भिन्न कुंजीपटल लेआउट का उपयोग करने वाली भाषाओं के बीच स्विच करने के लिए भाषा पट्टी का उपयोग करें. जब आप भाषा पट्टी के उपयोग से किसी भाषा पर स्विच करते हैं, तो कुंजीपटल लेआउट उस भाषा के स्थानीय कुंजीपटल में परिवर्तित हो जाता है.
भाषा पट्टी का उपयोग करें, जब आप:
- लैटिन आधारित भाषा (अंग्रेज़ी, स्पेनिश या फ़ेंच) और ग़ैर-लैटिन-आधारित भाषा (अरबी या चीनी) के बीच स्विच करना चाहते हैं.
- केवल ग़ैर-लैटिन-आधारित भाषाओं (यूनानी या रूसी) के बीच स्विच करना चाहते हैं.
- जब विभिन्न लैटिन-आधारित भाषाओं में लिख रहे हों, तो स्थानीय कुंजीपटल लेआउट्स का उपयोग करने को प्राथमिकता दें.
यदि आप सभी भाषाओं के लिए समान कुंजीपटल लेआउट का उपयोग करते हुए केवल लैटिन-आधारित भाषाओं जैसे अंग्रेज़ी और स्पेनिश में लिखना चाहते हैं, तो आप अपना पाठ लिखने के लिए समान कुंजीपटल लेआउट का उपयोग कर सकते हैं. आप ASCII वर्ण कोड्स में लिखते हुए, विशेष वर्ण लिख सकते हैं जो कि विभिन्न भाषाओं में उपयोग किए जाते हैं, जैसे é या ñ. अधिक जानकारी के लिए, ¢, £, ¥\®, तथा अन्य वर्णों को सम्मिलित करें जो कुंजीपटल पर नहीं हैं देखें. अपना पाठ लिख लेने के बाद, आप भिन्न भाषा में पाठ के अनुभाग को पहचानने के लिए अशुद्धि जाँच भाषा सेट कर सकते हैं. भाषा पट्टी पर अधिक जानकारी के लिए, भाषा पट्टी (ओवरव्यू) देखें.
आप क्या करना चाहते हैं?
भाषा पट्टी का उपयोग करते हुए भाषाओं के बीच स्विच करना
आप भाषा पट्टी को देख सकें और उपयोग कर सकें उसके पहले आपको Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में दो या अधिक भाषाओं के कुंजीपटल लेआउट सक्षम करना आवश्यक हैं. आप जिन भाषाओं का उपयोग करना चाहते हैं यदि आपने उनके कुंजीपटल लेआउट्स सक्षम नहीं किए हैं, तो विभिन्न भाषाओं के कुंजीपटल लेआउट्स सक्षम करें में दिए गए चरणों का पालन कर उन्हें अभी सक्षम करें. अधिकांश मामलों में, जब आप कुंजीपटल लेआउट को सक्षम करते हैं तो भाषा पट्टी स्वचालित रूप से कार्यपट्टी या डेस्कटॉप पर प्रकट होती है. यदि आपके कुंजीपटल को सक्षम करने के बाद भाषा पट्टी स्वचालित रूप से प्रकट नहीं होती है, तो भाषा पट्टी कहाँ है? अनुभाग देखें.
- आप जिस भाषा का कुंजीपटल चाहते हैं उसे और भाषा पट्टी को सक्षम कर लेने के बाद, अपना दस्तावेज़ खोलें और दस्तावेज़ में कर्सर को वहाँ पर रखें, जहाँ से आप भिन्न भाषा में पाठ लिखना चाहते हैं.
- भाषा पट्टी पर भाषा चिह्न
पर क्लिक करें, और फिर उस भाषा पर क्लिक करें जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं.
कुंजीपटल शॉर्टकट कुंजीपटल लेआउट्स के बीच स्विच करने के लिए, ALT+SHIFT दबाएँ.
नोट
चिह्न एक उदाहरण है; यह दिखाता है कि सक्रिय कुंजीपटल लेआउट की भाषा अंग्रेज़ी है. आपके कंप्यूटर पर दिखाया गया वास्तविक चिह्न सक्रिय कुंजीपटल लेआउट की भाषा पर निर्भर करता है.
यदि आपने एकल भाषा के लिए एक से अधिक कुंजीपटल लेआउट सेट किए हैं, तो आप भाषा पट्टी पर कुंजीपटल चिह्न
पर क्लिक करके और फिर उपयोग के लिए इच्छित कुंजीपटल लेआउट पर क्लिक करके लेआउट्स के बीच स्विच कर सकते हैं. सक्रिय कुंजीपटल लेआउट दिखाने के लिए संकेतक पर नाम परिवर्तित होता है.
- विभिन्न भाषाओं के बीच स्विच करने के लिए चरण 1 और 2 दोहराएँ.
यु्क्ति प्रोग्राम की स्थिति पट्टी में देखकर, आप प्रोग्राम द्वारा उपयोग की जा रही अशुद्धि जाँच उपकरणों की भाषा को देख सकते हैं. स्थिति पट्टी केवल निम्न Microsoft Office प्रोग्राम्स में उपलब्ध है: PowerPoint, Visio और Word. इस विकल्प को चालू करने के लिए, स्थिति पट्टी
पर दायाँ-क्लिक करें और फिर भाषा पर क्लिक करें. जब इस विकल्प को चालू किया जाता है, तो आप भाषा संवाद बॉक्स दिखाने और चयनित पाठ की भाषा सेट करने के लिए स्थिति पट्टी के इस खंड पर क्लिक कर सकते हैं.
पृष्ठ का शीर्ष
भाषा पट्टी कहाँ है?
अधिकांश मामलों में, आपके द्वारा Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में दो या अधिक कुंजीपटल लेआउट्स को सक्रिय करने के बाद भाषा पट्टी स्वचालित रूप से आपके डेस्कटॉप या कार्यपट्टी पर प्रकट होती है. यदि Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में केवल एक ही कुंजीपटल लेआउट सक्षम है या भाषा पट्टी छुपी हुई है तो आप भाषा पट्टी नहीं देख पाएँगे. कुंजीपटल लेआउट्स को कैसे सक्षम करें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, भिन्न भाषाओं के लिए कुंजीपटल लेआउट्स सक्षम करना देखें.
यदि आपको भाषा पट्टी दिखाई नहीं देती है, तो निम्न कार्य करें:
यदि भाषा पट्टी छुपी हुई है तो देखने के लिए जाँचें
Windows 7 में
- प्रारंभ पर क्लिक करें, और फिर नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- घड़ी, भाषा और क्षेत्र के तहत, कुंजीपटल या अन्य इनपुट पद्धतियाँ परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- क्षेत्र और भाषा संवाद बॉक्स में, कुंजीपटल परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- पाठ सेवाएँ और इनपुट भाषाएँ संवाद बॉक्स में भाषा पट्टी टैब पर क्लिक करें.
- भाषा पट्टी के तहत, जाँच करें कि छुपा हुआ विकल्प क्लिक किया गया है या नहीं. यदि ऐसा है, या तो डेस्कटॉप पर फ़्लोटिंग या फिर कार्यपट्टी में डॉक किया हुआ पर क्लिक करें. यदि डेस्कटॉप पर फ़्लोटिंग या कार्यपट्टी में डॉक किया हुआ पहले से ही क्लिक किया गया है, तो कुंजीपटल लेआउट सक्षम करना देखें.
Windows Vista में
- प्रारंभ पर क्लिक करें, और फिर नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- घड़ी, भाषा और क्षेत्र विकल्प के तहत, कुंजीपटल या अन्य इनपुट पद्धतियाँ परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- क्षेत्र और भाषा विकल्प संवाद बॉक्स में, कुंजीपटल परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- पाठ सेवाएँ और इनपुट भाषाएँ संवाद बॉक्स में भाषा पट्टी टैब पर क्लिक करें.
- भाषा पट्टी के तहत, जाँच करें कि छुपा हुआ विकल्प क्लिक किया गया है या नहीं. यदि ऐसा है, या तो डेस्कटॉप पर फ़्लोटिंग या फिर कार्यपट्टी में डॉक किया हुआ पर क्लिक करें. यदि डेस्कटॉप पर फ़्लोटिंग या कार्यपट्टी में डॉक किया हुआ पहले से ही क्लिक किया गया है, तो कुंजीपटल लेआउट सक्षम करना देखें.
Windows XP में
- प्रारंभ पर क्लिक करें, सेटिंग्स इंगित करें और नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- दिनांक, समय भाषा और क्षेत्रीय विकल्प पर क्लिक करें, क्षेत्र और भाषा विकल्प पर क्लिक करें और फिर अन्य भाषाएँ जोड़ें पर क्लिक करें.
- क्षेत्रीय और भाषा विकल्प संवाद बॉक्स में, भाषाएँ टैब पर क्लिक करें और फिर विवरण पर क्लिक करें.
- पाठ सेवाएँ और इनपुट भाषाएँ संवाद बॉक्स में, भाषा पट्टी बटन पर क्लिक करें.
- भाषा पट्टी सेटिंग्स संवाद बॉक्स पर, जाँच करें कि भाषा पट्टी डेस्कटॉप पर दिखाएँ चयनित है या नहीं. यदि विकल्प चयनित नहीं है, तो इसका चयन करें और ठीक पर क्लिक करें. भाषा पट्टी अब डेस्कटॉप पर दिखाई देनी चाहिए. यदि विकल्प पहले से चयनित है, तो रद्द करें पर क्लिक करें और कुंजीपटल लेआउट सक्षम करना देखें.
पृष्ठ का शीर्ष
कुंजीपटल लेआउट सक्षम करना
भाषा पट्टी केवल तभी दिखाई देगी, जब आपके Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में दो या अधिक कुंजीपटल लेआउट्स सक्षम होते हैं.
भाषा सूची से अपनी भाषा का चयन करने के बाद, यदि वहाँ सक्षम नहीं दिखाई देता है तो आपको कुंजीपटल सक्षम करने की आवश्यकता हो सकती है.
Windows 7 में
- प्रारंभ पर क्लिक करें, और फिर नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- घड़ी, भाषा और क्षेत्र के तहत, क्षेत्र और भाषा के तहत, कुंजीपटल या अन्य इनपुट पद्धतियाँ परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- क्षेत्र और भाषा संवाद बॉक्स में, कुँजीपटल और भाषाएँ टैब पर, कुँजीपटल परिवर्तित करें क्लिक करें.
- पाठ सेवाएँ और इनपुट भाषाएँ संवाद बॉक्स में, डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के अंतर्गत, उस भाषा पर क्लिक करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं और फिर भाषा पट्टी के साथ कुंजीपटल भाषा परिवर्तित करें पर जाएँ.
जिस भाषा को आप डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, यदि वह सूचीबद्ध न हो, तो 5 से 8 चरणों को पूर्ण करें.
- स्थापित सेवाएँ के अंतर्गत, जोड़ें पर क्लिक करें.
- उस भाषा को विस्तृत करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, और फिर कुंजीपटल विस्तृत करें.
- उस कुंजीपटल के लिए चेक बॉक्स या इनपुट मेथड एडिटर (IME) (IME: कोई प्रोग्राम जो कुंजी घातों को जटिल पूर्व एशियाई वर्णों में कनवर्ट करके पूर्व एशियाई पाठ (परंपरागत चीनी, सरलीकृत चीनी, जापानी, या कोरियाई) प्रोग्राम्स में दर्ज करता है. IME को कुंजी पटल लेआउट का वैकल्पिक प्रकार माना जाता है.) का चयन करें जिसका उपयोग आप करना चाहते हैं और फिर ठीक पर क्लिक करें. भाषा, डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा सूची में जोड़ दी जाती है.
कुंजीपटल लेआउट का पूर्वावलोकन करने के लिए, पूर्वावलोकन करें पर क्लिक करें.
- डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के तहत, वह भाषा क्लिक करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं.
Windows Vista में
- प्रारंभ पर क्लिक करें, और फिर नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- घड़ी, भाषा, और क्षेत्र के अंतर्गत, कुंजीपटल या अन्य इनपुट पद्धतियाँ परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- क्षेत्र और भाषा संवाद बॉक्स में, कुंजीपटल और भाषाएँ टैब पर, कुंजीपटल परिवर्तित करें पर क्लिक करें.
- पाठ सेवाएँ और इनपुट भाषाएँ संवाद बॉक्स में, डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के अंतर्गत, उस भाषा पर क्लिक करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं और फिर भाषा पट्टी के साथ कुंजीपटल भाषा परिवर्तित करें पर जाएँ.
जिस भाषा को आप डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, यदि वह सूचीबद्ध न हो, तो 5 से 8 चरणों को पूर्ण करें.
- स्थापित सेवाएँ के अंतर्गत, जोड़ें पर क्लिक करें.
- उस भाषा को विस्तृत करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, और फिर कुंजीपटल विस्तृत करें.
- उस कुंजीपटल के लिए चेक बॉक्स या इनपुट मेथड एडिटर (IME) (IME: कोई प्रोग्राम जो कुंजी घातों को जटिल पूर्व एशियाई वर्णों में कनवर्ट करके पूर्व एशियाई पाठ (परंपरागत चीनी, सरलीकृत चीनी, जापानी, या कोरियाई) प्रोग्राम्स में दर्ज करता है. IME को कुंजी पटल लेआउट का वैकल्पिक प्रकार माना जाता है.) का चयन करें जिसका उपयोग आप करना चाहते हैं और फिर ठीक पर क्लिक करें. भाषा, डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा सूची में जोड़ दी जाती है.
कुंजीपटल लेआउट का पूर्वावलोकन करने के लिए, पूर्वावलोकन करें पर क्लिक करें.
- डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के तहत, वह भाषा क्लिक करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, और फिर भाषा पट्टी के साथ कुंजीपटल भाषा परिवर्तित करें पर जाएँ.
Windows XP में
चीनी, जापानी और कोरियाई जैसी भाषाओं के लिए कुंजीपटल सक्षम करने हेतु, पहले आपको पूर्वी एशियाई भाषा फ़ाइलें स्थापित करना आवश्यक है. जिन भाषाओं को दाईं से बाईं ओर पढ़ा जाता है या जिन्हें प्रकट होने के लिए प्रासंगिक आकार की आवश्यकता होती है, इन भाषाओं का समर्थन करने के लिए आपको जटिल स्क्रिप्ट्स स्थापित करना आवश्यक है. पूर्वी एशियाई भाषा फ़ाइलें और जटिल स्क्रिप्ट्स कैसे स्थापित करें, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए पूर्वी एशियाई, दक्षिण पूर्व एशियाई, भारतीय और दाएँ-से-बाएँ भाषाओं के लिए सिस्टम समर्थन सक्षम करें देखें.
- प्रारंभ पर क्लिक करें, सेटिंग्स इंगित करें और फिर नियंत्रण कक्ष पर क्लिक करें.
- दिनांक, समय भाषा और क्षेत्रीय विकल्प पर क्लिक करें और फिर क्षेत्रीय और भाषा विकल्प पर क्लिक करें.
- क्षेत्रीय और भाषा विकल्प संवाद बॉक्स में, भाषाएँ टैब क्लिक करें और फिर पाठ सेवाएँ और इनपुट भाषाएँ के तहत, विवरण क्लिक करें.
- पाठ सेवाएँ और इनपुट भाषाएँ संवाद बॉक्स में, डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के अंतर्गत, उस भाषा पर क्लिक करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं और फिर भाषा पट्टी के साथ कुंजीपटल भाषा परिवर्तित करें पर जाएँ.
यदि आप जिस भाषा का डिफ़ॉल्ट भाषा के रूप से उपयोग करना चाहते हैं वह सूचीबद्ध न हो, तो 5 से 7 चरणों को पूर्ण करें.
जिस डिफ़ॉल्ट भाषा का आप चयन करते हैं, वह आपके कंप्यूटर के उन सभी प्रोग्राम्स पर लागू की जाती है जो अन्य कंपनियों के प्रोग्राम्स सहित इस सेटिंग का उपयोग करती है.
- स्थापित सेवाएँ के अंतर्गत, जोड़ें पर क्लिक करें.
- इनपुट भाषा जोड़ें संवाद बॉक्स में, इनपुट भाषा सूची से इच्छित भाषा पर क्लिक करें, और फिर ठीक पर क्लिक करें.
- डिफ़ॉल्ट इनपुट भाषा के तहत, वह भाषा क्लिक करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट भाषा के रूप में उपयोग करना चाहते हैं.
कुंजीपटल लेआउट "सक्षम नहीं" संदेश के बारे में अधिक जानकरी के लिए, सक्षम नहीं या स्थापित नहीं का क्या अर्थ होता है? देखें कुंजीपटल लेआउट को सक्षम करने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, भिन्न भाषाओं के लिए कुंजीपटल लेआउट्स सक्षम करना देखें.
पृष्ठ का शीर्ष
अधिक जानें
नोट पाठ की अशुद्धि जाँच भाषा परिवर्तित करने के लिए, यहाँ तक कि जब आप स्थान परिवर्तित कर रहे हों, उदाहरण के लिए अंग्रेज़ी (यू.एस.) से अंग्रेज़ी (न्यूज़ीलैंड) में, अशुद्धि जाँच भाषा सेट करते हुए विभिन्न भाषाओं में स्विच करना देखें.
पृष्ठ का शीर्ष