath 2003 में समर्थित नहीं है. यदि आपने Office InfoPath 2007 ऑब्जेक्ट मॉडल का उपयोग आपके Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट हेतु कोड लिखने के लिए किया है, लेकिन बाद में आपने उस प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 के संगत बनाने का निश्चय किया है, तो आपको कोड को हटा देना चाहिए या उसे InfoPath 2003 ऑब्जेक्ट मॉडल के उपयोग द्वारा पुन: लिखना चाहिए.
कुछ प्रपत्र कोड भाषाएँ चिह्न छवि यदि आपने Microsoft Visual Studio 2005 Tools for Applications (VSTA) (अनुप्रयोगों के लिए Microsoft Visual Studio 2005 उपकरण (VSTA): एक प्रबंधित कोड प्रोग्रामिंग-वातावरण जो किसी InfoPath प्रपत्र टेम्पलेट में Visual Basic या Visual C# कोड बनाने, संपादित करने और डीबग करने में उपयोग किया जा सकता है.) या 2007 Microsoft Office सिस्टम के लिए Microsoft Visual Studio 2005 उपकरण के उपयोग से Microsoft Visual Basic या Microsoft Visual C# प्रबंधित कोड अपने प्रपत्र टेम्पलेट में जोड़ा है, तो आपको उस कोड को निकाल देना चाहिए या InfoPath 2003 के साथ कार्य करने के लिए उसे पुन: लिखना चाहिए. यदि आप कोड निकालना चाहते हैं, तो प्रपत्र विकल्प संवाद बॉक्स (प्रोग्रामिंग अनुभाग) में कोड निकालें क्लिक करें. आपको प्रपत्र कोड भाषा को InfoPath 2003 में समर्थित किसी भाषा में परिवर्तित करने की आवश्यकता भी हो सकती है.
डेटा कनेक्शंस जो किसी SharePoint लायब्रेरी या सूची से फ़िल्टर किया गया डेटा प्राप्त करते हैं चिह्न छवि कुछ डेटा कनेक्शन विकल्प InfoPath 2003 में समर्थित नहीं हैं, जिनमें किसी Microsoft Windows SharePoint Services लायब्रेरी या सूची के स्तंभों में से फ़िल्टर किया गया डेटा प्राप्त करने की सक्षमता शामिल है. अपना प्रपत्र टेम्पलेट InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजने या प्रकाशित करने से पहले, डेटा कनेक्शन विज़ार्ड खोलें, उस डेटा कनेक्शन का चयन करें जिसको आप संशोधित करना चाहते हैं, और तब, उस पृष्ठ पर जहाँ आप किसी Windows SharePoint Services सूची या लायब्रेरी का चयन करते हैं, केवल सक्रिय प्रपत्र के लिए डेटा सम्मिलित करें चेक बॉक्स रिक्त करें.
xdEnvironment::IsMobile और xdEnvironment::IsBrowser फ़ंक्शंस चिह्न छवि xdEnvironment::IsMobile और xdEnvironment::IsBrowser फ़ंक्शंस InfoPath 2003 में समर्थित नहीं हैं. यह फ़ंक्शंस अक्सर XPath व्यंजक में प्रकट होते हैं और किसी नियम (नियम: कोई स्थिति या क्रिया, या स्थितियों या क्रियाओं का वह सेट, जो कि प्रपत्र में ईवेंट और मान के आधार पर स्वचालित रूप से कार्य करता हैं.) के भाग के रूप में या नियंत्रण की डेटा मान्यता (डेटा मान्‍यता: डेटा की शुद्धता के परीक्षण की प्रक्रिया, नियमों का वह सैट, जिसें आप उपयोगकर्ताओं द्वारा दर्ज किए जाने वाले डेटा प्रकार और श्रेणी को निर्दिष्‍ट करने के लिए किसी नियंत्रण पर लागू कर या सशर्त स्वरूपण (सशर्त स्‍वरूपण: प्रपत्र में दर्ज किए गए मानों के आधार पर, किसी नियन्‍त्रण के प्रकटन को बदलने की प्रक्रिया, जिसमें उसकी दृश्‍यता और पठन-लेखन स के भाग के रूप में आ सकते हैं. किसी प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजने के पहले, आपको XPath व्यंजक से असमर्थित फ़ंक्शन के कॉल निकाल देना चाहिए.
कॉम्बो बॉक्स नियंत्रण चिह्न छवि InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट्स पर आधारित प्रपत्रों में, कॉम्बो बॉक्स (कॉम्बो बॉक्स नियंत्रण: वह नियंत्रण, जो उपयोगकर्ताओं को या तो कोई प्रविष्टि लिखने या सूची से चुनने की अनुमति देकर पाठ बॉक्स और सूची बॉक्स को संयोजित करता है.) किसी ड्रॉप-डाउन सूची बॉक्स के रूप में प्रकट होता है. इसके अलावा, यदि आप प्रपत्र टेम्पलेट InfoPath 2003 डिज़ाइन मोड में खोलते हैं, तो आप कॉम्बो बॉक्स वाले दृश्य (दृश्‍य: एक प्रपत्र-विशेष प्रदर्शन सैटिंग, जिसे प्रपत्र टैम्‍पलेट के साथ सहेजा जा सकता है और प्रपत्र भरते समय डेटा में लागू किया जा सकता है. उपयोगकर्ता प्रपत्र में दिखाए गए डेटा की मात्रा चुनने के लिए दृश्‍यों में स्‍िवच कर सकते है में कुछ भी परिवर्तित नहीं कर पाएँगे.
एकाधिक-चयन सूची बॉक्स नियंत्रण चिह्न छवि InfoPath 2003 प्रपत्र टेम्पलेट्स पर आधारित प्रपत्रों में, कोई एकाधिक-चयन सूची बॉक्स (एकाधिक-चयन सूची बॉक्स: एक नियंत्रण, जो उपयोगकर्ता को संभावनाओं की सूची से एक या अधिक आइटम्स चुनने की अनुमति देता है. उपयोगकर्ता चेक बॉक्सेस का चयन कर या सूची में स्वयं के आइटम्स जोड़ कर आइटम्स निर्दिष्ट कर सकते हैं.) बुलेटेड सूची के रूप में प्रकट होता है. इसके अलावा, यदि आप प्रपत्र टेम्पलेट InfoPath 2003 डिज़ाइन मोड में खोलते हैं, तो आप एकाधिक-चयन सूची बॉक्स वाले दृश्य में कुछ भी परिवर्तित नहीं कर पाएँगे.
शीर्ष लेख और पाद लेख में प्रपत्र डेटा मुद्रित करना चिह्न छवि जब प्रपत्र मुद्रित किया जाता है तब किसी Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट पर आधारित प्रपत्र का डेटा मुद्रित शीर्ष लेख या पाद लेख में दिखाई नहीं देगा. इसके बजाय, कोई XPath व्यंजक मुद्रित होता है. चूँकि इससे आपके उपयोगकर्ताओं भ्रमित हो सकते हैं, इसलिए Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में सहेजने के पहले आप शीर्ष लेख या पाद लेख निकालना सकते हैं.
ऑफ़लाइन डेटा स्रोत चिह्न छवि जब आप अपने Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट के लिए ऑफ़लाइन डेटा स्रोत (ऑफ़लाइन डेटा स्रोत: एक द्वितीयक डेटा स्रोत जिस पर ऑफ़लाइन प्रपत्र भरने वाले उपयोगकर्ताओं को पहुँच प्राप्त हो. जब उपयोगकर्ता ऑनलाइन होता है, तो डेटा स्रोत का डेटा उपयोगकर्ता के कंप्यूटर पर संग्रहीत हो जाता है जिससे प्रपत्र ऑफ़लाइन होने पर वह नियंत्रण में प्रकट हो सके.) सक्षम करते हैं, तब वे उपयोगकर्ता जो आपका प्रपत्र ऑफ़लाइन भर रहे हैं इन डेटा स्रोतों में डेटा के कैश्ड (कैश: एक विशेष स्मृति सबसिस्टम जिसमें बार-बार उपयोग होने वाले डेटा मान, जैसे वे फ़ाइलें जो ऑफ़लाइन उपयोग के लिए बनाई गई हैं, त्वरित पहुँच के लिए डुप्लिकेट किए जाते हैं. किसी फ़ाइल की कैश्ड प्रति में किए गए परिवर्तन फ़ाइल की स्रोत प्रति में दिखाई नहीं देते.) संस्करण का उपयोग करना जारी रख सकते हैं. ऑफ़लाइन डेटा स्रोत सेटिंग सक्षम होने पर आप अपने Office InfoPath 2007 प्रपत्र टेम्पलेट को InfoPath 2003 स्वरूप में सहेज और प्रकाशित कर सकते हैं. हालाँकि, जब उपयोगकर्ता प्रपत्र खोलते और भरते हैं तब InfoPath 2003 इन सेटिंग्स पर ध्यान नहीं देता है. परिणामस्वरूप, संभव है कि ऑफ़लाइन कार्य करने वाले उपयोगकर्ता प्रपत्र टेम्पलेट नहीं खोल पाएँ.

पृष्ठ का शीर्ष पृष्ठ का शीर्ष

 
 
इनपर लागू:
InfoPath 2007