नए रिबन प्रोग्राम में दो और अतिरिक्त सुविधाएँ शामिल हैं जो आपको शीघ्रता और आसानी से कार्य करने में मदद करेंगी.
Microsoft Office बटन से
फ़ाइल मेनू बदल दिया गया है, और जहाँ आपको अपना दस्तावेज़
खोलने,
सहेजने, और
मुद्रित करने के साथ ही — प्रोग्राम विकल्प सेट करने, फ़ाइल गुण संपादित करने आदि के लिए पहले जैसे मूलभूत आदेश मिलेंगे.
त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी रिबन के ऊपर होती है और इसमें ऐसे आदेश होते हैं जिन तक आप आसान पहुँच रखना चाहते हैं. डिफ़ॉल्ट रूप से, त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी में
सहेजें,
पूर्ववत् करें,
दोहराएँ, (या
फिर से करें), और
मुद्रण आदेश होते हैं, लेकिन इसे आप किन्हीं इच्छित आदेशों से अनुकूलित कर सकते हैं.