Microsoft Office ऑनलाइन वेब साइट को यथासंभव अधिकाधिक लोगों तक पहुँच योग्य होने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें स्क्रीन रीडर्स के उपयोगकर्ता और अन्य सहयोगात्मक तकनीकें शामिल हैं.
नोट हालाँकि Office ऑनलाइन को हर किसी तक पहुँच योग्य होने के लिए डिज़ाइन किया गया है, भले ही वे किसी प्रकार भी इंटरनेट देखते हों, कुछ प्रकार की सामग्री उनकी प्रकृति के आधार पर पहुँच योग्य नहीं हैं. उदाहरण के लिए, पाठ-आधारित या नॉन-विज़ुअल ब्राउज़र्स के उपयोगकर्ताओं के लिए वीडियो डेमोज़ पहुँच योग्य नहीं होते.
कुंजीपटल नेविगेशन
Microsoft Office ऑनलाइन पेजेज़ को कुंजीपटल से नेविगेट करने में आसान बनाने के लिए, पहुँच कुंजियों को ऐसा बनाया गया है कि वे आपको पेज के विशेष भागों पर फ़ोकस करने देती हैं. पहुँच कुंजियाँ वे कुंजी संयोजन हैं, जो किसी इच्छित तत्व पर फ़ोकस को ले जाती हैं. पहुँच कुंजी दबाने के बाद, आप इच्छित तत्व का चयन करने के लिए ENTER दबा सकते हैं. उदाहरण के लिए, साइट पर कहीं से भी आप Office ऑनलाइन मुख पृष्ठ पर जाने के लिए ALT+1 और तब ENTER दबा सकते हैं.
ये पहुँच कुंजियाँ Microsoft Internet Explorer (संस्करण 5.x, 6.x, 7.x) और Netscape Navigator (संस्करण 6.x, 7.x, 8.x) के साथ कार्य करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं. यदि आप किसी दूसरे वेब ब्राउज़र्स या Internet Explorer या नेविगेटर के पूर्व के संस्करणों का उपयोग कर रहे हों, तो हो सकता है कि पहुँच कुंजियाँ फ़ंक्शन न करें.
पहुँच कुंजियों का उपयोग करने के लिए
- पृष्ठ पादलेख (इस आलेख की लिंक) में Accessibility लिंक पर फ़ोकस ले जाने के लिए, ALT+0 (शून्य) दबाएँ. तब लिंक खोलने के लिए ENTER दबाएँ.
- रिबन पर मुख पृष्ठ
टैब पर फ़ोकस ले जाने के लिए,
ALT+1 दबाएँ.
- मुख पृष्ठ टैब से, रिबन पर अन्य टैब्स पर फ़ोकस ले जाने के लिए TAB कुंजी दबाएँ.
- बाईं नेविगेशन पट्टी पर पहली लिंक पर (यदि मौजूद हो तो) फ़ोकस ले जाने के लिए, ALT+2 दबाएँ.
- एक बार जब आप बाईं नेविगेशन पट्टी पर पहली लिंक पर हों, तो आप TAB कुंजी दबाकर बाईं नेविगेशन पट्टी पर अन्य आइटम्स पर फ़ोकस ले जा सकते हैं.
- खोज बॉक्स पर फ़ोकस ले जाने के लिए, ALT+3 दबाएँ.
- अपना खोज शब्द लिखें, और तब ENTER दबाएँ.
- पृष्ठ के परिणामों (उदाहरण के लिए, खोज परिणाम) पर फ़ोकस ले जाने के लिए,
ALT+/ (फ़ॉरवर्ड स्लैश) दबाएँ.
- पिछला तीर (पिछले पृष्ठ पर ले जाने के लिए) वाले पृष्ठ पर,
ALT+, (अल्प विराम) दबाकर तीर पर फ़ोकस ले जाएँ.
- अगला तीर (अगले पृष्ठ पर ले जाने के लिए) वाले पृष्ठ पर,
ALT+. (पीरियड) दबाकर तीर पर फ़ोकस ले जाएँ.
नोट ALT+1 के अलावा, ये कुंजियाँ सभी पृष्ठों पर उपलब्ध नहीं हैं.
और पहुँच कुंजियाँ
हो सकता है कि भविष्य में Microsoft Office ऑनलाइन पेजेज़ के लिए अन्य पहुँच कुंजियाँ भी बनाई जाएँ. यदि नई पहुँच कुंजियाँ बनाई जाती हैं, तो इस पृष्ठ को नई जानकारी से अद्यतन किया जाएगा.
पृष्ठों को उच्च-कंट्रास्ट मोड में देखना
यदि आपने उच्च-कंट्रास्ट का उपयोग करने के लिए Windows में अपने प्रदर्शन विकल्पों को बदल दिया हो,
तो Internet Explorer आपकी Windows सेटिंग्स पर ध्यान नहीं देगा और पृष्ठ को उस तरह प्रदर्शित करेगा, जैसा उसे मूल रूप में बनाया गया था.
पृष्ठों को उच्च-कंट्रास्ट मोड में देखने के लिए, निम्न कार्य करें:
- Internet Explorer में, उपकरण मेनू पर,
इंटरनेट के विकल्प क्लिक करें, और तब सामान्य टैब पर,
पहुँच बटन क्लिक करें.
- वेब पेजेस पर निर्दिष्ट रंगों पर ध्यान न दें, वेब पेजेस पर निर्दिष्ट फ़ॉन्ट शैलियों पर ध्यान न दें, और वेब पेजेस पर निर्दिष्ट फ़ॉन्ट आकारों पर ध्यान न दें चेक बक्सों का चयन करें, और तब ठीक क्लिक करें.
दूसरे वेब ब्राउज़र्स का उपयोग करके पेजेज़ को उच्च-कंट्रास्ट मोड में देखने के बारे में जानकारी के लिए, अपने ब्राउज़र के लिए मदद देखें.
वैकल्पिक पाठ
Microsoft Office ऑनलाइन पेजेज़ पर उपयोग की जाने वाली छवियों में alt पाठ (या वैकल्पिक पाठ) होता है, जो स्क्रीन रीडर्स और अन्य सहयोग तकनीकों के साथ उपयोग के लिए छवि का पाठ विवरण उपलब्ध कराता है. यदि जहाँ वैकल्पिक पाठ कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराएगा या सिर्फ़ आस-पास के पाठ को दोहराएगा, तो वैकल्पिक पाठ को निकाला जा सकता है.
और जानकारी
Office प्रोग्राम्स में पहुँच सुविधाओं के बारे में मदद के लिए, कुंजीपटल शॉर्टकट्स और रूचि वाली अन्य विशेष सुविधाओं के बारे में इच्छित जानकारी के लिए प्रोग्राम में मदद खोजें.
आप ऑनलाइन प्रशिक्षण
पृष्ठ भी देख सकते हैं, जिसमें Office प्रोग्राम्स में कुंजीपटल शॉर्टकट्स का उपयोग करने के बारे में अनेक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम हैं, उदाहरण के लिए, 2007 Office सिस्टम में कुंजीपटल शॉर्टकट्स.
जो हर किसी के पहुँच योग्य हों, ऐसे सॉफ़्टवेयर बनाने में Microsoft के सभी प्रयासों के बारे में और जानकारी के लिए, Microsoft Accessibility पर जाएँ.
हमें अपने विचार बताएँ
हमें Office ऑनलाइन पहुँच में सुधार करने में रूचि है.
नीचे क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली? प्रश्न का उत्तर देकर और हमें अपनी टिप्पणियाँ देकर कृपया हमें अवगत कराएँ कि हम किस प्रकार कार्य कर रहे हैं और किस तरह सुधार कर सकते हैं.
Microsoft Office में पहुँच सुविधाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए, किसी भी Microsoft Office ऑनलाइन पृष्ठ के नीचे हमसे संपर्क करें
क्लिक करें.
