| | मदद और कैसे-करें टेम्पलेट्स समर्थन और प्रतिक्रिया तकनीकी संसाधन अतिरिक्त संसाधन | चेतावनी: आप इस पेज को असमर्थित वेब ब्राउज़र के जरिए देख रहे हैं. यह वेब साइट Microsoft Internet Explorer 6.0, या बादवाले Firefox 1.5, या Netscape Navigator 8.0 या बादवाले के साथ अच्छा काम करती है. समर्थित ब्राउज़र्स के बारे में और अधिक जानें.
सहयोग करने के लिए किसी साझा कार्यपुस्तिका का उपयोग करना
आप किसी साझा कार्यपुस्तिका (साझा कार्यपुस्तिका: कोई कार्यपुस्तिका, जिसे एकाधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा किसी नेटवर्क पर एक ही समय देखने और परिवर्तन करने देने के लिए सेट किया जाता है. वह प्रत्येक उपयोगकर्ता जो कार्यपुस्तिका सहेजता है वह अन्य उपयोगकर्ताओं द्वारा किए गए परिवर्तन देख सकता है.) को बना सकते हैं और उसे उस नेटवर्क स्थान पर रख सकते हैं जहाँ कई लोग सामग्री को एकसाथ संपादित कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आपके कार्यसमूह में प्रत्येक लोग कई प्रोजेक्ट्स प्रबंधित करते हैं और उनको एक दूसरों के प्रोजेक्ट्स की स्थिति जानने की आवश्यकता होती है, तो प्रोजेक्ट की स्थिति ट्रैक करने के लिए समूह किसी साझा कार्यपुस्तिका का उपयोग कर सकता है. सभी शामिल लोग उनके प्रोजेक्ट्स के लिए उसी कार्यपुस्तिका में जानकारी दर्ज कर सकते हैं. साझा कार्यपुस्तिका के स्वामी के रूप में, आप साझा कार्यपुस्तिका से उपयोगकर्ताओं को निकालकर और विरोध परिवर्तनों का हल कर उसे प्रबंधित कर सकते हैं. जब सभी परिवर्तन कर लिए जाए, तब आप कार्यपुस्तिका साझा करना रोक सकते हैं. 
आप क्या करना चाहते हैं?
कोई कार्यपुस्तिका साझा करना
- कोई नई कार्यपुस्तिका बनाएँ और प्रदान करने के लिए कोई भी इच्छित डेटा दर्ज करें, या एकाधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा संपादन हेतु उपलब्ध कराने के लिए कोई मौजूदा कार्यपुस्तिका खोलें.
नोट किसी साझा दस्तावेज़ में सभी सुविधाएँ समर्थित नहीं होती हैं. यदि आप निम्न में से किसी भी सुविधा को शामिल करना चाहते हैं, तो आपको कार्यपुस्तिका को साझा कार्यपुस्तिका के रूप में सहेजने से पहले उन्हें जोड़ना चाहिए: आरेखण ऑब्जेक्ट्स, हाइपरलिंक्स (हाइपरलिंक: रंगीन और रेखांकित पाठ या ग्राफ़िक जिसे आप किसी फ़ाइल, किसी फ़ाइल में किसी स्थान, वर्ल्ड वाइड वेब पर किसी वेब पेज, या किसी इंट्रानेट पर किसी वेब पेज जाने के लिए क्लिक कर सकते हैं. हाइपरलिंक्स समाचार समूहों, गोफ़र, टेलनेट, और FTP साइट्स पर भी जा सकती हैं.), परिदृश्य, बाह्य रेखाएँ (बाह्यरेखा: कार्यपत्रक डेटा जिसमें विवरण डेटा की पंक्तियाँ या स्तंभ समूहीकृत किए जाते हैं ताकि आप सारांश रिपोर्ट बना सकें. बाह्यरेखा पूरे कार्यपत्रक को या इसके किसी चयनित भाग को सारांशित कर सकती है.), उप-योग, डेटा तालिकाएँ (डेटा तालिका: एक या अधिक सूत्रों में विभिन्न मान प्रतिस्थापित करने के कारण दिखाई देने वाले कक्षों की कोई श्रेणी. डेटा तालिकाएँ दो प्रकार की होती हैं: एक-इनपुट तालिकाएँ और दो-इनपुट तालिकाएँ.), PivotTable रिपोर्ट (PivotTable रिपोर्ट: कोई सहभागी, क्रॉसटेबुलेटेड Excel रिपोर्ट जो विभिन्न स्रोतों से आने वाले डेटा, जैसे डेटाबेस रिकॉर्ड्स, को सारांशित और विश्लेषित करती है, जिसमें वे भी सम्मिलित होते हैं जो Excel से बाहर के हैं.), कार्यपुस्तिका और कार्यपत्रक सुरक्षा़, और मौक्रोज़ सहित मर्ज किए गए कक्ष (मर्ज किए हुए कक्ष: कोई एकल कक्ष जिसे दो या अधिक चयनित कक्षों को जोड़ कर बनाया जाता है. किसी मर्ज किए हुए कक्ष के लिए कक्ष संदर्भ, मूल चयनित श्रेणी का ऊपरी-बायाँ कक्ष होता है.), सशर्त स्वरूप (सशर्त स्वरूप: कोई स्वरूप, जैसे कक्ष छायांकन या फ़ॉन्ट रंग, जो निर्दिष्ट शर्त सही होने पर, Excel द्वारा स्वचालित रूप से कक्षों पर लागू की जाती है.), डेटा मान्यता (डेटा मान्यता: एक Excel सुविधा जिसका उपयोग आप यह प्रतिबंध निर्धारित करने के लिए कर सकते हैं कि किसी कक्ष में कौन-सा डेटा दर्ज किया जा सकता है या किया जाना चाहिए, और ऐसे संदेश प्रदर्शित करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं जो उपयोगकर्ताओं को सही प्रविष्टियाँ दर्ज करने का संकेत देते हैं और गलत प्रविष्टियों के बारे में सूचित करते हैं.), चार्ट्स, चित्र, ऑब्जेक्ट्स. आप कार्यपुस्तिका साझा करने के बाद इन सुविधाओं में परिवर्तन नहीं कर सकते. वे सुविधाएँ जो किसी साझा कार्यपुस्तिका में समर्थित नहीं हैं
| किसी साझा कार्यपुस्तिका में, आप नहीं कर सकते |
लेकिन आप निम्न कार्य कर सकते हैं |
| कोई Excel तालिका बनाएँ | कोई नहीं |
| कक्षों के खंडों को सम्मिलित करें या हटाएँ |
आप संपूर्ण पंक्तियों और स्तंभों को सम्मिलित कर सकते हैं. |
| कार्यपत्रक हटाएँ |
कोई नहीं |
| कक्ष मर्ज करें या मर्ज किए गए कक्ष विभक्त करें |
कोई नहीं |
| सशर्त स्वरूपों को जोड़ें या बदलें |
मौजूदा सशर्त स्वरूप कक्ष मान परिवर्तन के रूप में प्रकट होना जारी रखते हैं, लेकिन आप इन स्वरूपों को बदल नहीं सकते या शर्त पुन: निर्धारित नहीं कर सकते. |
| डेटा मान्यता जोड़ें या बदलें |
जब आप नए मान लिखते हैं तब कक्ष मान्यता जारी रखते हैं, लेकिन आप मौजूदा डेटा मान्यता सेटिंग्स बदल नहीं सकते. |
| चार्ट्स या PivotChart रिपोर्ट्स बनाएँ या बदलें |
आप मौजूदा चार्ट्स और रिपोर्ट्स को देख सकते हैं. |
| चित्र या अन्य ऑब्जेक्ट्स को सम्मिलित करें या बदलें |
आप मौजूदा चित्र और ऑब्जेक्ट्स को देख सकते हैं. |
| हाइपरलिंक्स सम्मिलित करें या बदलें |
मौजूदा हाइपरलिंक्स कार्य जारी रखती हैं. |
| आरेखण उपकरण का उपयोग करें |
आप मौजूदा आरेखण और ग्राफ़िक्स को देख सकते हैं. |
| पासवर्ड असाइन करें, बदलें, या निकालें |
मौजूदा पासवर्ड प्रभावित रहते हैं. |
| कार्यपत्रकों या कार्यपुस्तिकाओं की सुरक्षा करें या उन्हें अरक्षित करें |
मौजूदा सुरक्षा प्रभावित रहती है. |
| परिदृश्य बनाएँ, बदलें, या देखें |
कोई नहीं |
| डेटा समूहीकृत करें या बाह्यरेखांकित करें |
आप मौजूदा बाह्यरेखांकन का उपयोग जारी रख सकते हैं. |
| स्वचालित उप-योग सम्मिलित करें |
आप मौजूदा उप-योग देख सकते हैं. |
| डेटा तालिकाएँ (डेटा तालिका: एक या अधिक सूत्रों में विभिन्न मान प्रतिस्थापित करने के कारण दिखाई देने वाले कक्षों की कोई श्रेणी. डेटा तालिकाएँ दो प्रकार की होती हैं: एक-इनपुट तालिकाएँ और दो-इनपुट तालिकाएँ.) बनाएँ
|
आप मौजूदा डेटा तालिकाएँ देख सकते हैं. |
| PivotTable रिपोर्ट्स बनाएँ या बदलें |
आप मौजूदा रिपोर्ट्स देख सकते हैं. |
| मैक्रोज़ लिखें, रिकॉर्ड करें, बदलें, देखें, या असाइन करें |
आप अनुपलब्ध सुविधाओं का उपयोग न करनेवाले मौजूदा मौक्रोज़ को चला सकते हैं. आप किसी अन्य साझा न की गई कार्यपुस्तिका में संग्रहीत किसी मैक्रो में साझा कार्यपुस्तिका कार्रवाई रिकॉर्ड कर सकते हैं. |
| Microsoft Excel 4 संवाद पत्रक जोड़ें या बदलें |
कोई नहीं |
| सरणी सूत्र (सरणी सूत्र: एक सूत्र जो मानों के एक या अधिक सेट्स पर एकाधिक परिकलन संपन्न करता है, और तब कोई एकल परिणाम या एकाधिक परिणाम देता है. सरणी सूत्र, धनुकोष्ठकों { } के बीच बंद होते हैं और CTRL+SHIFT+ENTER दबा कर दर्ज किए जाते हैं.) बदलें या हटाएँ |
मौजूदा सरणी सूत्र सही रूप से परिकलन जारी रखते हैं. |
| नया डेटा जोड़ने के लिए किसी डेटा प्रपत्र का उपयोग करें | आप कोई अभिलेख ढूँढने के लिए किसी डेटा प्रपत्र का उपयोग कर सकते हैं. | निम्न सहित XML डेटा के साथ कार्य करें:- XML डेटा आयात करें, ताज़ा करें, और निर्यात करें
- XML मैप्स को जोड़ें, उनका नाम बदलें, या हटाएँ
- XML तत्वों में कक्ष मैप करें
- डेटा मेनू पर XML स्रोत कार्यफलक, XML उपकरण पट्टी, या XML आदेशों का उपयोग करें
| कोई नहीं |
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, कार्यपुस्तिका साझा करें क्लिक करें.

- संपादन टैब पर, एक समय में एक से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा परिवर्तन की अनुमति दें. यह कार्यपुस्तिका को मर्ज भी करने देता है चेक बॉक्स का चयन करें.
- उन्नतटैब पर, परिवर्तन ट्रैक करने और अद्यतन करने में उपयोग करने के लिए विकल्पों का चयन करें, और तब ठीक क्लिक करें.
- निम्न में से कोई एक कार्य करें:
- यदि यह कोई नई कार्यपुस्तिका है, तो फ़ाइल नाम बॉक्स में कोई नाम लिखें.
- यदि यह कोई मौजूदा कार्यपुस्तिका है, तो कार्यपुस्तिका सहेजने के लिए ठीक क्लिक करें, और तब Microsoft Office बटन
क्लिक करें, और तब इस रूप में सहेजें क्लिक करें.
Windows Vista चला रहे कंप्यूटर पर - पता पट्टी में, वह नेटवर्क स्थान चुनें, जो चाहे गए उपयोगकर्ता के लिए पहुँचयोग्य हो, और तब सहेजें क्लिक करें.
Microsoft Windows XP चला रहे कंप्यूटर पर - इसमें सहेजें बॉक्स में, उस नेटवर्क स्थान का चयन करें जो इच्छित उपयोगकर्ता द्वारा पहुँच योग्य है, और तब सहेजें क्लिक करें.
नोट आपको किसी साझा नेटवर्क फ़ोल्डर का उपयोग करना चाहिए, न कि किसी वेब सर्वर का.
- यदि कार्यपुस्तिका में अन्य कार्यपुस्तिकाओं या दस्तावेज़ों के लिए लिंक्स हों, तो लिंक्स की जाँचें करें और टूटी हुई कोई भी लिंक्स का अद्यतन करें, और तब त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी पर
सहेजें क्लिक करें, या CTRL+S दबाएँ.

अन्य कार्यपुस्तिकाओं या दस्तावेज़ों में लिंक्स जाँच और अद्यतन कैसे करें
- डेटा टैब पर, कनेक्शन्स समूह में, लिंक्स संपादित करें क्लिक करें.

नोट यदि आपकी फ़ाइल में लिंक की गई जानकारी न हो, तो लिंक्स संपादित करें आदेश अनुपलब्ध होता है.
-
सूची में सभी लिंक्स की स्थिति जाँचने के लिए स्थिति की जाँच करें क्लिक करें.
नोट यदि अनेक लिंक्स हों, या यदि लिंक्स के लिए स्रोत कार्यपुस्तिका किसी नेटवर्क स्थान पर हो, और नेटवर्क धीमा हो, तो यह कुछ समय लेगा.
- स्थिति स्तंभ में स्थिति की जाँच करें, लिंक क्लिक करें, और तब आवश्यक क्रिया करें.
| यदि स्थिति निम्न हो | तो यह क्रिया करें |
|---|
| ठीक | किसी क्रिया की आवश्यकता नहीं. लिंक काम कर रही है और अद्यतन है. | | अज्ञात | सूची में सभी लिंक्स के लिए स्थिति का अद्यतन करने के लिए स्थिति की जाँच करें क्लिक करें. | | लागू नहीं | लिंक ऑब्जेक्ट लिंकिंग और एम्बेडिंग (OLE) (OLE: एक प्रोग्राम समेकन तकनीक, जिसका उपयोग आप प्रोग्राम्स के बीच जानकारी साझा करने के लिए कर सकते हैं. सभी Office प्रोग्राम OLE का समर्थन करते हैं, इसलिए आप लिंक्ड या एम्बेडेड ऑब्जेक्ट्स के द्वारा जानकारी साझा कर सकते हैं.) या डायनेमिक डेटा विनिमय (DDE) (डायनेमिक डेटा एक्सचेंज (DDE): Microsoft Windows-आधारित प्रोग्राम्स के बीच डेटा एक्सचेंज करने के लिए स्थापित प्रोटोकॉल.) का उपयोग करती है. नोट Microsoft Office Excel इस प्रकार की लिंक के स्थिति की जाँच नहीं कर सकता. | | त्रुटि: स्रोत नहीं मिला | स्रोत बदलें क्लिक करें, और तब अन्य कार्यपुस्तिका का चयन करें.
| | त्रुटि: कार्यपत्रक नहीं मिला | स्रोत बदलें क्लिक करें, और तब अन्य कार्यपत्रक का चयन करें. हो सकता है कि स्रोत ले जाया गया होगा या उसका नाम बदला गया होगा. | | चेतावनी: मान अद्यतन नहीं हुए | मान अद्यतन करें क्लिक करें. कार्यपुस्तिका खोलने पर लिंक अद्यतन नहीं किया गया होगा.
| | चेतावनी: स्रोत खोलें क्लिक करें, और F9 दबाकर कार्यपुस्तिका परिकलित करें | कार्यपुस्तिका मैन्युअल परिकलन पर सेट हो सकती है. स्वचालित परिकलन पर कार्यपुस्तिका सेट करने के लिए, Microsoft Office बटन क्लिक करें, और तब Excel विकल्प क्लिक करें. सूत्र श्रेणी में, परिकलन विकल्प के तहत, स्वचालित रूप से क्लिक करें. | | चेतावनी: कुछ नामों का हल तब तक नहीं कर सकते जब तक स्रोत कार्यपुस्तिका खोली नहीं जाती | स्रोत खोलें क्लिक करें, गंतव्य कार्यपुस्तिका (गंतव्य फ़ाइल: वह फ़ाइल जिसमें लिंक या एम्बेड किया हुआ ऑब्जेक्ट सम्मिलित किया जाता है. स्रोत फ़ाइल की जानकारी का उपयोग ऑब्जेक्ट बनाने में होता है. जब आप गंतव्य फ़ाइल में जानकारी परिवर्तित करते हैं, तो स्रोत फ़ाइल में जानकारी अद्यतन नहीं होती.) पर वापस जाएँ, और तब स्थिति की जाँच करें क्लिक करें. यदि इससे समस्या हल न हो, तो सुनिश्चित करें कि नाम की अशुद्ध वर्तनी न हो या नाम अनुपलब्ध न हो. स्रोत कार्यपुस्तिका पर स्विच करें, और तब सूत्र टैब पर, नामित कक्ष समूह में, नाम प्रबंधक क्लिक करें, और नाम के लिए देखें. | | चेतावनी: स्रोत खोलें क्लिक करें | किसी लिंक की स्थिति की जाँच नहीं की जा सकती. | | स्रोत खुला है | किसी लिंक की स्थिति की जाँच नहीं की जा सकती. | | मान फ़ाइल नाम से अद्यतन किए गए | कोई क्रिया आवश्यक नहीं. मान अद्यतन किए गए. | | चेतावनी: Excel लिंक की स्थिति पता नहीं लगा सकता | हो सकता है कि स्रोत में कोई कार्यपत्रक न हों या किसी असमर्थित फ़ाइल स्वरूप में सहेजा जाए. मान अद्यतन करें क्लिक करें. |
नोट
- नेटवर्क साझा पर पहुँच प्राप्त सभी उपयोगकर्ताओं को साझा कार्यपुस्तिका पर तब तक पूरी पहुँच होती है जब तक आप कक्षों को अवरोधित न करें और पहुँच प्रतिबंधित करने के लिए कार्यपत्रक की सुरक्षा न करें. किसी साझा कार्यपुस्तिका की सुरक्षा के लिए, समीक्षा टैब पर परिवर्तन समूह में कार्यपुस्तिका सुरक्षित और साझा करें क्लिक करें, आप उस पासवर्ड सेट कर सकते हैं जो सभी उपयोगकर्ताओं को कार्यपुस्तिका खोलने के लिए सेट करना चाहिए.
- साझा कार्यपुस्तिका संपादित करने के लिए, सभी उपयोगकर्ताओं के पास उनके कंप्यूटर पर निम्न में से कोई एक स्थापित होना चाहिए: Microsoft Office Excel, Microsoft Excel 97 या बाद के, या Macintosh के लिए Microsoft Excel 98 या बाद के.
- किसी साझा कार्यपुस्तिका में Excel की सभी सुविधाएँ समर्थित नहीं होती हैं. अधिक जानकारी के लिए, ऊपर "किसी साझा कार्यपुस्तिका में वे विशेषताएँ जो समर्थित नहीं हैं" तालिका देखें.
पृष्ठ का शीर्ष
कोई साझा कार्यपुस्तिका संपादित करनाकिसी साझा कार्यपुस्तिका को खोलने के बाद, आप सामान्य कार्यपुस्तिका के समान डेटा दर्ज या बदल सकते हैं.
- साझा कार्यपुस्तिका खोलें.
कोई साझा कार्यपुस्तिका कैसे खोलें
- Microsoft Office बटन
क्लिक करें, और तब खोलें क्लिक करें. Windows Vista चला रहे कंप्यूटर पर - पता पट्टी में, उस नेटवर्क स्थान का पता लगाएँ जहाँ साझा कार्यपुस्तिका संग्रहीत की गई है, और तब साझा कार्यपुस्तिका क्लिक करें.
Microsoft Windows XP चला रहे कंप्यूटर पर - इसमें देखें बॉक्स में, उस स्थान का पता लगाएँ जहाँ साझा कार्यपुस्तिका संग्रहीत है, और तब साझा कार्यपुस्तिका क्लिक करें.
- खोलें क्लिक करें.
युक्ति आप उस नेटवर्क स्थान पर भी जा सकते हैं जहाँ साझा कार्यपुस्तिका संग्रहीत है और उसे साझा कार्यपुस्तिका खोलने के लिए उसे डबल-क्लिक करें.
- Microsoft Office बटन
क्लिक करें, और तब Excel के विकल्प क्लिक करें. - व्यक्तिगत श्रेणी में, वैश्विक Office सेटिंग के तहत, नाम बॉक्स में, साझा कार्यपुस्तिका के कार्य का पता लगाने में उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता नाम दर्ज करें, और तब ठीक क्लिक करें.
- हमेशा के समान कार्यपत्रकों पर डेटा दर्ज करें और संपादित करें.
नोट आप निम्न को जोड़ या बदल नहीं सकते: मर्ज किए गए कक्ष, सशर्त स्वरूप, डेटा मान्यता, चार्ट्स, चित्र, आरेखण ऑब्जेक्ट्स सहित ऑब्जेक्ट्स, हाइपरलिंक, परिदृश्य, बाह्यरेखा, उप-योग, डेटा तालिकाएँ, PivotTable रिपोर्ट्स, कार्यपुस्तिका और कार्यपत्रक सुरक्षा, और मैक्रोज़.
- व्यक्तिगत उपयोग के लिए कोई फ़िल्टर (फ़िल्टर: सूची में केवल वे पंक्तियाँ को दर्शाने के लिए जो आपके द्वारा निर्दिष्ट शर्तों को संतुष्ट करती हैं. आप ऑटो फ़िल्टर निर्देश का उपयोग उन पंक्तियों को दर्शाने के लिए करते हैं जो एक या अधिक निर्दिष्ट मानों, परिकलित मानों, या शर्तों से मले खाती हैं.) और मुद्रण सेटिंग्स बनाएँ. डिफ़ॉल्ट रूप में प्रत्येक उपयोगकर्ताओं की सेटिंग्स अलग अलग सहेजा जाता है.
युक्ति जब आप कार्यपुस्तिका खोलते हैं तब आप कार्यपुस्तिका के स्वामी द्वारा बनाए गए फ़िल्टर या मुद्रण सेटिंग्स का भी उपयोग कर सकते हैं. मूल फ़िल्टर और मुद्रण सेटिंग्स का उपयोग कैसे करें
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, कार्यपुस्तिका साझा करें क्लिक करें.

- उन्नत टैब पर, व्यक्तिगत दृश्य में शामिल करें के तहत, मुद्रण सेटिंग या फ़िल्टर सेटिंग चेक बॉक्स साफ़ करें, और तब ठीक क्लिक करें.
- कार्यपुस्तिका में अपने परिवर्तन सहेजने के लिए और अंतिम सहेजने से लेकर तो अब तक अन्य उपयोगकर्ताओं द्वारा सहेजे गए परिवर्तन देखने के लिए, त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी पर
सहेजें क्लिक करें, या CTRL+S दबाएँ.

यदि विरोध हल करें संवाद बॉक्स प्रकट होता है, तो विरोधों का हल करें. युक्ति विरोध हल करने के लिए, इस विषय में किसी साझा कार्यपुस्तिका में विरोधाभासी परिवर्तनों का हल करें देखें.
नोट
- आप कार्यपुस्तिका साझा करें संवाद बॉक्स (समीक्षा टैब, परिवर्तन समूह, कार्यपुस्तिका साझा करें बटन) के संपादन टैब पर देख सकते हैं कि और किसके पास कार्यपुस्तिका खुली है.
- आप परिवर्तन अद्यतन करें के तहत साझा कार्यपुस्तिका संवाद बॉक्स के उन्नत टैब पर सहेज कर या सहेजे बिना निश्चित अंतराल पर अन्य उपयोगकर्ताओं के परिवर्तन का स्वचालित अद्यतन पाने के लिए चुन सकते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी साझा कार्यपुस्तिका से कोई उपयोगकर्ता निकालना
यदि आवश्यक हो, तो आप किसी साझा कार्यपुस्तिका से उपयोगकर्ताओं को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं. नोट उपयोगकर्ताओं को डिस्कनेक्ट करने से पहले, सुनिश्चित करें कि उन्होंने कार्यपुस्तिका पर कार्य पूर्ण किया है. यदि आप किसी सक्रिय उपयोगकर्ता को निकालते हैं, तो किसी भी बिना सहेजे कार्य की क्षति होगी.
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, कार्यपुस्तिका साझा करें क्लिक करें.

- संपादन टैब पर, अभी जिसके पास यह कार्यपुस्तिका खुली है सूची में, उपयोगकर्ताओं के नामों की समीक्षा करें.
- उस उपयोगकर्ता के नाम का चयन करें जो डिस्कनेक्ट होना चाहता है, और तब उपयोगकर्ता को निकालें क्लिक करें.
नोट यद्यपि यह क्रिया उपयोगकर्ता को साझा कार्यपुस्तिका से डिस्कनेक्ट करती है, फिर भी यह उस उपयोगकर्ता को फिर से साझा कार्यपुस्तिका संपादित करने से नहीं रोकती. - निकाले गए उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत दृश्य सेटिंग्स हटाने के लिए, निम्न कार्य करें:
- दृश्य टैब पर, कार्यपुस्तिका दृश्य समूह में, कस्टम दृश्य क्लिक करें.

- दृश्य सूची में, अन्य उपयोगकर्ता के दृश्य का चयन करें, और तब हटाएँ क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी साझा कार्यपुस्तिका में विरोधाभासी परिवर्तनों का हल करें
विरोध तब होता है जब दोनों उपयोगकर्ता समान साझा कार्यपुस्तिका संपादित कर रहे हों और उसी कक्ष को प्रभावित करनेवाले परिवर्तन सहेजने का प्रयास कर रहे हों. Excel उस कक्ष में केवल एक परिवर्तन रख सकता है. जब दूसरा उपयोगकर्ता कार्यपुस्तिका सहेजता है, तो Excel विरोध हल करें संवाद बॉक्स प्रदर्शित करता है.
- विरोध हल करें संवाद बॉक्स में, प्रत्येक परिवर्तन और दुसरे उपयोगकर्ता द्वारा किए गए विरोध करनेवाले परिवर्तन के बारे में जानकारी पढ़ें.
- आपके परिवर्तन या दूसरे व्यक्ति के परिवर्तन रखने के लिए और अगले दिरोध परिवर्तन में उन्नत करने के लिए, मेरा स्वीकारें या अन्य स्वीकारें क्लिक करें.
आपके शेष सभी परिवर्तन या अन्य उपयोगकर्ता के सभी परिवर्तन रखने के लिए, मेरे सभी स्वीकारें या अन्य सभी स्वीकारें क्लिक करें.
- विरोध हल करें संवाद बॉक्स पुन: प्रदर्शित किए बिना अपने परिवर्तनों से सभी अन्य परिवर्तनों को ओवरराइड करने के लिए, निम्न कार्य करें:
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, कार्यपुस्तिका साझा करें क्लिक करें.

- उन्नत टैब पर, उपयोगकर्ताओं के परस्पर विरोधी परिवर्तन के तहत, सहेजे जा रहे परिवर्तन रखना हैं क्लिक करें, और तब ठीक क्लिक करें.
-
यह देखने के लिए कि आप या दूसरे पिछले विरोधों का कैसे हल करते हैं, निम्न कार्य करें:
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, परिवर्तन ट्रैक करें क्लिक करें, और तब परिवर्तन हाइलाइट करें क्लिक करें.
-
जबकि सूची में, सभी का चयन करें.
-
कौन और जहाँ चेक बॉक्स साफ़ करें.
-
परिवर्तनों की सूची नए पत्रक पर बनाएँ चेक बॉक्स का चयन करें, और तब ठीक क्लिक करें.
-
इतिहास कार्यपत्रक (इतिहास कार्यपत्रक: एक पृथक कार्यपत्रक जो किसी साझा कार्यपुस्तिका में ट्रैक किए जा रहे परिवर्तन सूचीबद्ध करता है, जिसमें शामिल होते हैं परिवर्तन करने वाले व्यक्ति का नाम, परिवर्तन कब और कहाँ किया गया था, कौन-सा डेटा हटाया गया था या किसका स्थान बदला गया था, और विरोध कैसे हल किए गए थे.) पर, क्रिया प्रकार और हारने की क्रिया स्तंभ को देखने के लिए दाईं ओर स्क्रॉल करें.
नोट रखे गए विरोध परिवर्तन क्रिया प्रकार के लिए जीते हैं. हारने की क्रिया स्तंभ में पंक्ति क्रमांक कोई भी हटाए गए डेटा सहित, न रखे गए विरोध परिवर्तन के बारे में जानकारी वाली पंक्तियों की पहचान करता है.
युक्ति आपके सभी परिवर्तनों के साथ कार्यपुस्तिका की कोई प्रतिलिपि सहेजने के लिए, विरोध हल करें संवाद बॉक्स में रद्द करें क्लिक करें,Microsoft Office बटन क्लिक करें, इस रूप में सहेजें क्लिक करें, और तब फ़ाइल के लिए नया नाम लिखें.
पृष्ठ का शीर्ष
किसी कार्यपुस्तिका का साझाकरण रोकनाकार्यपुस्तिका साझा करना रोकने से पहले, सुनिश्चित करें कि सभी अन्य उपयोगकर्ताओं ने अपना कार्य पूर्ण है. कोई भी बिना सहेजे गए परिवर्तनों की क्षति होती है. चूँकि परिवर्तन इतिहास (इतिहास परिवर्तित करें: किसी साझा कार्यपुस्तिका में, पिछले संपादन सत्रों में किए गए परिवर्तनों के बारे में सहेजी गई जानकारी. जानकारी में, जिस व्यक्ति ने परिवर्तन किया था उसका नाम, परिवर्तन कब किया गया था, और कौन-सा डेटा परिवर्तित किया गया था, इसकी जानकारी सम्मिलित होती है.) भी हटा दी जाएगी, तो आप परिवर्तन इतिहास (इतिहास कार्यपत्रक: एक पृथक कार्यपत्रक जो किसी साझा कार्यपुस्तिका में ट्रैक किए जा रहे परिवर्तन सूचीबद्ध करता है, जिसमें शामिल होते हैं परिवर्तन करने वाले व्यक्ति का नाम, परिवर्तन कब और कहाँ किया गया था, कौन-सा डेटा हटाया गया था या किसका स्थान बदला गया था, और विरोध कैसे हल किए गए थे.) मुद्रित करया उसकी अन्य कार्यपुस्तिका में प्रतिलिपि बनाकर प्रारंभ करना चाह सकते हैं.
- परिवर्तित इतिहास जानकारी की कोई प्रतिलिपि रखने के लिए, निम्न कार्य करेंळ:
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, परिवर्तन ट्रैक करें क्लिक करें, और तब परिवर्तन हाइलाइट करें क्लिक करें.

- जबकि सूची में, सभी का चयन करें.
- कौन और जहाँ चेक बॉक्स साफ़ करें.
- परिवर्तनों की सूची नए पत्रक पर बनाएँ चेक बॉक्स का चयन करें, और तब ठीक क्लिक करें.
- निम्न में से कोई एक या दोनों कार्य करें:
नोट आप कार्यपुस्तिका के वर्तमान संस्करण को सहेजना या मुद्रित करना चाह सकते हैं, क्योंकि हो सकता है कि यह इतिहास डेटा कार्यपुस्तिका के बाद के संस्करणों में लागू न हो पाए. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि प्रतिलिपि बनाए गए इतिहास में पंक्ति क्रमांक सहित, कक्ष स्थान अब वर्तमान न हों.
- साझा कार्यपुस्तिका में, समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, कार्यपुस्तिका साझा करें क्लिक करें.
- संपादन टैब पर, सुनिश्चित करें कि केवल आप ही ऐसे व्यक्ति हैं जो अभी जिसके पास यह कार्यपुस्तिका खुली है सूची में सूचीबद्ध हैं.
युक्ति कोई अतिरिक्त उपयोगकर्ताओं को निकालने के लिए, इस विषय में किसी साझा कार्यपुस्तिका से कोई उपयोकर्ता निकालना देखें.
- एक समय में एक से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा परिवर्तन की अनुमति दें. यह कार्यपुस्तिका को मर्ज भी करने देता है चेक बॉक्स साफ़ करें.
नोट यदि यह चेक बॉक्स उपलब्ध नहीं है, तो आपको सबसे पहले कार्यपुस्तिका असुरक्षित करना चाहिए. साझा कार्यपुस्तिका सुरक्षा हटाने के लिए, निम्न कार्य करें:
- कार्यपुस्तिका साझा करें संवाद बॉक्स बंद करने के लिए ठीक क्लिक करें.
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, साझा कार्यपुस्तिका अरक्षित करें क्लिक करें.
- यदि आपको संकेत दिया जाता है, तो पासवर्ड (पासवर्ड: कार्यपुस्तिका, कार्यपत्रक, या कार्यपत्रक के एक भाग को प्रतिबंधित करने का एक तरीका. Excel पासवर्ड 255 वर्णों, संख्याओं, रिक्तियों, और प्रतीकों तक का हो सकता है. पासवर्ड सेट और दर्ज करते समय आपको अपरकेस और लोअरकेस वर्णों को ठीक तरह से लिखना चाहिए.) दर्ज करें, और तब ठीक क्लिक करें.
- समीक्षा टैब पर, परिवर्तन समूह में, कार्यपुस्तिका साझा करें क्लिक करें.
- संपादन टैब पर, एक समय में एक से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा परिवर्तन की अनुमति दें. यह कार्यपुस्तिका को मर्ज भी करने देता है चेक बॉक्स साफ़ करें.
- जब आपको अन्य उपयोगकर्ताओं पर प्रभावों के बारे में संकेत दिया जाता है, हाँ क्लिक करें.
पृष्ठ का शीर्ष
|