See also
कुंजीपटल शॉर्टकट और रिबन
2007 Microsoft® Office सिस्टम में, कुछ प्रोग्राम्स — Word, Excel®, PowerPoint®, Access, और Outlook® का भाग — को अधिक उत्पादक और उपयोग में आसान बनाने के लिए पुन: डिज़ाइन किया गया है. आदेशों तक पहुँचने और निष्पादित करने के लिए नए स्वरूप के साथ नए कुंजीपटल शॉर्टकट आए हैं.
कुंजीपटल शॉर्टकट्स को पहुँच कुंजियाँ कहा जाता है जिनका सीधा संबंध टैब्स, आदेश, और स्क्रीन पर दिखाई देने वाली अन्य चीज़ों से होता है. आप पहुँच कुंजियों का उपयोग किसी अन्य कुंजी या अन्य कुंजियों के अनुक्रम के बाद आने वाली ALT कुंजी को दबाकर करते हैं.
रिबन पर प्रत्येक एकल आदेश, Microsoft Office बटन मेनू और त्वरित पहुँच उपकरण पट्टियों में एक पहुँच कुंजी होती है और प्रत्येक पहुँच कुंजी को कोई कुंजी युक्ति असाइन होती है.
कुंजी युक्तियों का उपयोग कैसे करें
- ALT कुंजी दबाएँ.
कुंजी युक्तियाँ दिखाने वाले चिह्न प्रकट होते हैं.
- टैब के लिए कुंजी या इच्छित त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी आदेश दबाएँ.
यदि आप कोई टैब कुंजी युक्ति दबाते हैं, तो आपको उस टैब पर प्रत्येक आदेश के लिए प्रमुख युक्तियाँ दिखाई देती हैं. यदि आप कोई त्वरित पहुँच उपकरण पट्टी आदेश कुंजी युक्ति दबाते हैं, तो आदेश निष्पादित होता है.
- इच्छित टैब आदेश के लिए कुंजी (या कुंजियाँ) दबाएँ.
इस पर निर्भर करते हुए कि आप कौन-सा आदेश चुनते हैं, कोई कार्य निष्पादित हो सकता है या कोई गैलरी या या मेनू खुल सकता है; दूसरी वाली स्थिति में आप किसी अन्य कुंजी युक्ति का चयन कर सकते हैं.
युक्ति यदि कुंजी युक्ति चिह्न दो अक्षर दिखाता है, तो एक के बाद दूसरा दबाएँ.
रिबन नेविगेट करने के अन्य तरीके
आप तीर या TAB कुंजियों का उपयोग करके भी रिबन में जा सकते हैं.
- फ़ोकस रिबन में ले जाने के लिए ALT कुंजी दबाएँ.
- रिबन में जाना:
- संबंधित तीर कुंजी दबाकर बाएँ, दाएँ, ऊपर या नीचे जाएँ.
- TAB कुंजी दबाकर किसी समूह में आदेश से आदेश पर, तब अगले समूह में जाएँ. आदेशों और समूहों मे पीछे जाने के लिए SHIFT+TAB दबाएँ.
Microsoft Office 2003 पहुँच कुंजियों का उपयोग करना
अधिकतर Office 2003 मेनू पहुँच कुंजियाँ अभी भी कार्य कर रही हैं. हालाँकि, आपको पूरे शॉर्टकट याद रखने की आवश्यकता होगी. आप कौन-सी कुंजियाँ दबाना चाहते हैं इसके लिए यहाँ कोई ऑन-स्क्रीन अनुस्मारक नहीं हैं.
Office के पिछले संस्करणों में, आप संपादन मेनू खोलने के लिए ALT, E दबाते थे, और तब कोई आदेश निष्पादित करने के लिए आप रेखांकित अक्षर दबाते थे. 2007 Office सिस्टम रिबन प्रोग्राम में, जब आप ALT और पुराने मेनू कुंजियों में से कोई एक दबाते हैं, तो आप कोई मेनू नहीं खोल सकते. इसके बजाय, आपको यह बताते हुए एक संदेश दिखाई देगा कि आप किसी Office 2003 पहुँच कुंजी का उपयोग कर रहे हैं और रद्द करने के लिए ESC दबाएँ. यदि आपको इच्छित कुंजी अनुक्रम पता है, तो आप जारी रख सकते हैं और आदेश प्रारंभ कर सकते हैं. अन्यथा, जैसा बॉक्स बताता है वैसा करें और कुंजी युक्ति चिह्न देखने के लिए ESC दबाएँ.
नोट आप MouseKeys का उपयोग करके माउस के बिना भी सूचक को स्क्रीन पर ले जा सकते हैं. ये आपके कुंजीपटल के न्यूमैरिक कीपैड के तीरों को सूचक को आस-पास ले जाने में सक्षम बनाती हैं. MouseKeys के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Microsoft Windows® मदद देखें.
संयोजन कुंजीपटल शॉर्टकट
कोई कुंजी संयोजन कुंजीपटल शॉर्टकट कीस्ट्रोक्स का सेट होता है, जिसे एक साथ दबाने पर कोई कार्य प्रारंभ होता है. आप किसी आदेश पर माउस सूचक रखकर उसका कुंजी संयोजन जान सकते हैं. यदि आप माउस का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो यहाँ कुंजी संयोजनों के लिए कोई ऑन-स्क्रीन अनुस्मारक नहीं हैं — आपको कुंजियाँ याद रखना चाहिए. सामान्य उदाहरण प्रतिलिपि बनाने के लिए CTRL+C और चिपकाने के लिए CTRL+V हैं. वास्तव में ये सभी शॉर्टकट ठीक उसी तरह से कार्य करते हैं जैसा कि वे Microsoft Office के पिछले संस्करणों में करते थे.
अन्य मददगार कुंजीपटल युक्तियाँ और तरीके
- कोई संवाद बॉक्स नेविगेट करने के लिए TAB कुंजी और तीर कुंजी का उपयोग करें.
- ENTER दबाकर कोई आदेश सक्रिय करें. कुछ स्थितियों में, यह कोई गैलरी या मेनू खोलता है ताकि आप यह चुन सकें कि आप क्या चाहते हैं और तब ENTER दबाकर उसे पुन: सक्रिय करें. कुछ आदेशों के लिए, जैसे फ़ॉन्ट बॉक्स, ENTER दबाने से बॉक्स पर फ़ोकस होता है ताकि आप लिखना प्रारंभ कर सकें, या सूची में स्क्रॉल करने के लिए तीर कुंजियों का उपयोग करें. एक बार जो आप चाहते हैं उसे प्राप्त कर लने के बाद पुन: ENTER दबाएँ.
- CTRL+TAB किसी संवाद बॉक्स में एक से दूसरे टैब पर ले जाता है.
- SPACEBAR चेक बॉक्सेज़ का चयन करता है और रिक्त करता है.
- SHIFT+F10 शॉर्टकट मेनू खोलता है, जो आपके द्वारा किसी आइटम को राइट-क्लिक करने पर भी खुलता है.
- ESC किसी खुले संवाद बॉक्स या शॉर्टकट मेनू को बंद करता है. यदि कुछ खुला नहीं है, तो वह रिबन से फ़ोकस हटा कर वापस मुख्य दस्तावेज़ पर कर देगा.
- कोई कार्यफलक बंद करने के लिए, कार्यफलक मेनू खोलने के लिए सबसे पहले CTRL+SPACEBAR दबाएँ. तब मेनू पर बंद करें का चयन करने के लिए C दबाएँ.
- ALT+F4 (एक साथ दबाने पर) सक्रिय विंडो बंद करता है.
- F1 मदद विंडो खोलता है.