20 का पृष्ठ 17पिछलाअगला

2007 Office सिस्टम में कुंजीपटल शॉर्टकट

कुंजी संयोजन शॉर्टकट

कुंजी संयोजन कुंजीपटल शॉर्टकट तेज़ होते हैं और किसी चीज़ के लिए आपको रिबन की आवश्यकता नहीं होती.

अधिकतर संयोजन कुंजीपटल शॉर्टकट CTRL कुंजी का उपयोग करते हैं. उदाहरण के लिए, CTRL+C प्रतिलिपि बनाने के लिए होता है और CTRL+V चिपकाने के लिए. ये शॉर्टकट के बहुत अच्छे उदाहरण है जो पूरे Microsoft Office प्रोग्राम में समान कार्य करते हैं.

CTRL नियम के कुछ अपवाद भी हैं. इनमें से सबसे ज़्यादा ध्यान देने योग्य ALT+S है जिसका उपयोग Outlook में संदेश भेजने के लिए किया जाता है.

माउस का उपयोग करते समय भी आप शॉर्टकट देख सकते हैं: यदि कोई शॉर्टकट उपलब्ध है, तो जब आप माउस सूचक किसी आदेश पर रखते हैं तो यह स्क्रीन टिप में प्रदर्शित होता है. आप दखेंगे कि जितना अधिक आप शॉर्टकट का उपयोग करते हैं आपको उनको उतना ही कम देखने की आवश्यकता होती है, और प्रतिदिन उपयोग किए जाने वाले शॉर्टकट से आप बहुत ही जल्दी परिचित हो जाएँगे.

भले ही आप माउस नियमित रूप से उपयोग करते हों, लेकिन जब आप एक बार कुछ शॉर्टकट के बारे में जान लेते हैं तो आपको माउस के बजाय कीस्ट्रोक के उपयोग से गति और उत्पादकता दोनों मिलेंगी. माउस का उपयोग करने के लिए कुंजीपटल से दूर अपना हाथ ले जाने के बजाय, कुछ शॉर्टकट का उपयोग करें और शीघ्रता से कोई कार्य समाप्त करें. कुंजी संयोजन कुंजीपटल शॉर्टकट की पूरी सूची देखने के लिए त्वरित संदर्भ कार्ड देखें.

नोट     Word में, संपूर्ण आदेश और मैक्रोज़ को पूरा करने के लिए शॉर्टकट कुंजी असाइन करना संभव है, उदाहरण के लिए पाठ का फ़ॉन्ट बदलने के लिए. इस सुविधा के बारे में अधिक जानकारी के लिए मदद देखें.

20 का पृष्ठ 17पिछलाअगला